Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 259

दिबियापुर उमरी गांव की सड़कों पर हो गया जलभराव

0

दिबियापुर। नगर से सटे उमरी गांव की सड़कों पर जलभराव से निकलना मुश्किल हो गया है। बेला रोड के वीजीएम कालेज से गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर गंदा पानी भरा है।यही हाल सहायल रोड से आने वाले दूसरे मार्ग का है। गांव निवासी कुलदीप शुक्ला, देवकांत त्रिपाठी व राकेश बाथम ने बताया कि जलनिकासी व्यवस्था चौपट है। कई साल पहले तक गांव में मौजूद तालाब में बारिश का पानी जमा होता था।कुलदीप राजपूत ने कहा कि सफाई कर्मी के लगातार गायब रहने से समस्याएं बढ़ रहीं हैं। गांव के राजू शर्मा, हरी ओम वाजपेई व श्रीकृष्ण शुक्ला ने डीएम से नाला निर्माण की मांग की है।

Auraiya News: रोडवेज के दो चालकों के लाइसेंस जब्त

0

औरैया। यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने गुरुवार को चौराहे पर खड़ी होने वाली बसों व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान रोडवेज के दो बस चालकों के लाइसेंस जब्त किए गए।इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले सात वाहन चालकों का चालान काटा गया। वहीं बिना हेलमेट के निकल रहे लोगों व छात्र-छात्राआें को अफसरों ने समझाया और चेतावनी देने के बाद जाने दिया।एआरटीओ एनसी शर्मा, यातायात सीओ सृष्टि सिंह फोर्स के साथ सुभाष चौक पहुंची। यहां दो रोडवेज बसें सड़क पर सवारी का इंतजार करते खड़ी मिलीं। गुस्साए अफसरों ने मौजूद दोनों चालकों के लाइसेंस को जब्त कर लिया। इसके बाद बसों को रवाना कर दिया गया।

इसके बाद अफसर फोर्स के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। वहां एआरएम अपर्णा मीनाक्षी को चौराहे पर रोडवेज बस के खड़े होने से जाम की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने जगह न होने का हवाला देते हुए आगे से चालक द्वारा बसें न खड़ी करने का आश्वासन दिया।

सीओ यातायात सृष्टि सिंह ने बताया कि चौराहे पर जाम न लगे। इसको लेकर एआरएम से बात की गई है। चेकिंग के दौरान चार ई-रिक्शा चालकों व तीन ऑटो चालकों का चालान काटा गया है।

ई-रिक्शा चला रहे किशोर के चेतावनी देकर छोड़ा
औरैया। इसके बाद अफसर चौराहे पर पहुंचे। यहां वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ई-रिक्शा लेकर जा रहे किशोर का रोक लिया और उसे चेतावनी दे गई। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने अफसरों को बताया कि इस किशोर का दो माह पहले नौ हजार रुपये का जुर्माना काटा जा चुका है।
बताया जब यह जुर्माना नहीं भर पाया तो विभाग के अफसरों व कर्मचारियों ने चंदा भरकर उसका जुर्माना भरा था। इसके बाद सीओ सृष्टि सिंह ने किशोर को चेतावनी देने के बाद जाने दिया।

बेला बिधूना ड्रोन की अफवाह फैलाने में भाकियू जिलाध्यक्ष समेत पांच पर रिपोर्ट

0

बेला । इलाके में ड्रोन उड़ने की अफवाह तीसरे दिन भी जोरों पर रही। इससे ग्रामीणों की रात दहशत में कटी। मामले में पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में भाकियू जिलाध्यक्ष समेत पांच आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।बेला थाना क्षेत्र के गांव बराहार व डगरूआपुर, माखनपुरवा और रामनगर में बुधवार देर रात ड्रोन उड़ने की सूचना से सनसनी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में तीन कारें खड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इससे पहले काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी पर सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने क्षेत्र में जांच की। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में गांव माखन पुरवा निवासी भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, राजेश, कन्हैया, गांव बराहार निवासी जितेंद्र, गांव डगरूयापुर निवासी अरविंद को पकड़ लिया।

प्रभारी बेला थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस क्षेत्र में रातभर गश्त पर रही। मामले में पुलिस ने लोगों से इन अफवाहाें पर ध्यान न देने की अपील की। वहीं लोगों का कहना है कि कई अन्य गांवों में भी अफवाह उड़ रही।

ककोर बारिश से तिरंगा स्टेडियम के मंच की दीवारें ढहीं, होगी जांच

0

ककोर। बारिश के चलते तिरंगा स्टेडियम मंच की दीवारें भरभराकर ढह गई। जानकारी पर सीडीओ ने निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।जिला मुख्यालय के बाहर बने तिरंगा स्टेडियम में इन दिनों मेंटीनेंस का काम चल रहा है। इसमें टूटी हुई बाउंड्री व स्टेडियम में बने मंच को चौड़ा किया जा रहा है। यहां यूपीपीसीएल के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। यह मंच जनसभा, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किया जा रहा है।बारिश में इसके ढह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मंच व बाउंड्रीवॉल पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। मौके पर पहुंचे सीडीओ संत कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि कार्य करवा रही संस्था से बात की गई है। ठेकेदार का कहना है कि यह मंच जेसीबी से गिरवाया है। इस संबंध में सीडीओ ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म में 20 वर्ष की कैद

