Sunday, June 14, 2026
Home Blog Page 2

लखनऊ में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौत:चौराहा पार करते समय हादसा, उन्नाव की रहने वाली थी; वाहन चालक फरार

0

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बुजुर्ग महिला की इस हादसे में मौत हो गई। महिला की पहचान 65 वर्षीय शिवनाथा के रूप में हुई है।

डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टम\र्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

2 तस्वीरें देखिए…

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेजा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेजा है।

चौराहा पार करते समय हुआ हादसा

यह घटना शनिवार शाम करीब 3:45 बजे कानपुर रोड पर रमाडा होटल के सामने जुनाबगंज चौराहा पार करते समय हुई। शिवनाथा अपने बेटे राजेश के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। वे बंथरा के जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती अपनी नातिन को देखकर आ रही थीं।

बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवनाथा बाइक से नीचे गिर गईं और डंपर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। चालक मौके से फरार हो गया।

मृतका शिवनाथा उन्नाव जिले के असोहा थाना अंतर्गत शाहाबाद ग्रांट, बड़ा लाल खेड़ा की निवासी थीं। उनके पति का निधन करीब 15 वर्ष पहले हो चुका था। उनके परिवार में तीन बेटे राजेश, बुधकरन और रामकरन हैं।

दीवार में दबने से 6 साल की बच्ची की मौत:लखनऊ में तेज आंधी से गिरी दीवार; दादी के साथ दूध ले जा रही थी, बुजुर्ग की हालत नाजुक

0

लखनऊ में शनिवार को सुबह आई तेज आंधी से मदेयगंज में जर्जर दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह अपनी दादी के साथ दूध लेने दुकान जा रही थी। दीवार के नीचे दोनों दब गए थे, लेकिन दादी की हालत नाजुक बनी हुई है।

बच्ची के पिता का कहना है कि दीवार करीब 25 साल पुरानी थी। दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई थी, जिससे ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेता पूजा शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

3 तस्वीरें देखिए…

आंधी की वजह से जर्जर दीवार गिर गई।
आंधी की वजह से जर्जर दीवार गिर गई।
मलबे में दबकर 6 साल के मासूम की मौत हो गई, वहीं दादी गंभीर रुप से घायल हो गई।
मलबे में दबकर 6 साल के मासूम की मौत हो गई, वहीं दादी गंभीर रुप से घायल हो गई।
मौके पर सपा नेता पूजा शुक्ला भी पहुंचीं हैं।
मौके पर सपा नेता पूजा शुक्ला भी पहुंचीं हैं।

अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए…

जर्जर बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर गई

भांडूटोला की पुरानी बांस मंडी इलाके एक खाली प्लॉट की जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आकर मासूम जोया (6) और उसकी दादी नाजो (80) दब गईं। पिता छोटू ने बताया बेटी सुबह के समय दादी के साथ दूध लेने जा रही थी।

तभी आंधी के दौरान घर के सामने खाली प्लॉट की जर्जर दीवार गिर गई। उसकी चपेट में दादी-पोती आ गईं। हादसे की सूचना मिलते ही मदेयगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल जोया को पहले खदरा स्थित राजधानी हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। दादी नाजो को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचायतनामा भरा, फिर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

25 साल पुरानी दीवार

पिता छोटू चाय का ढेला लगते हैं। परिवार में एक बेटा अरमान (3) और बेटी जोया (6) थी। घटना के बाद से मां हसरतून का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का कहना है प्लॉट की दीवार लगभग 25 साल पुरानी थी। अगर मरम्मत हुई होती तो घटना नहीं होती।

लखनऊ में आंधी-बारिश से 4.6°C गिरा पारा:आज सुबह से निकली तेज धूप, 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, मानसून भी देरी से पहुंचेगा

0

लखनऊ में शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश से तापमान में 4.6°C की गिरावट हुई है। कल दिन में 5 mm तक बारिश हुई है। इसके बाद आज, रविवार को सुबह से तेज धूप निकली है। इससे उमसभरी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में कई बार बादल छाएंगे।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा।

अधिकतम आर्द्रता 100 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में आगामी सप्ताह में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

कल, शनिवार को लखनऊ में सुबह मौसम बदल गया था। आंधी के साथ कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई।
कल, शनिवार को लखनऊ में सुबह मौसम बदल गया था। आंधी के साथ कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई।

एक बार फिर से गर्मी का सितम बढ़ेगा

लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से जो थोड़ी राहत मिली थी, वह अब खत्म होने वाली है। आगामी दिनों में तापमान में होने वाली संभावित बढ़ोतरी से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का सितम बढ़ने वाला है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से हरियाणा, पाकिस्तान और बांग्लादेश के आसपास बने मानसूनी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ और हवा के कम दबाव की वजह से यूपी के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी।

