Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 194

जब प्रेमानंद महाराज की दिवाली होती थी बिना दीप और बिना भोजन… सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

0

Mathura News: दिवाली जैसे खुशी और रौशनी के पर्व पर भी कभी भूखे रहना पड़ा था – ये भावुक किस्सा सुनाकर संत प्रेमानंद महाराज ने हजारों लोगों को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में संत महाराज अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि कैसे कभी दिवाली उनके लिए आंसुओं से भरा दिन होता था।

संत प्रेमानंद की भावुक दिवाली
यह वीडियो श्री राधा केली कुंज आश्रम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल भजन मार्ग पर प्रसारित किया गया है। इसमें प्रेमानंद महाराज भावुक होकर बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपनी दिवाली भूखे पेट और बिना साधनों के बिताई। “हम रोटी मांगने जाते थे, तो लोग कहते थे – आज त्योहार है, रोटी बनी ही नहीं है।” उन्होंने बताया कि दीपावली की रात जब हर घर में दीप जलते थे, तब वे अंधेरे में अपने इष्ट श्रीजी को गोद में लेकर बैठते थे और बस यही कहते – “हे ठाकुर, ये आंसू ही आपकी दिवाली है।” महाराज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले भक्ति, प्रेम और साधु-संग की दीपावली होती थी, जिसमें बाहरी सजावट नहीं बल्कि आंतरिक शुद्धता और समर्पण का उजाला होता था।

अब बदल चुका है समय
अब प्रेमानंद महाराज के साथ दिवाली मनाने के लिए हजारों श्रद्धालु मथुरा स्थित श्री राधा केली कुंज आश्रम पहुंचते हैं। बीते रविवार को भी दिवाली के अवसर पर भारी भीड़ ने आश्रम में पहुंचकर उनके प्रवचनों और दर्शन का लाभ लिया। महाराज के अनुसार, दिवाली केवल बाहरी सजावट का नाम नहीं, बल्कि आंतरिक प्रेम, भक्ति और त्याग की भावना से जुड़ा पर्व है।

दर्द में डूबी है कुल्लू के कई परिवारों की दिवाली: आपदा ने सब कुछ छीना… न जलेंगे दीप और न बंटेगी मिठाई

0

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में इस बार दीपावली की खुशियां फीकी पड़ गई हैं। हर साल की तरह दीयों की रोशनी, मिठाइयों की मिठास और घरों की जगमगाहट तो होगी, लेकिन कुल्लू के सैकड़ों परिवारों के लिए यह पर्व इस बार सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर रह गया है। मानसून में हुई भारी बारिश और विनाशकारी भूस्खलन ने इन परिवारों से उनका सब कुछ छीन लिया है।

जिन घरों में हर साल उत्साह और उमंग के साथ दीपावली मनाई जाती थी, आज वे घर मलबे के ढेर में बदल गए हैं। बेघर हुए ये परिवार इस बार तिरपाल के नीचे, तंबुओं में या किराए के कमरों में रातें गुजारने को मजबूर हैं। रोशनी का यह त्योहार उनके लिए उम्मीद की किरण लाने के बजाय, आपदा के गहरे दर्द को और बढ़ा रहा है।

सांसत में चार सौ से अधिक परिवार

जिले के 400 से अधिक परिवार इस दुखद स्थिति से जूझ रहे हैं। इनमें से कई लोगों ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां शरण ली है, जबकि 100 से अधिक परिवार तंबुओं में जी रहे हैं, और करीब 150 परिवार रिश्तेदारों के सहारे हैं। 100 से ज्यादा परिवार किसी तरह किराए के कमरों में गुजारा कर रहे हैं। सैंज घाटी के गुमत राम जैसे प्रभावितों का कहना है कि जब खुशियां मनाने के लिए घर ही नहीं बचा, तो भला त्योहार कैसा। उनके पास इस पर्व पर पहाड़ जैसे दुख के सिवा और कुछ नहीं है।

