अजीतमल। अड्डा गोखे गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए।शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही सूचना पर यूपी-112 और अनंतराम पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
अड्डा गोखे निवासी चंद्रप्रभा के मकान के पीछे खेत की ओर लगी खिड़की तोड़कर चोर घर में घुस गए। उस समय चंद्रप्रभा अपने पुत्र अंश के साथ बरामदे में सो रही थीं। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी और बक्सों से तीन सोने की जंजीर, चार सोने की अंगूठियां, एक ब्रेसलेट, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र, एक कमरबंद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
इसके बाद चोरों ने पड़ोसी अरविंद कुमार के घर में भी धावा बोल दिया। अरविंद अपनी पत्नी मिथलेश, बेटियां पूजा व शिल्पा तथा दिव्यांग पुत्र के साथ बरामदे में सो रहे थे। चोर घर के अंदर से एक जोड़ी पायल, कंधनी, मंगलसूत्र, झुमकी और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
नई दिल्ली। पुलिस पर गैर-कानूनी तरके से हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने सोनम को सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति देने की हाई कोर्ट से मांग की है। उन्होंने मामले पर रविवार को ही अर्जी पर सुनवाई की मांग की है।

