Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 223

संभल में जहां चली थीं गोलियां, अब वहां पुलिस की पहरेदारी! मासूम आयशा ने नई पुलिस चौकी का किया उद्घाटन, गूंजे ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ के नारे

0

Sambhal News: 24 नवंबर की हिंसा से प्रभावित हिंदू पूरा खेड़ा पक्का बाग चौराहा, जहां कभी गोलियां चली थीं और भय का माहौल था, अब सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक बन गया है। मंगलवार को यहां बनी नई पुलिस चौकी का उद्घाटन मासूम बच्ची आयशा के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर ने केवल एक नई शुरुआत को चिह्नित नहीं किया, बल्कि नारी सशक्तिकरण का भी संदेश दिया।

 

हिंसा की जगह बना सुरक्षा का किला

संभल प्रशासन ने बीते वर्ष की हिंसक घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा को मजबूत करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में नखासा थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्का बाग चौराहे पर पुलिस चौकी का निर्माण हुआ। जहां एक समय दहशत थी, अब कानून व्यवस्था की निगरानी होगी।

 

बेटी आयशा के हाथों उद्घाटन, उमड़ा उत्साह

पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जब छोटी बच्ची आयशा ने रिबन काटा, तो पूरा माहौल तालियों की गूंज और ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ के नारों से भर गया। डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत कई प्रशासनिक अधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।

 

39 नई चौकियों की योजना, बेटियां बनेंगी प्रतीक

जिला प्रशासन ने हिंसा के बाद 39 नई सुरक्षा चौकियों की स्थापना की योजना बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों और चौकियों के उद्घाटन में बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे समाज में सम्मान, सुरक्षा और शक्ति का संदेश जाए।

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता…दहशत में लोग

0

इंटरनेशनल डेस्कः इंडोनेशिया के वेस्ट पापुआ (West Papua) इलाके में आज सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज़ (GFZ) ने दी है। भूकंप का केंद्र वेस्ट पापुआ क्षेत्र में दर्ज किया गया। यह 10 किलोमीटर की गहराई (करीब 6.2 मील) पर आया, जिसे अपेक्षाकृत उथला भूकंप माना जाता है। इस तरह के भूकंप आमतौर पर ज़्यादा नुकसानदेह साबित हो सकते हैं क्योंकि झटके सतह पर तेज़ी से महसूस होते हैं।

स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव टीमों को अलर्ट कर दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि झटकों के बाद आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद आने वाले हल्के झटके) आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आसपास के क्षेत्रों में इमारतों और जनजीवन पर असर की जांच की जा रही है। भूकंप के झटके तीव्र थे कि लोग इससे दहशत में आ गए।

वेस्ट पापुआ क्यों संवेदनशील है?

इंडोनेशिया का यह इलाका पैसिफिक “रिंग ऑफ फायर” में आता है। यह वह क्षेत्र है जहां दुनिया के सबसे ज़्यादा भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां होती हैं। हर साल इंडोनेशिया में सैकड़ों छोटे-बड़े भूकंप दर्ज किए जाते हैं। 2018 में यहां आए भयंकर भूकंप और सुनामी में हज़ारों लोगों की जान चली गई थी।

अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ऊँची इमारतों या समुद्र तट के पास जाने से बचने की अपील की है।

इस राज्य में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

0

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई जिसका असर दुर्गा पूजा उत्सव के अंतिम दिन विजयादशमी पर आयोजित कार्यक्रमों पर भी पड़ा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में छह अक्टूबर की सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मौसम की इस प्रणाली के तट की ओर बढ़ने और बृहस्पतिवार रात तक गोपालपुर एवं पारादीप के बीच ओडिशा और उससे सटे आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है। राज्य में बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहे और मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई जिससे उन लोगों का उत्साह फीका हो गया जो बृहस्पतिवार को विजयादशमी उत्सव मनाने के लिए उत्सुक थे।

 

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (सात से 20 सेंटीमीटर) होने की संभावना है जबकि शुक्रवार सुबह तक कोलकाता और हावड़ा में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (सात-11 सेंटीमीटर) होने के आसार हैं।

 

मौसम विभाग ने बताया कि तीन अक्टूबर की सुबह तक उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम बर्धमान तथा दक्षिण बंगाल के पुरुलिया जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उसने अनुमान जताया कि बीरभूम में शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी और दक्षिण बंगाल के पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बर्धमान और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश होगी।

 

