Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 145

Auraiya News: पुराने भूखंडों पर नहीं लगाए उद्यम, अब नए प्रस्तावों पर हो रहा मंथन

0

औरैया। जिले में उद्यम को बढ़ावा देने के लिए सरकारी तंत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के औद्योगिक गलियारे से लेकर समाधान पुर्वा में जमीनें चिह्नित कर रहा है, लेकिन उद्यम लगाने के लिए पूर्व में चयनित भूखंडों पर नजर नहीं डाली जा रही है।

एक दशक से अछल्दा व बिधूना में आधे से ज्यादा भूखंड खाली पड़े हैं। खाली प्लाटों में धूल उड़ रही है। तमाम प्रयासों के बाद भी यहां उद्यम नहीं लग सके हैं। कुछ ऐसा ही हाल प्लास्टिक सिटी का भी है। यहां पर भी वीरान नजारा देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन अब इन क्षेत्रों में उद्यम लगाने की बजाय नई परियोजनाओं के काम में जुट गया है।युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए जिले में एक दशक पहले बुनियादी सुविधाओं के साथ तीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए थे। इनमें औरैया में चयनित जमीन पर 46, बिधूना में 44 तो अछल्दा में 46 भूखंड बुनियादी सुविधाओं के साथ विकसित किए गए। इसका उद्देश्य था कि उद्यमी यहां पर अपना उद्यम लगाकर कारोबार कर सकें।

औरैया शहर के औद्योगिक क्षेज्ञ में उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए भूखंड आवंटित किए गए। शत प्रतिशत 46 भूखंडो पर उद्योग लगे। इन दिनों यहां से देश विदेश के लिए उत्पादों की आपूर्ति भी की जा रही है। यहां पर लगी इकाइयों में कृषि उत्पाद, सोलर, इलेक्ट्रॉनिक, फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) यूनिट समेत कई कारोबार चल रहे हैं।

वहीं, बिधूना के चिरकुआ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में विकसित 44 भूखंडों में महज 20 छोटी इकाइयां ही लग सकी हैं। 24 भूखंड अभी भी खाली पड़े हैं। इसी तरह अछल्दा में भी 46 भूखंडों में से महज दो इकाइयां ही धरातल पर नजर आ रही हैं। यहां भी अभी तक इन खाली भूखंडो पर उद्योग नहीं लग पाए हैं।

कुछ ऐसा ही हाल प्लास्टिक सिटी का है। यहां पर 350 से ज्यादा प्लॉट खाली पड़े हैं। महज 10 इकाइयों का धरातल यहां पर तैयार हो रहा है। इन अधूरी परियोजनाओं के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे को लेकर 100 एकड़ जमीन खरीद का काम इन दिनों अंतिम दौर में हैं।

वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल रोजगार संकुल योजना के तहत समाधान पुरवा में 37 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। इन दोनों ही परियोजनाओं में जल्द ही प्लाॅट आवंटन से लेकर अन्य कवायद शुरू होगी। लेकिन, अछल्दा, बिधूना व प्लास्टिक सिटी में खाली पड़े प्लाटों से सरकारी मशीनरी की नजर हटी हुई है।

—-

मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से उद्यमी कर रहे किनारा

उद्योग बंधु की बैठक हर माह कलक्ट्रेट में हो रही है। इस बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों के इर्द-गिर्द मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया जाता है। खास तौर पर प्लास्टिक सिटी में सड़क का मुद्दा उठाया जाता है। वहीं, कई प्लाटों तक बिजली लाइन ही नहीं है। कुछ साल पहले यहां पर बिछी हुई बिजली लाइन के तारों को चोरों ने पार कर दिया था। तब से तारों का इंतजाम नहीं किया जा सके।

बोले जिम्मेदार

उद्यमियों को किया जाएगा प्रोत्साहित

 

रोजगार के लिए औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खाली भूखंडों को जल्द भरा जाएगा। वहीं एमएसएमई की ओर से नया पोर्टल तैयार करते हुए इन खाली भूखंडों को भरने की प्लानिंग तैयार की जा रही है।- दुर्गेश कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र

