Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 2

आरटीआई में किए गए बदलाव वापस नहीं लिए गए तो अनशन करेंगे अन्ना हजारे

0

डिजिटल डेस्क, पुणे। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने चेतावनी दी है कि अगर महाराष्ट्र सरकार ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) नियमों में किए गए संशोधनों को तुरंत वापस नहीं लिया, तो वह अहिल्यानगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में पांच जुलाई से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।

https://youtube.com/shorts/R4TCiZPCwbM?feature=share

 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में, अन्ना ने लिखा कि महाराष्ट्र सूचना का अधिकार नियम, 2026 से आरटीआई कानून की असरदार क्षमता कम हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 12 जून को किए गए बदलाव आरटीआई कानून की मूल भावना का उल्लंघन करते हैं और पारदर्शिता को कमज़ोर करते हैं।

अन्ना ने आरटीआई आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी और एक विषय, एक आवेदन के नियम समेत कई बदलावों पर आपत्ति जताई है। पत्र में अन्ना ने लिखा, अगर संशोधनों को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो मैं पांच जुलाई को रालेगण सिद्धि के यादव बाबा मंदिर में अनशन शुरू करूंगा, भले ही इसके लिए मुझे अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े।

भारत में सुधारों और रोजगार सृजन के लिए विश्व बैंक देगा 1.5 अरब डॉलर का कर्ज

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने भारत में संरचनात्मक सुधारों, निजी क्षेत्र की भागीदारी और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए 1.5 अरब डॉलर के वित्तपोषण को मंजूरी दे दी है। यह सहायता ‘बूस्टिंग जाब क्रिएशन इन द प्राइवेट सेक्टर डेवलपमेंट पालिसी फाइनेंसिंग’ कार्यक्रम के तहत दी जाएगी।

विश्व बैंक ने सोमवार को कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य निजी क्षेत्र के नेतृत्व में रोजगार के अवसर बढ़ाना और आर्थिक वृद्धि को गति देना है। इसके तहत अगले दो दशकों में कार्यबल में शामिल होने वाले करीब 11 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने वाले सुधारों को समर्थन दिया जाएगा।

कार्यक्रम में उद्यमिता की राह में आने वाली बाधाएं कम करने, विशेषकर महिलाओं की श्रम बाजार में भागीदारी बढ़ाने, व्यापार और निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा कंपनियों के लिए पूंजी तक पहुंच बेहतर करने पर जोर दिया गया है।

विश्व बैंक के अनुसार, यह पहल कर प्रणाली के सरलीकरण, व्यापार एकीकरण, नियामकीय सुधारों और कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए हाल के वर्षों में किए गए कदमों को आगे बढ़ाएगी।सरकार ने नवंबर 2025 में 29 श्रम कानूनों को मिलाकर चार श्रम संहिताएं लागू की थीं।

इनका उद्देश्य अनुपालन प्रक्रियाओं को आसान बनाना, पुराने प्रविधानों को आधुनिक बनाना और कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा के साथ उद्योगों के लिए अधिक प्रभावी ढांचा तैयार करना है।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में रोजगार 2017-18 के 45.2 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 60.4 करोड़ हो गया।

इस अवधि में 15 करोड़ से अधिक रोजगार जुड़े, बेरोजगारी दर छह प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत रही और करीब 90 लाख महिलाएं नियमित वेतन वाले रोजगार से जुड़ीं।विश्व बैंक ने कहा कि यह वित्तपोषण वित्त वर्ष 2026-31 के लिए भारत के साथ उसकी कंट्री पार्टनरशिप फ्रेमवर्क के अनुरूप है।

यह वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को भी समर्थन देगा। दक्षिण एशिया के लिए विश्व बैंक के उपाध्यक्ष जोहान्स जट ने कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत निजी पूंजी आकर्षित करने और रोजगार बढ़ाने के लिए सुधारों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पंजाब में 35 कथित एनकाउंटरों पर मानवाधिकार आयोग सख्त, डीजीपी से रिपोर्ट तलब, जांच की मांग तेज

0

चंडीगढ़। पंजाब स्टेट एंड चंडीगढ़ ह्यूमन राइट्स कमीशन ने राज्य में कथित पुलिस एनकाउंटरों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पंजाब मानवाधिकार संगठन (पीएचआरओ) के अध्यक्ष रंजीत सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने पंजाब के डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने पंजाब पुलिस को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

मामले की अगली सुनवाई 30 जून 2026 को निर्धारित की गई है। शिकायत में राज्यभर में हुए 35 पुलिस एनकाउंटरों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई का पैटर्न लगभग एक जैसा दिखाई देता है।

शिकायत के अनुसार, आरोपित को किसी हथियार या अन्य बरामदगी के लिए मौके पर ले जाया जाता है। वहां आरोपित की ओर से पुलिसकर्मी का हथियार छीनने या हमला करने की कोशिश का दावा किया जाता है और इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगने की कहानी सामने आती है।

पुलिस अधिकारियों के वर्जन पर उठे सवाल

पीएचआरओ ने आयोग को बताया कि कई मामलों में पुलिस का आधिकारिक वर्जन सवालों के घेरे में है। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की कार्रवाई से मामलों को अदालत तक पहुंचने से पहले ही खत्म करने की कोशिश की जाती है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक प्रतिनिधियों के बयान कानून से बाहर जाकर हिंसक कार्रवाई को बढ़ावा देते हैं।

शिकायत में गुरदासपुर के हालिया एनकाउंटर का भी उल्लेख किया गया है। दावा किया गया है कि घटना के वास्तविक हालात पुलिस के सार्वजनिक दावों से मेल नहीं खाते। साथ ही “गोली का बदला गोली” जैसे बयानों पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसी सोच कानून के शासन और संविधान प्रदत्त जीवन के अधिकार के विपरीत है।

