Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 203

जेल से रिहा होने के बाद आजम खान की सुरक्षा बहाल, 8 पुलिसकर्मियों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे 24 घंटे

0

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां की सुरक्षा बहाल कर दी गई है। वह करीब 23 महीने जेल में रहने के बाद विगत 23 सितंबर को जमानत पर रिहा हुए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, “उनकी सुरक्षा बहाल कर दी गई है।” हालांकि, उनकी सुरक्षा का स्तर अब भी स्पष्ट नहीं है। इस मामले में (आजम खां का प्रकरण) व्यक्ति को पहले से ही वाई सुरक्षा प्राप्त थी। जेल जाने पर यह सुरक्षा वापस ले ली गई थी। अब जब वह जमानत पर रिहा हो गया है, तो उसकी वही सुरक्षा बहाल कर दी गई है।”

23 महीने बाद जेल से हुए रिहा 
हालांकि, वाई सुरक्षा के दो स्तर हैं- वाई और इसका थोड़ा उच्च संस्करण वाई प्लस। दोनों ही मध्यम सुरक्षा जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं और वाई श्रेणी में लगभग आठ सुरक्षाकर्मी और वाई प्लस श्रेणी में कुछ और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। रामपुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “फिलहाल आजम खां की सुरक्षा में पांच कान्स्टेबल और तीन गनर तैनात हैं। यह वाई श्रेणी सुरक्षा का संकेत देता है।” समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां 23 महीने जेल में रहने के बाद 23 सितंबर को जमानत पर रिहा हुए।

अखिलेश यादव ने की थी मुलाकात 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आठ अक्टूबर को रामपुर में उनसे मुलाकात करने गये थे। उन्होंने खां के खिलाफ दर्ज मामलों को ‘फर्जी’ बताते हुए दावा किया था कि अगर 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद सपा की सरकार आने पर खां के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। अपनी रिहाई के बाद, सफ़ेद कुर्ता-पायजामा और काले रंग की जैकेट और धूप का रंगीन चश्मा पहने खान रामपुर पहुँचे, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने “उनके लिए दुआ करने वालों” की प्रशंसा की। रामपुर से 10 बार विधायक और एक बार सांसद रहे 77 साल के आजम खां 100 से अधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद सीतापुर जेल में बंद थे। वह पिछली 23 सितंबर को जमानत पर जेल से रिहा हुए थे।

यूपी में मीट कारोबारियों पर इनकम टैक्स और GST रेड, संभल-बरेली-हापुड़ में छापेमारी

0

बरेली: उत्तर प्रदेश में सोमवार तड़के मीट कारोबार से जुड़े प्रमुख व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई की। टीमों ने संभल, बरेली और हापुड़ में एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि 70 से अधिक वाहनों में अफसरों की टीमें रवाना हुईं, जो सुबह से ही कारोबारियों के आवासों, फैक्ट्रियों और दफ्तरों की तलाशी ले रही हैं।

हाजी इमरान और हाजी इरफान के ठिकानों पर छापा
संभल और गाजियाबाद में आयकर विभाग ने हाजी इमरान और हाजी इरफान के घर और फैक्ट्री पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि इमरान और इरफान की कंपनी इंडिया फ्रोजन फूड्स का कारोबार करीब 1000 करोड़ रुपये का है। टीम ने कंपनी के चार वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर भी कार्रवाई की है।

बरेली में शकील कुरैशी की मार्या फ्रोजन पर तलाशी अभियान
बरेली में मार्या फ्रोजन कंपनी के मालिक शकील कुरैशी के ठिकानों पर जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, संभल स्थित इंडिया फ्रोजन की बिल्डिंग के मालिक भी शकील ही हैं। उन्होंने वर्ष 2003 में कारोबार की शुरुआत की थी और अब उनकी कंपनियां मिडिल ईस्ट, एशिया-पैसिफिक और अफ्रीकी देशों तक उत्पाद भेजती हैं।

हापुड़ में हाजी यासीन, असलम कुरैशी और वकील नितिन गर्ग पर रेड
हापुड़ में भी इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है। मीट कारोबारी हाजी यासीन, दाना कारोबारी असलम कुरैशी, और वकील नितिन गर्ग के घर व ऑफिस पर एक साथ छापे मारे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी हाजी यासीन की कंपनी से जुड़े हुए हैं।

