मुरादाबाद: रामगंगा नदी में किशोरों के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। मामला मुगलपुरा क्षेत्र के जामा मस्जिद पुल का है।
लखनऊ :खुर्रम नगर में युवक महबूब की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद शव खुर्रम नगर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर जाम लगाया गया। शव को सड़क के बीच डिवाइडर पर रखा गया। मौके पर पहुंची इंदिरा नगर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र का है।
दिल्ली :NTA ने आंसर की आपत्ति को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। NTA के मुताबिक किसी एक छात्र की आपत्ति सही पाई जाती है तो सभी छात्रों की आंसर में सुधार किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये प्रति शुल्क देना होगा। आपत्ति सही होने पर छात्र को 200 रुपये वापस दिए जाएंगे। शुल्क का उद्देश्य बेवजह की आपत्तियों को रोकना है।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने गुस्से पर अवश्य काबू रखना होगा। बात बात पर गुस्सा करना खुद में कमी को दर्शाएगा। जीवनसाथी या परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। संतान को समय अवश्य दें। कामकाज के प्रति आप संयम रखें। कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के परिश्रम से मन प्रसन्न रहेगा तथा दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका समय सुखद रहने वाला है। सामाजिक दायरा और बढेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे व एकदूसरे का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में विचार साझा करते रहें मनमुटाव न आने दें । आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जीवन की किन्हीं परेशानियों का समाधान हो सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। धर्म में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए । कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म में आस्था बरकरार रहेगी। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। पैसों को लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार न दें तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों को समय अवश्य दें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका का दिन शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका रहने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है। आपको पढ़ाई पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला के कनलीबाग इलाके में तेंदुए की लगातार हो रही गतिविधियों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले करीब एक महीने से इलाके में तेंदुआ कई बार दिखाई दे चुका है और अब यह रिहायशी मकानों के आंगनों में भी नजर आने लगा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग की ओर से क्षेत्र में सी.सी.टी.वी. कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन करीब एक महीने का समय बीत जाने के बावजूद तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया है।
तेंदुए की लगातार मौजूदगी के चलते स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में भय बना हुआ है। लोगों ने वन्यजीव विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों के लिए सलाह:
सूरत: गुजरात के सूरत में एक रेस्टोरेंट से खाना मंगवाना एक परिवार के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ। परिवार का आरोप है कि स्थानीय रेस्टोरेंट से काजू-पनीर करी खाने के बाद वे बीमार पड़ गए। परिवार के पांच सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान पांच साल की आर्या की मौत हो गई।यह परिवार सूरत शहर की रनुजाधाम सोसाइटी में रहता है। उन्होंने शीतल रेस्टोरेंट से यह डिश मंगवाई थी। परिवार के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे अशोकभाई कलसरिया और उनकी एक बेटी को पेट में तेज़ दर्द की शिकायत हुई। सुबह करीब 9 बजे उन्होंने एक स्थानीय क्लिनिक में इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत और बिगड़ गई। जल्द ही परिवार के बाकी सदस्यों की तबीयत भी खराब हो गई। परिवार के सभी बीमार सदस्यों को शहर के सदविचार अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी रूम में पहुंचने के 15 से 20 मिनट के भीतर ही आर्या की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश
वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने स्थिति का जायज़ा लेने के लिए ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल पटेल और सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी डॉ. उमरीगर के साथ एक ज़रूरी वीडियो कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह जांच करें कि अस्पताल बचे हुए परिवार के सदस्यों को बेहतर से बेहतर इलाज दे। मंत्री ने शीतल रेस्टोरेंट को तुरंत सील करने का आदेश भी दिया है और स्थानीय म्युनिसिपल व ज़िला स्वास्थ्य अधिकारियों को ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।

वर्ष 2026 में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। जो हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व शुभता नहीं बल्कि अपने साथ लेकर आ रहा है ग्रहण का काला साया। इस रोज वर्ष 2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जब भी कोई कार्य शुभ समय में किया जाता है, तो उस कार्य की शुभता में बढ़ौतरी होती है। भाई-बहन के रिश्ते को अटूट बनाने के लिए राखी बांधने का कार्य शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। ग्रहण के कारण क्या राखी बांधने के शुभ मुहूर्त में आएगी कोई बाधा? सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

चंद्र ग्रहण की तारीख और समय
2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 27 और 28 अगस्त की रात को लगेगा। वैश्विक समय के अनुसार ग्रहण 01:23 पर शुरू होगा। इसका सबसे शानदार दृश्य 04:41 पर दिखेगा। ग्रहण की समाप्ति 07:02 पर होगी। भारत में समयानुसार ग्रहण सुबह 06:53 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा।
हालांकि यह चंद्र ग्रहण आकाश में एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगा, लेकिन भारत में इसे देखा नहीं जा सकेगा। इसका कारण यह है कि ग्रहण के समय भारत में दिन होगा और सूरज की रोशनी चांद को ढक देगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देता, तो उसका सूतक काल भी लागू नहीं होता।
सूतक काल और राखी का मुहूर्त
धार्मिक नियमों के अनुसार, सूतक काल केवल वहीं प्रभावी होता है जहां ग्रहण दिखाई देता है। चूंकि यह ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिक, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के कुछ हिस्सों में ही नजर आएगा, इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
इसका अर्थ यह है कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। बहनें हमेशा की तरह शुभ मुहूर्त देखकर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकेंगी।
ग्रहण के बाद शुद्धि और स्नान-दान
ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले पूरे घर और मंदिर की शुद्धि की जाती है। पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव किया जाता है और देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्नान कराया जाता है। इसके बाद स्वयं स्नान करके और दान-पुण्य करने के बाद ही शुभ मुहूर्त में भाई को रक्षासूत्र बांधा जाता है।
शास्त्रों के इन नियमों का सही तरीके से पालन करने से पूजन का पूर्ण फल प्राप्त होता है और भाई-बहन दोनों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

