Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 12

पढ़ाई की जगह मालिश! चित्रकूट में छात्राओं से पैर दबवाती हेडमास्टर का वीडियो वायरल, गिरी गाज

0

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जहां के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (हेडमास्टर) का स्कूल के भीतर छात्राओं से हाथ-पैर दबवाते और मालिश कराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
घटना चित्रकूट जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय नया बाजार (कर्वी) की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु राय जमीन पर लेटी हुई हैं और कुछ छात्राएं उनके हाथ-पैर दबा रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय बच्चे उनकी सेवा कर रहे थे, मैडम आराम से मोबाइल चलाने में मग्न थीं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि इस स्कूल में काफी समय से पढ़ाई-लिखाई के बजाय बच्चों से निजी काम कराए जा रहे थे। अभिभावकों ने गुस्से में कहा कि हम अपने बच्चों को भविष्य बनाने के लिए स्कूल भेजते हैं, शिक्षिकाओं की मालिश करने के लिए नहीं।

जांच में खुली पोल- हाजिरी में भी खेल
वीडियो वायरल होने के बाद चित्रकूट के BSA बीके शर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राओं और मिड-डे मील (MDM) बनाने वाले रसोइयों ने पुष्टि की कि मैडम अक्सर बच्चों से हाथ-पैर दबवाती थीं और बाल कढ़वाती थीं। शुक्रवार को जांच के समय स्कूल में कुल 68 पंजीकृत छात्रों में से केवल 7 बच्चे ही उपस्थित मिले। वहीं, रजिस्टर में पिछली तारीखों में बच्चों की संख्या काफी ज्यादा दर्ज थी, जो रिकॉर्ड में हेराफेरी की ओर इशारा करता है। जांच के दिन आरोपी शिक्षिका मधु राय मेडिकल लीव (चिकित्सीय अवकाश) पर थीं। उन्होंने फोन पर इन आरोपों से इनकार किया है, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी माना गया।

BSA की कड़ी कार्रवाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्रधानाध्यापिका मधु राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य और उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Aaj Ka Good Luck (7th March March 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

0

Aaj Ka Good Luck Rashifal 7 March 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल व्यक्ति के जीवन में भाग्य, सफलता और अवसरों को प्रभावित करती है। 7 मार्च 2026 को कुछ राशियों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को शुभ फल पाने के लिए विशेष उपाय करने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और क्या करने से किस्मत मजबूत होगी।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार छोटे-छोटे उपाय और सकारात्मक सोच जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ इन उपायों को किया जाए तो ग्रहों की नकारात्मकता कम होकर भाग्य मजबूत हो सकता है।

मेष राशि (Aries) – आज का गुडलक
आज आपके लिए नए अवसरों का दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं।
गुडलक उपाय: सुबह भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 9

वृषभ राशि (Taurus) – आज का गुडलक
आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभदायक रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
गुडलक उपाय: घर में घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी का स्मरण करें।
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 6

मिथुन राशि (Gemini) – आज का गुडलक
आज आपके लिए नई योजनाएं बनाने का अच्छा समय है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
गुडलक उपाय: किसी जरूरतमंद को हरी सब्जी दान करें।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 5

कर्क राशि (Cancer) – आज का गुडलक
परिवार और करियर दोनों में संतुलन बनाए रखने का दिन है। धैर्य से काम लें।
गुडलक उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लें।
लकी रंग: चांदी जैसा
लकी नंबर: 2

सिंह राशि (Leo) – आज का गुडलक
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं।
गुडलक उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।
लकी रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 1

कन्या राशि (Virgo) – आज का गुडलक
कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है लेकिन प्रयास सफल होंगे।
गुडलक उपाय: हरे मूंग का दान करें और भगवान विष्णु का स्मरण करें।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 5

तुला राशि (Libra) – आज का गुडलक
आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और नए संपर्क बन सकते हैं।
गुडलक उपाय: शाम को दीपक जलाकर माता दुर्गा की पूजा करें।
लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज का गुडलक
आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।
गुडलक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान हनुमान का स्मरण करें।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 8

धनु राशि (Sagittarius) – आज का गुडलक
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।
गुडलक उपाय: केले के पेड़ के पास दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करें।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 3

मकर राशि (Capricorn) – आज का गुडलक
आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
गुडलक उपाय: काले तिल का दान करें और भगवान शनि का स्मरण करें।
लकी रंग: नीला
लकी नंबर: 8

