Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 15

आज का राशिफल जानिए क्या कहते है आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन घर एवं बाहर के वातावरण में बदलाव लाने वाला रहेगा। सेहत थोड़ी नरम रहने से आलस्य रहेगा फिर भी आज आप घरेलु समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक सतर्क रहेंगे। आज वाणी एवं व्यवहार में भी कल की अपेक्षा नरमी रहेगी। सरकारी कार्यो में पहले उलझन पड़ेगी लेकिन किसी अनुभवी के सहयोग से समाधान मिल जाएगा।कार्य क्षेत्र पर आज कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव कर सकते है इस पर खर्च भी होगा। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे स्त्री सुख आवश्यकता पूर्ति करने पर ही मिलेगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। आज मन में भावुकता एवं क्रोध की अधिकता रहने से छोटी बात गंभीर विवाद का रूप ले सकती है। मध्यान पश्चात संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यो को संभवतः टाले निर्णय आपके विपरीत रहेंगे। धन लाभ की संभावनाएं आज कम ही है परन्तु जब भी होगा आकस्मिक ही होगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने से कार्यो से ध्यान भटकेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतानों के ऊपर खर्च बढेगा महिलाये अस्त-व्यस्त गृहस्थी को संभालने में अधिक व्यस्त रहेंगी। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ परिश्रम के बाद दोपहर बाद ही होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। महिलाओ की सेहत आज नरम रहने से घरेलू कार्य बिखरे रहेंगे ठंडे पदार्थो का सेव ना करें। मित्रो का भी साथ मिलेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन भी आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे महिला वर्ग घरेलु झगड़े का कारण बनेगी निवारण भी स्वयं ही करेंगी। आज आपके हाथ से किये गए शुभकर्म अति लाभदायक सिद्ध होंगे। मध्यान के समय मन चंचल रहेगा आवश्यक निर्णय इस अवधि में ना लें।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज की दिनचर्या असंयमित रहेगी। आज के दिन का पूर्वार्ध परिवार में कलह रहने के कारण अशान्त रहेगा इसका कारण आप ही रहेंगे। सेहत भी असामान्य रहने से कार्य क्षेत्र पर बेहतर अनुभव नहीं करेंगे। धन लाभ के लिए आज चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ सकता है। धार्मिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्त्री मित्रो से संबंदो में कड़वाहट आ सकती है बहसबाजी से बचें। व्यवहार में नरमी रखें भ्रामक बातो पर विश्वास ना करें लोग आपको उकसाने का काम करेंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन का पूर्वार्ध पहले की भांति ही आनंददायक रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यो में थोड़े प्रयत्न से लाभ होगा। प्रियजनों से उपहार-भेंट मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को दिन के उत्तरार्ध में काम का बोझ बढेगा। दोपहर के बाद का समय परिश्रम साध्य रहेगा। लापरवाही करने पर बनते कार्यो में विघ्न आएंगे। लाभ के अनुबंध मिलने की संभावना है परन्तु किसी के टांग अड़ाने से दुविधा में पड़ेंगे। परिवार में आज समय से काम ना करने पर स्त्री-संतान से मतभेद हो सकता है।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन इसका फल आश्चर्य में डालने वाला रहेगा। अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें। परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे घरेलू समस्याओ को महिलाये अपने बल पर सुलझा लेंगी। संध्या के समय शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन पर्यटन से आनंद मिलेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आध्यात्म एवं धार्मिक आस्था में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुण्योदय होने से भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। फिर भी आज आपके निर्णय सही दिशा ले रहे है या नहीं इसकी जांच अवश्य करलें। धार्मिक यात्रा देव दर्शन के योग है। घर में वैवाहिक कार्यो की रूप रेखा बनेगी। कार्य व्यवसाय पर भी दिन लाभ कराने वाला रहेगा। पुराने परिचितों से भेंट होगी। महिलाये आज कार्यो में विलंब करेंगी जिससे थोड़ी अव्यवस्था फैलेंगी। संतानो का स्वभाव चंचल रहेगा शान्ति के लिए

