Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 104

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप भी व्यस्त रहने से थकान महसूस कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित करना पड़ेगा जिससे अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। बच्चों को समय दें। जीवनसाथी सकारात्मक रहेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। लक्ष्य की तरफ ध्यान न दें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। आपको दोस्त बनाना पसंद है ये आपके हित में ही रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।
अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

YouTuber अनुराग द्विवेदी के घर ED का छापा, करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां जब्त… इस मामले में एक्शन तेज

0

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के मशहूर यूट्यूबर और फैंटेसी क्रिकेट विश्लेषक अनुराग द्विवेदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उनके लखनऊ स्थित नवाबगंज आवास पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने करोड़ों रुपये की लग्जरी कारें जब्त कीं। जब्त की गई गाड़ियों में करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की लैंबार्गिनी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू सहित कुल पांच महंगी कारें शामिल हैं। सभी वाहनों को ईडी ने अपने कब्जे में लेकर लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में खड़ा करा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने अनुराग के उन्नाव और लखनऊ में ठिकानों समेत नौ जगहों पर छापे मारे।ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत शुरू की गई जांच के तहत की है। एजेंसी का आरोप है कि अनुराग द्विवेदी ने हवाला नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों और बिचौलियों के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध वित्तीय लेन-देन किए। जांच एजेंसी के अनुसार, इस कथित काली कमाई का इस्तेमाल विदेशों में निवेश करने में किया गया। दुबई का निवेश भी इसमें शामिल है। इस समय वह दुबई में ही रह रहा है।दुबई कनेक्शन पर ईडी की नजर

सूत्रों के मुताबिक, अनुराग द्विवेदी ने दुबई में कई अचल संपत्तियां खरीदी हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से दुबई में ही रह रहे थे। हाल ही में क्रूज पर दुबई में की गई उनकी भव्य शादी भी चर्चा में रही थी। इसी हाई-प्रोफाइल जीवनशैली और अचानक बढ़ी संपत्ति ने जांच एजेंसियों का ध्यान उनकी ओर खींचा। इस कार्रवाई में लखनऊ जोन की ईडी टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही।

 

क्रिसमस और न्यू ईयर पर लखनऊ मेट्रो का तोहफा, रात 12 बजे तक चलेगी ट्रेन

0

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: दिसंबर का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है, वैसे-वैसे ठंड और कोहरे का सितम लोगों को सताने लगा है, लेकिन उसके बावजूद लोग क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टी का प्लान अभी से तैयार में करने लगे हैं। साल के अंत में इन दोनों ही मौकों पर लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ घूमने निकलते हैं। इस अवसर पर सबसे ज्यादा लोग हजरतगंज की ओर रुख करते हैं। इसे देखते हुए लखनऊ मेट्रो ने भी विशेष तैयारियां कर ली हैं। मेट्रो प्रशासन ने रात 12 बजे तक मेट्रो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

दरअसल, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर की रात 12 बजे न्यू ईयर का जश्न मनाया जाएगा। इन दोनों ही मौकों पर लोग सुबह से ही घूमना-फिरना शुरू कर देते हैं और शाम होते ही होटल, क्लब, बार, पार्क, मॉल और खासकर हजरतगंज में लगातार भीड़ बढ़ती चली जाती है। इसमें से अधिकतर लोग मेट्रो ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि 25 और 31 दिसंबर को लखनऊ में मेट्रो ट्रेन रात 12 बजे तक चलेगी। आम दिनों में मेट्रो ट्रेन सुबह 6 बजे से रात 10.30 बजे तक चलती है, लेकिन यात्रियों का खास ख्याल रखते हुए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। दोनों दिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक चलेगी।