कुंभ राशि (Aquarius) – आज का गुडलक
नए विचार और योजनाएं आपको सफलता की ओर ले जा सकती हैं।
गुडलक उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गरीबों की मदद करें।
लकी रंग: आसमानी
लकी नंबर: 4

मीन राशि (Pisces) – आज का गुडलक
आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ रह सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
गुडलक उपाय: सुबह भगवान कृष्ण का ध्यान करें और तुलसी में जल अर्पित करें।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 3

यूपी: अखिलेश बोले- हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे

0

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि हम तो चाहते थे कि वे प्रधानमंत्री बनें, लेकिन वे अब राज्यसभा सांसद बन रहे हैं।

अखिलेश यादव लखनऊ में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जो लोग पॉलिटिक्स समझते हैं, वे जानते हैं कि पहले दिन से भारतीय जनता पार्टी क्या करेगी। पहले भी हम लोगों ने कहा था कि हम सब मिलकर चाहते थे कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, लेकिन अब वह राज्यसभा मेंबर के तौर पर रिटायर होंगे।

पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि कौन जानता है कि इसके बाद और कितने इस्तीफे होंगे। बंगाल और यूपी के चुनाव के बाद ज्यादा इस्तीफे होंगे।

इफ्तार पार्टी का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि मैं मौलाना साहब को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमें हर दिन एक साथ रोज़ा इफ्तार मनाने का मौका दिया। यह हमारी भारतीय भावना की झलक है, जहां हम एक-दूसरे के त्योहारों और जश्न में शामिल होते हैं। यह मिलकर मनाया जाने वाला जश्न हमारी संस्कृति की एकता को दिखाता है, जिसे गंगा-जमुनी तहजीब के नाम से जाना जाता है, जहां अलग-अलग विचार, धर्म और समुदाय एक ही जमीन पर शांति से रहते हैं।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं देश के सभी लोगों से अपील करता हूं कि अगर आज शंकराचार्य के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो कल किसी के साथ भी हो सकता है। यह सरकार डर दिखाकर काम कर रही है। लोगों को बेइज्जत कर रही है। शंकराचार्य को कितनी पीड़ा हुई होगी, जब उन पर झूठे मुकदमे लगे होंगे। उन्होंने कहा कि कभी किसी की सरकार में शंकराचार्य को अपमान नहीं सहना पड़ा होगा।

एक सवाल के जवाब में सपा प्रमुख ने कहा कि हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। समाजवादी पार्टी ने कभी युद्ध का समर्थन नहीं किया है। युद्ध से नुकसान और तबाही होती है और इसके नतीजे हमेशा दुखद होते हैं। हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं।

यूपी: प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी, मार्च के पहले सप्ताह में ही चले पंखे; ये जिला रहा सबसे गर्म

0

उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में ही तपिश और गर्मी के जो हालात हैं, इसने संकेत दे दिए हैं कि इस बार गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा बांदा में 35.6 डिग्री और आगरा में 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

फिलहाल लगातार बढ़ता रहेगा पारा

UP: Warning issued for intense heat in the state, coolers and fans started running in the first week of March
तापमान के बढ़ते रुझान को देखें तो कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। आगरा में तापमान औसत से 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि अलीगढ़ में 6.8 डिग्री और उरई में 6.7 डिग्री सेल्सियस का विचलन दर्ज किया गया। इससे साफ है कि प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। ऐसे में अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द! 12वीं का भी शेड्यूल बदला….. इस Board ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है वजह, कैसे बनेगा रिजल्ट

0

UP Desk : मध्य-पूर्व के कई देशों में बढ़ते तनाव और अस्थिर स्थिति को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की कुछ बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने 5 मार्च, 2026 को जारी सर्कुलर में कहा कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया गया है।

कक्षा 10 की परीक्षाओं में बदलाव
CBSE के सर्कुलर के अनुसार, कक्षा 10 की 7 मार्च से 11 मार्च 2026 तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा पहले स्थगित की गई 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च की परीक्षाएं भी अब आयोजित नहीं की जाएंगी। बोर्ड ने बताया कि इन देशों के छात्रों के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया के बारे में बाद में अलग से जानकारी दी जाएगी।

कक्षा 12 की परीक्षाओं का शेड्यूल
कक्षा 12 के छात्रों के लिए भी बोर्ड ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। 7 मार्च, 2026 को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है, और नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि 7 मार्च को हालात की पुनः समीक्षा की जाएगी और 9 मार्च, 2026 से आगे होने वाली परीक्षाओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