14 जून से यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। बारिश का दौर थमने के कारण अब धूप तेज होगी और तापमान में तेजी से इजाफा होगा। तापमान बढ़ने के बावजूद राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में लू चलने की संभावना कम है।

अगले 5 दिनों का अनुमानित तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम
15 जून 39°C 26°C
16 जून 40°C 27°C
17 जून 42°C 28°C
18 जून 42°C 29°C
19 जून 42°C 29°C

Daily horoscope : सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगी ये राशियां, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

0

मेष : सितारा धन लाभ के लिए बेहतर, कारोबारी टूरिंग फ्रूटफुल रहेगी, किसी उलझी अटकी कारोबारी समस्या को अटैंड करने के लिए समय बेहतर।

वृष :  कारोबारी दशा बेहतर, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, तबीयत में जिंदादिली रहेगी, सैर सफर के लिए मन राजी रहेगा।

मिथुन : समय चूंकि उलझनों-झमेलों, पेचीदगियों वाला है, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण काम को हाथ में लेने से बचना ठीक रहेगा।

कर्क : टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंह : किसी बड़े व्यक्ति के सपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है, मान-सम्मान की प्राप्ति।

तुला : पेट के मामले में अटैंटिव रहें, खान-पान भी मर्यादित करें, गिरने-फिसलने का डर, सफर भी न करें।

कन्या : आम सितारा मजबूत जो आपके कदम को हर मोर्चा पर बढ़त की तरफ रखेगा, कोई स्कीम प्रोग्राम भी सिरे चढ़ेगा।

वृश्चिक : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल, सहयोग रहेगा।

धनु : मन डरा-डरा  तथा किसी अज्ञात भय में संलिप्त रहेगा, मनोबल भी डावांडोल सा रहेगा।

मकर : आम सितारा सुदृढ़, धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि, वैसे भी आप हर फ्रंट पर विजयी, प्रभावी रहेंगे।

कुंभ : कामयाबी साथ देगी, शत्रु आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

मीन : मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव- इफैक्टिव रखेगा।

5 करोड़ डकार कर मुकर गए बैंककर्मी! लिखित समझौते के बाद भी नहीं लौटाए पैसे, अब 69 अधिकारियों पर FIR दर्ज

0

Gonda News: गोंडा जिले में इंडियन बैंक से करीब 5 करोड़ रुपए के गबन के आरोप में 69 अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इंडियन बैंक इंप्लाइज क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लि. के सचिव रवींद्र कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर अदालत के आदेश से यह कार्रवाई की गई।

समझौता करके मुकरे आरोपी, कोर्ट के दखल पर पुलिस की कार्रवाई
नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) आनन्‍द राय ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि इंडियन बैंक (पूर्व में इलाहाबाद बैंक) की मुख्य शाखा में 1997 एवं 2020 के बीच विभिन्न पदों पर तैनात रहे 69 अधिकारियों और कर्मचारियों ने 3 करोड़ 60 लाख 16 हजार रुपए का गबन किया है। उन्होंने कहा कि 6 साल में यह रकम बढ़कर 4 करोड़ 90 लाख 8 हजार 373 रुपए हो गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, इससे पूर्व प्रकरण की शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों से की गई थी, जिसके बाद मामले की जांच की गई गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार प्रकरण को निस्तारित कराने के उद्देश्य से सभी आरोपियों ने गबन की गई राशि को ब्याज के साथ सोसायटी के खाते में जमा करने का लिखित अनुबंध दिया था, किंतु बाद में उन्होंने गबन की गई रकम नहीं लौटाई, इसके बाद शिकायतकर्ता अदालत का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हुए।

दफ्तरी से लेकर मैनेजर तक पर शिकंजा, धारा 420 के तहत जांच शुरू
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक (SHO) विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सोनू कुमार को सौंपी गई है। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों में दफ्तरी से लेकर वरिष्ठ प्रबंधक स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि साक्ष्य संकलन के उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: 18 हजार की सैलरी… गोबर के ढेर से निकले लाखों, 1.5 करोड़ की जमीन देख SIT हैरान

