अजीतमल। एक छात्रा ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के गांव सेनगपुट्ठा निवासी शिवकुमार शर्मा ऑटो चालक हैं।बताया कि उसकी बेटी कामिनी गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। आठ अगस्त को छुट्टी के बाद घर पहुंची बेटी ने स्कूल में शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया। उधर, बेटी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से रेफर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
Auraiya News: प्रावि फरिहा के स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब
अयाना। बीते दिनों बाढ़ प्रभावित गांव फरिहा का निरीक्षण करने पहुंचीं राज्यमंत्री को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले थे।वहीं, दोनों सहायक अध्यापक देर से स्कूल पहुंचे थे। इसपर राज्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीएसए ने सभी से आठ दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।यमुना का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों को शासन की ओर से मुहैया करवाई जा रही मदद व ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला छह अगस्त को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के साथ फरिहा पहुंची थीं।
इस दौरान उन्हें प्राथमिक विद्यालय बंद मिला था। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मयंक दुबे व निशांत सुबह 10:30 बजे स्कूल पहुंचे। जबकि प्रधानाध्यापक विक्रम पटेल, शिक्षामित्र संजय सिंह अनुपस्थित मिले थे।
बाढ़ का पानी निकलने के बाद भी परिसर में गंदगी फैली हुई थी। इसपर राज्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर कर डीएम से कार्रवाई करवाने के लिए कहा था। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक सहित चारों कर्मचारियों से मानव संपदा पोर्टल के जरिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। आठ दिन के अंदर अनुकूल जवाब न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Auraiya News: खाली स्कूलों में गूंजेगी बच्चों की किलकारी
औरैया। जिले में विलय के बाद जिन स्कूलों के भवन खाली हुए हैं, उनमें बाल वाटिका का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।खाली भवनों में पांच से छह साल के बच्चों के लिए शुरू होने वाली बाल वाटिकाओं के संचालन में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। भाईपुरा में बाल वाटिका का उद्घाटन भी किया गया।
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि रिक्त हुए विद्यालयों में बाल वाटिका चलाई जाएगी। खाली भवनों में साफ-सफाई, रंग-रोगन व मरम्मत के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को शिफ्ट किया जाएगा। बच्चों के लिए आवश्यक खेलकूद सामग्री, स्टेशनरी, पेंसिल, कलर, फोम वाली दरी आदि भी कंपोजिट ग्रांट से खरीदी जाएगी।इस आदेश के क्रम में अछल्दा ब्लॉक के भाईपुरा में बाल वाटिका का उद्घाटन सोमवार को ग्राम प्रधान सुनीता देवी, एआरपी योगेश प्रताप सिंह व शिवनाथ सिंह ने फीता काटकर किया।
एआरपी योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाल वाटिका का उद्देश्य तीन से छह वर्ष के बच्चों को पूर्व-प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है। जिससे उनकी प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत हो सके। कार्यक्रम में अनिकेत गौतम, शिवम पांडे, अनिल कुमार, शिवकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Auraiya News: लड्डू गोपाल मंदिर से निकली कलश यात्रा
औरैया। श्री लड्डू गोपाल मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर आयोजित भागवत कथा के पहले कलश यात्रा निकाली गई।देवकली मंदिर के सामने स्थित आनंदम कृपा धाम लड्डू गोपाल मंदिर से आचार्य अंकुश तिवारी महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा मंगलकाली मंदिर पहुंची, वहां कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा देवकली मंदिर होते हुई श्री लड्डू गोपाल मंदिर पहुंच कर पूर्ण हो गई।
अंकुश महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण भागवत कथा में 14 अगस्त को लड्डू गोपाल को 30 किलो चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। यात्रा में अंकित तिवारी, प्रमोद तिवारी, गौरव वर्मा , कपिल तिवारी, रजनीश सिकरवार, कवि गोपाल पांडेय, आकांशू दुबे, लवकुश तिवारी ,बाबा आशीष चौबे , रजत मिश्र , लक्ष्मी गुप्ता, मीरा गुप्ता आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Auraiya News: हाथरस के भारत केसरी रामेश्वर ने कुश्ती में जीती बाइक
औरैया। क्योंटरा में आयोजित दंगल के दूसरे दिन सोमवार को पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। शाम को हुए दंगल में हाथरस निवासी भारत केसरी रामेश्वर ने पहलवान को खाने चित कर इनाम में बाइक जीत ली।इनके अलावा अयोध्या, मथुरा, उन्नाव, फिरोजाबाद, पंजाब, रुड़की के पहलवानों के बीच कुश्तियां हुईं। दंगल का शुभारंभ युवा नेता अर्पित दुबे ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया। इसके बाद भूरा क्योंटरा व आयुष शेरपुर की कुश्ती हुई। इसमें भूरा विजेता रहे।इसके बाद पागल बाबा अयोध्या व विजय धमाका झारखंड के बीच कुश्ती हुई। इसके बाद दंगल में रमन मथुरा व विपिन उन्नाव, रवि फिरोजाबाद व हरिंदर मथुरा, सुरजीत कंचौसी व किशनपाल सिहुरा, विक्की पंजाब व लकी थापा नेपाल के बीच कुश्ती हुई।
