Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 159

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी दोपहर बाद लगभग सभी कार्यों को आराम से ही करेंगे। आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नहीं मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का धार्मिक वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा। परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू , वे, वो)

आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक धार्मिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। यात्रा योग बन रहा है। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है । गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन कम होगा । कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें । किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढेगी । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।

 

 

Lucknow News: लविवि में 30 नवंबर से जुटेंगे योग व नेचुरोपैथी के दिग्गज

0

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित योग विभाग- फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन की ओर से 30 नवंबर से एक दिसंबर के बीच योग व प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए तनाव प्रबंधन पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सेमिनार में इंडियन योग फेडरेशन और यूपी नेचुरोपैथी एंड योग टीचर्स एसोसिएशन की भी सहभागिता रहेगी।

सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, सिक्किम, उत्तराखंड और राजस्थान से योग विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

सेमिनार से संबंधित पोस्टर का विमोचन मंगलवार को कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने किया। योग विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि इस सेमिनार में आठ वैज्ञानिक सत्र होंगे जिनमें ध्यान, मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, योग की प्रविधियां और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे।

यूपी: कानपुर, इटावा सहित प्रदेश के कई शहरों में रात में चल रही है शीतलहर, नौ डिग्री के साथ यह शहर सबसे ठंडा

0

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलते रातों में ठंड अचानक तेज हो गई है। मंगलवार को कानपुर शहर व इटावा जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के जिन जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क जा रहा है, वहां रातों में या तड़के सुबह तक अगले तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थितियां बनी रह सकती हैं।मंगलवार को 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ इटावा दूसरे नंबर पर रहा। जिससे इन दोनों जिलों में कहीं कहीं रात में शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है और कई जिलों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है।माैसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उसके बाद लगातार चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के असर से प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ हवाओं का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक और बढ़ने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा भी घना हो सकता है, जबकि दिन में धूप अच्छी रहने की संभावना है।

 

 

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी कोचिंग संचालक गिरफ्तार

0

कंचौसी। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गुस्साए पीड़ित पक्ष ने संचालक के घर में घुसकर लोगों के साथ पिटाई भी की थी। हालांकि पिटाई के मामले की अभी तक तहरीर नहीं दी गई।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। गांव कंचौसी में वह दीपक नाम के युवक के घर गणित की कोचिंग पढ़ने जाया करती थी। पिता का आरोप है कि रविवार को बेटी के साथ कोचिंग संचालक ने छेड़छाड़ की। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी।

Auraiya News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में औरैया लगातार दूसरी बार प्रदेश में अव्वल

0

औरैया। शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला एक बार फिर प्रदेश में सबसे आगे रहा है। अक्तूबर माह की रैंकिंग में जिले को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए लगातार अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अक्तूबर की प्रदर्शित रिपोर्ट के अनुसार विकास कार्यक्रमों में जनपद को लगातार दूसरे माह पहली रैंक प्राप्त हुई है। जिले को 10 में से 9.38 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। विकास कार्यक्रमों में विशेषकर दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, पर ड्रॉ मोर क्रॉप-माइक्रो इरीगेशन, खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों के निस्तारण में ए श्रेणी मिली। इसके साथ ही विद्युत बिल सुधार हेतु आवेदन, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना, बीज डीबीटी, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग,पीएम पोषण-विद्यालय निरीक्षण, अंडा उत्पादन आदि योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का आम जन को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करते रहें तथा लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर जनपद को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

फरीदाबाद में अरेस्ट डॉ शाहीन के घर पर छापा,

0

लखनऊ – फरीदाबाद में अरेस्ट डॉ शाहीन के घर पर छापा, यूपी ATS और J&K पुलिस टीम ने की पूछताछ, भाई और पिता के मोबाइल, दस्तावेज जब्त किए, करीब 1 घंटे तक की शाहीन के पिता,भाई से पूछताछ

घर के भीतर ATS टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन, शाहीन के पिता सईद अहमद अंसारी के घर पर सर्च, शाहीन के भाई परवेज अहमद के घर भी हुई सर्चिंग, शाहीन शाहिद और परवेज अहमद अंसारी भाई बहन , इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का कर्मचारी है परवेज अंसारी, दोनों घरों पर ATS और J&K पुलिस ने छापेमारी की , फरीदाबाद से गिरफ्तार मुजम्मिल की मित्र है शाहीन, सहारनपुर से शाहीन के नाम परवेज ने खरीदी थी कार, कार से बरामद हुआ था विस्फोटक और हथियार

मारपीट में घायल युवक की मौत,

0

बांदा- मारपीट में घायल युवक की मौत, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, एक हफ्ते पहले दबंगों ने मारपीट की थी, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस ने परिजनों को शांत कराया , कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव की घटना

DM ने DIC, औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण

0

सीतापुर- DM ने DIC, औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण, उद्यमियों ने DM से बताई औद्योगिक क्षेत्र की समस्या, जल निकासी, सर्विस रोड के चौकीकरण की रखी मांग, DM ने लोक निर्माण,सेतु निगम के अधिकारियों से की बात, DM ने बिसवां में CFC का भी किया औचक निरीक्षण, CFC के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली जानकारी

दिल्ली विस्फोट को लेकर यूपी में हाई अलर्ट,

0

बहराइच – दिल्ली विस्फोट को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, घुसपैठ आशंका को लेकर SSB हाई अलर्ट पर, चेक पोस्ट से लेकर पंगडंडियों तक सख्त पहर, बिना पहचान पत्र आने-जाने पर लगाई गई रोक, केवल नेपाली और भारतीय लोग आ-जा सकेंगे, नान-पारा CO भी फोर्स के साथ बॉर्डर पर पहुंचे, रुपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित नेपाल बॉर्डर का मामला

कलारी कैपिटल एलएलसी फर्म से जुड़ी खबर, हाईकोर्ट से कंपनी संस्थापक को मिली राहत,

0

प्रयागराज – कलारी कैपिटल एलएलसी फर्म से जुड़ी खबर, हाईकोर्ट से कंपनी संस्थापक को मिली राहत, वाणी कोला की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई, धोखाधड़ी और जालसाजी में अरेस्टिंग पर रोक, याची को विवेचना में सहयोग का आदेश दिया , वाणी की गिनती मजबूत महिला उद्यमियों में , चार हफ्ते बाद होगी मामले की अगली सुनवाई