छोटी मोटी बातो की अनदेखी करें।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थिति वाला रहेगा। आज घर सदस्य की चिकित्सा पर अधिक खर्च होने से आर्थिक हालात असामान्य बनेंगे उधार भी लेना पड़ सकता है यथा संभव आज उधार ना लें। कार्य क्षेत्र पर आज दुसरो के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। अधिक भाग दौड़ रहने के कारण थकान एवं स्वाभाव में रूखापन आने से प्रेम संबंध बिगड़ने की संभावना है। यात्रा में वाहन से चोट लग सकती है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहें आज परिवार की महिलाओं की बात ना मानने से बाद में पछतावा होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत प्रदान करेगा। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी अविवाहित के रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से आज सिमित धन लाभ होगा। अधिकांश कार्य आज सहयोगियों की सहायता लेकर ही करने पढ़ेंगे। शेयर एवं अन्य जोखिम वाले कार्य मे निवेश अवश्य लाभ देगा। महिलाये आज किसी का सहयोग करके आत्मसंतुष्टि अनुभव करेंगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। महिलाये आज घरेलू कार्य मे ज्यादा व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारों के आने से चहल पहल बढ़ेगी।

 

गोंडा से सऊदी भेजे गए युवक का मामला, भारत समाचार की खबर का विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान,

0

गोंडा- गोंडा से सऊदी भेजे गए युवक का मामला, भारत समाचार की खबर का विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान, खबर चलने के बाद कर्नलगंज में दो पक्षों में समझौता, एक हफ्ते में सऊदी से वापस आएगा मोहम्मद समीर, सऊदी से वीडियो बनाकर समीर ने किया वायरल, सऊदी में ऊंट चराने, बोझा ढोने का लगाया था आरोप

लखनऊ मेगा पेट कार्निवल भव्य हुआ समापन

0

लखनऊ- मेगा पेट कार्निवल भव्य समापन हुआ, अवध पेटफूड सेलर्स एंड ब्रीडर्स ट्रेड बोर्ड का आयोजन, 100 बिल्लियों और 250 श्वानों ने बिखेरा जलवा, कैट शो में 100 से अधिक बिल्लियों ने जीता दिल, 250 डॉग्स का शानदार डॉग शो और फैशन शो, रैंप वॉक, नखरे और चंचलता ने दर्शक मंत्रमुग्ध

लखनऊ शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट घोटाले में बड़ा एक्शन

0

लखनऊ- शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट घोटाले में बड़ा एक्शन, एक्शन, EOW ने वांछित महिला HR ऑफिसर को दबोचा, फरार महिला अभियुक्त को EOW लखनऊ ने पकड़ा, बायर रजिस्ट्री एग्रीमेंट में महिला के हस्ताक्षर थे, गोमतीनगर थाना में दर्ज केस में हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के रेशम उद्योग को मिल रही नई उड़ान

0

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के रेशम उद्योग को मिल रही नई उड़ान, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया गया शुभारंभ, रेशम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ, सॉइल टू सिल्क की पूरी प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन, 2 किसानों को प्रशिक्षण, अनुदान, तकनीकी सहायता, आत्मनिर्भर यूपी के संकल्प की दिशा में बड़ा कदम

 

लखनऊ में लघु सिंचाई विभाग की बड़ी बैठक,

0

लखनऊ- लखनऊ में लघु सिंचाई विभाग की बड़ी बैठक, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने करी बड़ी समीक्षा बैठक, जल निगम के एमडी राजशेखर भी रहे मौजूद, प्रदेशभर के विभागीय अधिकारी हुए शामिल, प्रदेश में हो रहे कामों का लिया गया विवरण, विभागीय अधिकारियों से लिया गया विवरण, विभाग में हो रहे काम में हुई बड़ी उपलब्धियां, नमामि गंगे, जलापूर्ति विभाग की उपलब्धियां, बरसाती पानी की निकासी से संबंधित हुई चर्चा

लखनऊ भाजपा विधायक के रिश्तेदार ने लगाई फांसी

0

लखनऊ- भाजपा विधायक के रिश्तेदार ने लगाई फांसी, फ्लैट में शिवम त्रिपाठी ने की आत्महत्या, मैनहट्टन अपार्टमेंट के फ्लैट में मिला शव, फ्लैट में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला शव, दरवाज़ा तोड़कर पुलिस ने शव को निकाला, मेहनौन सीट से भाजपा MLA हैं विनय द्विवेदी, रियल एस्टेट का कारोबार करता था शिवम त्रिपाठी, बिजनेस पार्टनर ने पेमेंट को लेकर परेशान किया-परिजन, पुलिस को मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, थाना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की घटना

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* पीएम मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छुए: बोले- पंजाब के कपड़े यूरोप में बिकेंगे; आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास पर रखा

*2* केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट की बड़ी घोषणाएं गिनाईं, जबकि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इसे आर्थिक रणनीति में विफल बताया।