2022 में भी हुई थी रेड, तब मचा था हड़कंप
दिसंबर 2022 में भी आयकर विभाग ने शकील कुरैशी के स्लॉटर हाउस और दफ्तर पर छापा मारा था। उस समय बरेली और कानपुर में हुई इस छापेमारी से दस्तावेजों और खातों की जांच हुई थी। हालांकि कंपनी ने तब इसे नियमित जांच बताया था और किसी भी अनियमितता से इनकार किया था।

कंपनी के पीआरओ बोले – अंदर जाने की अनुमति नहीं
मार्या फ्रोजन के पीआरओ ईशान ने बताया, “सुबह से टीमें मौजूद हैं। हमें अभी तक जांच की वजह की जानकारी नहीं दी गई है। शकील कुरैशी घर पर हैं, लेकिन हमें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली है।

 

दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम, निकलेगी धूप या होगी बारिश? जानिए Weather Update

0

UP Weather News: बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब यूपी में मौसम में बदलाव आ गया है। प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मानसून की वापसी के बाद फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। (up weather) तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों को सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। (rain in up) इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के मुताबिक, अब सर्दी की एंट्री होने वाली है।

दीवाली पर ऐसा होगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत मुख्य रूप से दो चरणों में होगी। पहले प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक होगी। 15 अक्टूबर तक या दीवाली (weather on diwali) के आसपास से यूपी के कई हिस्सों में ‘गुलाबी ठंड’ का दौर शुरू हो जाएगा। (winter in up) यानी सुबह और रात के समय हल्की सिहरन महसूस होगी और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे जा सकता है।

लोगों ने बंद किए कूलर एसी
मौसम अब गुलाबी ठंडक की ओर हो चला है। (Winter in Up) लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिल गई है और सुबह और शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। रात को मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो जाता है, जिसकी वजह से लोगों के घरों में कूलर एसी बंद कर दिए है। घरों में चादर के बाद अब कंबल और रजाई बक्‍से से न‍िकलने लगे हैं।

डबल इंजन सरकार में युवा शक्ति बन रही है राष्ट्र शक्ति, बोले सीएम योगी

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार (केन्‍द्र और राज्‍य) में युवा शक्ति ‘राष्ट्र शक्ति’ बन रही है।

मुख्‍यमंत्री योगी, युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन खेल सामग्री के वितरण के लिए लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘डबल इंजन’ सरकार में युवा शक्ति ‘राष्ट्र शक्ति’ बन रही है। योगी ने कहा कि राज्य भर में 1.05 लाख से ज्यादा युवक व महिला मंगल दल सक्रिय हैं और उन्हें जमीनी स्तर पर खेलों व सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन रैकेट और अन्य उपकरणों से युक्त खेल किट प्रदान की गई हैं।

उन्होंने कहा, “खेल व्यक्तियों को स्वस्थ रखते हैं और टीम वर्क की भावना को मजबूत करते हैं। गांव में शुरू होने वाली प्रतियोगिता विधायक और सांसद स्तर के खेल टूर्नामेंट में विकसित हो सकती हैं।” मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों की शुरुआत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा समाज में प्रगति की कुंजी है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर जारी विधायक खेल महोत्सव हजारों युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान कर रहा है। योगी ने युवक और महिला मंगल दलों से खेलों से आगे बढ़कर गांवों में सामाजिक, सांस्कृतिक और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “जैसे हम खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं, वैसे ही लोकगीतों और प्रदर्शनों के माध्यम से हमारी पुश्तैनी परंपराओं को पुनर्जीवित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम होने चाहिए।” मुख्यमंत्री ने ‘मिशन शक्ति’ के जारी पांचवें चरण में महिला मंगल दलों की भूमिका पर भी जोर दिया और उनसे ग्राम स्तर पर महिला कल्याण योजनाओं व सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

 

Data Users: इस धमाकेदार प्लान ने यूज़र्स की लगाई मौज! 3 महीने के रीचार्ज की टेंशन खत्म

0

जम्मू-कश्मीर डेस्क: Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए 548 रुपये का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो लंबे समय तक इंटरनेट और कॉल का इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह प्लान 84 दिन यानी लगभग 3 महीने तक चलता है। अब बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं है। इस प्लान में इंटरनेट, कॉल, SMS और कुछ फ्री बोनस की सुविधाएं भी शामिल हैं।

प्लान के मुख्य लाभ:

  1. Data: पूरे 84 दिनों में इस्तेमाल के लिए कुल 7GB इंटरनेट डेटा। यह रोज़ाना एलोकेशन नहीं, बल्कि कुल डेटा है।
  2. Calling: सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा।
  3. SMS: 900 SMS उपलब्ध।
  4. Free Bonus: एक महीने के लिए मुफ्त हेलोट्यून का विकल्प।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्लान उन ग्राहकों के लिए आकर्षक है जो बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते और लंबी कॉलिंग की जरूरत रखते हैं। एयरटेल की यह पहल प्रीपेड ग्राहकों के लिए ज्यादा सुविधाजनक और किफायती विकल्प पेश करने की रणनीति का हिस्सा है।

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में फिर हुई फायरिंग, 4 लोगों की मौत; 20 अन्य घायल

0

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत के एक द्वीप पर भीड़भाड़ वाले एक बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी रविवार तड़के सेंट हेलेना द्वीप स्थित विलीज बार एंड ग्रिल में हुई।

उन्होंने बताया कि जब शेरिफ के सहायक घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने पाया कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं। ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘कई लोग गोलियों से बचने के लिए आस-पास के प्रतिष्ठान और संपत्तियों की ओर भागे।”

बयान में कहा गया, ‘‘यह सभी के लिए एक दुखद घटना है। हम इस घटना की जांच जारी रखते हुए आपसे धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं।” घटनास्थल पर चार लोग मृत पाए गए और कम से कम 20 अन्य घायल हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

यूपी में दीपावली से पहले बड़ी सौगात: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार देगी मुफ्त गैस सिलेंडर

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकार दीपावली से पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। दरअसल, सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए दो मुफ्त गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। इस योजना का लाभ लखनऊ जनपद के करीब 2.5 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। जिला पूर्ति विभाग ने वितरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

44 गैस एजेंसियां इस योजना का देंगी लाभ
योजना के तहत लाभार्थियों को पहले सिलेंडर का भुगतान स्वयं करना होगा, जिसके बाद सबसिडी की राशि उनके आधार-संलग्न बैंक खाते में वापस भेजी जाएगी। जिले की 44 गैस एजेंसियां इस योजना के संचालन में शामिल की गई हैं। सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवार भी दीपावली का पर्व बिना किसी चिंता के मना सकें। इसीलिए उज्ज्वला उपभोक्ताओं को त्योहार से पहले विशेष तोहफा देने का निर्णय लिया गया है।

 योजना के तहत मिलेगा दो सिलेंडर मुफ्त 
योजना का पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर तक और दूसरा चरण जनवरी से मार्च तक चलेगा। शासन की गाइडलाइन के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने वर्ष में नौ सिलेंडर ले लिए हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिन्होंने आठ सिलेंडर लिए हैं, उन्हें एक सिलेंडर का लाभ मिलेगा। जिन्होंने सात या उससे कम सिलेंडर लिए हैं, उन्हें दो सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे।

लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी सब्सिडी 
जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि “उपभोक्ता पहले सिलेंडर का भुगतान कर रिफिल ले सकते हैं, जिसके बाद सब्सिडी की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी।”

Auraiya News: ट्रैक का दुरुस्तीकरण जारी, कॉशन देकर गुजारी गईं ट्रेनें

0

कंचौसी। रेलवे स्टेशन की पूर्वी केबिन क्राॅसिंग पर शनिवार को भी ट्रैक मरम्मत होती रही। इससे वहां पर पूरे दिन यातायात बाधित रहा, हालांकि दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 30 किमी प्रति घंटा के काॅशन पर ट्रेनें निकाली गईं। प्रभावित ट्रेनों में वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा कई मुख्य ट्रेनें शामिल रहीं।अप व डाउन की पटरियों को दुरुस्त कराने का कार्य कंचौसी की पूर्वी केबिन क्राॅसिग पर 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक होना है। इसके लिए सुबह छह बजे से देर शाम तक क्राॅसिग को बंद रख रेलपथ विभाग के इंजीनियर कार्य करा रहे हैं। पहले दिन गुरुवार को टीम ने ट्रैक के नीचे की गिट्टी व मिट्टी की छनाई कराई। तीसरे दिन शनिवार को स्लीपर का कार्य किया गया। कानपुर व दिल्ली छोर से आने वाली ट्रेनों को कंचौसी में काॅशन देकर पास कराया गया।

