Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 35

प्रभात की ख़बरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट बोलीं-भारत ग्लोबल पॉलिटिक्स में टॉप पर पहुंचा, राष्ट्रपति भवन में यूरिपयन डेलिगेट्स के लिए डिनर रखा गया; पीएम, CJI शामिल हुए

*2* भारत-EU ट्रेड डील पर वर्ल्ड मीडिया, ब्लूमबर्ग ने लिखा- ट्रम्प को करारा जवाब; NYT बोला- ऐसे समय डील, जब अमेरिका भरोसेमंद पार्टनर नहीं

*3* दुनिया की 25% जीडीपी, ट्रंप की दादागीरी को सीधा चैलेंज… भारत-EU समझौता यूं ही नहीं कहलाया ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ :

*4* बजट सत्र का पहला दिन: राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से शुरू होगा सेशन, 2 अप्रैल तक चलेगा, 30 बैठकें होंगी; विपक्ष के हंगामे के आसार,यह बजट सत्र दो हिस्सों में होगा,28 जनवरी से 13 फरवरी पहला,और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा

*5* बजट 2026 की तैयारी पूरी, नॉर्थ-ब्लॉक में हुई हलवा सेरेमनी, सीतारमण ने अधिकारियों का मुंह मीठा कराया, 1 फरवरी को पेश होगा पेपरलेस बजट

*6* सनातन को नजरअंदाज करने वाले कभी सरकार नहीं बना पाएंगे’, अमित शाह बोले- संतों का आशीर्वाद जरूरी

*7* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बदलते युद्ध के स्वरूप और तेजी से बदलती तकनीक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल सबसे मजबूत होना काफी नहीं है, बल्कि सबसे तेज होना जरूरी है। नई दिल्ली में डीआरडीओ के एक कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि जो देश तकनीक को जल्दी सोचता, तय करता और जमीन पर उतारता है, वही आगे रहता है।

*8* रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि स्वदेशी रक्षा प्रणालियां भारत की सैन्य तैयारियों को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता अब सिर्फ नीति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सोच बन चुकी है। उन्होंने डीआरडीओ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेनाओं में स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।

*9* बजट से पहले कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था की हालत पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। पार्टी का आरोप है कि देश में असमानता बढ़ रही है, उद्योग और रोजगार कमजोर हो रहे हैं और सरकार गलत आंकड़ों से सच्चाई छिपा रही है। कांग्रेस ने कहा कि आम लोग ज्यादा टैक्स दे रहे हैं, बचत घट रही है और मनरेगा जैसी योजनाएं खतरे में हैं।

*10* जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जाति जनगणना की जाएगी, सरकार बोली- कुछ लोग भ्रम फैला रहे, यह पहले भी स्पष्ट किया जा चुका

*11* ‘भरोसा देता हूं, किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा’, UGC विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान

*12* ‘UGC का काला कानून वापस लो या मुझे इच्छा मृत्यु की इजाजत दो’, बोले अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस

*13* हरियाणा में UGC एक्ट के खिलाफ उतरे BJP नेता, दत्त बोले- द्रौपदी चीरहरण पर योद्धाओं ने चुप्पी साधी, सत्ता का लालच करने वालों का सर्वनाश हुआ

*14* ‘मैं योगी के खिलाफ नहीं, लेकिन शंकराचार्य होने का सबूत मांगना मर्यादा का उल्लंघन’; अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में उमा भारती की एंट्री

 

*15* असम की सियासत में भूचाल: 7 फरवरी को गौरव गोगोई के पाकिस्तान लिंक मामले में जारी होगी SIT रिपोर्ट, CM सरमा का दावा Ad

 

*16* इंदौर के दूषित पेयजल मामले की होगी न्यायिक जांच, आयोग का गठन; अब तक 29 लोगों की मौत

 

*17* अंडर-19 वर्ल्डकप; भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान का शतक, वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी; कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3 विकेट लिए

