मेष राशि वालों व्यवसाय में नई चुनौतियां सामने आएंगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर लापरवाही न बरतें। मेहमानों के घर पर आने से धन खर्च बढ़ सकता है। सोच-समझकर धन का निवेश करें। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
वृष राशि वालों आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। क्लाइंट के पास अटका पेमेंट प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। लवमेट के साथ आप कहीं ड्राइव पर जा सकते हैं। ब्लड प्रेशर के जातक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि वालों बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। पार्टनर के साथ अपनी हर बात को शेयर करें। मन हल्का महसूस करेगा। युवा वर्ग दोस्तों के साथ घूमने फिरने में समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि वालों कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुकाबले कम नतीजे मिलेंगे।दांपत्य जीवन में पारिवारिक समस्या को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता हासिल हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, ध्यान रखें।
सिंह राशि वालों व्यवसाय से संबंधित उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है। सेहत की बात करें तो दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि वालों नौकरीपेशा लोगों को आज काम के सिलसिले में ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। स्टूडेंट्स का दिन अच्छा बीतेगा। महिलाओं के कमर में दर्द रहेगा।
तुला राशि वालों कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कोई बड़ा ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के बच्चे खेलते समय ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि वालों व्यवसाय में कोई सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पार्टनर्स का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गला खराब हो सकता है।
धनु राशि वालों बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में काम कर रहे लोगों के व्यवसाय में प्रगति होगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। जितना हो सके नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। सेहत ठीक रहेगी.
मकर राशि वालों नौकरीपेशा लोगों का उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ शाम को घूमने जाएंगे। शारीरिक थकावट रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज भाग्य आपका साथ देगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। शाम को घर में मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मधूर होंगे। बाहरी खान-पान से परहेज करें।
मीन राशि वालों किसी भी काम को करने से पहले विचार कर लें। इनकम के सोर्स अभी कमजोर रहेंगे। लेकिन नौकरी में बदलाव हो सकता है। दिनभर काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। बाहर जाने से पहले भगवान के सामने दीपक जला कर जाएं।