दो साल में बढ़े केस

यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो पंजाब में पुलिस मुठभेड़ों के मामलों में पिछले दो वर्षों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस ने 2025 में राज्य में कम से कम 47 पुलिस मुठभेड़ दर्ज की गईं, जिनमें कई गैंगस्टर, नशा तस्कर और संगठित अपराध से जुड़े आरोपित शामिल थे। वहीं जनवरी से जून 2026 के बीच ही 35 से अधिक एनकाउंटर सामने आ चुके हैं। इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और मोहाली प्रमुख जिले रहे।

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद भोजपुर पुलिस को मिल रही धमकियां, यूपी से आ रहे सैकड़ों कॉल-मैसेज

0

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी कथित मुठभेड़ प्रकरण के बाद जिला पुलिस के अधिकारियों और जवानों को धमकी भरे कॉल एवं आपत्तिजनक मैसेज मिलने का सिलसिला जारी है।

शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष से लेकर कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से प्रतिदिन 400 से अधिक कॉल और मैसेज विभिन्न थानों, डीएसपी कार्यालयों और वरीय अधिकारियों के मोबाइल पर आ रहे हैं।

इनमें अधिकांश नंबर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। कई बार देर रात भी कॉल कर पुलिसकर्मियों को धमकाने और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस और साइबर थाना की टीम सक्रिय हो गई है।

संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सूची तैयार कर उनकी तकनीकी जांच की जा रही है। कॉल डिटेल, लोकेशन और उपयोगकर्ताओं की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वालों की पहचान होने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन फोन कॉल को काफी गंभीरता से हैंडल किया जा रहा है।

36 बिरादरियों का जुटान, कुंडवा मंदिर में होगी महापंचायत

बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कल सर्व समाज की महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में क्षेत्र की 36 बिरादरियों के प्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया है।

आयोजकों द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार यह महापंचायत बुधवार 24 जून को दोपहर 12 बजे से बिलौटी स्थित प्राचीन कुंडवा शिव यानी कुंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित होगी। महापंचायत का उद्देश्य भरत तिवारी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर समाज की एकजुटता प्रदर्शित करना तथा आगे की रणनीति तय करना बताया गया है।

पोस्टर में भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि महापंचायत में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा सर्व समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि भरत तिवारी की मौत के मामले को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा बनी हुई है। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा घटना की निष्पक्ष जांच तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है। ऐसे में 24 जून को होने वाली यह महापंचायत क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

UP Weather: यूपी के 39 जिलों में लू का दौर जारी, 72 घंटे बाद बदलेगा मौसम; प्री-मानसून देगा दस्तक!

0

लखनऊ। UP Weather Today: मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है। यूपी का बांदा शहर पिछले कुछ दिनों से सबसे गर्म शहरों में एक था।

यहां सोमवार को बादलों ने कुछ राहत पहुंचाई। शाम को कई क्षेत्रों में बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन बारिश इतनी नहीं हुई कि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। बूंदाबांदी रुकते ही उमस और बढ़ गई। सोमवार को बांदा का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सड़कों पर तेज धूप कर रही दो पहिया वाहन चालकों को बेहाल

इन दिनों सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे होने लगते हैं। तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रहती है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कुछ जिलों में छिटपुट बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती धूप, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अगले तीन दिनों तक लखनऊ समेत अवध के कई जिलों में हीटवेव के आसार हैं।

लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी ने गठित की SIT, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट; अधिकारियों पर गिरेगी गाज

0

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

अग्निकांड को लेकर उच्चस्तरीय बैठक के बाद योगी ने हादसे की परिस्थितियों, लापरवाही और जवाबदेही तय करनी की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार को सौंपी। एसआईटी को सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद कर दिए और लखनऊ आकर स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने केजीएमयू में घायलों का हाल जाना और पीड़ितों के स्वजनों से मुलाकात की। देर शाम उन्होंने अग्निशमन, गृह, लखनऊ विकास प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

पहले होटल, फिर मदरसा: दिल्ली में रील बनाने के बहाने इंफ्लुएंसर से दुष्कर्म, धर्म बदलने का बनाया दबाव

0

नई दिल्ली। दिल्ली में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने रील बनाने के बहाने पीड़िता को होटल बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता के मुताबिक, उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और इस मकसद से उसे एक मदरसे भी ले जाया गया। इसके साथ ही आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत पर बुराड़ी थाना पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जाते ही पंजाब भाजपा को झटका, MLA का चुनाव लड़ चुके नेता ने दिया इस्तीफा

0

लुधियाना (हितेश): भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर गुरप्रीत सिंह भट्टी ने पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खन्ना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

गुरप्रीत सिंह भट्टी ने अपने इस्तीफे में कहा है कि आज हालात को मुख्य रखते हुए और पंजाब व सिख समुदाय के हितों को सबसे पहले रखते हुए, वह भारतीय जनता पार्टी के साथ आगे राजनीतिक रूप से काम करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने तुरंत प्रभाव से BJP की प्राइमरी मेंबरशिप और पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों को एक चिट्ठी लिखा है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी लीडरशिप, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मिले सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया है।

आजमगढ़ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पुलिस कार्रवाई,

0

आजमगढ़- आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पुलिस कार्रवाई, अजय यादव को थाना बुलाकर काउंसलिंग की गई, BNSS के तहत चालान, एक अन्य युवक सागिल पर भी कार्रवाई

 

 

दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताया,

0

दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता का ऐलान, घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, संवेदना व्यक्त करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की