विभाग ने अनुमान जताया कि मौसम प्रणाली के कारण शुक्रवार से रविवार तक उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को शुक्रवार तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है क्योंकि पश्चिम बंगाल के तट पर और उसके आसपास 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

आईएमडी ने कोलकाता के लिए शुक्रवार सुबह तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो बार तेज बारिश होने की संभावना है। उसने कहा कि महानगर के निचले इलाकों में अस्थायी रूप से जलभराव हो सकता है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है।

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश समुद्र तटीय पर्यटन शहर दीघा में (102 मिमी) दर्ज की गई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, जिन अन्य स्थानों पर अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई, उनमें सागर द्वीप (90 मिमी), कोंटाई (70 मिमी) और बशीरहाट (70 मिमी) शामिल हैं।

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। संतान को समय देने के साथ – साथ आराम के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला जुला समय रहेगा ।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे।आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका मन पसन्न मुद्रा मे रहेगा ।परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं

Auraiya News: नवमी की छुट्टी, इमरजेंसी में हुआ मरीजों का इलाज

0

बिधूना। नवमी और दशहरा पर अवकाश होने से सीएचसी की ओपीडी बुधवार को बंद रही। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए बुधवार को इमरजेंसी कक्ष को सक्रिय किया गया। यहां तैनात डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों का इलाज किया। दोपहर करीब दो बजे तक 45 मरीजों को दवा दी गई।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाराम, फार्मासिस्ट विवेक गुप्ता व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मरीजों का इमरजेंसी में उपचार किया। ओपीडी बंद होने के बावजूद इलाज के लिए आए सभी मरीजों को बारी-बारी से डॉक्टरों ने देखा और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि अवकाश के दिनों में भी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने को इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टरों को मरीज देखने के निर्देश हैं

Auraiya News: समिति से खाद खरीदने के लिए अब सदस्यता व फार्मर आईडी अनिवार्य

0

औरैया। रबी सीजन की दस्तक के साथ ही समितियों पर खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। किसानों से जमीन के रकबे से लेकर आधार कार्ड देखे जा रहे हैं। अब इस कड़ी में शासन स्तर से नया फरमान जारी हो गया है। किसानों को समिति का सदस्य होना व फार्मर आईडी की बाध्यता कर दी गई है। दोनों के न होने की स्थिति में संबंधित किसान को निजी दुकानों से खाद खरीदने की सलाह दिए जाने के आदेश दिए गए हैं।

 

जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद किसान लगातार समितियों पर खाद खरीदने पहुंच रहे हैं। आशंका यह भी जताई जा रही कि किसान गेहूं की बोआई के लिए अभी से खाद जुटाने के प्रयास में जुट गए हैं। ऐसे में खाद की एकाएक बिक्री में उछाल आ गया है। उधर खाद की बिक्री पिछले सालों की तरह सीमित रहे। इसे लेकर किसानों के खतौनी के कागजात लेकर समितियों पर मानक के तहत खाद दी जा रही है। अब इस कड़ी में कृषि विभाग के मुख्य सचिव की ओर से नया फरमान जारी किया गया है। इसमें समिति पर खाद बिक्री करने के लिए समितियों के सदस्यों को प्राथमिकता देने का हवाला दिया गया है।

वहीं, समिति के सदस्य न होने की स्थिति में फार्मर आईडी किसानों को दिखाने होगी। दोनों के न होने की स्थिति में किसानों को निजी खाद दुकानों से खरीदारी करने की सलाह देने को कहा गया है। शासन का यह आदेश काफी हद तक समितियों पर जुट रही भीड़ को कम सकेगा। प्राइवेट दुकानों पर खाद बिक्री बढ़ने की संभावना है। एआर काेऑपरेटिव संजीव कुमार ने बताया कि समितियों से खाद खरीदने के लिए किसानों के लिए सदस्य बनना और फार्मर आईडी जरूरी कर दी गई है। दोनों के न होने की स्थिति में किसान को प्राइवेट दुकान से खाद खरीदनी होगी। शासन से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

——————–
सदस्यता अभियान व फार्मर आईडी को मिलेगी रफ्तार
समितियों पर इन दिनों सदस्य बनाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिले में दो लाख किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं, गांव-गांव फार्मर आईडी भी बनाई जा रही है। जानकारों की माने तो शासन के इस आदेश के बाद दोनों ही अभियानों को रफ्तार मिलेगी।