0

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में हेराफेरी का मामला अब काफी गंभीर हो चला है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक हाई-लेवल स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है। दूसरी तरफ, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने मंदिर के एक कर्मचारी लवकुश मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच टीम ने जब रुदौली के शुजागंज क्षेत्र में रहने वाले आरोपी कर्मचारी लवकुश मिश्रा के घर पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। लवकुश के घर से करीब 10 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों और जांच एजेंसियों से बचने के लिए कुछ रकम तो घर की अलमारी में रखी गई थी, जबकि बाकी के पैसे बाहर गोबर के ढेर में दबाकर छिपाए गए थे। हालांकि, प्रशासन ने अभी इस बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक या अंतिम बयान जारी नहीं किया है। इस मामले में एक और संदिग्ध कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों ही कर्मचारी मंदिर में आने वाले चढ़ावे को गिनने और उसकी देखरेख के काम में लगे थे।

महीने की तनख्वाह 18 हजार, लेकिन खरीद डाली करोड़ों की जमीन
जांच एजेंसियों के रडार पर इन कर्मचारियों की कमाई और संपत्ति का यह अंतर सबसे पहले आया। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों की मासिक सैलरी महज 18 से 20 हजार रुपए के बीच थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों में इनकी माली हालत अचानक से बदल गई। जांच में सामने आया है कि एक कर्मचारी ने हाल ही में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की भारी-भरकम कीमत वाली जमीन खरीदी, जबकि दूसरे ने भी लगभग 40 लाख रुपए का एक प्लॉट अपने नाम किया। इतनी कम सैलरी में इतनी बड़ी संपत्तियां खड़ा करना ही जांच एजेंसियों के शक की सबसे बड़ी वजह बना।

पिता का दावा- बेटा निर्दोष है, जमीन गिरवी रखकर जुटाए पैसे
इस बीच, आरोपी लवकुश मिश्रा के पिता बच्चूलाल ने अपने बेटे का बचाव किया है। उन्होंने घर से 10 लाख रुपए मिलने की बात तो स्वीकार की, लेकिन बेटे को पूरी तरह निर्दोष बताया। बच्चूलाल का कहना है कि फैजाबाद में जो मकान बन रहा है, उससे उनके बेटे का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मकान बनवाने के लिए उन्होंने अपनी खुद की खेती की जमीन गिरवी रखी थी, जिससे यह रकम आई है। दूसरी ओर, गांव वालों का कहना कुछ और ही है। ग्रामीणों के मुताबिक, जांच टीम में 6 लोग शामिल थे (2 पुलिस की वर्दी में और 4 सादे कपड़ों में)। गांव में यह चर्चा आम है कि राम मंदिर में नौकरी मिलने के बाद से ही लवकुश के ठाट-बाट और आर्थिक स्थिति में अचानक बहुत बड़ा उछाल आया था।

IAS अफसर के हाथ में कमान, नृपेंद्र मिश्र ने साधी चुप्पी
मामले के तूल पकड़ने के बाद राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी 5 दिनों के भीतर दूसरी बार अयोध्या पहुंचे। हालांकि, जब उनसे इस वित्तीय गड़बड़ी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनका काम सिर्फ और सिर्फ मंदिर निर्माण के कार्यों की देखरेख करना है, वे इस मामले पर टिप्पणी नहीं करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की लिखित शिकायत और अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पूरे घोटाले की परतें खोलने के लिए जो SIT बनाई है, उसकी कमान एक सीनियर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपी गई है। लखनऊ के कमिश्नर (IAS) विजय विश्वास पंत को इस जांच टीम का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ IPS किरन एस और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। शासन ने इस टीम को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 7 दिनों के भीतर अपनी शुरुआती (प्रारंभिक) रिपोर्ट और अगले 15 दिनों के अंदर पूरी अंतिम जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपें।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश के आरोपों पर CM योगी का बड़ा एक्शन, गोबर के ढेर से लाखों मिलने पर SIT गठित

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन और दान राशि से संबंधित आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई है। यह दल तीर्थ क्षेत्र में दानपात्रों के संबंध लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगा।

IAS विजय विश्वास पंत के नेतृत्व में 3 सदस्यीय SIT गठित

एसआईटी में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी तथा लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक किरन एस. और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं। बयान में कहा गया कि अयोध्या स्थित तीर्थ क्षेत्र में दानपात्रों को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष जांच दल गठित किए जाने का अनुरोध किया था। ट्रस्ट के अनुसार अफवाहों पर रोक लगाने और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए इसकी गहन जांच आवश्यक है। यह तीर्थ क्षेत्र की छवि और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचाने की गहरी साजिश है, जिसका पर्दाफाश होना बेहद जरूरी है।

