Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 2

एक ही मार्कशीट और पहचान पर प्रदेश के २ जिलों में सरकारी नौकरी करने वाले नरौली गांव निवासी जय प्रकाश सिंह को बाराबंकी कोर्ट ने Fraud के मामले में 7 साल की सजा और 30 हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया

0

एक ही मार्कशीट और पहचान पर प्रदेश के २ जिलों में सरकारी नौकरी करने वाले नरौली गांव निवासी जय प्रकाश सिंह को बाराबंकी कोर्ट ने Fraud के मामले में 7 साल की सजा और 30 हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया,

जय प्रकाश ने 1993 में बाराबंकी में मास्टरी की नौकरी पाई उसके पहले 1979 में ही प्रतापगढ़ में नॉन मेडिकल असिस्टेंट के पद पर नौकरी कर रहा था 17 साल तक सरकार को झांसे में रखकर दोनों वेतन भत्ते लेता रहा, साल 2009 में एक जागरूक नागरिक प्रभात सिंह ने इस बारे में शिकायत की RTI में मामले का खुलासा हुआ तो FIR दर्ज कर जांच जारी हुई, मीडिया के हंगामे के बाद आज सजा हुई।

ये मामला सरकारी सूचना तंत्र पर बड़े सवाल खड़े करता है। #Barabanki

मेरठ कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर तक घसीटा

0

मेरठ- कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर तक घसीटा, स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद गाड़ी घसीटा, गाड़ी को सड़क पर घसीटते समय निकली चिंगारी, CCTV के आधार पर चालक की तलाश शुरू, नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की घटना

कानपुर नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई

0

कानपुर- नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई, सभी 52 थाना क्षेत्रों में एक साथ चला अभियान, शहर के 616 स्पॉट पर एक साथ की छापेमारी, छापेमारी में 17 आरोपी अरेस्ट, 14 थानों में केस, नशे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस की ड्रिल, बाहर से आ रहे मादक पदार्थों पर पुलिस की नजर, पान की दुकानों, संदिग्ध ठिकानों पर भी की जांच

मेरठ दुकान लगाने को लेकर 2 पक्ष में मारपीट

0

मेरठ- दुकान लगाने को लेकर 2 पक्ष में मारपीट, सरकारी स्कूल के बाहर दुकान लगाने के लिए विवाद, सड़क पर दोनों पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट, हंगामें की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट का मामला

झांसी ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,

0

झांसी- ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह का एक सदस्य जीआरपी के हत्थे चढ़ा, स्क्रैप की बोरी ले जाते समय पकड़ा गया बदमाश, आरोपी की पहचान लारा उर्फ रमजान के रूप में हुई, बोरी से तांबा, पीतल, एल्युमिनियम का स्क्रैप बरामद, आरोपी ने पूछताछ में गिरोह का तरीका बताया, जीआरपी अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी

अमेठी राहुल गांधी का रायबरेली, अमेठी दौरा आज

0

अमेठी- राहुल गांधी का रायबरेली, अमेठी दौरा आज, दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, राहुल गांधी आज फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे, दिशा की बैठक में शामिल होंगे राहुल गांधी, 13 मार्च को करेंगे जनता दर्शन, मुलाकात, लोगों की समस्याओं को सुनेंगे राहुल गांधी

झांसी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक,

0

झांसी- किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, मामा की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस, 14 साल की भांजी को लेकर फरार हुआ संजय, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का मामला

मेरठ कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर तक घसीटा

0

लखनऊ- मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, सिसेंडी गांव में डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी केशन रावत मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली, आरोपी ने मां-बेटे की गला घोंटकर की थी हत्या, एसीपी विकास पांडे ने लिया घटनास्थल का जायजा

अपनी ही सरकार पर BJP विधायक का वार! योगी के मंत्री के कट्टर दुश्मन बने बृजभूषण राजपूत, इस योजना की खोली पोल, किया रियलिटी चेक

0

UP Politics : उतार प्रदेश में जल जीवन मिशन को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। बृजभूषण राजपूत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में योजना की प्रगति का निरीक्षण करते हुए कई गांवों में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन गांवों को ‘पूर्ण संतृप्त’ बताया गया है, वहां अब भी लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

गांवों में किया जमीनी निरीक्षण

चरखारी क्षेत्र के विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगह अधूरे काम दिखाई दिए। ग्रामीणों के अनुसार कई घरों के बाहर पाइपलाइन तो डाली गई है, लेकिन नलों में टोंटियां नहीं लगी हैं और कई स्थानों पर सड़कें खुदाई के बाद ठीक नहीं की गई हैं। कुछ गांवों में लोगों ने बताया कि अभी तक नियमित रूप से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।महिलाओं को दूर से लाना पड़ रहा पानी
निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत भी की। कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें अब भी दूर से पानी लाकर घर का काम चलाना पड़ रहा है। इस दौरान विधायक ने गांव में उपलब्ध पानी का स्वाद लेकर भी स्थिति की जानकारी ली।

योजना की जांच की मांग
विधायक ने कहा कि यदि कहीं भी कार्यों में लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग भी उठाई है।

भाजपा के ”अच्छे दिन” के सिलेंडर हो गए खाली”- गैस संकट पर अखिलेश का सरकार पर करारा हमला

0

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति में संकट का आरोप लगाया । उन्होंने भाजपा सरकार पर एलपीजी सिलेंडरों का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोगों को ‘रिफिल’ के लिए लंबी कतारों में खड़े होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन उन्हें भरे हुए सिलेंडर मिल नहीं रहे हैं। सपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पोस्ट किया,”खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर।

 

उपभोक्ता के पास डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड नहीं

उन्होंने लिखा,”सिलेंडर की लाइन में घंटों लगने के बाद बताया जा रहा है कि जब तक उपभोक्ता के पास डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) नंबर नहीं होगा तब तक गैस का सिलेंडर नहीं मिलेगा, ऐसे में जनता में रोष-आक्रोश तो जन्मेगा ही। जनता कह रही है कि अगर डीएसी के लिए गैस कंपनियों का सर्वर डाउन है तो हम क्या करें, सर्वर चलाना तो सरकार की ज़िम्मेदारी है।

 

सारा खेल कालाबाज़ारी करने वाले का

पुरानी पासबुक दिखाने के बहाने सिलेंडर न देना अमानवीय है क्योंकि बच्चे-बुजुर्ग घरों में भूखे हैं।” उन्होंने कहा कि यह सारा खेल कालाबाज़ारी करनेवाले भाजपाई खेल रहे हैं तथा कालाबाजार में लोगों से उनकी मजबूरी के हिसाब से कई गुना तक दाम वसूले जा रहे हैं। यादव ने कहा कि कभी ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए जनता भटकी थी, अब रसोई गैस के सिलेंडर के लिए भटक रही है।

 

भाजपा ने भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़

उन्होंने कहा कि भाजपा ने परिवारवालों को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया है। सपा प्रमुख ने कहा,”भाजपा सरकार फेल हो गयी है और भाजपाई नेता नदारद हैं। अब क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा या भाजपाई पंडाल-पंगत लगाकर भूखी जनता का पेट भरेंगे।