लखनऊ – लोहिया संस्थान में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन का सैकड़ों कर्मचारियों ने किया घेराव, त्योहार से पहले बोनस न मिलने समेत कई मांगें, प्रशासनिक भवन के बाहर जमकर नारेबाजी की
लखनऊ – XEN सचिन यादव पर मेहरबान जलकल विभाग GM, 19 सितंबर को तबादला, अबतक नहीं किया रिलीव, नगर निगम जलकल विभाग में तैनात है सचिन यादव, रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का है गंभीर आरोप, MLA से लेकर मंत्री तक ने शासन में की शिकायत, शिकायत के बाद प्रमुख सचिव ने जवाब तलब किया, अबतक मलाईदार कुर्सी पर जमे हैं XEN सचिन यादव
कानपुर में सड़क किनारे खड़ी 2 स्कूटी में धमाके का मामला
धमाके में 8 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
4 गंभीर घायलों को लखनऊ PGI रेफर किया गया
2 घायलों को इलाज के बाद घर भेजा गया ,एटीस मामले की पड़ताल में लगी
6 लोगों को हिरासत में लिया गया फॉरेंसिंक टीम ने विस्फोट स्थल से दर्जनों सैंपल कलेक्ट किए, उक्त घटित घटना के संबंध में कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल का बयान !!
लखनऊ एयरपोर्ट पर 16 करोड़ का गांजा पकड़ा गया बैंकॉक से आए यात्री से डीआरआई टीम ने पकड़ा गांजा, गोरखपुर निवासी कपिल यादव के पास से गांजा बरामद, गिरफ्तार किए गए आरोपी से हो रही पूछताछ,कपिल यादव से पूछताछ के बाद और कई गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। लखनऊ एयरपोर्ट पर पिछले 2 महीने में 44 करोड़ का गांजा पकड़ा गया है।
बिधूना। बेला मार्ग स्थित कीरतपुर में व्यापारियों द्वारा सड़क पर ही धान की तौल की जा रही है। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। यह मार्ग प्रमुख यातायात मार्गों में से एक है। यहां दिनभर डंपर, रोडवेज बसें, ट्रक व अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद व्यापारी सड़क पर ही धान व गेहूं के बोरे रखकर तौल का काम कर रहे हैं।
बिधूना। दीपावली व करवाचौथ के त्योहारों में बिना लाइसेंस पटाखे का बाजार खूब फलता-फूलता है। इसे देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। एक-एक दुकान पर पुलिस दस्तक दे रही है। साथ ही साथ लाइसेंस के कागजात देखे जा रहे हैं। अछल्दा में पुलिस ने एक दुकान से अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों को जब्त किया है। मामले में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
औरैया। शहर और कस्बों में जाम की समस्या नासूर बन गई है। जिम्मेदारों की अनदेखी से अतिक्रमणकारी आम रास्तों पर भी कब्जा जमाए हैं। खानपुर चौराहे पर बने ओवरब्रिज के नीचे तो सुबह से रात तक फल मंडी सजती है। देखादेखी ऑटो व ई रिक्शा वाले भी वहां पर खड़े होकर सवारी भरते हैं। रही सही थोड़ी बहुत बची जगह चाट विक्रेता अपनी ठेला लगाकर रास्ता बाधित करते हैं। इससे वहां पर वाहनों का निकलना तो दूर राह चलना तक मुश्किल होता है।सबसे बुरा हाल सुभाष चौक व खानपुर चौराहे का है। यहां वाहनों का अड्डा, फल वालों की मंडी व ठेली वालों की मनमानी ने जाम को आम बना दिया है। जेसीज चौराहा से ब्लॉक गेट तक पूरी सड़क ही फल व सब्जी वालों की मंडी बन गई है। दिबियापुर रोड, गौशाला रोड व तहसील के आसपास की सड़कों पर सब्जी, फल व फास्ट फूड वाले डेरा जमाए हैं।
—
नहीं रुक रही बस वालों की मनमानी
यातायात निरीक्षक अनुसार चौराहों पर रोडवेज बसें खड़ी करने पर रोक लगाने के लिए डीएम को भी पत्र भेजा गया है। एआरटीओ व परिवहन विभाग कार्रवाई कर रहा है। फिर भी सुभाष चौक, खानपुर व जालौन चौराहों पर चालक बसें खड़ी कर सवारी भरने से बाज नहीं आते हैं। हालांकि एआरएम भी चालकों को हिदायत दे चुकीं है। इससे दिनभर चौराहों पर जाम के हालात रहते हैं।
——-
डीएम और एआरएम से किया आग्रह
शहर में चौराहों पर खड़े होने की समस्या को लेकर एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए डीएम को भी पत्र भेजा गया है। एआरएम से भी आग्रह किया गया है। जल्द ही कोई स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
– देवेंद्र कुमार, निरीक्षक यातायात।