*18* हिमाचल में 4 फीट जमी बर्फ में 7km चले दूल्हा-दुल्हन, MP-UP में तेज बारिश-ओलावृष्टि; जम्मू-कश्मीर में 60 लोगों का रेस्क्यू, इसमें 40 सेना के जवान

*==============================*

Auraiya News: रोडवेज डिपो को जल्द मिलेंगी पांच मिनी बसें

0

औरैया। रोडवेज डिपो को जल्द ही पांच मिनी बसों की खेप मिलने जा रही है। यह बसें रोजमर्रा के कामकाज को लेकर आवागमन करने वाले लोगों के लिए काफी मददगार होंगी। इन बसों के लिए अलग से रूट तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें लोकल रूट पर चलाया जाएगा।रोडवेज के बेड़े में इन दिनों 65 बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें 18 रूटों पर चलाई जा रही हैं। वर्तमान में जनता सेवा के तौर पर महज एक बस का संचालन बरौनाकलां से लेकर औरैया के लिए किया जा रहा है। करीब छह माह पहले रोडवेज की ओर से मिनी बसों की मांग निगम को भेजी गई थी। इस पर पांच बसों की संस्तुति कर दी गई है। 42 सीटों की मिनी बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि गांव व शहरों को आपस में जोड़ा जा सके।इन बसों का सुबह आना तो शाम के समय वापसी तय होगी। इन बसों के संचालन से मुसाफिरों को डग्गामार वाहनों में असुरक्षित सफर करने की समस्या से निजात मिलेगी। निगम की ओर से बसें मिलते ही फरवरी के पहले सप्ताह में इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले रूटों को तय किया जा रहा है।

क्योंटरा से आगरा तक जाएगी एक बस
यमुना नदी किनारे स्थित गांव क्योंटरा से एक बस आगरा के लिए चलाई जाएगी। इसके अलावा बिधूना व कन्नौज को कई कस्बों व गांवों से जोड़ते हुए बस चलाई जाएगी। इसी कड़ी में एक रूट अछल्दा का भी होगा। इसके अलावा पड़ोसी जिले इटावा, कानपुर देहात, जालौन व कन्नौज को जोड़ने के लिए अलग रूट तय होगा। इन पांच बसों के जरिये ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा गांवों को जोड़ने का प्रयास रहेगा।

वर्जन—
पांच मिनी बसें निगम से मिलने जा रही हैं। इन्हें लोकल रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि गांवों को शहर कस्बों व महानगरों से जोड़ा जा सके।
– अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम रोडवेज डिपो

Auraiya News: 65 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज

0

औरैया। जालौन चौराहे के पास रंगमहल गेस्ट हाउस में बुधवार सामूहिक विवाह का कार्यक्रम होगा। इसमें 65 जोड़े एक दूसरे का हाथ थामेंगे। इसके लिए मंगलवार देर रात तक तैयारी चलती रहीं। छिटपुट बूंदाबांदी के बीच टैंट से लेकर अन्य इंतजाम पूरे किए गए।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2025-26 के तहत जिले को 385 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसके पहले चरण में 320 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। ऐसे में अब शासन स्तर से दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष अब महज 65 जोड़ों को लाभ देना शेष है। अब बुधवार को 65 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।

प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि ने बताया कि 65 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

Auraiya News: यूजीसी एक्ट की वापसी के लिए किया संघर्ष

0

औरैया। यूजीसी एक्ट का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को भाजपा नेताओं की अगुवाई में सवर्ण समाज के लोगों ने एक बैठक कर इसको लेकर आंदोलन शुरू करने की रणनीति तय की। इसमें एलान किया गया कि जब तक सरकार इस एक्ट को वापस नहीं लेती, तब तक संघर्ष किया जाएगा।