किसान भाइयों के लिए बड़ी खबर, तुरंत कर लें ये काम, वरना खातों में नहीं आएगी 21वीं किस्त

0

नेशनल डेस्क: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। योग्य किसानों के खातों में अगली 2000 रुपये की किस्त 19 नवंबर को भेज दी जाएगी। लेकिन ध्यान रहे- एक छोटी सी चूक आपकी किस्त रोक सकती है। अगर आपने ई-KYC नहीं कराई, तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा।

 

किन्हें मिलेगा फायदा?

इस योजना का लाभ वही किसान उठा पाएंगे जिनकी जमीन का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है, जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं और जिनकी ई-KYC सफलतापूर्वक पूरी है। आधार कार्ड इस योजना में लाभार्थियों की पहचान स्थापित करने के लिए सबसे ज़रूरी दस्तावेज माना गया है।

 

ई-KYC कैसे करें? तीन आसान तरीके

किसान अपनी सुविधा के अनुसार निम्नलिखित तरीकों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं-

 

OTP-आधारित ई-KYC

बायोमेट्रिक-आधारित ई-KYC

फेस-ऑथेंटिकेशन आधारित ई-KYC

पीएम किसान पोर्टल की खास बातें

किसान pmkisan.gov.in पर जाकर “किसान कॉर्नर” में उपलब्ध अपनी स्थिति जानें फीचर से अपनी पूरी जानकारी देख सकते हैं। पोर्टल तेज और आसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा देता है। इच्छुक किसान नज़दीकी CSC सेंटर पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के जरिए घर बैठे आधार से जुड़ा बैंक खाता भी खोला जा सकता है।

 

फेस-ऑथेंटिकेशन से ई-KYC- सबसे आसान तरीका

मोबाइल से ही ई-KYC करने का नया और सरल तरीका अब उपलब्ध है। इसके लिए यह स्टेप फॉलो करें-

 

Google Play Store से PM-Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें।

ऐप खोलकर अपने पीएम किसान वाले मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

लाभार्थी स्थिति पेज पर जाएं।

अगर ई-KYC स्थिति “नहीं” दिख रही हो, तो ई-KYC पर क्लिक करें।

आधार नंबर दर्ज करें और चेहरे की पहचान के लिए अनुमति दें।

चेहरा सफलतापूर्वक स्कैन होते ही ई-KYC पूरी हो जाएगी।

ध्यान रहे: किसी भी तरीके से की गई ई-KYC की जानकारी 24 घंटे बाद लाभार्थी स्थिति में दिखाई देती है। किसान अपनी स्थिति पोर्टल या PM-Kisan ऐप के KYC सेक्शन में चेक कर सकते हैं।

 

 

डायबिटीज से सिर्फ आंख-किडनी नहीं, हड्डियां भी होती हैं कमजोर! जानें कारण, लक्षण और उपाय

0

नेशनल डेस्क: अगर डायबिटीज नियंत्रण में नहीं रहती है तो इसका असर सिर्फ किडनी, हार्ट और आंखों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह हड्डियों और जोड़ों को भी प्रभावित कर सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों में हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कुछ मामलों में डायबिटीज न्यूरोपैथिक आर्थ्रोपैथी यानी Charcot joint जैसी समस्या भी पैदा कर सकती है।

 

दिल्ली के एंडोक्रोनॉलजी विभाग में एचओडी डॉ. निखिल टंडन के मुताबिक, Charcot joint तब होता है जब नर्वस सिस्टम में खराबी के कारण जोड़ प्रभावित हो जाते हैं। इसमें जोड़ सुन्न महसूस होते हैं, झुनझुनी होती है और हल्की चोट पर भी गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। डॉ. निखिल बताते हैं कि यह हर डायबिटीज मरीज में नहीं होती, लेकिन जिनका शुगर लेवल नियंत्रित नहीं है और उम्र 45 वर्ष से अधिक है, उनके लिए जोखिम अधिक रहता है।

 

डायबिटीज से हड्डियां कमजोर क्यों होती हैं?