सराज में दिवाली पर पसरा सन्नाटा

कुल्लू की सराज घाटी का हाल भी कुछ ऐसा ही है। आपदा के जख्म अभी हरे हैं, जिसके चलते यहां की दीपावली की रौनक पूरी तरह गायब है। बगस्याड़, थुनाग और जंजैहली जैसे प्रमुख बाजारों में भी इस बार भीड़ और चहल-पहल नहीं है। ये बाजार सूने पड़े हैं। सराज का बड़ा व्यावसायिक केंद्र, थुनाग बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, और कई दुकानदार अभी तक अपनी दुकानें ठीक से नहीं सजा पाए हैं; कई तो अभी भी मलबे से दबे हैं।

स्थानीय निवासी लोगों का कहना है कि जब घर ही उजड़ गए हैं, तो दीपावली मनाने का कोई उत्साह नहीं बचा है, न ही रोशनी करने का मन है। बहुत से प्रभावित लोग अब भी अस्थायी आश्रय शिविरों में जीवन गुजार रहे हैं। इस बार सराज के कई गांवों में न दीये जलेंगे और न ही मिठाइयां बंटेंगी। लोग अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन राहत कार्यों में लगा है, लेकिन इस बार की दीपावली सराज में रंग, मिठास और रोशनी के बजाय गहरी चुप्पी और उदासी लेकर आई है। यह दिवाली, आपदा की छाया में फीकी पड़ी एक दर्दनाक याद बन कर रह जाएगी।

Mask Compulsory delhi: दिल्ली में मास्क पहनना हो गया जरूरी! दिवाली से पहले ही बिगड़ गए हालात

0

नेशनल डेस्क: दिवाली की रौनक जहां देशभर में चकाचौंध बढ़ा रही है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में आसमान पर धुंध की चादर और हवा में ज़हर घुलता जा रहा है। पटाखों की शुरुआत से पहले ही राजधानी की हवा में दम घुटने लगा है। 19 अक्टूबर 2025 की सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 335 दर्ज किया गया — यानी हवा ‘बहुत खराब’ स्थिति में पहुंच चुकी है।

इस खतरनाक हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तुरंत GRAP Stage-2 लागू करने का आदेश दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

  क्या है GRAP-2 और कब लागू होता है?

GRAP यानी Graded Response Action Plan— एक ऐसा इमरजेंसी प्लान है जो हवा की गुणवत्ता बिगड़ने पर चरणबद्ध तरीके से लागू होता है।

GRAP-2 तब लागू होता है जब AQI 301 से 400 के बीच हो।

इसके बाद अगर AQI 401-450 तक जाता है तो GRAP-3, और

450+ होने पर GRAP-4 लागू होता है।

 GRAP-2 में क्या-क्या बंद होगा?

राजधानी में GRAP-2 लागू होने के साथ ही कई तरह की पाबंदियां भी आ गई हैं। इनका उद्देश्य है — प्रदूषण के स्रोतों को समय रहते कंट्रोल करना।

प्रतिबंधों की प्रमुख बातें:

सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग और पानी का छिड़काव अनिवार्य।

निर्माण स्थलों पर सख्त निगरानी और धूल नियंत्रण उपाय अनिवार्य।

डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध।

छूट सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को—जैसे अस्पताल, एयरपोर्ट, मेट्रो आदि।

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती।

पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी ताकि लोग निजी वाहन कम इस्तेमाल करें।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतजाम।

 कौन-कौन से इलाके हैं सबसे ज्यादा प्रभावित?

19 अक्टूबर को दर्ज किए गए AQI स्तर ने कई इलाकों में स्थिति को चिंताजनक बना दिया है:

आनंद विहार – 430 (गंभीर)

वजीरपुर – 364

विवेक विहार – 351

द्वारका – 335

आरके पुरम – 323

ये आंकड़े बताते हैं कि दीवाली से एक दिन पहले ही हवा की गुणवत्ता ने “खतरनाक” स्तर पार कर लिया है।

 मास्क अब लग्जरी नहीं, जरूरत है

वायु प्रदूषण के इस स्तर पर सांस लेना भी चुनौती बन चुका है। डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना अब ज़रूरी है — खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए।

