सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम लापता हुई छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी मकान में रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की और शव को छत से फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
वर्दी पर ट्रिपल स्टार, कार पर ACP… मऊ में रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा बना फर्जी अफसर, रौब दिखाते ही पोल खुली—पुलिस ने दबोचा
Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बीते शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर कोतवाली पुलिस ने एक फर्जी सीओ को गिरफ्तार किया। शुरू में लोग उसे असली पुलिस अधिकारी समझ बैठे, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आते ही सभी हैरान रह गए। दरअसल, पकड़ा गया युवक सिद्धार्थनगर जिले का रहने वाला प्रभात पांडे है, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी पहनकर खुद को सीओ बताकर मऊ पहुंचा था। उसका मकसद अपनी प्रेमिका से मिलना था।
लोगों को धौंस दिखाकर पूछ रहा था लड़की का पता
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रभात पांडे सीओ की वर्दी में इलाके में घूम रहा था और लोगों को रौब दिखाकर एक लड़की का पता पूछ रहा था। उसकी बातचीत और व्यवहार से स्थानीय लोगों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह फर्जी सीओ बनकर आया था।
पिता 2025 में इंस्पेक्टर पद से हुए थे रिटायर
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रभात पांडे के पिता यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर थे और वर्ष 2025 में रिटायर हुए हैं। प्रभात उन्हीं की वर्दी पहनकर खुद को पुलिस अधिकारी बताता था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। फिलहाल वह अपने पिता के साथ वाराणसी में रह रहा था।
फास्ट फूड खाने से 18 वर्षीय छात्रा की मौत, पत्ता गोभी के जरिए दिमाग में कीड़ों के कारण बन गईं थीं 25 गांठें
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद ही परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने फास्ट फूड के स्वास्थ्य पर बढ़ते खतरे को उजागर किया है। नीट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा इलमा की जान दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान चली गई। डॉक्टरों ने बताया कि पत्ता गोभी के जरिए शरीर में प्रवेश करने वाला कीड़ा उसके दिमाग तक पहुंचा और वहां करीब 25 गांठों का कारण बना।
छात्रा की कहानी:
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी किसान नदीम अहमद की बड़ी बेटी इलमा एक प्राइवेट स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही नीट की तैयारी भी कर रही थी। परिवार के अनुसार, लगभग एक महीने पहले इलमा को टाइफाइड हुआ था। इसके बाद से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।
इलमा को पहले नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन और एमआरआई रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दिमाग में 7 से 8 गांठें होने की बात कही थी। हालांकि इलाज के कुछ दिनों बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन अचानक हालत फिर बिगड़ गई और नई जांच में गांठों की संख्या 25 तक पहुँच गई।
स्थिति गंभीर होने पर 22 दिसंबर को परिवार ने इलमा को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया। यहां डॉक्टरों ने दिमाग का ऑपरेशन किया, लेकिन 29 दिसंबर को इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। उनके पिता नदीम अहमद के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि पत्ता गोभी के जरिए शरीर में पहुंचा कीड़ा दिमाग में जाकर गांठों का कारण बना।
सावधानी की चेतावनी:
यह घटना अकेली नहीं है। इसके एक सप्ताह पहले, अमरोहा के अफगानान मोहल्ले में 11वीं कक्षा की छात्रा अहाना भी अत्यधिक फास्ट फूड खाने के कारण दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान अपनी जान गंवा चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि लगातार असंतुलित और गंदे फास्ट फूड के सेवन से उसका पाचन तंत्र पूरी तरह प्रभावित हो गया था, और ऑपरेशन के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
विशेषज्ञों का कहना है कि साफ-सफाई और संतुलित आहार की कमी से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले फास्ट फूड के जोखिम को लेकर लोगों में गहरी चिंता पैदा कर रहे हैं।
दिल्ली के शातिर मोबाइल लुटेरे यूपी में फेल! योगी पुलिस ने पहली ही कोशिश में दबोचा, आईफोन-बाइक बरामद
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के लोनिया (लोनी) इलाके में दो शातिर मोबाइल लुटेरों की पहली ही कोशिश फेल हो गई। ये वही बदमाश हैं जिन्होंने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 30 से ज्यादा मोबाइल झपटमारियों की वारदातें अंजाम दी थीं। लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में ये पहली बार मोबाइल छीनने आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया और जेल भेज दिया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा
एसीपी लोनी, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वितुल उर्फ अतुल (लालबाग, लोनी बॉर्डर) और शिवम (शिव विहार, दिल्ली) के रूप में हुई है। इन दोनों ने 19 दिसंबर को अंकुर विहार निवासी देवेश कुमार शुक्ला से उनका आईफोन छीना था। देवेश की शिकायत के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू की। एसीपी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस टीम संतनगर बिजलीघर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार वितुल और शिवम को रोका गया। जब उनसे बाइक के दस्तावेज मांगे गए, तो दोनों कागज नहीं दिखा पाए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह बाइक भी चोरी की थी, जिसकी रिपोर्ट लोनी थाना में दर्ज है।
पुलिस को मिले चौंकाने वाले रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपियों ने आईफोन लूट की वारदात को स्वीकार किया। इनके पिछले रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि वितुल पर दिल्ली और गाजियाबाद के थानों में चोरी और लूट के 11 मामले दर्ज हैं, जबकि शिवम पर पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया आईफोन और चोरी की बाइक बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Magh Mela 2026 का शुभारंभ, सीएम योगी ने दी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला के शुभारंभ और पावन पौष पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशभर से आए श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तीर्थराज प्रयाग के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों तथा कल्पवासियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
