गाजीपुर: गौसपुर गायत्री गंगा घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। गंगा के तेज बहाव में तीन दोस्त बह गए। गहरे पानी में जाने से अरुण और गुलशन की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों दोस्त बाढ़ के बीच स्नान करने गए थे। पैर फिसलने से अरुण और गुलशन बह गए। दोस्तों को बचाने के लिए शिवम ने छलांग लगाई, लेकिन वह भी तेज बहाव में डूबने लगा। ग्रामीणों ने किसी तरह शिवम को बचाया। अस्पताल में अरुण और गुलशन को मृत घोषित कर दिया गया। मामला मोहम्मदाबाद इलाके का है।
चंदौली पति की दूसरी शादी के आरोप में महिला बच्चों को गोद में लेकर थाने पहुंची।
चंदौली: पति की दूसरी शादी के आरोप में महिला बच्चों को गोद में लेकर थाने पहुंची। आशा देवी ने पति कमलेश पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डबरिया गांव पहुंचकर पति दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। मामला सदर थाना चंदौली अंतर्गत सिरसी गांव का है।
बहराइच: प्यार के लिए सऊदी अरब के शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंच गई।
बहराइच: प्यार के लिए सऊदी अरब के शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंच गई। महिला प्रेमी के लिए ठाठ-बाठ छोड़कर आई थी। सऊदी में काम करने वाले नदीम से उसे प्यार हुआ था। 18 साल के बेटे और शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंची। यहां आने पर पता चला कि प्रेमी शादीशुदा है। 6 माह के बच्चे को लेकर आई शबाना ने प्रेमी की सच्चाई पता चलने के बाद खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोककर कस्टडी में लिया है। शबाना तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली है। मामला थाना जरवल इलाके के रेलवे स्टेशन का है।
अम्बेडकरनगर: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत
अम्बेडकरनगर: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत मामले में एसपी प्राची सिंह का बयान आया है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई वीडियोग्राफी के साथ हुई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। घर के भीतर IPS की मां का शव मिला था। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा का है।
उन्नाव पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला आया सामने
उन्नाव: पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग का आरोप है। फायरिंग में दो युवकों को गोलियां लगी हैं। दो गुटों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। मामला गंगाघाट क्षेत्र के सहजनी चौराहे का है।