सबसे रोमांचित और बड़ी कुश्ती हाथरस के भारत केसरी रामेश्वर व साबिद अली रुड़की के बीच हुई। इसमें रामेश्वर ने साबिद को हराकर इनाम में बाइक जीती। दंगल कमेटी ने उन्हें 11 हजार रुपये का इनाम भी दिया। दंगल आयोजन में ग्राम प्रधान मीना पांडे, अखिलेश पांडे, राज नारायण मिश्रा, शुभम दुबे, श्याम बाबू दुबे, गोपाल दीक्षित, निखिल यादव, सोनू मिश्रा व अवध दुबे आदि मौजूद रहे।
UP: रात में वीडियो कॉल, नौकरी से निकालने की धमकी, छुप-छुपकर देखना; IAS अधिकारी पर महिला अफसरों के शोषण के आरोप
राज्य कर विभाग में पिछले दिनों महिला उत्पीड़न के मामले में सात अधिकारियों के निलंबन का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इसी तरह की एक और शिकायत ने खलबली मचा दी है। इस बार ये आरोप राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त व आईएएस अधिकारी पर विभाग की महिला अधिकारियों ने लगाए हैं।
नोएडा में अपर आयुक्त के पद पर तैनात एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ महिला अधिकारियों ने शोषण, उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ महिला अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। साथ ही ये भी पुष्ट किया है कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
Job Fair: इस्राइल के बाद अब इन देशों में भी नौकरी की भरमार, मिलेगा 24 लाख तक का पैकेज; पढ़ें पूरी डिटेल
इस्राइल में 6000 कुशल कामगारों के प्रदर्शन के बाद श्रम विभाग अन्य देशों में भी प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का डाटा तैयार कर रहा है। इसमें सबसे ऊपर जापान और जर्मनी हैं। जापान में ओल्ड एड केयर सेक्टर के तहत वृद्धों की सेवा करने वालों की मांग बहुत है। वहीं, जर्मनी में नर्सों की खासी डिमांड है। विभाग के मुताबिक दोनों ही देशों में दो लाख रुपये महीना तक वेतन मिलेगा। घर व भोजन की सुविधा भी रहेगी।प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एमकेएस सुंदरम ने बताया कि इस्राइल में निर्माण क्षेत्र में यूपी के कुशल कामगारों के हुनर की चर्चा दुनिया के अन्य देशों में भी हो रही है। इसे देखते हुए उप्र. रोजगार मिशन के तहत अन्य देशों में भी रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे हैं। इस कड़ी में जर्मनी और जापान की इंडस्ट्री से बात जारी है।
पोर्टल से मिलेगी जानकारी
योजना के अनुसार प्लेसमेंट सेल एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से काम करेगा। इसमें विदेश में नौकरी के इच्छुक युवा रजिस्ट्रेशन कराएंगे। पोर्टल से जानकारी ली जा सकेगी कि किस देश में कौन से ट्रेड में कुशल युवाओं की आवश्यकता है।
नियोक्ता भी इसी प्लेटफार्म से अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं का चयन कर सकेंगे। जर्मनी में अस्पतालों, विशेष क्लीनिक, पुनर्वास केंद्र में वृद्धों की देखभाल के लिए केयरटेकर भी रखा जाएगा। पांच से आठ घंटे की नौकरी करनी होगी। इसके एवज में दो लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा।
यूपी: प्रदेश के 17 जिलों में आज भारी बरसात का रेड अलर्ट, 37 जनपद बाढ़ से प्रभावित; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
यूपी में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसूनी बारिश ने दोबारा रफ्तार पकड़ी। सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी तराई और दक्षिणी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। माैसम विभाग के मुताबिेक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले तीन चार दिन मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। सोमवार को तराई के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि में कहीं मध्यम तो कहीं जोरदार बारिश देखने को मिली। सहारनपुर में सर्वाधिक 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं गोरखपुर में 75.2 मिमी और बलिया में 73.3 मिमी बारिश हुई।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ी है। ट्रफ लाइन में भी मजबूती आई है। वहीं खाड़ी से पूर्वा हवाएं पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आ रही हैं। इस माैसमी बदलाव के असर से अगले तीन चार दिन पूरब से लेकर पश्चिम तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।
3 दिवसीय इंटरनेशनल इंटरफेथ कांफ्रेंस का उद्घाटन,
लखनऊ- 3 दिवसीय इंटरनेशनल इंटरफेथ कांफ्रेंस का उद्घाटन, CMS राजाजीपुरम द्वारा आयोजित की गई है कांफ्रेंस, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कांफ्रेंस का किया उद्घाटन, इजिप्ट, अमेरिका, लेबनान, ब्राजील के लोग हुए शामिल, टरफेथ कांफ्रेस में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु रहेंगे मौजूद, सभी धर्मों को एक मंच पर लाने के लिए सम्मेलन, छात्र छात्राओं ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया बयान
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया बयान, हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता के लिए बयान जारी, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के साथ मनाने की अपील, तिरंग हमारी आन बान और शान है- सीएम योगी, ये भारत माता के लिए हमारा प्रण है- सीएण योगी, स्वच्छता हमारी सभ्यता,संस्कार,भविष्य की पहचान है, आजादी का यह पर्व में एकसूत्र में पिरोता है- सीएम