‘सरकार का हर आदेश मंजूर’- सवालों पर SIT सदस्य का बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रस्ट के इस अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से तीन वरिष्ठ अधिकारियों के विशेष जांच दल का गठन किया है। यह टीम पूरे प्रकरण की गहन छानबीन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। तीन सदस्यों वाली एसआईटी के एक सदस्य से संपर्क करने पर उन्होंने इस विषय पर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। हालांकि, समिति के इस सदस्य ने एक न्यूज एजेंसी से सिर्फ इतना कहा, कि सरकार जो भी काम हमें सौंपेगी, हम उसे पूरा करेंगे। इसके अलावा मुझे कुछ नहीं कहना है।

‘चढ़ावे के करोड़ों रुपए गायब’- अखिलेश यादव का तीखा हमला

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि राम मंदिर के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपए गायब हो गए। यादव ने इस मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया था। उन्होंने 7 जून को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब होने की सूचना मिली है। यादव ने कहा कि ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता।

Delhi-NCR और UP के लोगों का इंतजार खत्म, आ गई जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फाइनल डेट, इस दिन से शुरू होंगी उड़ानें

0

Noida International Airport First Flight : दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों का वर्षों लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। जेवर (गौतमबुद्ध नगर) में बनकर तैयार हुआ ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ (NIAL) कल यानी 15 जून 2026 से अपनी पहली कमर्शियल उड़ान के साथ पूरी तरह चालू होने जा रहा है। दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट के बाद यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा इंटरनेशनल गेटवे बनेगा। एयरपोर्ट की पहली उद्घाटन उड़ान देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo द्वारा ऑपरेट की जाएगी।

वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओपनिंग को बेहद खास और ऐतिहासिक बनाया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट से रवाना होने वाली सबसे पहली विशेष उड़ान में उन स्थानीय किसानों को यात्रा कराई जाएगी जिनकी जमीन पर इस भव्य एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है।

PunjabKesari

15 जून की सुबह होने वाले इस उद्घाटन समारोह में केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट के सीईओ (CEO) भी मौजूद रहेंगे जो इस फ्लाइट को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

फ्लाइट्स का पूरा टाइम-टेबल और रूट

जेवर एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत चरणबद्ध (Phase-wise) तरीके से की जा रही है। उद्घाटन फ्लाइट वास्तव में लखनऊ से 15 जून सुबह 7:05 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके बाद यहां से लखनऊ के लिए वापसी की उड़ान होगी। अगले ही दिन यानी 16 जून से आईटी सिटी बेंगलुरु के लिए नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी। जुलाई महीने से नवी मुंबई, भोपाल, देहरादून, जोधपुर और बरेली के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट्स की सेवा शुरू हो जाएगी।

PunjabKesari

इंडिगो के बाद ‘अकासा एयर’ और ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। वहीं इस साल (2026) के अंत तक यहाँ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू करने की तैयारी है। जेवर एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे आधुनिक और डिजिटल एयरपोर्ट्स की तर्ज पर विकसित किया गया है जहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

पेपरलेस और डिजिटल ट्रैवल: पैसेंजर्स के समय को बचाने के लिए यहां ‘सेल्फ चेक-इन कियोस्क’, ‘डिजीयात्रा’ (DigiYatra) के तहत बायोमेट्रिक फेस-बोर्डिंग और ऑटोमेटेड बैगेज ड्रॉप काउंटर लगाए गए हैं जिससे लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।

प्रीमियम टर्मिनल: टर्मिनल के अंदर आलीशान वेटिंग लाउंज, बिजनेस और फर्स्ट क्लास यात्रियों के लिए खास प्रीमियम लाउंज, ड्यूटी-फ्री शॉपिंग जोन, ब्रांडेड रेस्टोरेंट और बड़ा फूड कोर्ट बनाया गया है।

धुंध और कोहरे का तोड़: एयरपोर्ट का रनवे 3,900 मीटर लंबा है जिस पर बेहद एडवांस्ड नेविगेशन सिस्टम और आधुनिक एयरफील्ड लाइटिंग लगाई गई है। इसकी मदद से उत्तर भारत की भीषण सर्दियों और घने कोहरे (Dense Fog) में भी फ्लाइट्स बिना किसी रुकावट के सुरक्षित लैंड और टेकऑफ कर सकेंगी।

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार के बेहतरीन तालमेल का प्रतीक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में करीब 1334 हेक्टेयर (लगभग 3300 एकड़) जमीन का अधिग्रहण किया गया था।

इस एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विकसित भारत के संकल्प की रफ्तार बताते हुए कहा था कि जेवर एयरपोर्ट सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी, पर्यटन, वैश्विक निवेश और लॉजिस्टिक्स का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा।

VIDEO: आसमान में फंसी 223 यात्रियों की सांसे… सिडनी जा रहे प्लेन के बाएं इंजन के उड़े परखच्चे