आवास विकास स्थित विवेकानंद पार्क में हुई बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद दुबे ने कहा कि सरकार सर्वणों के खिलाफ साजिश रच रही है। स्कूल, कॉलेजों में पढ़ रहे उनके बच्चों को शिक्षा से वंचित कर भविष्य खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसका सवर्ण समाज विरोध करेगा और जिलेभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।बैठक में एसएसएस परिहार, देवेंद्र त्रिपाठी, अनुराग अग्रवाल व दिनेश मिश्रा ने कहा कि इस एक्ट का पुरजोर विरोध किया जाएगा बैठक में जिलेभर में पहुंचकर लोगों को आंदोलन से जोड़ने और सरकार का विरोध करने को लेकर बैठकें करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर देवमुनि पोरवाल, गोपालजी दीक्षित, आदित्य चतुर्वेदी, किशन चंद्र सावरन, मुकेश सेंगर, रवि वाजपेई, रवि चतुर्वेदी व अमित गुप्ता आदि मौजूद थे।

उधर, राजस्व अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को यूजीसी एक्ट के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय आनंद को दिया। इसमें सरकार से एक एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष शेखर मिश्रा, विष्णु कुमार तिवारी, धर्मवीर त्रिपाठी, अनुपम सेठ व ऋषभ शुक्ला आदि शामिल थे।

Etawah News: इलाज तो मिला नहीं लाइनों में लगते बीता दिन

0

इटावा। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार सुबह जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ लग गई। महिलाओं व पुरुषों की दो-दो लाइन लगने के बाद भी भीड़ खत्म नहीं हो रही थी। इसके चलते जिला अस्पताल प्रशासन को पूर्व सैनिकों की ड्यूटी लगानी पड़ गई। स्थिति यह रही कि सामान्य लोग दिव्यांग काउंटर की लाइन में खड़े नजर आए। पर्चे बनने के बाद डॉक्टर व जांच काउंटरों की लाइन में ओपीडी का पूरा समय चला गया। इससे 271 मरीजों को रिपोर्ट नहीं मिल पाई। मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए बुधवार को बुलाया गया है। डॉक्टर रिपोर्ट देखकर उनका इलाज करेंगे तब तक के लिए उन्हें सामान्य दवाएं दे दी गईं।

मंगलवार को डॉ. बीरआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह होते ही मरीजों की भीड़ लग गई। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक 1380 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इसमें 446 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार व वायरल के पहुंचे। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद 271 मरीजों की जांच करवाई। हालांकि मरीजों को अधिक भीड़ के चलते रिपोर्ट नहीं मिल सकी। वहीं, डॉक्टरों ने मरीजों को सामान्य दवा देकर घर भेज दिया। साथ ही बदलते समय में सावधानी बरतने की सलाह दी।

जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर महिला व पुरुषों की दो-दो लाइनें लगवाई गई थी। भीड़ इतनी अधिक थी कि कुछ लोगों ने साइड से पर्चा बनवाने की कोशिश की। इससे धक्का-मुक्की के साथ ही लाइन में लगे लोगों की आपस में झड़प होने लगी। कई बार मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि पूर्व सैनिकों ने समझाकर उन्हें शांत करवाया।

पंजीकरण काउंटर में लाइन में लगकर मरीज जब डॉक्टर कक्ष के सामने पहुंचे तो यहां भी मरीजों की भीड़ लगी थी। इससे मरीजों को यहां दिखाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। डॉ. सौरभ यादव व डॉ. उज्जवल यादव ने एक-एक करके मरीजों को भी देखा। साथ ही बारिश के बाद ठंड बढ़ने पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

डॉक्टरों ने पूछताछ के बाद 271 की जांच करवाने को लिखा। पर्चे व डॉक्टरों को दिखाने के बाद मरीजों को जांच के लिए पंजीकरण करवाने के लिए भी लंबी लाइन में खड़े होना पड़ा। हैरत की बात ततोयह रही कि किसी का नंबर आया तो किसी को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिनकी जांच हो भी तो रिपोर्ट हाथ नहीं लगी और उन्हें बुधवार को दोबारा बुलाया गया।

