Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 58

अमरूद खाने पर सिपाही को जारी हुआ नोटिस, चर्चा का विषय बना जवाब, पढ़ें पूरा मामला

0

लखनऊ: आम तौर पर आपदा के समय जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने के लिए पहचाने जाने वाले राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की लखनऊ स्थित पहली बटालियन इन दिनों एक असामान्य वजह से चर्चा में है। यहां पहरा ड्यूटी के दौरान अमरूद खाने पर एक सिपाही को अनुशासनहीनता का नोटिस थमा दिया गया। हालांकि, सिपाही के जवाब के बाद मामले को चेतावनी देकर समाप्त कर दिया गया है।

यह मामला जनवरी के पहले सप्ताह का बताया जा रहा है। लखनऊ स्थित एसडीआरएफ कार्यालय परिसर में बने कमांडेंट आवास पर एक सिपाही की पहरा ड्यूटी लगी थी। परिसर में अमरूद का एक पेड़ भी मौजूद है। ड्यूटी के दौरान सिपाही ने पेड़ से अमरूद तोड़कर खा लिया। किसी अधिकारी की नजर पड़ते ही इसे अनुशासन का उल्लंघन मानते हुए उच्चाधिकारियों तक सूचना पहुंचाई गई।

इसके बाद पहली बटालियन में तैनात सूबेदार सैन्य नायक की ओर से सिपाही को लिखित स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। नोटिस में पूछा गया कि ड्यूटी के दौरान फल तोड़कर खाने का कारण क्या था और इसे अनुशासन के विपरीत क्यों न माना जाए।

नोटिस मिलने पर सिपाही ने अपने जवाब में बताया कि ड्यूटी के दौरान उसे तेज पेट दर्द हो रहा था। छुट्टियां बंद होने के कारण वह अवकाश नहीं ले सका और ड्यूटी छोड़कर जाना भी संभव नहीं था। दर्द से राहत पाने के लिए उसने मोबाइल पर यूट्यूब देखा, जहां अमरूद को पेट दर्द में लाभकारी बताया गया था। इसी जानकारी के आधार पर उसने घरेलू उपाय के रूप में अमरूद खाया।

सिपाही ने अपने स्पष्टीकरण में स्पष्ट किया कि उसका किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उसने अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी। जांच के बाद विभाग ने सिपाही के जवाब को ध्यान में रखते हुए उसे केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया। फिलहाल यह मामला महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यूपी: हाईकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षकों के किसी भी तरह के समायोजन पर लगाई रोक, जानिए पूरा मामला

0

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को प्राथमिक शिक्षकों के समायोजन -3 मामले में आगे किसी कार्यवाही पर 19 जनवरी  तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को नियत करके अंतरिम आदेश दिया कि मामले की इस अगली सुनवाई की तिथि तक बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर, समायोजन -3 मामले में आगे कोई कार्यवाही नहीं करेंगें। कोर्ट ने कहा कि इस अंतरिम आदेश की राहत, इस याचिका के साथ संबद्ध 11 अन्य याचिकाओं के याची शिक्षकों को भी उपलब्ध होगी। कोर्ट ने यह आदेश प्राथमिक शिक्षकों के समायोजन/ स्थानांतरण – 3 के शासनादेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिया।

न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश बाराबंकी की संगीता पाल समेत 29 प्राथमिक शिक्षकों की याचिका पर दिया। याचिकाओं में 14 नवंबर 2025 के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिक्षकों के समायोजन/ स्थानांतरण के शासनादेश को चुनौती देकर रद्द करने का आग्रह किया गया है।

याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एच जी एस परिहार का कहना था कि यह शासनादेश आर टी ई अधिनियम समेत बेसिक शिक्षा अधिनियम, 1981 के नियमों का उल्लंघन करने वाला है। इसके नियम 21 के तहत शिक्षक की सहमति के बाहर समायोजित न किए जाने की दलील दी। कहा इस समायोजन से जहां शिक्षकों की वरिष्ठता पर असर पड़ रहा है, वहीं अन्य विसंगतियां भी पैदा हो रही हैं।