मेट्रो में सेंटा क्लॉज बच्चों को टॉफी और गिफ्ट देगा

इस मौके पर सेंटा क्लॉज की मूवमेंट रहेगी। वो स्टेशन और ट्रेन में सफर के दौरान घूम-घूमकर बच्चों को टॉफी और गिफ्ट बांटेंगे। म्यूजिक बैंड परफॉर्मेंस भी होगा। साथ ही क्रिसमस ट्री भी लगाया जाएगा। म्यूजिक बैंड का आयोजन हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर होगा। बता दें कि मेट्रो ट्रेन लखनऊ की लाइफ लाइन बन चुकी है। लोग जाम के झाम से निजात पाने के लिए अधिकतर लोग मेट्रो से ही सफर करते हैं। इन मौकों पर बड़ी संख्या में लोग मेट्रो से सफर करते हैं, जिससे रिकॉर्ड बनते और टूटते भी हैं। राहगीर भी सुरक्षित और आरामदायक सफर का आनंद लेते हैं।

 

इटावा में हिन्दी सेवा निधि का वार्षिक अधिवेशन कल:मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, SSP ने दिए निर्देश

0

20 दिसम्बर को हिन्दी सेवा निधि का तैंतीसवां वार्षिक अधिवेशन एवं हिन्दी सेवी सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रांगण में होगा, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त के आगमन का प्रस्ताव है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। इसी के चलते पुलिस अधिकारियों ने कई जनपदों से आए पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।

शुक्रवार शाम पांच बजे कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर जनपद इटावा तथा अन्य जनपदों से आए पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम की गरिमा और वीवीआईपी उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। दंगा नियंत्रण उपकरणों और अन्य आवश्यक संसाधनों के साथ पुलिस बल हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास और आने जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

 

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात पुलिस लगातार निगरानी रखेगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

 

इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दें। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसहयोग से ही कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाया जा सकता है।

 

 

 

Etawah: सिंचाई विभाग कार्यालय की आग में चौकीदार व कर्मी निलंबित, सीसीटीवी में दिखा था एक कर्मचारी

0

Etawah: सिंचाई विभाग कार्यालय की आग में चौकीदार व कर्मी निलंबित, सीसीटीवी में दिखा था एक कर्मचारीवहीं इस मामले में रविवार रात ड्यूटी पर तैनात चौकीदार बलवीर सिंह ने इस संबंध में किसी को भी जानकारी नहीं दी थी। प्रथम दृष्टया अधीक्षण अभियंता अमिताभ कुमार ने दोनों को इस अग्निकांड का दोषी मानते हुए बुधवार को निलंबित कर दिया है। एक्सईएन राकेश कुमार के अनुसार, लंबे समय से भरत कुमार कार्यालय से गैरहाजिर चल रहा था।अधीक्षण अभियंता अमिताभ कुमार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी आग के कारणों का पता लगाने के साथ ही इसके जिम्मेदारों का भी पता लगाएंगे। अभी प्रथम दृष्टया दो लोग की ओर से इस अग्निकांड का जिम्मेदार मानते हुए उन पर निलंबन की कार्रवाई की है। एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि अधिष्ठान अनुभाग में कई दस्तावेज जले हैं। इसमें स्थापना से जुड़े दस्तावेजों के साथ ही कई लोगों की नौकरियों, पेंशन से भी जुड़े दस्तावेज होने की आशंका है।

 

रोजगार मेला: तकनीकी पद पर 20 हजार की नौकरी, साक्षात्कार अफसरों जैसा; 10 कंपनियों में 137 युवाओं का चयन

0

नौकरी के लिए केवल शैक्षिक योग्यता काफी नहीं है। इसके लिए आप को साक्षात्कार के तौर तरीके, कुशल प्रशिक्षण और संबंधित काम की बारीकियों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले में शामिल युवाओं से तकनीकी पद पर करीब 20 हजार रुपये की नौकरी के लिए अधिकारी स्तर के साक्षात्कार लिए गए।

UP Weather: कोहरे की चादर में लिपटा प्रदेश…भीषण ठंड में बाहर निकलना हुआ मुश्किल; 50 जिलों में रेड अलर्ट