0

औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण के बाद दुष्कर्म के मामले में युवक अखिलेश को 20 वर्ष की सजा सुनाई गई।सात साल पुराने मामले की विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने सुनवाई की। दोषी पर 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
वादी ने थाना दिबियापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 नवंबर 2018 की दोपहर उसकी 14 वर्षीय बहन घर अकेली थी। उसकी मां व वादी खेत पर काम कर रहे थे। तभी फफूंद के गांव लालपुर निवासी अखिलेश बहन को घर से ले गया। गांव के लोगों के बताने पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
अखिलेश के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण व दुष्कर्म का आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस मुकदमे में गुरुवार को विशेष न्यायाधीश कोर्ट में सुनाई हुई। बचाव पक्ष ने उसे निर्दोष बताया। दोनों पक्षकारों सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद ने अखिलेश को सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

कोर्ट ने प्रस्तुत मामले में जमा कराई गई अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को अदा करने का आदेश दिया। अखिलेश को इटावा जेल भेज दिया गया।

बिधूना प्रदर्शनी में चोरी के दो आरोपी पकड़कर भेजे जेल

0

बिधूना। प्रदर्शनी में चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर नकदी व चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।चार दिन पहले आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही। कस्बे के बेला रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर परिसर में अटल बिहारी वाजपेई प्रदर्शनी में चार दिन पहले चोरों ने झूले की मोटर व 58 हजार रुपये पार कर दिए थे। पुलिस ने जनपद लखीमपुर खीरी थाना पडुआ के गांव मल्लेबेहड़ निवासी मतलूम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी।प्रदर्शनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए थे। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने कस्बा स्थित आईटीआई के पीछे से मोहल्ला नवीन बस्ती निवासी अंशू गुप्ता, रामू राठौर का गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना को कबूल लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मोटर के पुर्जे व 2500 रुपये बरामद कर लिए। आरोपियों ने बताया कि घटना में कस्बे के किशोरगंज निवासी करन, भरथना रोड निवासी अंकित यादव शामिल थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें इटावा जेल भेज दिया गया।

पंजाब से मथुरा आई युवती का शव बाथरूम में मिला, गेस्ट हाउस मालिक पर हत्या का शक

0

मथुरा (मदन श्रीवास्तव): उत्तर प्रदेश मथुरा जिले के वृंदावन इलाके में पंजाब की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। युवती का शव गेस्ट हाउस के बाथरूम में पड़ा मिला, जिस पर चींटियां रेंग रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

गेस्ट हाउस संचालक फरार
मामला शहर कोतवाली वृंदावन क्षेत्र की पुष्पांजलि कॉलोनी का है। यहां स्थित “श्री जी मुकुंदम” नाम की बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर बने छह कमरे गेस्ट हाउस के रूप में किराए पर चलाए जा रहे हैं। इसे राजस्थान के झुंझनू निवासी सुनील शर्मा 50 हजार रुपये मासिक किराए पर लेकर दो साल से संचालित कर रहा था।

5 दिन पहले पंजाब से आई थी युवती
गवाहों के मुताबिक, सुनील 5 दिन पहले पंजाब के फाजिल्का जिले की रहने वाली 30 वर्षीय सुनीता को गेस्ट हाउस में लेकर आया था। गुरुवार की दोपहर उसे संदिग्ध हालात में घबराते हुए बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद से वह फरार है।

बाथरूम से मिला शव, गले पर निशान
शाम तक कमरे में कोई हलचल न होने पर बिल्डिंग में बने मंदिर के पुजारी राघवेंद्र शास्त्री को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो बाथरूम में सुनीता का शव पड़ा हुआ था।पुलिस जांच में युवती की गर्दन पर निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुनील शर्मा की तलाश तेज कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

UP पुलिस बनी ‘देवदूत’… बंद कमरे में फांसी के फंदे पर झूला युवक, फिल्मी स्टाइल में हुई पुलिस की एंट्री; CPR दिया तो लौट आईं सांसें

0

Meerut News, (आदिल रहमान): अपनी बद मिजाज़ी और अमानवीय व्यवहार को लेकर चर्चाओं में रहने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस के कई कारनामें आपने देखे और सुने होंगे जिसके चलते उत्तर प्रदेश पुलिस की फजीहत होती रहती है। लेकिन इन सब के बीच यूपी पुलिस का एक सकारात्मक चेहरा भी सामने आया है जहां पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जिंदगी को खत्म करने वाले एक युवक को दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से उतारा। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जिंदगी को खत्म करने की कोशिश कर रहे इस युवक को CPR देकर उसकी जान भी बचाई है। जहां पुलिस कर्मियों के इस सकारात्मक कार्य की जमकर प्रशंसा भी हो रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे युवक को फांसी के फंदे से उतारकर CPR देते हुए नज़र आ रहे हैं।