प्रदेश में BJP पार्षद की बेटी और DSP ने UPSC में गाड़ दिए झंडे,पूरे देश में दिखाई प्रतिभा की चमक

0

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): यूपीएससी 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।  प्रदेश के दो अभ्यर्थियों ने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इनमें एमसीबी जिले की BJP बीजेपी पार्षद की पुत्री दर्शना सिंह को 283वीं रैंक हासिल हुआ है। जबकि धमतरी के डायमंड सिंह धु्रव को 623वां रैंक मिला है।

ध्रुव डीएसपी के पद पर तैनात, धमतरी के परसवानी गांव के रहने वाले

ध्रुव डीएसपी के पद पर हैं। डीएसपी ध्रुव धमतरी के परसवानी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में छत्तीसगढ़ पीएससी में सफल हुए थे, और वे डीएसपी के पद पर हैं। इससे परे एमसीबी की दर्शना सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) में 283वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर की भाजपा पार्षद हैं

दर्शना आईपीएस बन सकती है। दर्शना सिंह के पिता अरूण सिंह राशन दुकान संचालक है, और माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर की भाजपा की पार्षद हैं। दर्शना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद निरंतर मेहनत और लगन के साथ यूपीएससी की तैयारी की और आखिरकार अपने सपने को साकार कर दिखाया।

दर्शना सिंह को बधाई देने वालों का लगा तांता

जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दर्शना सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। एमसीबी जिले के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय है कि यहां की बेटी देश की सर्वोच्च सेवाओं में शामिल होकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेगी

ईरान-इजरायल तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, WTI अप्रैल 2024 के बाद पहली बार $85 के पार

0

बिजनेस डेस्कः ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के बीच वैश्विक तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड भी अप्रैल 2024 के बाद पहली बार 85 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया।

ऊर्जा बाजार में यह तेजी उस समय आई जब Qatar ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में चल रहे तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति में लंबे समय तक बाधा आ सकती है। इस चेतावनी के बाद वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई और निवेशकों ने ऊर्जा कीमतों में और तेजी की आशंका जताई। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच संघर्ष लंबा खिंचता है तो वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

बाजार में बढ़ी हलचल

इस घटनाक्रम को वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव भी काफी देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि फरवरी 2026 के आखिर में WTI कच्चे तेल की कीमत 66 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चली गई थी, जो उस समय के सबसे निचले स्तरों में से एक था लेकिन अब कीमतों में आई इस तेज बढ़ोतरी ने निवेशकों और कारोबारियों का ध्यान फिर से अपनी ओर खींच लिया है।

भारत पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत के लिए चिंता का विषय हैं क्योंकि देश अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा तेल आयात करता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमत में 1 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी होने पर भारत का सालाना आयात बिल करीब 16,000 करोड़ रुपए बढ़ जाता है। भारत अपनी तेल सप्लाई का लगभग 50% हिस्सा मिडिल ईस्ट के देशों से हॉर्मुज स्टेट के रास्ते ही मंगाता है, जहां अब युद्ध की वजह से सप्लाई प्रभावित हुई है।

‘हे ईश्वर, राष्ट्रपति को दें ज्ञान…’ जब पादरियों ने ट्रंप के कंधे पर हाथ रखकर मांगा दिव्य आशीर्वाद, देखें वायरल तस्वीर

0

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस से सामने आई एक तस्वीर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान सार्वजनिक रूप से अपनी आस्था का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके “प्रभु और उद्धारकर्ता” हैं। कार्यक्रम में कई ईसाई पादरी भी मौजूद थे, जिन्होंने अमेरिका और राष्ट्रपति के लिए प्रार्थना की। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इस पर बहस शुरू हो गई।

ओवल ऑफिस में हुई विशेष प्रार्थना सभा

यह प्रार्थना सभा व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में आयोजित की गई थी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार जैसे ही प्रार्थना शुरू हुई, राष्ट्रपति ट्रंप ने सिर झुका लिया और आंखें बंद कर लीं। इस दौरान कई पादरी उनके आसपास खड़े हो गए और उनके कंधों पर हाथ रखकर देश की सुरक्षा, नेतृत्व और भविष्य के लिए प्रार्थना की। पादरियों ने ईश्वर से अमेरिका को सही दिशा देने और कठिन समय में नेतृत्व को मजबूती देने की प्रार्थना की।

पादरियों ने क्या कहा?