 मौसम का हाल

20 अक्टूबर 2025 (दीवाली के दिन):

अधिकतम तापमान: 33°C

न्यूनतम तापमान: 21°C

ठंडी हवा और कम हवा की गति के कारण स्मॉग फैलने की संभावना और बढ़ गई है।

Gold Rate Today: दिवाली पर सोने की कीमत में हल्की गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

0

Gold Rate Today:  दिवाली के मौके पर आज, 20 अक्टूबर को देश में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

हालांकि, साप्ताहिक आधार पर सोना अभी भी 5,780 रुपये महंगा हो चुका है। धनतेरस के मौके पर दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतें 2,400 रुपये गिरकर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थीं।

Gold Rate Today
पिछले साल के धनतेरस से लेकर इस धनतेरस तक, यानी एक साल में सोने की कीमत में 51,000 रुपये या 62.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव:

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)  24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

दिल्ली   120090    131000

मुंबई 119940    130850

पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा…अवैध संबंध का विरोध की, लेकिन पत्नी के साथ हो गया खेला, 15 साल की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई

0

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके विरोध पर पति ने भागकर प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली।

पीड़िता के अनुसार, ससुराल वालों ने उसे स्त्रीधन और तीन बेटियों सहित घर से निकाल दिया। लंबी जद्दोजहद और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद, नंदोई और कथित प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का बयान

पीड़िता मंजू देवी ने बताया कि उसकी 15 साल की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई। उनका विवाह जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।

शादी में पिता कमल किशोर ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया। लेकिन ससुराल पहुंचते ही उत्पीड़न शुरू हो गया। उन्होंने भैंस और 50 हजार रुपये की दहेज मांग रखी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने हत्या करने और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि पिता ने भैंस देकर कई बार अनुनय-विनय किया, लेकिन उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं लिया।

पुलिस की कार्रवाई
बिवांर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेज़ कर रही है और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

शादीशुदा महिला के दोस्त ने दिया दगा, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, ब्लैकमेल कर किया रेप, पैसे की डिमांड भी की

0

दुर्ग (हेमंत पाल): छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्मृतिनगर क्षेत्र से एक शर्मनाक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और पैसों की मांग करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गणेश रुंगटा के खिलाफ धारा 308, 64(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

PunjabKesari, Smritinagar crime, Bhilai news, Married woman blackmail, Forced physical relation, Ganesh Rungta accused, Police investigation, Chhattisgarh crime, Women safety issue

क्या है पूरा मामला? 
स्मृतिनगर चौकी पुलिस के अनुसार, आरोपी गणेश रुंगटा की महिला से पहले से पहचान थी। इसी पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसने कहा कि उसके पास महिला का एक अश्लील वीडियो है और यदि उसने पैसे नहीं दिए तो वह इसे सार्वजनिक कर देगा। जब महिला पैसे देने के लिए आरोपी से मिलने पहुंची, तो आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया और जबरन संबंध बनाए। घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपने परिजनों को सबकुछ बताया। परिजनों की मदद से महिला ने स्मृतिनगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी गणेश रुंगटा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

PunjabKesari, Smritinagar crime, Bhilai news, Married woman blackmail, Forced physical relation, Ganesh Rungta accused, Police investigation, Chhattisgarh crime, Women safety issue

पुलिस ने चेतावनी देने के साथ की अपील
पुलिस ने इस घटना को समाज के लिए चेतावनी बताया है। अधिकारियों का कहना है कि सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन ऐसे मामलों में पीड़ितों को डरना नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।  पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पीड़ितों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

Etawah Accident: ट्रक की टक्कर से गिरीं दो बाइक, पिछले पहिये से कुचली महिला…मौत, अन्य पांच गंभीर घायल

0

इटावा जिले में फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र में बरालोकपुर कस्बे में पीछे से आए ट्रक ने दो बाइकों में कट मार दिया। इससे दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर पड़ीं। एक बाइक सवार महिला ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। सिर के ऊपर से पहिया निकलने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक के साथ चालक को पकड़ लिया है।