दो दिन की छुट्टी के बाद अचानक मरीजों की भीड़ बढ़ गई थी। मरीजों को लाइन में लगवाने के लिए जिला अस्पताल में तैनात पूर्व सैनिक की ड्यूटी लगा दी गई थी। इससे कोई अव्यवस्था न रहे। सभी मरीजों का एक-एक करके पर्चा बनाया गया।
-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल।

Kanpur: जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता कानपुर पहुंचे, आनंदेश्वर कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण

0

जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के धार्मिक गुरुभाई नारायण गिरी महाराज मंगलवार देर रात ट्रेन से कानपुर सेंट्रल पहुंचे। उनके आगमन पर जूना अखाड़ा के गुरुमूर्ति, भक्तों व श्री काशी बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर प्रशासन ने स्वागत किया। 28 जनवरी को सुबह दस बजे नारायण गिरी महाराज बाबा आनंदेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद जूना अखाड़ा के गुरुमूर्ति, मंदिर के पुजारी वर्ग व प्रशासन के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर बैठक करेंगे। जूना अखाड़ा मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने यह जानकारी दी।

Kanpur: बर्गर किंग का रिफाइंड, अर्सिया फूड का पनीर मिला घटिया, 95 मिलावटखोरों पर 31.20 लाख का जुर्माना

0

खाद्य पदार्थों में मिलावट कर जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर एडीएम सिटी की कोर्ट ने सख्त कार्रवाई की है। एक वर्ष में लिए गए नमूने फेल आने पर 95 मिलावटखोरों की सुनवाई पूरी करते हुए कोर्ट ने 31.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बर्गर किंग का रिफाइंड और अर्सिया फूड का पनीर घटिया मिला है।एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जेड स्क्वायर में राहुल कटियार की बर्गर किंग प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया रिफाइंड पाॅमोलिन तेल जांच में पूरी तरह से घटिया पाया गया। 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जेड स्क्वायर स्थित अर्सिया फूड वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के पनीर के नमूने में फैट की मात्रा 50 प्रतिशत से कम पाई गई। इसे सब स्टैंडर्ड मानते हुए कोर्ट ने 1.25 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। राजधानी पान मसाला का नमूना फेल पाए जाने पर एक लाख रुपये, गगन ब्रांड पान मसाला के सैंपल फेल होने पर ग्रीन वर्थ इंटरप्राइजेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा मेसर्स नितिश टी कंपनी की खुली चायपत्ती का नमूना भी मानकों पर खरा नहीं उतरा। 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एडीएम सिटी ने कहा कि रिफाइंड तेल, पनीर, पान मसाला और चाय जैसे खाद्य पदार्थ सीधे आम लोगों की सेहत से जुड़े हैं। ऐसे में मिलावट या घटिया गुणवत्ता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

Kanpur: रेस्टोरेंट की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे मां-बेटा, रेस्क्यू कर निकाले गए

0

काकादेव थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर में स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट में मंगलवार रात कॉफी पीकर लौटते समय फॉल्ट होने के कारण लिफ्ट बंद होने से मां-बेटा आधे घंटे फंस गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने टेक्नीशियन की मदद से 15 मिनट में रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाल लिया।

रामकृष्णनगर निवासी रजनीश गुप्ता अपनी मां कस्तूरी गुप्ता का चेकअप कराने के लिए लाजपतनगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल मंगलवार रात करीब नौ बजे गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दोनों शिवाजीनगर स्थित रेस्टोरेंट में प्रथम तल पर कॉफी पीने गए। घर लौटने के लिए मां बेटा लिफ्ट में घुसे। वह लोग नीचे उतर ही रहे थे, कि अचानक लिफ्ट बंद हो गई और अंधेरा छा गया।शोर मचाने पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। रेस्टोरेंट कर्मियों ने मदद के लिए दमकल विभाग को सूचना दी।