डॉ. निखिल के अनुसार, हाई ब्लड शुगर Osteoblast सेल्स की सक्रियता कम कर देता है। ये सेल्स नई हड्डी बनाने में मदद करते हैं। ग्लूकोज की अधिकता से बोन फॉर्मेशन धीमा हो जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। लंबे समय तक उच्च शुगर लेवल के कारण क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन और नर्व डैमेज का भी खतरा बढ़ जाता है।

 

किन लक्षणों पर नजर रखें

 

हल्की चोट में बार-बार दर्द होना

 

हल्की चोट में फ्रैक्चर होना

 

चोट का जल्दी न भरना

 

जोड़ में लगातार दर्द

 

इस बीमारी से बचाव के उपाय

 

रोजाना नियमित एक्सरसाइज करें

 

डॉक्टर की सलाह के अनुसार विटामिन डी और कैल्शियम के सप्लीमेंट लें

 

धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं

 

संतुलित और हेल्दी आहार अपनाएं

टाटा की नई SUV की भारी डिमांड, डिलीवरी के लिए करना होगा 87 दिन का इंतजार

0

नेशनल डेस्क : नवंबर में Tata Curvv खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी वेटिंग पीरियड की पूरी जानकारी लेना जरूरी है। इस कूपे-स्टाइल SUV की बढ़ती मांग के कारण डिलीवरी का वक्त खासा बढ़ गया है। फिलहाल Tata Curvv की वेटिंग 8 से 12 सप्ताह यानी लगभग 87 दिनों के बीच है, जो वेरिएंट, कलर ऑप्शन और डीलरशिप की उपलब्धता पर निर्भर करती है। खास बात यह है कि Tata Curvv पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक यूनिक विकल्प बनाता है।

 

Tata Curvv में इंजन विकल्प बेहद प्रीमियम हैं। इसमें कंपनी के नए और एडवांस्ड इंजन लगे हैं। 1.2 लीटर GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (हाइपरियन इंजन) खासतौर पर Curvv के लिए ही पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9,65,690 है, जबकि टॉप स्पेक वेरिएंट ₹17,16,090 तक की कीमत में उपलब्ध है।

 

इंजन और ट्रांसमिशन की खासियतें

 

1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल (हाइपरियन इंजन): पावर 124 bhp, टॉर्क 225 Nm, 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

 

1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल (स्टैंडर्ड): पावर 119 bhp, टॉर्क 170 Nm, 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCA ट्रांसमिशन

 

1.5 लीटर काइरोटेक डीजल: पावर 117 bhp, टॉर्क 260 Nm, 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCA ट्रांसमिशन

 

दोनों पेट्रोल इंजन में पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं, जो इस SUV को स्पोर्टी टच देते हैं। Tata Curvv डीजल वर्जन में अपने सेगमेंट की पहली SUV है जिसमें डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (DCA) भी मिलता है।

 

डिजाइन की बात करें तो Tata Curvv को नए Atlas प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह चार ट्रिम्स—Smart, Pure, Creative और Achieved—में उपलब्ध है। फ्रंट में रिफ्रेश ग्रिल और कूलिंग के लिए वेंट्स डिजाइन किए गए हैं। EV मॉडल के मुकाबले ICE मॉडल में 18-इंच के अलॉय व्हील्स हैं, जो इसे और बोल्ड लुक देते हैं। कूपे SUV प्रोफाइल इसे स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है, जो इसे अपने सेगमेंट में अनोखा बनाता है।

 

फीचर्स में शामिल हैं

 

12.3-इंच बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

 

10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

 

9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम

 

वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto

 

वायरलेस फोन चार्जर

 

बैकलिट टाटा लोगो वाला चार-स्पोक स्टीयरिंग

 