राखी बांधने के नियम
जिस जगह आप राखी बांधते हैं, वहां स्वच्छता और सात्विकता होना आवश्यक है। लकड़ी के पाट या चौकी पर पीला या सफेद कपड़ा बिछाएं। इसके ऊपर भाई को बिठाएं। अगर घर में तुलसी का पौधा या पूजा स्थान हो तो उसके समीप राखी बांधना बहुत शुभ होता है।
वास्तु के अनुसार रक्षा सूत्र बांधने से पहले बहन को उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। भाई को बहन के ठीक सामने यानी दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) या पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा को दैवीय ऊर्जा का स्थान माना गया है। यहां से सकारात्मक तरंगें आती हैं, जो पूजा-पाठ और शुभ संस्कारों के लिए सर्वोत्तम मानी जाती हैं। भाई का मुख पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम की ओर होने से उसे संरक्षण और स्थिरता प्राप्त होती है। जो रक्षा बंधन के भावार्थ से मेल खाता है।
वाशिंगटन (सरबजीत सिंह बनूर): एक अमेरिकी संघीय अपील अदालत ने सिख, क्वेकर और बैपटिस्ट समुदायों से संबंधित धार्मिक स्थलों पर या उसके आसपास अधिकारियों द्वारा आव्रजन संबंधी गिरफ्तारियों पर प्रतिबंध को बरकरार रखा है।
तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई के डर से प्रवासी तीर्थयात्रियों की उपस्थिति कम हो गई है, जिससे उनकी धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित होती है। यह मामला कैलिफोर्निया के गुरुद्वारा साहिब वेस्ट सैक्रामेंटो, एक बैपटिस्ट फेलोशिप और छह क्वेकर संगठनों द्वारा दायर याचिका से संबंधित है। अदालत ने आदेश दिया है कि मामले में अंतिम निर्णय आने तक इन धार्मिक स्थलों पर पुराने सुरक्षा दिशानिर्देश लागू रहेंगे। इस फैसले को धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक बड़ी जीत बताया गया।
डेस्क: जिंदगी भर दूसरों की धड़कनें बचाने वाले एक डॉक्टर की अपनी जिंदगी की आखिरी धड़कन इतनी खामोशी में थमी कि खबर देने के लिए भी कोई अपना पास नहीं था। 70 वर्षीय अरविंद नाथ पाठक नौसेना में डॉक्टर रह चुके थे। वह कालकाजी के एन ब्लॉक में अकेले रहते थे। मौत के बाद पुलिस ने अमेरिका में रह रही उनकी पत्नी और उनके बेटे को सूचना दी, लेकिन दोनों अंतिम विदाई के लिए दिल्ली नहीं आए। जिस बेटे के लिए उन्होंने पूरी जिंदगी सपने बुने, वह पिता के आखिरी सफर में साथ नहीं था।
गौर रहे कि ऐसे ही एक मामले कुछ दिन पहले हरियाणा के सोनीपत में भी घटित हो चुका है, जहां मशहूर कपड़ा व्यापारी भी अपने बच्चों को मिलने के लिए अंतिम समय पर तरसता रहा। उनकी तीन बेटियों ने एक बार भी उनका हाल न जाना। मरने के बाद भी वो पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं आई, बल्कि बहाने बनाती रहै। उनमें से एक ने वीडियो काल पर पिता का संस्कार देखा तो एक बेटी ने 5100 रूपए भेज कर अपने जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया।
नशे की गिरफ्त में चले गए थे अरविंद
अरविंद नौसेना में डॉक्टर थे। बाद में कालकाजी में अपना क्लिनिक खोला। पर जिंदगी के किसी मोड़ पर वह नशे की गिरफ्त में चले गए। पुलिस के मुताबिक, उनकी इसी लत ने धीरे-धीरे उन्हें अपनों से दूर कर दिया। पत्नी और बेटा अमेरिका चले गए। पीछे रह गए अरविंद और उनका अकेलापन। डायबिटीज और अन्य बीमारियों से घिरे अरविंद की देखभाल के लिए भाई महेंद्र कभी-कभार आते थे।
घर से निकले, फिर लौट नहीं सके
12 अगस्त को महेंद्र ने कालकाजी थाने में भाई के लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने तलाश शुरू की। अगले दिन शाम अरविंद अपने ही इलाके में कूड़े के ढेर के पास अचेत मिले। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अमेरिका में रह रही पत्नी और बेटे से संपर्क किया। बेटे ने ई-मेल पर कहा कि शव उनके चाचा और चचेरे भाई को सौंप दिया जाए। पुलिस ने परिवार को अंतिम संस्कार के लिए भारत आने के लिए काफी मनाया, पर उन्होंने असमर्थता जताई। बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की जानकारी लेने के अलावा कोई प्रतिक्रिया नहीं आई