उधर, मामले में राज्य सरकार की ओर से पेश हुए अधिवक्ता के आग्रह पर कोर्ट ने मामले को 19 जनवरी को फाइनल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने इस बीच याचियों को मामले में अंतरिम राहत प्रदान की है। साथ ही राज्य सरकार को मामले में जवाब पेश करने का समय दिया है।

Banda SIR: मान न मान…मैं तेरा मेहमान, सईदा के घर राजेश का वोट; कच्ची मतदाता सूची में गड़बड़ियां, पढ़ें मामला

0

बांदा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी हुई मतदाता ड्राफ्ट सूची ने गृह स्वामियों की परेशानी बढ़ा दी है। कई मतदाताओं के घरों में ऐसे लोगों के नाम दर्ज हो गए हैं, जिन्हें वे जानते तक नहीं, मानो ‘मान न मान, मैं तेरा मेहमान’ की तर्ज पर सूची तैयार की गई हो। इससे भी गंभीर बात यह है कि एक ही मकान में रहने वाले हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं के नाम आपस में बदल दिए गए हैं, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है। अब लोग इन त्रुटियों को ठीक कराने के लिए बूथों और बीएलओ के चक्कर लगा रहे हैं।पड़ोसियों और अनजानों को बना दिया बाशिंदा
चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान के दौरान मतदाता सूचियों में सुधार का दावा किया था, लेकिन जारी हुई ड्राफ्ट सूची ने इन दावों की पोल खोल दी है। कई विधानसभा क्षेत्रों में पुरानी गड़बड़ियां जस की तस बनी हुई हैं, और पुनरीक्षण प्रक्रिया में भी नई गलतियां की गई हैं।

नूरजहां के घर में सुधा का वोट
बांदा शहर के भाग संख्या-105 में मुस्लिम महिला सईदा के मकान नंबर 234 में राजेश कुमार पुत्र भगवती का नाम दर्ज है। इसी प्रकार, मकान नंबर 271 में गृह स्वामी नूरजहां के घर सुधा पत्नी अमर नाथ का नाम जोड़ा गया है। भाग संख्या-105 में ही एक हिंदू मतदाता पूनम पत्नी जितेंद्र के मकान में मुस्लिम वोटर हुस्ने आलम पुत्र लियाकत का नाम भी पाया गया है।

गौसिया के घर में छह हिंदू और छह मुस्लिम मतदाता
भाग संख्या-124 में मकान नंबर 383 में कुल 12 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें छह हिंदू और छह मुस्लिम हैं। यहां गौसिया के नाम के बाद लगातार क्रम में उज्जैन सिंह, रमेश सिंह, उर्मिला, लज्जावती, रेखा और मनीष सिंह जैसे हिंदू नाम हैं, तो वहीं अयाजुद्दीन, आशिफ समी, सैय्यद आकिल समी, आदिल समी और नादिर जैसे मुस्लिम मतदाता भी उसी पते पर दर्ज हैं।

निजामुद्दीन को पता नहीं, उनके घर आठ अनजान मतदाता
मर्दन नाका (पूर्वी) भाग संख्या-124 में मकान नंबर 415 के मालिक निजामुद्दीन के घर आठ ऐसे अनजान नाम दर्ज हैं, जिनका निजामुद्दीन से कोई संबंध नहीं है। इन अजनबियों में नफीसा बेगम, सगीर, हसना, मो. हमीद, मुईद अहमद, हफीज, मो. शकील और मो. वकील शामिल हैं।

मतदाताओं की संख्या और सूची से हटाए गए नाम
एसआईआर अभियान के तहत जिले से 1.75 हजार मतदाताओं को सूची से हटा दिया गया है, क्योंकि उनके पास 2003 की सूची से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं थे। अनंतिम सूची के अनुसार, जनपद में अब 11,74,100 मतदाता बचे हैं, जिनमें 6,51,173 पुरुष और 5,22,891 महिला मतदाता हैं। पुनरीक्षण से पहले बबेरू में 3,47,882, नरैनी में 3,55,452, तिदवारी में 3,26,823 और सदर विधानसभा में 3,19,364 मतदाता थे, जो अब घटकर बबेरू में 3,02,938, नरैनी में 3,10,123, तिदवारी में 2,95,776 और सदर विधानसभा में 2,65,263 रह गए हैं।