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

6 एयरबैग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन। Tata Curvv अपनी खास पावरट्रेन, डिजाइन और फीचर्स के दम पर भारतीय SUV बाजार में एक दमदार विकल्प के रूप में उभर रही है।

Wendy’s 2026 में बंद करेगी सैकड़ों रेस्टोरेंट, बिक्री में भारी गिरावट से बड़े फैसले की तैयारी

0

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका की लोकप्रिय फास्ट-फूड चेन Wendy’s (वेंडीज़) ने घोषणा की है कि वह 2026 में देशभर में सैकड़ों रेस्टोरेंट बंद करेगी। कंपनी की बिक्री लगातार गिर रही है और बदलते उपभोक्ता रुझानों ने उसके कारोबार पर दबाव बढ़ा दिया है। कंपनी के इंटरिम CEO Ken Cook ने बताया कि Wendy’s की अमेरिकी बिक्री पर काफी दबाव है और कंपनी अपनी स्थिति सुधारने के लिए तुरंत कदम उठा रही है।

 

कितने रेस्टोरेंट बंद होंगे?

Wendy’s के अमेरिका में लगभग 6,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं। कंपनी के अनुसार, जिन रेस्टोरेंट्स को बंद किया जाएगा, वे कुल संख्या का मिड-सिंगल-डिजिट प्रतिशत होंगे—मतलब लगभग 240 लोकेशंस बंद हो सकती हैं (Fox Business का अनुमान)।

 

बिक्री में तगड़ी गिरावट

अमेरिका में Wendy’s की बिक्री पिछली तिमाही में 4.7% गिर गई।

 

ग्लोबल बिक्री में 2.6% की गिरावट हुई।

 

मुख्य कारण: ग्राहकों के आने में भारी कमी।

 

नए रेस्टोरेंट खोलने की बजाय पुराने मजबूत करने पर फोकस

Wendy’s अब नए रेस्टोरेंट नहीं खोलेगी, बल्कि मौजूदा आउटलेट्स की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान देगी। कंपनी ने “Project Fresh” नाम की नई पहल शुरू की है, जिसका मकसद है ऑपरेशंस को तेज और बेहतर करना, प्रॉफिट बढ़ाना और ग्राहक संतुष्टि में सुधार करना।

 

पूरे उद्योग पर महंगाई का दबाव

विशेषज्ञ कहते हैं कि Wendy’s की दिक्कतें केवल उसकी नहीं हैं। पूरा फास्ट-फूड सेक्टर इस समय चुनौती झेल रहा है क्योंकि लोगों की डिस्क्रिशनरी स्पेंडिंग (ऐसा खर्च जिसे लोग चाहें तो टाल सकते हैं) में भारी कमी आई है, फूड प्राइस बढ़ रहे हैं, रेंट महंगा हो रहा है और महंगाई लगातार बनी हुई है।

 

EY-Parthenon के रिटेल विशेषज्ञ Will Auchincloss के अनुसार, “वैल्यू को लेकर जागरूक ग्राहक ब्रांड्स पर भारी दबाव डाल रहे हैं। अगर यह ट्रेंड बढ़ा, तो पूरे सेक्टर में कीमतों की रणनीति बदलनी पड़ सकती है।”

 

ग्राहक बाहर खाना कम कर रहे हैं

फूड आइटम की कीमतें, महंगा बीफ़, और बढ़ती महंगाई की वजह से लोग बाहर खाने में पहले की तुलना में कम खर्च कर रहे हैं। यह उन ब्रांड्स के लिए बड़ी समस्या है जो “सस्ते खाने” या वैल्यू आइटम्स पर ग्राहकों को आकर्षित करते हैं।

 

McDonald’s है तगड़े मोमेंटम पर

जबकि Wendy’s संघर्ष कर रही है, वहीं McDonald’s की बिक्री बढ़ रही है।

 

मैकडॉनल्ड्स की सफलता

कंपनी की पिछली तिमाही में 3% राजस्व वृद्धि हुई।

 