कंचौसी में हुए कार्य का असर संबलपुर जम्मूतवी, वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली-हावड़ा नेता जी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस , महानंदा एक्सप्रेस व कानपुर-टूंडला व आगरा के बीच दौड़ने वाली मेमू समेत कई ट्रेनों पर पड़ा। कार्य के दौरान आरपीएफ के जवानों की मुस्तैदी व यातायात पुलिस की ढिलाई के कारण नियम टूटते रहे। बंद क्राॅसिंग से वाहन सवार जबरन निकले। ऐसे में पटरियों पर हो रहा कार्य भी बाधित हुआ। ट्रैक दुरुस्तीकरण कार्य होने की वजह से वाहन सवार 5 से 10 किलोमीटर का चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रैक दुरुस्तीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद ही रेलवे क्राॅसिंग को खोला जाएगा। (संवाद)

Auraiya News: वन विभाग का अड़ंगा, लटकी तिलकपुर फार्म की सड़क

0

बिधूना। बेला-बिधूना-तिलकपुर फार्म स्टेट हाईवे-21 का निर्माण वन विभाग के अड़ंगा से अधर में लटका है। इसका कारण है कि वन विभाग से अभी तक एनओसी नहीं मिल पाई। जबकि आहिस्ता-आहिस्ता दो बरस हो चुके हैं। सड़क के हिस्से में आई वन विभाग की कुछ जमीन के एवज में डीएम स्तर से दूसरी जमीन भी मुहैया कराई जा सकी है। फिर भी वन विभाग एनओसी देने में हीलाहवाली बरत रहा है। इससे निर्माणाधीन सड़क बनकर तैयार नहीं हो पा रही है। अधूरी सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में दुश्वारी होती है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत स्वीकृत इस मार्ग पर वन विभाग की जमीन का कुछ अंश आने से निर्माण रोक दिया गया था। तिलकपुर फार्म को जाने वाला मार्ग कन्नौज को जोड़ता है। करीब पांच किमी लंबी इस सड़क का निर्माण 3 अक्तूबर 2022 को शुरू कराया गया था। इसके लिए शासन से 5.92 करोड़ का बजट स्वीकृत मिला था। निर्माण की जिम्मेदारी आगरा की देव कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई थी। प्रारंभिक स्तर पर कंपनी ने कच्चा कार्य कराने के बाद वन विभाग ने भूमि विवाद का हवाला देते हुए कार्य पर रोक लगवा दी थी।

अब वन विभाग से एनओसी के लिए पत्राचार किया जा रहा है। फिर भी वन विभाग से अब तक एनओसी नहीं मिल सकी है। ग्रामीण व्योमेश सिंह, अशोक कुमार, सर्वेश और मनोज सहित कई लोगों ने अधिकारियों से अधूरी पड़ी सड़क बनवाने की मांग की है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पत्राचार होने से अब जल्द वन विभाग की ओर से एनओसी जारी होने की उम्मीद बढ़ गई है।

आरईएस के अवर अभियंता शरद कुमार ने बताया कि वन विभाग ने सड़क मार्ग में आई भूमि के बदले जमीन की मांग की थी जो उपलब्ध करा दी गई है। अब वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही डामरीकरण और कुछ जगह पर सीसी मार्ग का कार्य आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने बताया कि अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रक्रिया केंद्र सरकार के स्तर पर चल रही है। इसके बाद ही निर्माण कार्य पुनः शुरू हो सकेगा।

Auraiya News: गोमती पांच घंटे तो महानंदा चार घंटे लेट, यात्री परेशान

0

दिबियापुर। रविवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे व महानंदा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इससे परेशान यात्री प्लेटफार्म पर घंटों बैठकर इंतजार करते परेशान हो गए। ऐसे में तमाम यात्री निजी वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।रविवार को पीसीएस परीक्षा के कारण कुछ ट्रेनों को लेट चलाया गया। हालांकि इससे परीक्षार्थियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। फफूंद स्टेशन पर लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस निर्धारित समय आठ बजकर 49 मिनट के स्थान पर पांच घंटे लेट पहुंची जबकि अलीपुर से नई दिल्ली जाती महानंदा एक्सप्रेस 14 बजकर 19 मिनट के स्थान पर चार घंटा लेट व अलीपुर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस 12 बजकर 59 मिनट के स्थान पर चार घंटा लेट पहुंची।

वहीं, अलीगढ़ सुपरफास्ट रविवार को निरस्त रहने से यात्री परेशान रहे। पूछताछ कार्यालय से जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को जाने वाली गोमती एक्सप्रेस डाउन नौ बजे के बाद गई थी। यात्रियों ने बताया कि महानंदा एक सप्ताह से अप और डाउन में घंटों लेट आ रही है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर यादव ने बताया कि गंतव्य स्थान से ही ट्रेनें लेट आ रही हैं। इसकी सूचना यात्रियों को दी गई है।