जो भी त्रुटियां सामने आएंगी, उन्हें विशेष अभियान के तहत बूथों पर जाकर ठीक कराया जाएगा और इसके लिए बीएलओ फार्म भरवाएंगे।  -कुमार धर्मेंद्र, उपनिर्वाचन अधिकारी

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔶’हम बिकाऊ नहीं हैं, अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे’ – ग्रीनलैंड के PM ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

 

🔶ईरान का कत्लेआम पर कबूलनामा ! सरकार ने प्रदर्शनों में 2000 मौतों की पुष्टि की

 

🔶’मदद आ रही है, प्रोटेस्ट जारी रखो’, ईरान के प्रदर्शनकारियों को ट्रंप का खुला समर्थन

 

🔶गुजरात हाइकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज की: पीएम मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, संजय सिंह से अलग ट्रायल की मांग की थी

 

🔶राजौरी में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन… सेना प्रमुख की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आया PAK

 

🔶भारत की अध्यक्षता में होने वाले ‘ब्रिक्स 2026′ की वेबसाइट, थीम और लोगो लॉन्च, जयशंकर ने सामने रखे चार संकल्प

 

🔶बंगाल में तेजी से फैल रहा निपाह वायरस का संक्रमण, 2 नर्स वेंटिलेटर पर, 102 लोगों को किया गया कोरेंटिन

 

🔶महाराष्ट्र: चुनाव आयोग ने निकाय चुनावों से पहले ‘लाडकी-बहिन’ योजना की क़िस्त देने पर रोक लगाई

 

🔶भारत के विरोध के बावजूद शक्सगाम पर चीन अड़ा, कश्मीर में निर्माण को बताया जायज

 

🔶’क्या आपकी भावनाएं केवल कुत्तों के लिए हैं?’, डॉग लवर्स पर बरसा सुप्रीम कोर्ट

 

🔶सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में यूजर्स परेशान

 

🔶राष्ट्रपति का जालंधर दौरा: 14 से 16 जनवरी तक शहर में लगी सख्त पाबंदी

 

🔶फ्रांस में EU-मर्कोसुर डील पर भड़के किसान, संसद तक सैंकड़ों ट्रैक्टरों से लगा दिया जाम (Video)

 

🔶अब नहीं मिलेगी 10 मिनट में डिलीवरी : ब्लिंकिट ने हटाया दावा, वर्कर्स की सुरक्षा पर दिया ध्यान

 

🔶अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 

🔶करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना

 

🔶सिंगापुर कोर्ट में आज शुरू होगी सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच

 

🔶इजराइल ने UN एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तोड़े सभी रिश्ते

 

🔶टी20 विश्व कप : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी बात पर अड़ा, टीम को भारत भेजने से किया इनकार

 

🔷193 के चेज में चमकीं हरमनप्रीत, रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर में MI को दिलाई जीत

 

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । धन संबंधी मामले में लाभ हो सकता है। मातापिता या घर वालों के साथ समय बिताने का समय मिलेगा। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें , नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वु ,वी , वे, वो)

आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।

 

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यस्त दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों।

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।बाहरी खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज सूझ-बूझ से आप अतिरिक्त धन कमाएंगे। दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे।

 

 

सौतेले रिश्तों ने उजड़ा दिया पूरा परिवार! बेटे ने कर डाला मां भाई का खून, जानिए हत्या की वजह?