कुल राजस्व $7.08 बिलियन तक पहुंच गया।

 

इसका कारण है—वैल्यू मील्स पर जोर, और बजट-फ्रेंडली ऑफर्स।

 

मैकडॉनल्ड्स ने सितंबर में अपने “Extra Value Meals” को दोबारा लॉन्च किया और $40 मिलियन खर्च किए इन कॉम्बो मील्स के मार्केटिंग पर, जो बजट-फोकस्ड ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

 

फास्ट-फूड ट्रैफिक में गिरावट लेकिन मैकडॉनल्ड्स की बढ़त

The Wall Street Journal की रिपोर्ट अमेरिका में कुल फास्ट-फूड विज़िट्स 2.3% गिर गई हैं लेकिन McDonald’s की same-store sales में 2.4% की वृद्धि हुई है।

 

 

पटाखा कारखाने में जबरदस्त विस्फोट, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 11 घायल

0

इंटरनेशनल डेस्कः दक्षिणी पाकिस्तान में एक पटाखा कारखाने में शनिवार को हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर में एक ढही हुई उस इमारत से धुएं का घना गुबार निकलता दिखाई दे रहा है, जहां पटाखे बनाए जा रहे थे। शहर के पुलिस प्रमुख अदील चंदियो ने बताया कि बचावकर्मियों ने मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि विस्फोट का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है।

सिंध सरकार ने एक बयान में कहा कि जांच से यह पता लगाया जाएगा कि क्या कारखाने को पटाखे बनाने की अनुमति थी और क्या उसने सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया था।

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम तक दोस्तों के साथ बात करके आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें और आगे बढें । पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।

 

 

 

बैंक कैशियर की हार्ट अटैक से मौत, सोते वक्त चली गई जान, पूरी कहानी जानकर हैरान हो जाएंगे

0

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को दहला दिया है। जिले के करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव में रहने वाले त्रिभुवन शर्मा (54) की रात में सोते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। त्रिभुवन पिछले तीन वर्षों से जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद वे बैंक परिसर में ही नियमित रूप से आराम करते थे।

 

हार्ट अटैक का पता कैसे चला

एडीओ सहकारिता विद्याप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार को भी ड्यूटी खत्म होने के बाद वह सामान्य रूप से सोने चले गए। शनिवार सुबह करीब 8 बजे तक वह नहीं उठे। ऐसे में बैंक रसोईया पवन गोड़ ने उन्हें जगाने के लिए गेट से आवाज लगाई। त्रिभुवन की ओर से कोई जवाब न मिलने पर पवन ने ग्रील से डंडे की मदद से उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वह फिर भी नहीं उठे। जिससे बैंक जिस भवन से संचालित होता है उसके मकान मालिक को शक हुआ।

 

उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक और परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक सूर्यजीत यादव मौके पर पहुंचे। सूर्यजीत ने अपनी दूसरी चाबी से ताला खोलकर बैंक में प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बेड पर त्रिभुवन शर्मा निर्जीव पड़े थे। जांच के बाद निजी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने प्रारंभिक रूप से हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई के शव को निजी वाहन से पैतृक गांव चाड़ीपुर ले गए।

 

वहीं मरदह थानाध्यक्ष तारावती ने कहा कि उन्हें घटना की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक त्रिभुवन शर्मा किसी गंभीर बीमारी की दवा लेते थे। वह पहले से ही बीमार चल रहे थे।