0

उत्तर प्रदेश इस समय कड़ाके की सर्दी और भीषण कोहरे की प्रकोप जारी है। शुक्रवार को लगभग समूचा प्रदेश घने कोहरे में लिपटा रहा। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के 50 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।साथ ही तराई और पूर्वी यूपी समेत लगभग 40 जिलों के लिए अत्यधिक शीतदिवस की चेतावनी जारी किया है। यानी इन जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं

मौसम वैज्ञानिकों ने कही ये बात…

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त आएगी। साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।

शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, दिल्ली और उत्तराखंड से सटे जिलों में घने कोहरे की माैजूदगी के साथ सर्द पछुआ हवाएं चलीं। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। घने कोहरे की वजह से आगरा, बरेली, कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के वक्त दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बहराईच में 20 मीटर, अलीगढ़ और फर्रुखाबाद में 30 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई।

इन जिलों में है अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइन, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत।

इन जिलों में दिन के पारे में बड़ी गिरावट के आसार

प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

Auraiya News: आठ साल के बालक से दुष्कर्म का आरोप

0

बिधूना। पिता ने युवक पर आठ वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम उसका आठ साल का बेटा कुछ देर से लापता था। मां ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कमरे में गांव निवासी 18 वर्षीय आशीष राठौर बालक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। बालक की दादी को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। बृहस्पतिवार सुबह पिता बेटे को लेकर कोतवाली पहुंचा। वहां घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बालक को मेडिकल के लिए भेजा गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Auraiya News: छात्रा से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

0

फफूंद। कॉलेज जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल में भेज दिया गया। दूसरा आरोपी देर शाम गिरफ्तार होने से कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। सीओ सृष्टि सिंह ने बताया कि गांव सल्लापुर स्थित इंटर कॉलेज के पास से फफूंद के गांव रतवा निवासी कल्लू उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव परघईपुर निवासी कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों ने 15 दिसंबर को कॉलेज जाते समय साइकिल सवार किशोरी को रोक लिया था। इसके बाद छेड़छाड़ की और सरसों के खेत में खींचना का प्रयास किया गया था।

Auraiya: ससुराल वाले पीट रहे हैं…पुलिस को फोन कर महिला ने लगा ली आग

0

डायल 112 पर शुक्रवार को फोन कर एक महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले उसे पीट रहे हैं…इतना कहकर उसने आग लगा ली। पुलिस महिला तक पहुंची तो वह 80 फीसदी झुलसी मिली। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, यहां से उसे सैफई रेफर कर दिया है। महिला संतान न होने और शौहर के दूसरे निकाह की बात को लेकर परेशान है।थाना क्षेत्र के गांव कुदरकोट निवासी राशिद का निकाह छह साल पहले कानपुर के शिवराजपुर निवासी गुलशन बानो के साथ हुआ था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके कोई संतान न होने से आए दिन ससुरालीजन ताने मारने लगे। पुलिस के अनुसार अभी हाल ही में ससुरालीजन राशिद के दूसरे निकाह की बात करने लगे। महिला के विरोध करने पर उसको पीटा गया।शुक्रवार सुबह संतान न होने की वजह से ससुरालीजन राशिद के दूसरे निकाह की बात कर रहे थे। महिला के विरोध करने पर उसे पीट दिया गया। इससे नाराज होकर महिला ने पुलिस को फोन किया और अपने को आग के हवाले करने की बात कही। इसकी सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले महिला के हाथ बुरी तरह से झुलस चुके थे। उसकी हालत देख पुलिस उसे एरवाकटरा सीएचसी ले गई। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कुदरकोट अमर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला का इटावा के सैफई में उपचार हो रहा है। मायके पक्ष के लोग पहुंच गए है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में शौहर को देख बोली-बचा लो
अस्पताल में शौहर को देख महिला ने कहा कि बचा लो… हम सभी को माफ कर देंगे। हादसे की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एरवाकटरा सीएचसी के डॉ. मोहित यादव ने बताया कि महिला करीब 80 प्रतिशत झुलसी है। उसका इलाज चल रहा है।