Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 87

Kanpur: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

0

सीसामऊ थाना क्षेत्र में जरीब चौकी चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती नरेश सोनकर (60) और उनकी पत्नी अंगूरी (58) को कुचला दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि दंपति सोमवार सुबह स्कूटी से घंटाघर गए थे। वापसी लौटते समय करीब 11.30 बजे हादसा हो गया।

Kanpur: रेलवे ग्राउंड में पेट्रोल पंप कर्मी का नग्न शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

0
Kanpur News: युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।शव के पास युवक के कपड़े, पेट्रोलियम कंपनी की जैकेट और चप्पल पड़ी हुई थीं। वहीं कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान संजय नगर बस्ती निवासी 32 वर्षीय राहुल अवस्थी के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद वे भी घटनास्थल पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि राहुल रमईपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह रविवार रात घर नहीं लौटा था, जिसके बाद से परिवार को उसकी चिंता हो रही थी। सोमवार सुबह इस दुखद घटना की जानकारी मिली। राहुल की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी नौरैया खेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत है। दंपति के कोई बच्चे नहीं हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ योगेश कुमार सहित गोविंद नगर थाने का पुलिस बल पहुंचा। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति और घटनास्थल पर मिले तथ्यों के आधार पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राहुल आखिरी बार किसके संपर्क में था। मामले की गहन जांच जारी है।

 

Lucknow: दोस्त ने पीटा, आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, आत्महत्या से पहले बाइक जलाने की कोशिश की

0
Lucknow: दोस्त ने पीटा, आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, आत्महत्या से पहले बाइक जलाने की कोशिश कीलखनऊ में दोस्त की पिटाई से आहत होकर एसटीपी चौराहे के पास रहने वाले नितेश मिश्रा (26) ने हुसड़िया चौराहे के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। नितेश ने आत्महत्या से पहले अपने बड़े भाई मुकेश को फोन कर बताया था कि दोस्त अनमोल ने उसकी पिटाई की है। नितेश के पिता की तहरीर पर अनमोल के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुकेश के मुताबिक नितेश खरगापुर स्थित 99 स्टोर में काम करता था। सोमवार सुबह वह अपने दोस्त अनमोल से मिलने गया था। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था। आरोप है कि अनमोल ने साथियों के साथ मिलकर नितेश की पिटाई कर दी। नितेश ने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने नितेश को घर आने के लिए कहा था। इसके बाद भी वह घर नहीं आया और बाइक से सीधे हुसड़िया चौराहा पहुंच गया। उन्होंने नितेश को फोन मिलाया तो उसने नहीं उठाया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक नितेश ने आत्महत्या से पहले बाइक में आग लगाने की कोशिश की थी, जिसे लोगों ने रोक लिया था। इसी बीच वहां से ट्रेन गुजरने लगी। ट्रेन को आता देख नितेश उसके आगे कूद गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में नितेश को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

अंजान व्यक्ति ने फोन उठाया तो हुई जानकारी

मुकेश का कहना है कि वह अनमोल को लगातार फोन कर रहे थे। एक अंजान व्यक्ति ने फोन उठाकर घटना की जानकारी दी। नितेश के पिता अंजनी मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी। अंजनी मंदिर के पुजारी हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। नितेश की पिटाई करने में और कौन लोग शामिल थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है। नितेश के परिवार में मां उषा देवी हैं। परिजन नितेश की शादी तय करने वाले थे। इससे पहले ही उसने जान दे दी।

Ayodhya: रामलला का प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव शुरू, तंजौर शैली में बनी सोना-हीरे जड़ित श्रीराम की प्रतिमा स्थापित

0
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव शुरू हो गया है। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। साथ ही नामचीन कलाकार सुर साधना करेंगे। सोने व हीरे से जड़ित भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा राम मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित की गई। रामनगरी अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर सोमवार से पांच दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव का शुभारंभ हो गया। इस दौरान राम जन्मभूमि परिसर में स्थित अंगद टीला पर बनाए गए भव्य पंडाल में पहले दिन श्रीरामचरित मानस पाठ शुरू हुआ। श्री श्री मां आनंदमयी मानस परिवार के सदस्यों की ओर से श्रीरामचरित मानस के बालकांड का संगीतमय पाठ किया जा रहा है। यह पाठ अनवरत पांच दिन तक चलेगा। इसी कड़ी में दोपहर में श्रीरामकथा का शुभारंभ हुआ। जगद्गुरु स्वामी रामदिनेशाचार्य की ओर से रामकथा का रसपान कराया जा रहा है। इसके साथ ही गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ के कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। 31 दिसंबर से दो जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान शाम को प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर, अनूप जलोटा और तृप्ति शाक्या की ओर से रामलला की सुरों से आराधना की जाएगी।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम

31 दिसंबर को मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री की ओर से राम मंदिर परिसर के अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण भी किया जाएगा। प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में देश दुनिया के श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामलला के दर्शन-पूजन का दौर जारी है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सोने व हीरे से जड़ित भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित

प्रभु श्रीराम के देश-दुनिया के भक्तों के लिए अयोध्या में सोमवार को एक और गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला। कर्नाटक से लाई गई सोने व हीरे से जड़ित भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा राम मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित की गई। इसका अनावरण भी किया गया।

इस दिव्य प्रतिमा का अनावरण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया। प्रतिमा को राम मंदिर के तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में संत तुलसी दास की प्रतिमा के पास स्थापित किया गया है। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की विशेष व्यवस्था की गई है। लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य की यह स्वर्ण और रत्नजड़ित प्रतिमा बेंगलुरु के प्रसिद्ध चित्रकार और मूर्तिकार डॉ. फर्न्डवीस की ओर से तंजौर शैली में तैयार की गई है।

तंजौर कला शैली में बनी है यह प्रतिमा

खास बात यह रही कि इस बहुमूल्य प्रतिमा को बेंगलुरु से डाक के माध्यम से अयोध्या भेजा गया था। तंजौर कला शैली में बनी यह प्रतिमा अपनी बारीक कारीगरी, स्वर्ण आभा और रत्नों की चमक के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। प्रतिमा दान करने वाले मूर्तिकार डॉ. फर्न्डवीस और उनकी पत्नी जयश्री लगभग 100 श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की और श्रद्धापूर्वक प्रतिमा को स्थापित करवाया।

Lucknow: मुंह में दबाकर सोते थे सुपारी…फेफड़े में फंसी; डॉक्टरों ने जटिल प्रक्रिया करके निकाली

0
लखनऊ के निजी अस्पताल में 70 वर्षीय महिला के फेफड़े से सुपारी का टुकड़ा जटिल ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया से निकाला गया। मुंह में सुपारी दबाकर सोने की आदत से बार-बार निमोनिया हो रहा था। डॉक्टरों ने इसे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बताया।मुंह में लौंग, सुपारी जैसे पदार्थ दबाकर सोने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। कानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। सुपारी का टुकड़ा मरीज के फेफड़े में जाकर फंस गया, जिसे जटिल प्रक्रिया करके बाहर निकाला गया है।

डॉ. शुभम अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में 70 वर्षीय महिला निमोनिया की समस्या के साथ आईं थीं। घरवालों ने बताया कि उनको बार-बार संक्रमण हो रहा है। हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में फेफड़ों में निमोनिया पाया गया। मरीज को पहले से हृदय संबंधी समस्या के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी थी। निमोनिया की वजह समझने के लिए डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी करने का निर्णय लिया।

इसमें देखा गया कि जिस हिस्से में निमोनिया था, वहां फेफड़े के अंदर कोई वस्तु फंसी हुई है। इसे निकालना बेहद जरूरी थी। घरवालों को बताकर मरीज को बेहोश करके जटिल प्रक्रिया के माध्यम से यह वस्तु निकाली गई। बाहर आने पर पता चला कि वह सुपारी का टुकड़ा था, जिसे वह रात में मुंह में दबाकर सोती थीं। इसकी वजह से उनको बार-बार संक्रमण हो रहा था। सुपारी का टुकड़ा निकलने के बाद हालत में तेजी से सुधार हुआ। पूरी तरह स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सांस के नली से होकर फेफड़े तक पहुंच जाती हैं वस्तुएं

डॉ. मयंक सोमानी ने बताया कि जब कोई बाहरी चीज सांस के रास्ते फेफड़ों में फंस जाती है, तो उसके आगे का पूरा हिस्सा संक्रमित हो जाता है और वहां मवाद बन सकता है। इस मामले में सुपारी सांस की नली से होते हुए फेफड़े तक पहुंची थी। खांसी की दवा या नेब्यूलाइजर के इस्तेमाल से कई बार ये लक्षण भी धीमे पड़ जाते हैं और एक्स रे से पता भी नहीं चल पाता कि फेफड़े में कुछ फंसा है। ऐसे में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