Auraiya News: अब मेडिकल कॉलेज के ईएनटी में जटिल सर्जरी भी होंगी

0

औरैया। मेडिकल कॉलेज धीरे-धीरे शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में नई आयाम गढ़ रहा है। अब ईएनटी विभाग में सामान्य के साथ ही जटिल सर्जरी भी शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए ईएनटी विभाग संसाधन जुटाने में लगा हुआ है।मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में अभी तक सुन्न करके सामान्य सर्जरी ही की जा रहीं थीं। इसमें माइक्रोस्कोप के सहारे सर्जरी को अंजाम दिया जा रहा था। मुख्य रूप से इसमें कान के पर्दे में छेद, नाक की टेड़ी हड्डी, सांस नली में मांस बढ़ने, गांठ, फ्रेक्चर समेत नाक व गले की सर्जरी हो रहीं हैं। इनमें मरीज के सिर को सुन्न करके उपचार किया जा रहा है। अब ईएनटी विभाग में मरीज को बेहोश कर जटिल सर्जरी करने की तैयारी शुरू हो गई। इसके लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से टॉंसिल, थायराॅइड, नाक की साइनस, पैरोटिड समेत तमाम तरह की सर्जरी संभव हो सकेंगी। इस व्यवस्था में मरीज को सर्जरी के दौरान नली के द्वारा ऑक्सीजन दी जाएगी। ऑक्सीजन सप्लाई, नाइट्रस व अन्य मशीनें इसके लिए जुटाई जा रही हैं। विभाग की मानें तो अगले माह से ये जटिल सर्जरी शुरू भी हो जाएंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि ईएनटी विभाग में जटिल सर्जरी अगले माह से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं।मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में अभी तक सुन्न करके सामान्य सर्जरी ही की जा रहीं थीं। इसमें माइक्रोस्कोप के सहारे सर्जरी को अंजाम दिया जा रहा था। मुख्य रूप से इसमें कान के पर्दे में छेद, नाक की टेड़ी हड्डी, सांस नली में मांस बढ़ने, गांठ, फ्रेक्चर समेत नाक व गले की सर्जरी हो रहीं हैं। इनमें मरीज के सिर को सुन्न करके उपचार किया जा रहा है। अब ईएनटी विभाग में मरीज को बेहोश कर जटिल सर्जरी करने की तैयारी शुरू हो गई। इसके लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से टॉंसिल, थायराॅइड, नाक की साइनस, पैरोटिड समेत तमाम तरह की सर्जरी संभव हो सकेंगी। इस व्यवस्था में मरीज को सर्जरी के दौरान नली के द्वारा ऑक्सीजन दी जाएगी। ऑक्सीजन सप्लाई, नाइट्रस व अन्य मशीनें इसके लिए जुटाई जा रही हैं। विभाग की मानें तो अगले माह से ये जटिल सर्जरी शुरू भी हो जाएंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि ईएनटी विभाग में जटिल सर्जरी अगले माह से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

 

Auraiya News: सभासद ने चेयरमैन व ईओ से की अभिलेखों की मांग

0

अजीतमल। नगर पंचायत के अभिलेखीय सत्यापन को लेकर शिवाजी नगर के सभासद हिमांशु ने चेयरमैन व ईओ को प्रार्थना पत्र दिया है। सभासद ने शिवाजी नगर निवासी लक्ष्मण के नाम से जारी मृत्यु प्रमाण-पत्र से जुड़े सभी अभिलेखों की प्रमाणित छाया-प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की है। सभासद ने प्रार्थना-पत्र में बताया कि मृत्यु प्रमाण-पत्र कई वैधानिक, सरकारी व सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। ऐसे में इसके जारी होने में प्रयुक्त सभी रिकॉर्ड का सत्यापन आवश्यक है। सभासद ने मूल आवेदन-पत्र, पहचान दस्तावेज, अस्पताल अथवा स्थानीय सत्यापन अभिलेख, मृत्यु पंजीयन रजिस्टर की प्रविष्टि, नोटशीट, टिप्पणी-पत्रक, अनुमोदन विवरण, ऑनलाइन एंट्री लॉग, स्कैन संलग्नक, शुल्क व रसीद विवरण, गवाहों के नाम-पते व उनके बयान सहित सभी अभिलेखों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की है। सभासद का कहना है कि अभिलेखों की पारदर्शिता से मामले की वास्तविकता स्पष्ट होगी तथा भविष्य की किसी भी जांच या प्रक्रिया के लिए ठोस आधार तैयार हो सकेगा। (संवाद)