मौके पर कुछ ही देर में मुख्य अग्शिमन अधिकारी दीपक शर्मा, फायर स्टेशन अफसर परमानंद पांडेय समेत दमकल की टीम पहुंची और करीब 15 मिनट में रेस्क्यू कर टेक्नीशियन की मदद से मां बेटे को सकुशल पकड़कर बाहर निकाल लिया। घबराए मां बेटे को आराम मिलने के बाद दोनों चले गए।

टेक्नीशियन ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हुआ इस कारण उनका सर्वर रूम और लाखों के उपकरण फुंक गए। इसी के चलते लिफ्ट चलते-चलते बंद हो गई। समय से दोनों को निकाल लिया गया था।

यूपी: सीबीआई ने उत्तर रेलवे के दो अफसरों को 70 हजार रुपये की घूस लेते दबोचा, आवास भी खंगाला; मांगे थे इतने लाख

0

सीबीआई ने हजरतगंज स्थित उत्तर रेलवे मुख्यालय के असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस अफसर और अकाउंटेंट को 70 हजार रुपये की घूस लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पेंशन जारी करने के बदले 3.50 लाख रुपये की घूस मांगी थी। इसकी शिकायत मिलने पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। सीबीआई ने दोनों के आवास पर छापा भी मारा है।बीते दिनों सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच में छितवापुर निवासी अभिषेक सिंह ने शिकायत की थी कि उनकी चाची रानी गौतम की पेंशन जारी करने के बदले डीआरएम कार्यालय के अकाउंटेंट आकाश त्यागी ने 3.50 लाख रुपये घूस मांगी है। उसने पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) जारी करने के लिए एक लाख रुपये और पेंशन का भुगतान करने पर 2.50 लाख रुपये देने को कहा है। साथ ही, घूस की रकम असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस अफसर (एडीएफएम) अक्षय श्रीवास्तव को देने की बात कही है।

उसने आकाश से हुई बातचीत के सुबूत भी सीबीआई दिए जिसमें 22 जनवरी को पेंशन पेमेंट ऑर्डर जारी होने पर एक लाख रुपये देने की बातचीत भी शामिल थी। शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई ने मंगलवार को 70 हजार रुपये के साथ अभिषेक को आकाश त्यागी के पास भेजा। जैसे ही आकाश ने घूस की रकम ली सीबीआई के अफसरों ने उसे दबोच लिया और घूस की रकम को बरामद कर लिया। इसके बाद एडीएफएम अक्षय श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को बुधवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा। 

यूपी: बिजलीकर्मियों ने 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान, कार्यालय छोड़कर सड़कों पर होगा आंदोलन

0

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने प्रदेश में चल रहे पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का औपचारिक नोटिस केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को दिया है।केन्द्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि संसद के बजट सत्र के दौरान इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को पेश किया गया, तो देशभर के बिजली अभियंता एवं कर्मचारी तत्काल ‘लाइटनिंग एक्शन’ शुरू करेंगे, जिसमें कार्यस्थल छोड़कर व्यापक जन-आंदोलन शामिल होगा।हड़ताल नोटिस की प्रमुख मांगें 

• इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को तत्काल वापस लिया जाए, जो निजीकरण और मल्टी-लाइसेंसिंग को बढ़ावा देता है, क्रॉस-सब्सिडी समाप्त करता है, बिजली दरें बढ़ाता है और मुनाफे वाले उपभोक्ताओं को निजी कंपनियों को सौंपने का रास्ता खोलता है।

• शांति अधिनियम 2025 को वापस लिया जाए, जो परमाणु सुरक्षा और जवाबदेही को कमजोर कर निजी एवं विदेशी पूंजी के लिए द्वार खोलता है।

• राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 को रद्द किया जाए, जो उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण, तीनों क्षेत्रों में निजीकरण को आक्रामक रूप से आगे बढ़ाती है।