UP Weather: कोहरे की चादर से ढका प्रदेश, पांच डिग्री गिरा पारा…ठंड से कांपे लोग; कानपुर में दृश्यता शून्य

0

प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरे का असर रहा। कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य दर्ज की गई तो वहीं कई अन्य जिलों में भी 100 मीटर से कम दृश्यता रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।

कई जगह घना कोहरा रहा

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई जगह घना से अधिक घना कोहरा रहा और लोग ठंड से कांपते नजर आए। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहने के आसार हैं और संभाग में कई जगह शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, सोमवार सुबह कानपुर में शून्य दृश्यता के साथ ही आगरा में दृश्यता 30 मीटर, अलीगढ़ और मेरठ में 40 मीटर, हरदोई में 60 मीटर, फतेहपुर में 70 मीटर और बिजनौर व नजीबाबाद में 80 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।मंगलवार को कई अन्य जिलों में तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट के साथ घने कोहरे के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी और फतेहपुर में 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुलंदशहर और हरदोई में 8.5 डिग्री और मेरठ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा।

यहां शीत दिवस की है चेतावनी

प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या।

इन जिलों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

होटलों-पैलेसों में आनंद कारज से लेकर गुरू साहिबानों पर AI पर श्री अकाल तख्त साहिब का आया ये आदेश, पढ़ें…

0

अमृतसर (सर्बजीत): श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पांच सिंह साहिबान की अहम बैठक हुई, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों, फिल्मों और गैर-गुरुद्वारा स्थानों पर आनंद कारज कराने से जुड़े मामलों पर फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने की।

बैठक में कहा गया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिखों की चुनी हुई पंथक और संवैधानिक संस्था है और किसी भी सरकार को सिख धर्म के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। पांच सिंह साहिबान ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि सिखों के आंतरिक मामलों में दखल बंद नहीं किया गया तो पंथक परंपराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 328 पावन स्वरूपों के मामले में सिंह साहिबान ने स्पष्ट किया कि यह मामला सरकार या पुलिस के बजाय श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि कमेटी के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए। साथ ही कहा गया कि इस मामले में सरकार या पुलिस से किसी भी तरह का सहयोग पंथक हित में नहीं है।

पांच सिंह साहिबान ने यह भी दोहराया कि मैरिज पैलेस, रिजॉर्ट, बीच, फार्महाउस या अन्य व्यावसायिक स्थानों पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कर आनंद कारज करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिल्मों और डिजिटल कंटेंट को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। सिंह साहिबान ने स्पष्ट किया कि सिख महापुरुषों, शहीदों, सिख इतिहास और सिख संस्कारों की नकल कर फिल्में, एनिमेशन या एआई वीडियो बनाना मंजूर नहीं होगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह बड़े फिल्म निर्माताओं को पत्र लिखकर यह आदेश भेजे और बिना अनुमति सिख इतिहास पर कोई फिल्म न बनाने की हिदायत दे।

1 जनवरी 2026 से सीनियर नागरिकों के लिए लागू होंगी 8 नई सुविधाएं

0

नारी डेस्क: सरकार ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से देश के वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक उम्र) के लिए 8 नई प्रमुख सुविधाएं लागू की जाएंगी। इन सुविधाओं का उद्देश्य बुजुर्गों की जीवनशैली को बेहतर बनाना और उन्हें आर्थिक, स्वास्थ्य और डिजिटल सुरक्षा से जोड़ना है।

8 प्रमुख सुविधाएं (Key Benefits)

आयुष्मान भारत योजना का विस्तार: 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग अब आय से कोई फर्क नहीं रखते हुए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पा सकेंगे। इसके लिए Ayushman Vay Vandana Card जारी किए जाएंगे।

 लंबे समय से बंद वरिष्ठ नागरिकों की रेल यात्रा छूट को नए नियमों के साथ फिर से शुरू किया जा सकता है। इससे टिकट की कीमतों में 40% से 50% तक की कमी आएगी।

वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी: विभिन्न राज्यों और केंद्र की योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन को बढ़ाकर ₹3,000 से ₹9,000 तक किया जा सकता है। इसका मकसद बुजुर्गों को महंगाई के दौर में आर्थिक राहत देना है।