0

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मड़िहान इलाके में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने शव को भी ठिकाने लगाने का भी तैयारी कर डाली थी, लेकिन पुलिस ने रास्ते में आरोपी बेटे को दबोच लिया।

मां-बेटे की मौके पर मौत
पुलिस के अनुसार मड़िहान बाजार इलाके में रहने वाले राहुल गुप्ता ने अपनी सौतेली मां ऊषा (55) और उसके बेटे आयुष गुप्ता (30) पर चाकू से हमला किया। अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद राहुल ने आयुष पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई ऊषा पर भी आरोपी ने जानलेवा वार किए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शव ठिकाने लगाने की कोशिश
वारदात के बाद आरोपी ने दोनों शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। रास्ते में आयुष का शव मड़िहान तिराहे पर गिर गया, जिसकी जानकारी आरोपी को नहीं हो सकी। इसके बाद राहुल ने ऊषा का शव पटेवार मड़िहान नहर में फेंक दिया।

राहगीरों की सतर्कता से खुलासा
लौटते समय जब आरोपी सड़क पर गिरे आयुष के शव को चादर से ढकने लगा, तभी वहां मौजूद दो राहगीरों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Taj Mahal Free entry: मुफ्त में करें ताजमहल का दीदार, इन तीन दिन मिलेगा निःशुल्क प्रवेश, नोट कर लें टाइम और डेट…

0

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा मे मुगल सम्राट शाहजहां के 371वें उर्स के अवसर पर 15 से 17 जनवरी तक ताजमहल में आम लोगों को निःशुल्क प्रवेश करने की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान आगुंतक शाहजहां और मुमताज महल की कब्र भी देख सकेंगे।

क्यों मिलेगा निःशुल्क प्रवेश? 
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों ने बताया कि 15 से 17 जनवरी तक ताजमहल में शाहजहां का उर्स मनाया जाएगा और साल में इन तीन दिनों के दौरान आगुंतक शाहजहां और मुमताज महल की कब्र देख सकेंगे।

नोट कर लें समय 
अधिकारियों के मुताबिक, निःशुल्क प्रवेश की अनुमति 15 और 16 जनवरी को दोपहर दो बजे से सूर्यास्त तक होगी जबकि 17 जनवरी को लोगों को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ताजमहल में निःशुल्क प्रवेश की अनुमति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है। ताजमहल प्रत्येक शुक्रवार को आगंतुकों के लिए बंद रहता है।

विरोध और आरोपों से टूटीं हर्षा रिछारिया, पुराने प्रोफेशन में लौटने का ऐलान, सनातन धर्म को लेकर दे दिया बड़ा बयान

0

प्रयागराज: महाकुंभ और माघ मेले के दौरान चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने अब आध्यात्मिक मार्ग से दूरी बनाने का ऐलान किया है। सोमवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 से शुरू हुई उनकी यह यात्रा अब समाप्त हो रही है। हर्षा ने साफ कहा कि उन्होंने कोई गलत या अनैतिक कार्य नहीं किया, इसके बावजूद उन्हें लगातार आलोचना, विरोध और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा।

धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की कोशिश की, तब-तब रोका गया 
हर्षा रिछारिया इस समय प्रयागराज के माघ मेले में मौजूद हैं और इस बार वह अपने भाई दीपक के साथ पहुंची हैं। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जब-जब उन्होंने धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की कोशिश की, तब-तब उन्हें रोका गया और उनका मनोबल तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि किसी महिला के चरित्र पर सवाल उठना बेहद पीड़ादायक होता है और वह किसी तरह की “अग्नि परीक्षा” देने नहीं आई थीं।

मौनी अमावस्या के बाद आध्यात्मिक मार्ग छोड़ने का फैसला 
हर्षा ने खुलासा किया कि बीते एक वर्ष में उन्हें भारी विरोध झेलना पड़ा है और मौनी अमावस्या के बाद वह आध्यात्मिक मार्ग छोड़कर अपने पुराने प्रोफेशन में लौटेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने उन्हें धर्म को धंधा बनाकर करोड़ों कमाने वाला समझ लिया, जबकि हकीकत यह है कि वह आज कर्ज में डूबी हुई हैं।

भोपाल की रहने वाली हैं हर्षा रिछारिया
हर्षा रिछारिया मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं। उनके पिता नौकरी छोड़ चुके हैं, जबकि उनकी मां बुटीक का संचालन करती हैं। हर्षा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल और एंकर के रूप में की थी और इस क्षेत्र में उन्हें अच्छी सफलता भी मिली। हालांकि, बाद में उनका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ा।

महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज शिष्या रही हर्षा
उनके सोशल मीडिया अकाउंट धार्मिक स्थलों और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े फोटो और वीडियो से भरे हुए हैं। हर्षा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्या रही हैं। उनके इस फैसले ने एक बार फिर धार्मिक और सामाजिक बहस को जन्म दे दिया है।

पाकिस्तान फिर दहशतः शांति समिति के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या

0

Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान से सटे बन्नू जिले में हुई। अज्ञात बंदूकधारियों ने जिले के मजांग चौक के पास घात लगाकर हमला किया और शांति समिति के सदस्यों की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया।

 

हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। पाकिस्तान में खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी हमलों में तेजी आई है और मुख्य रूप से पुलिस, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है। इस प्रांत में सोमवार को पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत कम से कम छह पुलिसकर्मी मारे गए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक राहगीर ने बाद में दम तोड़ दिया।

किडनी की बीमारी के गंभीर मरीजों के लिए राहत की खबर, स्टैटिन थेरेपी से घट सकता है मौत का खतरा

0

नेशनल डेस्क :  दुनियाभर में किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई मामलों में बीमारी इतनी गंभीर हो जाती है कि मरीजों को इलाज के लिए ICU में भर्ती करना पड़ता है। ऐसे मरीजों में जान का खतरा काफी अधिक होता है। लेकिन अब इस दिशा में एक नई उम्मीद सामने आई है।

अमेरिका में की गई एक बड़ी ऑब्जर्वेशनल स्टडी में पाया गया है कि किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए स्टैटिन थेरेपी (Statin Therapy) काफी लाभकारी साबित हो सकती है। इस रिसर्च को यूरोपियन जर्नल और साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित किया गया है।

स्टडी के मुताबिक, अगर गंभीर किडनी रोगियों को स्टैटिन थेरेपी दी जाए, तो 30 दिनों के भीतर मृत्यु का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। शोध में यह भी बताया गया कि ऐसे कई मरीजों में इंट्रासेरेब्रल हैमरेज यानी ब्रेन ब्लीड की समस्या देखने को मिलती है, जो एक गंभीर और जानलेवा स्थिति मानी जाती है। स्टैटिन दवाएं इस खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं।

कैसे की गई यह रिसर्च?

इस अध्ययन में करीब 1,900 ऐसे मरीजों को शामिल किया गया, जो किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और ICU में भर्ती थे। इनमें से 654 मरीजों को ICU के दौरान स्टैटिन थेरेपी दी गई, जबकि बाकी मरीजों को यह दवा नहीं दी गई। रिसर्च के नतीजों में सामने आया कि जिन मरीजों को स्टैटिन दी गई, उनमें 30 दिन के भीतर मृत्यु दर काफी कम रही। कुल मिलाकर स्टैटिन थेरेपी से मौत का खतरा लगभग 52 प्रतिशत तक घट गया।

शोधकर्ताओं के अनुसार, स्टैटिन केवल कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा नहीं है, बल्कि यह सूजन को कम करने, रक्त नलिकाओं की कार्यक्षमता सुधारने और एक्यूट किडनी डिजीज व ब्रेन ब्लीड जैसी स्थितियों में भी लाभ पहुंचा सकती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि हर मरीज में स्टैटिन शुरू करने का फैसला उसकी व्यक्तिगत मेडिकल स्थिति को देखकर ही किया जाना चाहिए।

कैसे दी जाती है स्टैटिन थेरेपी?

स्टैटिन थेरेपी शुरू करने से पहले डॉक्टर मरीज का लिपिड प्रोफाइल, हार्ट और किडनी से जुड़े जरूरी टेस्ट करते हैं। ICU में भर्ती मरीजों की स्थिति को पहले स्थिर किया जाता है। इसके बाद मरीज की हालत के अनुसार उपयुक्त स्टैटिन दवा चुनी जाती है और आमतौर पर कम डोज से इलाज की शुरुआत की जाती है। यह दवा मरीज को मुंह से या फीडिंग ट्यूब के जरिए दी जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रिसर्च किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के इलाज में एक नई दिशा दिखा सकती है, लेकिन इलाज हमेशा डॉक्टर की सलाह और निगरानी में ही किया जाना चाहिए।