‘माघ मेला सनातन संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक’
मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेला सनातन संस्कृति, आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती से सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण होने की प्रार्थना की तथा मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
गौरतलब है कि प्रयागराज में गंगा तट पर आस्था के महापर्व माघ मेला 2026 का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा है। कड़ाके की ठंड के बाद भी दूर-दूर से आए श्रद्धालु भक्ति भाव से स्नान कर मां गंगा की पूजा कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से अब तक लाखों लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।मेला प्रशासन का अनुमान है कि आज 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।
माघ मेले में 75 साल बाद बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह तीन बजे से हो गई है, जिसके बाद से गंगा तट पर श्रद्धालुओं की डूबकी का सिलसिला शुरू हो चुका है। माघ मेले में 75 साल बाद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है। आज से श्रद्धालु कल्पवास का संकल्प लेकर कल्पवास की शुरुआत करेंगे।माघ मेले में 20 से 25 लाख कल्पवासी माघ मेले में एक माह का प्रवास करते हैं। कल्पवासियों की पूरे एक महीने तक कठिन तपस्या और साधना चलती है। इसके साथ ही प्रमुख स्नान पर्वो पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचते हैं।
लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में आस्था का अपमान! भूलभुलैया में युवक का पेशाब करते वीडियो वायरल, FIR दर्ज
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले बड़ा इमामबाड़ा से जुड़ी एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। इमामबाड़े की प्रसिद्ध भूलभुलैया के अंदर एक युवक द्वारा पेशाब करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और ऐतिहासिक धरोहर की मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक भूलभुलैया के भीतर खुलेआम पेशाब कर रहा है। वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। खासकर शिया समुदाय ने इसे अपनी धार्मिक आस्था का अपमान बताया है। बड़ा इमामबाड़ा शिया समुदाय के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर भी है।
हुसैनाबाद ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद ट्रस्ट के सहायक कार्यालय अधीक्षक ने लखनऊ की चौक कोतवाली में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक यह साल 2026 में चौक कोतवाली में दर्ज होने वाली पहली एफआईआर है। शिकायत में धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग करने, सार्वजनिक शालीनता को ठेस पहुंचाने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।
आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी गई है। इसके लिए इमामबाड़ा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो कब बनाया गया और इसे सबसे पहले किसने सोशल मीडिया पर डाला।
सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी समीक्षा
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी युवक इमामबाड़े के भीतर और भूलभुलैया तक कैसे पहुंचा। इसके साथ ही परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की शर्मनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सख्त कार्रवाई की मांग
बड़ा इमामबाड़ा हर दिन देश-विदेश से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र है। ऐसे में इस तरह की हरकत को बेहद गंभीर माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और धर्मगुरुओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
RBI on Rs 500 Notes: मार्च 2026 से ATM से 500 रुपये के नोट निकलना बंद हो जाएंगे? RBI ने किया साफ़
RBI on Rs 500 Notes: देश में 500 रुपये के नोट को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नई अफवाह तेज़ी से फैल रही है। दावा किया जा रहा है कि मार्च 2026 से ATM से 500 रुपये के नोट निकलना बंद हो जाएंगे और सरकार धीरे-धीरे इन्हें सर्कुलेशन से हटा देगी। यह खबर लोगों में चिंता और भ्रम पैदा कर रही है, खासकर उन लोगों के बीच जो नकदी का अधिक इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने स्पष्ट कर दिया है कि 500 रुपये के नोट वैध हैं और आने वाले समय में भी इनका इस्तेमाल पूरी तरह से जारी रहेगा। सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी, प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इन दावों को पूरी तरह झूठा बताया है।
वित्त मंत्रालय ने भी साफ किया कि 500 रुपये के नोट को बंद करने या सर्कुलेशन से हटाने की कोई योजना नहीं है। पिछले साल जून 2025 में भी ऐसी ही अफवाहें फैल चुकी थीं, जिसके बाद राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में स्पष्ट किया था कि 500 रुपये के नोट सुरक्षित हैं और हमेशा के लिए कानूनी भुगतान के रूप में मान्य रहेंगे।
इससे स्पष्ट है कि जनता को इन वायरल दावों पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। 500 रुपये के नोट न केवल वैध हैं, बल्कि एटीएम और बैंकिंग नेटवर्क में भी वे उसी तरह उपलब्ध रहेंगे, जैसे हमेशा रहते आए हैं।
Chandi Ka Bhav Aaj Ka: चांदी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए आज का रेट
Chandi Ka Bhav Aaj Ka (3 January 2026): पिछले साल लगातार नए रिकॉर्ड बनाने के बाद Silver Price Today एक बार फिर चर्चा में है। बिहार के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। Patna Bullion Market समेत राज्य के अन्य जिलों में चांदी महंगे स्तर पर कारोबार कर रही है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Silver Rate) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी का भाव ₹2,34,550 प्रति किलो दर्ज किया गया। चूंकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है, इसलिए यही रेट वीकेंड के लिए मान्य रहेगा।
Bihar Silver Rate Update: पटना में क्या है ताजा भाव?