मयंक राजपूत निवासी गांव लालपुर थाना अजीतमल औरैया अपनी माता शकुंतला देवी व चाची सुषमा देवी को गुरुवार सुबह कल्यानपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी स्थित रिश्तेदारी में लेकर बाइक से गया था। दोपहर लगभग तीन बजे वह दोनों को लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में फर्रुखाबाद हाईवे पर बरलोकपुर कस्बे में पीछे से आए ट्रक ने कट मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

ट्रक का पिछला पहिया सिर के ऊपर से निकला
मयंक की मां शकुंतला देवी (55) के सिर के ऊपर से ट्रक का पिछला पहिया निकल गया।  हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयंक राजपूत व उसकी चाची सुषमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, ट्रक मयंक की बाइक से पहले एक और बाइक को कट मार दिया। इससे बाइक पर सवार रवि कुमार निवासी नगला हरी नगला चौबिया, उसके पिता करोड़ी, माता विमला देवी तीनों लोग घायल हो गए।

ट्रक को चालक के साथ पकड़ा  
घायल रवि ने बताया कि वह माता-पिता के साथ बरालोकपुर त्योहार का बाजार करने जा रहे थे। तभी भागते समय ट्रक ने इसकी बाइक में भी टक्कर मार दी। सूचना पर थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह व कर्री चौकी इंचार्ज मान सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को चालक के साथ पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur: कई वाहनों में टक्कर मारने के बाद पलटा वाहन, बाल-बाल बचे लोग

0

नशे में धुत होमगार्ड ने कई वाहनों में टक्कर मारी। मालों क्रासिंग से लेकर बंदी माता तिराहे तक कई वाहनों में टक्कर मारने के बाद वाहन पलट गया। वाहन सवार लोग बाल-बाल बचे।

Diwali 2025: गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा का शाम 5:36 बजे से रात 8:56 बजे तक शुभ मुहूर्त, राशि के अनुसार जलाएं दीपक

0

दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी और कुबेर जी के पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 5:36 बजे से रात 8:56 बजे तक रहेगा। पहला शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल) शाम 5:36 बजे से 8:07 बजे तक और दूसरा शुभ मुहूर्त (वृषभ काल) शाम 6:59 बजे से रात 8:56 बजे तक रहेगा। चौघड़िया शाम 5:36 से 7:10 बजे तक रहेगी।ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार यह समय गृहस्थों, व्यापारियों और धनलाभ की कामना करने वालों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। इस समय देवी लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन जीवन में स्थिरता, धन और सुख प्रदान करने वाला माना जाता है।पं. पवन तिवारी के अनुसार दीपावली के महानिशीथ काल का संयोग रात्रि 11:45 बजे से 12:39 बजे तक रहेगा। इस समय लाभ चौघड़िया की बेला में पूजन करना विशेष लाभकारी माना गया है। रात्रि 1:18 बजे से 3:32 बजे तक स्थिर लग्न सिंह रहेगा। इस समय मां काली के तांत्रिक स्वरूप की उपासना सिद्धिप्रद और साधना अनुरूप मानी जाती है।

राशि अनुसार जलाएं दीपक : पं. दीपक पांडे के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि वाले सोने का या पीले रंग का दीपक जलाएं। वृष, कन्या, मकर राशि वाले चांदी या सफेद रंग का दीपक जलाएं। मिथुन, तुला, कुंभ राशि वाले लाल या नारंगी रंग और कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वाले नीला या हरे रंग का दीपक जलाएं।

ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना के अनुसार अमावस्या रात्रि में प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें। दीपक, मोमबत्तियां, फूल, धूप और सिक्के पूजा स्थल में रखें। महानिशिथ काल में मंत्र जाप और लक्ष्मी जी की स्तुति करें।

यूपी: प्रदेश के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश जा रही हैं नारकोटिक्स दवाएं, कफ सिरप पकड़े जाने के बाद शुरू हुआ अभियान