बैंकों में विशेष काउंटर: सभी सरकारी और निजी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सीनियर सिटीजन के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े।

मुफ्त कानूनी सहायता: संपत्ति विवाद या अन्य कानूनी मामलों में बुजुर्गों को मुफ्त सलाह और वकील की सुविधा जिला स्तर पर दी जाएगी।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS): बचत योजनाओं पर ब्याज दरें और अधिक आकर्षक बनाई जाएंगी। वर्तमान में यह दर लगभग 8.2% है, जिसे 2026 में संशोधित किया जा सकता है।

प्रायोरिटी हेल्थ चेकअप:सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए ओपीडी और जांच की लाइन अलग होगी। कुछ चुनिंदा टेस्ट भी मुफ्त किए जाएंगे।

डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम : वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं के उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें।

आवश्यक दस्तावेज और पात्रता (Documents & Eligibility):  इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए। कुछ विशेष स्वास्थ्य लाभों के लिए यह सीमा 70 वर्ष भी हो सकती है। आवेदन के लिए

जरूरी दस्तावेज हैं-

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

बैंक खाता (आधार से लिंक)

पासपोर्ट साइज फोटो
 

Gold Price in 2026: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का भाव, 2026 के लिए क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

0

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने की कीमतें अपने ऑल-टाइम हाई के आसपास बनी हुई हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत प्रमुख सेंट्रल बैंकों की ओर से 2026 में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने सोने को मजबूत सहारा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में करीब 0.31% की हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई लेकिन कमजोर डॉलर, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और फेड की नरम मौद्रिक नीति के संकेतों के चलते भाव अब भी रिकॉर्ड स्तरों के पास टिके हुए हैं। डॉलर इंडेक्स के तीन महीने के निचले स्तरों के आसपास रहने से बिना ब्याज देने वाली इस धातु का आकर्षण और बढ़ गया है।

भारत में बना नया ऑल-टाइम हाई

घरेलू बाजार में भी सोने ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स बीते सोमवार को ₹1,39,924 प्रति 10 ग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।

2026 में कैसा रहेगा सोने का रुख?

JM फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर के अनुसार, 2025 जैसी तेज़ी 2026 में दोहराए जाने की संभावना कम है लेकिन लंबी अवधि में सोने का ट्रेंड अब भी पॉजिटिव बना हुआ है। उनका मानना है कि मॉनिटरी पॉलिसी में नरमी, डी-डॉलराइजेशन की प्रक्रिया और वैश्विक व्यापार तनाव सोने की कीमतों को सपोर्ट देते रहेंगे।

प्रणव मेर का अनुमान है कि 2026 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 से 5,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जबकि घरेलू बाजार में MCX पर इसके दाम ₹1.50 लाख से ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकते हैं।

ग्लोबल फैक्टर्स पर रहेगी नजर

निवेशकों की नजर अब बैंक ऑफ जापान की आगामी बैठक, अमेरिका-चीन आर्थिक हालात और वैश्विक व्यापार से जुड़े घटनाक्रमों पर टिकी है। बीते एक हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3.77% यानी $165.4 चढ़कर कॉमेक्स पर $4,584 प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच चुका है।

हालांकि केंद्रीय बैंकों की खरीदारी की रफ्तार पिछले वर्षों के मुकाबले कुछ धीमी हुई है, लेकिन करेंसी जोखिम और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन की जरूरत के चलते सोने में निवेश जारी रहने की उम्मीद है।

Auraiya News: फसल में पानी लगाने गए बुजुर्ग किसान की मौत

0

बिधूना। फसल की सिंचाई करने निकला बुजुर्ग किसान रात में वापस नहीं लौटा। पौत्र ने उनकी तलाश की तो वह खेत में मृत पड़े मिले। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।अछल्दा थाना क्षेत्र के बघईपुर निवासी नंदराम दोहरे (65) शनिवार शाम सात बजे खेत पर खड़ी फसल की सिंचाई करने गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं पहुंचे तो पौत्र योगेंद्र खेत पर उन्हें देखने गया।

वहां वह मृत अवस्था में मिले। उसकी सूचना पर ग्रामीण समेत परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने सर्दी से मौत की आंशका जताई है। नंदराम अपने इकलौते बेटे रामबाबू के साथ रहते थे। रविवार सुबह परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।