Goodreturns की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को India Silver Price Today में और तेजी देखने को मिली।
बिहार की राजधानी पटना में चांदी का रेट बढ़कर:
- ₹2,42,100 प्रति किलोग्राम
- ₹24,210 प्रति 100 ग्राम
पर पहुंच गया है। यह रेट बिहार में अब तक के ऊंचे स्तरों में से एक माना जा रहा है।
Delhi Sarafa Market & Global Silver Price
देश की राजधानी दिल्ली के Sarafa Bazaar में चांदी का भाव बढ़कर ₹2,41,400 प्रति किलो (All Taxes Included) दर्ज किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में Spot Silver Price उछलकर 74.52 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
MCX Silver Rate: वायदा बाजार में भी तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Silver Price) पर भी चांदी में मजबूती देखने को मिली। MCX पर चांदी का वादा भाव ₹2,40,852 प्रति किलो तक पहुंच गया है। 29 दिसंबर को चांदी ने ₹2,54,174 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छू लिया था। विशेषज्ञों के अनुसार Global Market Rally, डॉलर में उतार-चढ़ाव और इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।
Bihar Silver Price List (Today)
आज का चांदी भाव – बिहार (पटना)
- शहर 100 ग्राम 1 किलो
- पटना ₹24,210 ₹2,42,100
क्यों बढ़ रही है चांदी की कीमत?
- International Silver Demand में इजाफा
- डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी
- इंडस्ट्रियल और ज्वेलरी सेक्टर की मजबूत मांग
- Gold-Silver Price Rally
इन सभी कारणों से बिहार समेत पूरे देश में चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
झारखंड में काल बनकर शुक्रवार, पिछले 24 घंटों में अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों ने गंवाई जान
साहिबगंज/रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटों में विभिन्न हिस्सों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को बरहेट-बरहरवा मुख्य सड़क पर एक ऑटो रिक्शा और एक तेल टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक स्कूली छात्रा सहित चार लोगों की मौत हो गई।
बड़हरवा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नितिन खंडेलवाल ने बताया कि ऑटो रिक्शा बरहेट से बड़हरवा जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से उसकी भिड़ंत हो गई। एसडीपीओ ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान समरा साह (30), रंदानी सोरेन (30) और स्कूली छात्रा शांति हेम्ब्रम (छह) और ऑटो रिक्शा चालक अमल कुमार के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने बताया, “तेल टैंकर का चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।” उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों को रांगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पलामू जिले के डुमरी गांव में एक अन्य दुर्घटना में, मोटरसाइकिल के सड़क से फिसल जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि मृतकों की पहचान मनोज तुरी (26) और प्रेम भारती (25) के रूप में हुई है। रांची में रात बिरसा चौक के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26-वर्षीय एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जगन्नाथपुर पुलिस थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान विवेक कुमार तिर्की के रूप में हुई है। गोड्डा जिले में एक अन्य दुर्घटना में, रात पोरैयाहाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटोंडा राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। गोड्डा के डीएसपी जे.पी.एन. चौधरी ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से गोड्डा के हरिपुर निवासी 27 वर्षीय निरंजन मिर्धा की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, तीसरे व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
फेमस एक्टर ने ले ली 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नशे में धुत होकर चला रहा था कार!
नेशनल डेस्क : नए साल की शुरुआत दुखद खबर के साथ हुई, जब मलयालम टीवी के चर्चित शो ‘थट्टीम मुट्टीम’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ प्रभु की कार से हुए हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग थंगराज की मौत हो गई। यह हादसा क्रिसमस की शाम 24 दिसंबर को एमसी रोड, नट्टकम कॉलेज जंक्शन के पास हुआ था। थंगराज सड़क किनारे लॉटरी टिकट बेचकर अपना गुजारा करते थे।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सिद्धार्थ प्रभु की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और थंगराज को रौंदते हुए आगे निकल गई। गंभीर रूप से घायल थंगराज को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक इलाज के बाद गुरुवार, 1 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस जांच में पता चला कि हादसे के समय सिद्धार्थ प्रभु कार चला रहे थे और उनका ब्लड अल्कोहल लेवल कानूनी सीमा से काफी अधिक था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह नशे में थे और मौके पर लोगों व पुलिस से झगड़ते नजर आए। पुलिस को उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाना पड़ा।
थंगराज की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है। चिंगावनम पुलिस ने अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304-A (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल कार भी जब्त कर ली है और जांच में हर सबूत जुटाया जा रहा है। राज्य भर में इस हादसे की निंदा हो रही है और थंगराज के परिवार के लिए न्याय की मांग उठ रही है। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