——————–
बोले किसान, हो रही परेशानी
नहीं है फार्मर आइडी और सदस्यता
फोटो-01एयूआरपी 05- भूरेलाल। संवाद
सरसों की बोआई को लेकर अभी खाद की जरूरत है। न ही फार्मर आईडी है ओर न ही समिति की सदस्यता है। निजी दुकानों पर महंगे दामों पर अब खाद खरीदनी होगी।-भूरेलाल, निवासी बीलपुर
————
किसी तरह मिल जाए खाद
फोटो-01एयूआरपी06-महेंद्र कुमार। संवाद
समितियों पर पहले खतौनी व आधारकार्ड जमा कराए जा रहे थे। अब सदस्यता व फार्मर आईडी की अनिवार्यता परेशानी बढ़ाएगी। फिलहाल खाद मिल जाए। बाद में सदस्यता व फार्मर आईडी बनवाई जाएगी।-महेंद्र कुमार, हरनागरपुर

Auraiya News: बारिश और हवा से गिरी फसलें, उत्पादन होगा प्रभावित

0

औरैया। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश व तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिलेभर में कई जगह धान व बाजरा की फसलें खेत में ही गिर गई। फफूंद क्षेत्र के केशमपुर गांव समेत आसपास के इलाकों में धान और बाजरा की फसल में पानी भर गया है। जलभराव के कारण फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इससे किसान परेशान हैं।

दो दिन की बारिश ने कई किसानों की धान व बाजरा की फसल वाले खेतों में पानी भर गया है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से पकने को तैयार खड़ी धान की फसल की बाली झुक गई है। इससे उसके जमीन में गिरकर खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसान प्रमोद, विपिन, पप्पू ने बताया कि धान की फसल अब कटाई के कगार पर थी। अचानक हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया है। फसल की बाली पानी में डूबने से उत्पादन प्रभावित होगा। इसी तरह बाजरे की फसल में नमी बढ़ने से दाने काले पड़ने की आशंका हैं। लागत व मेहनत से तैयार हुई फसल पर अब बारिश ने झटका दिया है।

गर्मी से कुछ राहत तो मिली है लेकिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश से बाजरा व धान आदि की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बाजरा की फसल पूरी तरह गिर कर बर्बाद हो गई है जबकि खेतों में बोई गई सरसों व लाही की फसल भी सड़कर बर्बाद होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि दो दिन पहले तेज धूप के साथ बादल साफ दिखाई दे रहे थे। ऐसे में उन्होंने लाही की फसल को बोया था। बाजरा की फली में लगा फूल भी झड़ गया है।


गन्ने व बाजरा की फसल गिरी
फोटो-01एयूआरपी29- अयाना के एक खेत में गिरी पड़ी गन्ने की फसल। संवाद
अयाना। बेमौसम हुई बरसात के बाद चली तेज हवा से फसलें प्रभावित होने से किसानों के चेहरों पर उदासी छा गई है। सबसे ज्यादा नुकसान बाजरा और गन्ने की फसल पर पहुंचा है। इसके अलावा सरसों की बोआई भी प्रभावित हुई है। ऐमा सेंगनपुर निवासी किसान रहीस ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा जमीन पर गन्ने की फसल बोई थी। खेत में फसल तैयार हो चुकी थी। शरद पूर्णिमा के बाद से गन्ना की कटान शुरू हो जाती। मंगलवार को बारिश के बाद चली हवा से फसल गिर गई। इससे उनकी फसल को करीब 40 फीसदी नुकसान हुआ है। सेंगनपुर निवासी धीरेंद्र उर्फ तालू ने बताया कि उन्होंने दो बीघा जमीन पर बाजरा की फसल बोई थी। फसल में बाल आ चुकी थी। इस बार फसल पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा अच्छी थी। मौसम की मार से फसल को 30 फीसदी नुकसान पहुंचा है।

UP: वरिष्ठ लिपिक की आत्महत्या मामले में चेयरमैन पति ने रखा पक्ष, कहा- नौकरी जाने और रिकवरी के डर से दी जान

0

घटना के पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर चेयरमैन पति कुलदीप गुप्ता ने अपना पक्ष रखा। डीएम-एसएसपी से स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव के यमुना में कूदने के पांच दिन बाद बुधवार रात आरोपी चेयरमैन के पति कुलदीप उर्फ संटू गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। वायरल वीडियो में कहा कि राजीव यादव की मौत का उन्हें भी दुख है। आरोप लगाया कि राजीव यादव की सर्विस बुक में स्थायी नौकरी पाने का कोई आदेश संलग्न नहीं है। नौकरी जाने और रिकवरी होने के डर से सुनियोजित ढंग से राजीव यादव ने जान दी है। पूर्व चेयरमैन ने कुछ कागजात भी फेसबुक पर अपलोड किये हैं।