PunjabKesari

सूचना मिलने पर मात्र 3 मिनट के अंदर पहुंची पुलिस
दरअसल, मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र के बक्सर गांव के रहने वाले 20 साल के युवक विशाल ने अपने घर में मौजूद कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जहां परिवारजनों ने बेटे की इस हरकत को देखा तो उनमें हड़कंप मच गया जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। घटना की सूचना मिलने पर मात्र 3 मिनट के अंदर डायल 112 की दोपहिया पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने खिड़की से युवक को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा जिसके बाद मौके पर पहुंचे कांस्टेबल सिद्धांत और हेड कांस्टेबल हरिओम के द्वारा दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे पर लटक रहे विशाल को नीचे उतर गया।

PunjabKesari

पुलिसकर्मियों ने बेहोश हो चुके विशाल को CPR देकर दी नई जिंदगी
लेकिन तब तक विशाल बेहोश हो चुका था। इस दौरान घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मियों ने बेहोश हो चुके विशाल को CPR दिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां अब विशाल की हालत खतरे से बाहर है। वहीं एसएसपी मेरठ डॉक्टर विपिन ताडा के द्वारा सराहनीय और सकारात्मक पहल करने वाले दोनों पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है।

11 साल की बच्ची से रेप…प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोंटे, पेट चीरकर बनाया मल-मूत्र का रास्ता; पीड़िता की कहानी जानकर रो देंगे आप

0

यूपी न्यूज: यूपी के रामपुर में एक 11 साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। ये घटना चार महीने पहले हुई थी। आरोपियों को अब सजा तो मिल गई, लेकिन बच्ची की जिंदगी नरक बन गई है। उसकी हालत बहुत खराब है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोंटे आई है और पूरी तरह डैमेड हो चुका है। मल-मूत्र जाने के लिए भी कितनी मुश्किल है। पेट को चीर कर रास्ता बनाया गया है।

अब जानिए पूरा मामला 
यह मामला सेफनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 11 साल की बच्ची 15 अप्रैल, 2025 को खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक वो घर नहीं लौटी। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, तो एक खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। बच्ची की हालत काफी खराब थी। वो गूंगी थी तो ये भी नहीं बता पाई कि उसके साथ हुआ क्या है। जब उसका मेडिकल किया गया तो उसमें रेप की पुष्टि हुई।

चार महीने पहले हुई थी वारदात 
मेडिकल में रेप की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो पता चला कि गांव के ही दान सिंह यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 14 दिन तक बच्ची का इलाज मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज में चला था। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए बच्ची के परिजनों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घटना को चार महीने हो चुके है। 11 अगस्त को रामपुर के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) रामगोपाल सिंह ने दोषी दान सिंह यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लेकिन, इस दुष्कर्म के बाद पीड़िता की जिंदगी नरक जैसी बन गई है।

जानिए कैसी है लड़की की हालत 
इस घटना के बाद बच्ची जिंदा लाश बनकर रह गई है। उसके प्राइवेट पार्ट पूरी तरह डैमेज हो चुका है। मल-मूत्र के लिए डॉक्टरों ने पेट चीरकर रास्ता बना रखा है। दोनों आंतें पेट के ऊपर रखी हैं, जो रूमाल के सहारे टिकी रहती हैं। बच्ची जब भी मल-मूत्र जाती है, पूरा पेट और रूमाल गंदा हो जाता है। मां उसे रूई (कॉटन) से साफ करती है। मां और पूरे परिवार को भी कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

दूल्हा निकला धोखेबाज: तीसरी शादी में 2 स्कूटी लूटकर फरार, पुलिस ने पकड़ने के लिए शुरू की तलाश

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर आई है, जहां एक शादी के दौरान ऐसा वाकया हुआ कि दुल्हन और उसका परिवार हैरान रह गया। जहां शादी के कुछ समय बाद दूल्हा अचानक दुल्हन के घर से 2- 2 स्कूटी लेकर फरार……

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर आई है, जहां एक शादी के दौरान ऐसा वाकया हुआ कि दुल्हन और उसका परिवार हैरान रह गया। जहां शादी के कुछ समय बाद दूल्हा अचानक दुल्हन के घर से 2- 2 स्कूटी लेकर फरार हो गया।

पहले से शादीशुदा था दूल्हा, तीसरी शादी में हुआ धोखा
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है और उसकी 2 पत्नियां और 3 बच्चे पहले से ही हैं। दुल्हन जो एक टीचर है उसने जब इस मामले की जांच की तो यह बड़ा खुलासा हुआ कि यह शादी उसकी तीसरी शादी थी। दुल्हन ने बताया कि उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और आर्य समाज में शादी भी कर ली। इसके बाद ही दूल्हा दुल्हन के घर से स्कूटी लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने महानगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शादी के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी
आपको बता दें कि यह मामला शादी के नाम पर धोखाधड़ी और लूट की कई घटनाओं में से एक है। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां शादी के बाद दुल्हन गहने-जेवर लेकर ससुराल से भाग गई। पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।