प्रार्थना के दौरान पादरियों ने कहा कि अमेरिका इस समय एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर राष्ट्रपति को सही फैसले लेने की बुद्धि दें और देश को आने वाली चुनौतियों से सुरक्षित रखें। उनका कहना था कि जब दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, तब आध्यात्मिक मार्गदर्शन और विश्वास लोगों को मानसिक शक्ति देता है।

PunjabKesari

प्रार्थना के बाद ट्रंप का बयान

प्रार्थना खत्म होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने संक्षेप में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कठिन समय में देश को विश्वास और एकता की जरूरत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने आध्यात्मिक मूल्यों को याद रखना चाहिए। ट्रंप के समर्थकों का मानना है कि यह संदेश देश को नैतिक और आध्यात्मिक आधार पर मजबूत बनाने की कोशिश है।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हुई यह घटना

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान मध्य-पूर्व क्षेत्र में आक्रामक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। दूसरी तरफ ईरान इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की परिस्थितियों में राजनीतिक नेताओं के बयान और प्रतीकात्मक घटनाएं अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा महत्व रखती हैं।

संघर्ष में धार्मिक भाषा का बढ़ता इस्तेमाल

कई विशेषज्ञों का कहना है कि इस पूरे संघर्ष में धार्मिक विचारधारा और भाषा का इस्तेमाल भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान की राजनीति में धार्मिक नेतृत्व का प्रभाव पहले से ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अब अमेरिका में भी कुछ राजनीतिक बयान धार्मिक संदर्भों के साथ सामने आ रहे हैं, जिससे इस मुद्दे पर नई बहस शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

प्रार्थना सभा का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। ट्रंप के समर्थकों ने इसे उनकी आस्था और आध्यात्मिकता का प्रतीक बताया। उनका कहना है कि कठिन समय में ईश्वर में विश्वास लोगों को मानसिक ताकत देता है। वहीं कुछ आलोचकों ने इस पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि सरकार और धर्म को एक साथ जोड़ना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं माना जाता।

राजनीतिक नजरिए से भी अहम संदेश

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटना का एक राजनीतिक संदेश भी हो सकता है। अमेरिका में ईवेंजेलिकल ईसाई समुदाय लंबे समय से ट्रंप का समर्थक रहा है।
ऐसे में सार्वजनिक रूप से धार्मिक आस्था व्यक्त करना इस समुदाय के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।

अमेरिकी सेना से जुड़ा एक और विवाद

एक और विवाद ने अमेरिका की सेना में हलचल पैदा कर दी है। रिपोर्टों के अनुसार, कुछ सैन्य अधिकारियों ने अपने जवानों से कहा कि ईरान के साथ संभावित युद्ध “ईश्वर की योजना” का हिस्सा है। धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाले संगठन मिलिट्री रिलीजियस फाउंडेशन ने इस मामले में सैकड़ों शिकायतें दर्ज होने की पुष्टि की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतों में यह भी कहा गया कि एक कमांडर ने सैनिकों से कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यीशु ने चुना है।” MRFF के अध्यक्ष और पूर्व एयर फोर्स सैनिक माइकी वेनस्टीन ने टिप्पणी की कि जब भी अमेरिका या इजरायल मिडिल ईस्ट में सक्रिय होते हैं, ईसाई राष्ट्रवादियों से जुड़े इस तरह के बयान अक्सर सामने आते हैं।

 

राज्यसभा चुनाव 2026: झारखंड में खाली हो रही दो सीटों पर झामुमो की नजर, कांग्रेस से की ‘बड़ा दिल’ दिखाने की अपील

0

Jharkhand News: झारखंड में इस साल होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने साफ संकेत दिया है कि वह राज्य से खाली हो रही दोनों सीटों पर अपनी दावेदारी चाहता है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अंतिम फैसला गठबंधन सहयोगियों से चर्चा के बाद लिया जाएगा।

“दोनों सीटें झामुमो के खाते में जाएं”
दरअसल, झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से एक सीट पार्टी के संस्थापक और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन के निधन के बाद पहले से रिक्त है। वहीं दूसरी सीट पर सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस साल राज्य से दो नए राज्यसभा सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इसको लेकर झामुमो ने अपनी दावेदारी मजबूत तरीके से रखी है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में उनकी इच्छा है कि दोनों सीटें झामुमो के खाते में जाएं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व गठबंधन के सहयोगी दलों से चर्चा के बाद करेगा।