सात मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों की राजनीतिक द्वेष के कारण हम लोगों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीएम-एसएसपी से उनका आग्रह है कि किसी एजेंसी से इस मामले की जांच कराई जाए। ताकि जनता के सामने सच्चाई सामने आ सके। राजीव यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ व्यक्तिगत रिट दायर की थी। इसमें कोर्ट ने आदेश दिया था कि दो माह में प्रकरण को निपटा दिया जाए।

इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने एक कमेटी गठित कर दी थी ताकि हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया जा सके। बताया कि इसकी जांच की जा रही थी। अभी तक नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। आरोप लगाया कि राजीव यादव नगर पालिका अध्यक्ष पर पदोन्नति का दबाव डाल रहे थे। ताकि उन्हें सेवानिवृत्त होने पर अच्छा ऐरियर मिल सके। कुलदीप गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष ने राजीव यादव को बताया था कि यह पद सेंट्रलाइज है, इसलिए उन्हें पदोन्नति नहीं दी जा सकती। आरोप लगाया कि इस पर राजीव यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष को फंसाने की धमकी दी थी। बताया कि हाईकोर्ट में अवमानना की शिकायत करने से पहले एक शासन में शिकायत की थी। इसका निस्तारण 19 फरवरी 2025 में निस्तारण कर गया था। उस समय ईओ के पद पर विनय मणी त्रिपाठी तैनात थे। लेकिन वह 1986 से अपनी नियुक्ति मान रहे हैं। उनकी सर्विस बुक में नियुक्ति का कोई आदेश नहीं हैं। जांच कमेटी का गठन किया गया था।

उन्होंने क्यों ऐसा किया, वह लेटर उन्हें एक सप्ताह पहले दिखाया था तब उसमें तारीख नहीं थी। यह तारीख साजिश के तहत डाली गई। राजीव यादव ने अपना वेतन डालने की बात अध्यक्ष से कही थी जिसपर अध्यक्ष ने कहा था जिस दिन सभी कर्मचारियों का वेतन डलेगा उस दिन आपका भी डल जाएगा। अफसोस हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। उनकी नियुक्ति की जांच करवाई जाए, आखिर नियुक्ति हुई कैसे थी इसकी जांच होनी चाहिए। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि राजीव यादव को लग रहा था कि उनकी नियुक्ति में गड़बड़ है। एक तरफ वह अपनी नियुक्ति 1986 से मान रहे हैं। एक तरफ वो कह रहे हैं कि उनकी नियुक्ति 2000 में हुई हैं एक जगह कह रहे हैं 2002 में हुई है। इस संबंध में उनकी हाईकोर्ट से रिट खारिज हो गई। पूर्व चेयरमैन ने डीएम और एसएसपी से गुहार लगाई कि इसकी स्पष्ट जांच करा लें। उनकी मृत्यु होने का मुख्य कारण यही है कि उनके बच्चे की नौकरी मिल जाएगी, करोड़ों रुपए की रिकवरी नहीं होगी। इसी के चलते उन्होंने ईओ ,चेयरमैन सहित हम लोगों को फंसाया हैं।

पालिका कर्मचारी की आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री ने सपा को घेरा
नगर पालिका के कर्मचारी राजीव यादव की आत्महत्या के मामले में सोमवार को पूर्व मंत्री अशोक यादव ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद सपा के मुखिया अभी तक कर्मचारी के घर सांत्वना देने नहीं आए। यदि सपा मुखिया खुद परिवार की पीड़ा नहीं सुनेंगे तो मुझे विधानसभा में उतरकर लोगों की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

पूर्व मंत्री अशोक यादव बुधवार को राजीव यादव के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं राजनीतिक नहीं सामाजिक बात कर रहा हूं। इटावा को महत्व नहीं मिल रहा है। आज के समय में सैफई ऊपर है। इटावा को सपा ने दोयम दर्जे पर लाकर खड़ा कर दिया है। इटावा को अपना स्थान मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए मैं आज यहां पर किसी से अपील करने नहीं आया हूं बल्कि परिवार और आप सभी को यह बताने आया हूं कि मैं इस परिवार के साथ खड़ा हूं। यह पीड़ित परिवार का नहीं मेरा मामला है। उन्होंने अपनी अधिवक्ता बेटी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी बेटी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही है। इस केस पर जब बेटी से बात हुई तो उसने कहा कि इस मामले में धाराएं बढ़ाईं जा सकतीं हैं। इसलिए पीड़ित परिवार की यह न्याय और सामाजिक लड़ाई अशोक यादव लड़ेगा। इस मौके पर सर्वजन सुखाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव, डॉ. कैलाश यादव, आकाश यादव आदि मौजूद रहे