*3* ‘देश की आर्थिक ताकत को समझें’, चीन का जिक्र कर निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर साधा निशाना

*4* ‘ये आम लोगों के लिए बजट, विपक्ष के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं’, BJP बोली- यह विकसित भारत की नींव

*5* कांग्रेस का दावा- अनिल अंबानी ने एपस्टीन से मदद मांगी: मोदी-ट्रम्प की मुलाकात करानी थी; कल कहा था- ट्रम्प के लिए मोदी इजराइल में नाचे

*6* ‘लोगों को मिलने चाहिए सवालों के जवाब…’, एपस्टीन फाइल्स के मामले पर कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगा स्पष्टीकरण

*7* देश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संघ और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज और अर्थव्यवस्था को जानबूझकर जहर दिया जा रहा है ताकि देश बंटा रहे और डर की राजनीति चलती रहे। राहुल गांधी ने उत्तराखंड की एक घटना का जिक्र करते हुए एक युवक के समर्थन में खुलकर बयान दिया।

*8* बजट सत्र का चौथा दिन: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा; विपक्ष के बजट और एपस्टीन मुद्दे पर हंगामे के आसार

*9* कश्मीर में सुबह-सुबह डोली धरती, बारामुला में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप

*10* बेरोजगारी लोगों को परेशान कर रही, सरकार ने ध्यान नहीं दिया; बजट पर बोले शशि थरूर

*11* NCP के विलय को CM देवेंद्र फडणवीस ने बताया अफवाह, बोले- ऐसा होता तो मुझे पता होता

*12* फडणवीस ने कहा कि अजित पवार हर महत्वपूर्ण बात मुझे बताया करते थे। क्या एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की बातचीत भाजपा की जानकारी के बिना पूरी हो सकती है? हमें 12 फरवरी की किसी तारीख की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी एक स्वतंत्र पार्टी है और अपने फैसले खुद लेती है, लेकिन भाजपा की सहयोगी पार्टी होने के नाते उससे यह अपेक्षा की जाती है कि वह कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले भाजपा से परामर्श करे।

 

*13* सुनेत्रा पवार को वित्त विभाग ना देने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि एनसीपी नेताओं से चर्चा के बाद उन्होंने दिवंगत अजित पवार के पास रहे वित्त विभाग का प्रभार फिलहाल अपने पास ही रखा है, क्योंकि राज्य का बजट प्रस्तुत किया जाना है। बजट केवल भाषण देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसके लिए कई विभागीय बैठकों की आवश्यकता होती है। सुनेत्रा पवार के लिए इतनी बड़ी जिम्मेदारी तुरंत संभालना संभव नहीं था

 

*14* वही, सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण में जल्दबाजी को लेकर उठे सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका जवाब एनसीपी को ही देना चाहिए। फैसले परिस्थितियों के अनुसार लिए जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के निधन के बाद राजीव गांधी ने अंतिम संस्कार से पहले ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली थी।

 

*15* इस बीच, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर कहा, ‘मेरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को लेकर मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और असत्य हैं।’ पार्टी में किसी भी प्रकार का निर्णय सभी नेताओं से चर्चा के बाद और उचित समय पर ही लिया जाएगा।

*16* टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा: पाकिस्तान सरकार का ऐलान; बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी के महामुकाबले का बॉयकॉट किया

*17* भारत ने बांग्लादेश की मदद घटाकर आधी की: अब ₹60 करोड़ देंगे, मालदीव-म्यांमार का भी फंड कटा; भूटान को बढ़ाकर ₹2,288 करोड़ किया

 

‘अगली बार छाती पर गोली चलेगी…’, किसने ली Rohit Shetty फायरिंग की जिम्मेदारी? पूरे Bollywood को दी चेतावनी, कहा- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा

0

UP Desk : मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार देर रात फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के निवास शेट्टी टावर के बाहर फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैलाकर हड़कंप मचा दिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फायरिंग की घटना
सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति बाइक से जुहू इलाके में पहुंचा और थोड़ी दूरी पर बाइक खड़ी कर पैदल शेट्टी टावर की ओर बढ़ा। वहां उसने चार से पांच राउंड फायरिंग की और तुरंत मौके से फरार हो गया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि फायरिंग करने वाला केवल एक ही व्यक्ति था।