0

कोलंबो: श्रीलंका में 12 जून शुक्रवार को एक बहुत बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। कोलंबो से सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) जा रहे श्रीलंकन एयरलाइंस के एक बड़े यात्री विमान पर उड़ान के दौरान आसमान में बिजली गिर गई। बिजली गिरने से विमान के बाएं इंजन को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन पायलट की सूझबूझ और किस्मत के चलते एक भयानक तबाही टल गई। क्रू मेंबर्स ने समझदारी दिखाते हुए विमान को वापस कोलंबो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया।

आधी रात को आसमान में क्या हुआ?  
घटना के मुताबिक, श्रीलंकन एयरलाइंस के विमान Airbus A330-243 ने रात करीब 1:00 बजे कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिडनी के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद विमान का सामना बेहद खराब मौसम और भयंकर कड़कती बिजली से हुआ।

अचानक एक तेज बिजली सीधे विमान के Left Engine पर आ गिरी। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि इंजन के कवर पर जलने के गहरे निशान बन गए और उसके कुछ हिस्से उखड़कर अलग हो गए।

 पायलट का सूझबूझ भरा फैसला
इंजन डैमेज होने के तुरंत बाद फ्लाइट क्रू और पायलट ने बिना वक्त गंवाए इमरजेंसी प्रोटोकॉल का पालन किया। उन्होंने आगे का सफर जारी रखने के बजाय विमान को तुरंत वापस मोड़ने (Divert) का फैसला किया। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त इंजन के साथ विमान को वापस कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। एयरलाइंस ने भी आधिकारिक बयान जारी कर इस सफल लैंडिंग की पुष्टि की है।

 सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित  
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी को खरोंच तक नहीं आई। विमान में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं:

कुल यात्री: 207
क्रू मेंबर्स: 16
 
लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को तुरंत दूसरे विमान (Airbus A330) में शिफ्ट किया गया, जिसके बाद उन्होंने सिडनी के लिए अपनी आगे की यात्रा पूरी की। वहीं, बिजली का शिकार हुए विमान को गहरी तकनीकी व स्ट्रक्चरल जांच और मरम्मत के लिए एयरलाइन के हैंगर (Hangar) में भेज दिया गया है।

मौत के मुंह तक ले गया इंस्टाग्राम का इश्क: ‘जीने का मन नहीं करता’, भेजे वॉयस मैसेज; और फिर इस हाल में मिली लाश

0

राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास जंगल में एक पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे युवक का शव लटका मिला। मोबाइल फोन और आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान की। उसकी पहचान बदायूं के हरगनपुर गांव, पोस्ट-सिरासौल, बिल्सी निवासी अमन (20) के रूप में हुई।

घटना निगोहां थाना क्षेत्र के ब्रह्मदासपुर गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। पुलिस को मोबाइल फोन से कुछ वॉइस मैसेज भी मिले हैं। पुलिस का दावा है कि अमन ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। युवती निगोहां और मोहनलालगंज क्षेत्र के बीच के किसी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। 

रोहतक में मजदूरी करता था अमन

शनिवार सुबह करीब 6.00 बजे ग्रामीणों ने अमन का शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन और आधार कार्ड की मदद से उसकी पहचान करके परिजनों को जानकारी दी। पिता राजेश ने पुलिस को बताया कि अमन हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम करीब 8.00 बजे उनकी उससे बात हुई थी। उस समय वह काफी परेशान लग रहा था।

उन्होंने अमन से घर आने के लिए कहा था, लेकिन उसने साफ मना कर दिया था। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। मौके से पुलिस को बैग भी मिला है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। एफएसएल टीम ने मौके से कुछ नमूने एकत्र करके जांच के लिए भेजे हैं।

वॉइस मैसेज से आत्महत्या की आशंका

पुलिस का कहना है कि अमन के मोबाइल फोन की जांच में कुछ वॉइस मैसेज मिले हैं। ये मैसेज उसने दो-तीन दिन पहले अपने कुछ परिचितों को भेजे थे। इसमें उसने कहा था कि उसका जीने का मन नहीं कर रहा है। मोबाइल फोन में ‘जान आई लव’ और ‘लव यू-2’ नाम से दो नंबर भी सेव मिले हैं।

जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि अमन ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। सूत्रों के अनुसार, अमन की इंस्टाग्राम के माध्यम से निगोहां और मोहनलालगंज क्षेत्र के बीच रहने वाली एक युवती से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।

परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया

एसआई संदीप मिश्रा ने बताया कि अमन के परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजन लखनऊ आ रहे हैं। यदि वे कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।