 

IIT Student Suicide: परिजनों का गंभीर आरोप, दो दिन तक कमरे में लटका रहा शव; हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही

0

Kanpur News: आईआईटी के बीटेक छात्र धीरज सैनी की आत्महत्या के बाद गुरुवार को परिजनों ने आईआईटी प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने दो दिन बाद जानकारी दी है।कानपुर में आईआईटी के बीटेक छात्र धीरज सैनी की आत्महत्या के मामले परिजनों ने गुरुवार को आईआईटी प्रबंधन पर जांच की मांग करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को वीडियोग्राफी के बीच उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सब लेकर परिजन हरियाणा स्थित महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे धीरज सैनी के ताऊ सत्येंद्र का कहना था कि मेरा बच्चा बहुत आरक्षित प्रकृति का था।

अपने काम से ही मतलब रखता था। दो दिन बाद आईआईटी प्रबंधन ने फोन कर उनके बच्चे की आत्महत्या की जानकारी दी, जो कितनी बड़ी लापरवाही है। घटना सुनते ही मानो, तो शरीर ने काम करना बंद कर दिया हो। किसी तरह कानपुर पहुंचे यह दिल ही जानता है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले धीरज के चाचा संदीप ने उससे फोन पर बात की थी। संदीप फल की रेहड़ी लगाकर बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाते थे।

धीरज के संघर्ष का किया जिक्र
पिता सतीश हलवाई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि धीरज ने छठवीं से हाईस्कूल तक उसने हरियाणा के हैप्पी स्कूल से पढ़ाई की। वहां उसकी तीन लाख फीस जमा न होने पर स्कूल प्रबंधन ने उसकी हाईस्कूल की सर्टिफिकेट रोक ली थी। किसी तरह चाचा संदीप ने लोगों से उधार लेकर 1.50 लाख रुपये स्कूल में जमा किए थे। तब उसकी सर्टिफिकेट स्कूल प्रबंधन ने दी थी। उन्होंने धीरज के संघर्ष का जिक्र करते हुए बताया कि धीरज शुरू से ही मेधावी था।

बदहवास मां को नहीं दी गई है सूचना
सोचा था कि यह परिवार की गरीबी को दूर करेगा। इंटर करने के बाद वह खुद उसे राजस्थान, सीकर लेकर गया था। यहां कोचिंग करने बाद आईआईटी कानपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में एडमिशन हुआ था। बुधवार को फोन आया, तो पता चला कि दो दिन से शव उसके कमरे में लटका हुआ था। कहा कि उनका बच्चा तो चला गया, लेकिन आईआईटी प्रबंधन को हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के रूम में 24 घंटे के भीतर एक बार जाकर देखना चाहिए कि सब कुछ ठीक है कि नहीं। इस घटना ने पूरे परिवार का सपना ही तोड़ दिया।

अच्छा एथलीट था, क्रिकेट का भी था शौक
ताऊ का कहना था कि आखिरी बार वह मई में घर आया था। वह बहुत ही अच्छा एथलीट था, पढ़ाई के अलावा उसे क्रिकेट का शौक था। वह आईआईटी क्रिकेट टीम का वाइस कैप्टन भी था।

रहस्यमयी ढंग से हुई है मौत, विधिवत जांच होनी चाहिए
रिश्तेदार एसएन सैनी ने बताया कि आईआईटी में धीरज की रहस्यमयी ढंग से मौत हुई है। इंस्टीट्यूट अपनी छवि धूमिल होने से बचाने के लिए आत्महत्या पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। जैसे बाकी बच्चों की मौत की फाइलें धूल खा रही हैं, उसी तरह से धीरज के आत्महत्या की फाइल भी धूल खाती रहेगी। इसकी विधिवत जांच होनी चाहिए।

करंट की चपेट में आने से 2 की मौत,

0

फतेहपुर – करंट की चपेट में आने से 2 की मौत, महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, सफाई करते वक्त महिला को लगा करंट, महिला को बचाने पहुंचे पड़ोसी की भी मौत, घर के बरामदे में लगी टीन में उतरा था करंट, बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव घटना