घटना की जानकारी मिलते ही जुहू पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। शेट्टी टावर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सोशल मीडिया पर दावा जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में कहा गया कि रोहित शेट्टी को पहले भी चेतावनी दी गई थी कि वे उनके काम में दखल न दें, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि यह घटना केवल “छोटा ट्रेलर” है और भविष्य में गंभीर कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस जांच जारी
मुंबई पुलिस ने कहा है कि लारेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, लेकिन अभी तक इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस फायरिंग का पैटर्न अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई हालिया फायरिंग से मेल खाता है।

दोनों मामलों के मोडस ऑपरेन्डी में समानताएं देखी जा रही हैं, जिसके कारण क्राइम ब्रांच दोनों मामलों की गहन पड़ताल कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शेट्टी टावर और आसपास के इलाके में सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Fake Passport: एक ही मोबाइल नंबर पर बने 22 लोगों के पासपोर्ट, सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप

0

गाजियाबाद: जिले में फर्जी पासपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। एक ही पते और एक ही मोबाइल नंबर के आधार पर 22 लोगों के पासपोर्ट बनवा लिए गए। जानकारी होने पर पुलिस और पासपोर्ट विभाग ने इसकी जांच शुरू की।

दरअसल, भोजपुर थाने में 22 लोगों के नाम पर पासपोर्ट बने, वे भोजपुर के बताए गए पते पर रहते ही नहीं थे। इसके बावजूद सभी पासपोर्ट एक ही पते पर जारी कर दिए गए। इतना ही नहीं, सभी आवेदनों में मोबाइल नंबर भी एक ही दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई।  इसके बाद 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में सबसे पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी पासपोर्ट अगस्त और सितंबर 2022 के दौरान बनाए गए थे। अधिकारियों को आशंका है कि यह एक संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जिसमें सरकारी सिस्टम की मिलीभगत भी हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई
अमनप्रीत कौर, जसनप्रीत कौर, रितु शर्मा, मेघना राणा, राजकुमारी, दलजीत सिंह, महिंद्र कौर, यशोदा राय, बसंती राय, जीत कौर, शमशेर सिंह, इंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, मनजीत सिंह, रजमीत सिंह, तरनजीत कौर, सिमरनजीत कौर, जगलीन कौर, गुरनुर कौर, जसकरण सिंह, जपमेहर कौर, पोस्टमैन अरुण कुमार, विवेक गांधी, प्रकाश शुक्ला के खिलाफ बीएनएस की धारा 61 (2), 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2) और आईटी एक्ट 66 में केस दर्ज किया गया है।

पोस्टमैन से 2 हजार रुपए में डील हुई
पुलिस ने बताया कि इस मामले में भोजपुर डाकघर के डाकिए अरुण कुमार से जानकारी मांगी। जिसमें पोस्टमैन अरुण कुमार ने कहा- मैं भोजपुर में 12 साल से तैनात हूं। भोजपुर गांव की डाक मैं ही बांटता हूं। 5 महीने पहले विवेक गांधी व प्रकाश सुब्बा नाम के 2 लोग मुझे मिले थे। उन्होंने हमें बताया कि हमारे कुछ पासपोर्ट बनकर आएंगे। उन पासपोर्ट को जो पता लिखा आए उन पर मत भेजना। हम दोनों को दे देना। प्रत्येक पासपोर्ट के हम 2-2 हजार रुपए देंगे। पोस्टमैन इस लालच में आ गया।

कूटरचित कागज का प्रयोग हुआ
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट आवेदन पासपोर्ट सत्यापन के लिए ऑनलाइन पासपोर्ट टैब र आते हैं। जिसकी जांच कर टैब पर ही लाइन लाइन रिपोर्ट प्रेषित की जाती है।तीनों लोगों के द्वारा पासपोर्ट आवेदन करने वाले कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर सूची में अंकित 22 पासपोर्ट आवेदनों के साथ संगन कागज कूटरचित तरह से तैयार करके प्रयोग किए गए हैं। इन दस्तावेजों के प्रयोग करने के आधार पर यह सभी पास्पोट आवेदनकर्ताओं के पासपोर्ट जारी हुए।

इन नामों के महिला और पुरुष ही नहीं मिले
11 दिसंबर 2025 को कुल 24 पासपोर्ट का एक ही पता दर्शाया गया है, मोबाइल नंबर के आधार पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार हुए। 20 दिसंबर को गाजियाबाद पुलिस ने इनकी जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि पासपोर्ट आवेदन करने वाले जो पता गांव भोजपुर का दर्शाया गया है, यह पता ही नहीं मिला। जो पता 22 पासपोर्ट में दर्शाया गया है, पुलिस की जांच में उस पते पर निवास नहीं पाया गया।