0

प्रदेश से नारकोटिक्स दवाएं नेपाल, बांग्लादेश भेजने के सबूत मिलने लगे हैं। ये दवाएं लखनऊ से वाया लखीमपुर खीरी भेजी जा रही हैं। पिछले दिनों दवा कारोबारी के घर से 69 लाख की नारकोटिक्स दवाएं पकड़ी गई हैं। इस कारोबारी ने लखनऊ की एजेंसी से सालभर में करोड़ों की दवाएं खरीदी हैं।राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत के बाद जांच अभियान शुरू हुआ है। लखनऊ में एक घर में बड़ी मात्रा में पकड़ी गई सिरप और हिरासत में लिए गए लोगों से मिले सबूत के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। लखनऊ में इधिका लाइफ साइंस और आर्पिक फार्मास्युटिकल के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम में छापा मारा गया, वहां से बड़ी मात्रा में कोडिन सिरप, ट्रामाडॉल, अल्प्राजोलम टैबलेट मिले थे। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि करोड़ों की दवाएं अकेले लखीमपुर खीरी भेजी गई हैं।ऐसे में छापा मार कर गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के थोक और फुटकर दवा विक्रेता सरोज कुमार मिश्रा के यहां छापा मारा। दवा विक्रेता के मकान से बिना लाइसेंस के नारकोटिक्स श्रेणी की दवा ट्रामाडॉल बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 69.87 लाख है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि यहां से नारकोटिक्स दवाएं नेपाल और बांग्लादेश तक जा रही हैं।

छापे के दौरान टीम पर हुआ हमला
लखीमपुर खीरी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा तो पीयूष मेडिकल एजेंसी पर मौजूद आयुष उर्फ नितिन व उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। टीम के मोबाइल ही छीन लिए। टीम में शामिल लखीमपुर खीरी की औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अन्य जिलों से बेची गई दवाओं की हो रही पड़ताल
लखनऊ में नारकोटिक्स दवा के गोदाम पर मिले दस्तावेज के जरिये एफएसडीए की टीम पूरे प्रदेश में जांच में जुटी है। अब तक हुई पड़ताल में यह बात सामने आई है कि रायबरेली के अजय फार्मा, वाराणसी के विंध्यवासिनी फार्मा, कानपुर के मां दुर्गा मेडिको, सिसौदिया मेडिकल एजेंसी, एजीपीएस फार्मा, बालाजी मेडिकल स्टोर, आरएस हेल्थ केयर, एएस हेल्थ केयर, लखनऊ के सुभाष मेडिकल एजेंसी, मेद्राट फार्मा, नोवान लाइफ साइंस, श्रीश्याम फार्मा, जौनपुर के अनुज मेडिकल एजेंसी, सीतापुर के नैमिष फार्मा में अलग-अलग तिथियों में बड़ी मात्रा में यह सिरप भेजी गई है।

नेपाल सीमा से सटे जिलों में गहन जांच जारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की आयुक्त डाॅ. रौशन जैकब ने बताया कि कोडीन सिरप मामले में लखनऊ से मिले सबूत के आधार पर पूरे प्रदेश में जांच चल रही है। पंजाब और दिल्ली के साथ ही लखीमपुर खीरी, बहराइच और महराजगंज से नेपाल और असम के जरिये बांग्लादेश तक इन दवाओं के पहुंचने की संभावना है। यह नेटवर्क अंतरराज्यीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय है। नारकोटिक्स ब्यूरो ने उत्पादन कोटा और लाइसेंस, वितरण आदि के दस्तावेज मंगाकर सत्यापन का कार्य चल रहा है। लखीमपुर खीरी और सीतापुर सहित कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, बलरामपुर और गाजियाबाद समेत कई जनपदों के मेडिकल स्टोर्स पर कोडीनयुक्त कफ सिरप और नॉरकोटिक औषधियों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। राज्यभर से 913 कफ सिरप नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें 63 नमूनों की रिपोर्ट अब तक संतोषजनक आई है। अन्य की जांच चल रही है।