“कांग्रेस को ‘बड़ा दिल’ दिखाना चाहिए”
पार्टी नेताओं का कहना है कि राज्य में झामुमो की राजनीतिक स्थिति मजबूत है, इसलिए दोनों सीटों पर उसका दावा स्वाभाविक है। कार्यकर्ताओं की भी यही राय है कि राज्यसभा की दोनों सीटें झामुमो को मिलनी चाहिए। प्रवक्ता मनोज पांडे ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन के भीतर बेहतर समन्वय बनाया जाएगा। सभी सहयोगी दलों को विश्वास में लेकर ही अंतिम फैसला होगा। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन धर्म को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को इस मुद्दे पर “बड़ा दिल” दिखाना चाहिए, ताकि झामुमो अपनी दावेदारी को मजबूत कर सके।

फिलहाल इस मुद्दे पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राजद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजरें गठबंधन दलों के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

Heart Symptoms Alert: सुबह उठते दिखें शरीर में ये लक्षण तो तुरंत कराएं अपना चेकअप, हार्ट अटैक से पहले की हो सकती ‘वॉर्निंग’

0

Heart Symptoms Alert: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत को अक्सर पीछे छोड़ देते हैं। खराब रूटीन, देर रात तक जागना और जंक फूड का शौक अब हमारे दिल पर भारी पड़ रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि जो दिल की बीमारियां पहले सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित थीं, वे अब युवाओं को भी अपना शिकार बना रही हैं। अक्सर हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, बल्कि हमारा शरीर हमें कुछ शुरुआती संकेत देता है, जिन्हें हम मामूली समझकर टाल देते हैं। खास तौर पर सुबह सोकर उठते समय दिखने वाले कुछ लक्षण आपके दिल की सेहत का हाल बयां कर सकते हैं।

क्या है ‘मॉर्निंग हाइपरटेंशन’ और क्यों है यह खतरनाक?

ब्लड प्रेशर को अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है क्योंकि यह चुपके से शरीर को खोखला करता है। हमारे शरीर का बीपी पूरे दिन बदलता रहता है, लेकिन सुबह सोकर उठते ही जब यह अचानक बढ़ जाता है, तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ‘मॉर्निंग हाइपरटेंशन’ कहते हैं. सुबह के समय शरीर को जगाने के लिए कुछ हार्मोन्स एक्टिव होते हैं, जिससे बीपी थोड़ा बढ़ना सामान्य है, लेकिन अगर यह लेवल लगातार ज्यादा रहे तो यह सीधे तौर पर हार्ट अटैक या स्ट्रोक को न्यौता देता है।

इसके पीछे की वजह बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, थायरॉइड या फिर नींद की कमी हो सकती है। अगर आप बहुत अधिक तनाव में रहते हैं या आपकी किडनी में कोई समस्या है, तो भी सुबह का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है।

वे 4 बड़े संकेत जो खतरे की ओर इशारा करते हैं

अगर सुबह उठते ही आपको नीचे दी गई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो समझ लीजिए कि आपके दिल को तुरंत मदद की जरूरत है:-

  1. सिर का भारीपन या तेज दर्द: सोकर उठते ही अगर सिर में तेज दबाव या दर्द महसूस हो, तो इसे केवल माइग्रेन या थकान न समझें, यह नसों पर बढ़ते रक्त के दबाव का संकेत हो सकता है।
  2. नाक से अचानक खून आना: जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो नाक की बारीक नसें उसे झेल नहीं पातीं और फट जाती हैं। इसे कभी भी हल्के में न लें।
  3. आंखों के आगे अंधेरा या चक्कर: सुबह बिस्तर से उठते ही अगर सिर घूमने लगे या धुंधला दिखाई दे, तो यह बीपी में उतार-चढ़ाव का बड़ा लक्षण है।
  4. बिस्तर छोड़ते ही कमजोरी: रात भर की नींद के बाद भी अगर आप खुद को ऊर्जाहीन महसूस करते हैं और शरीर में भारी सुस्ती रहती है, तो यह संकेत है कि आपका दिल सही तरीके से पंप नहीं कर पा रहा है।

खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

दिल की इस जंग को आप अपनी आदतों में छोटे बदलाव करके जीत सकते हैं. सबसे पहले अपने खाने में नमक का इस्तेमाल कम करें और संतुलित आहार लें. सुबह की हल्की धूप में सैर करना और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जादुई असर दिखा सकता है. सिगरेट और शराब जैसी आदतों को अलविदा कहें और कोशिश करें कि तनाव को खुद पर हावी न होने दें. सबसे जरूरी बात, नियमित अंतराल पर अपना हेल्थ चेकअप कराते रहें ताकि किसी भी खतरे को वक्त रहते पहचाना जा सके.