Sunday, February 22, 2026
Home Blog Page 140

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ओवरलोड डबल डेकर बस पलटी, 3 की मौत; यात्रियों की चीखों में गूंजा पूरा मार्ग!

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा थाना अरौल क्षेत्र में तड़के करीब 4 बजे हुआ। इस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कई यात्रियों की हालत नाजुक
घायलों में से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार मौके पर और नजदीकी अस्पतालों में किया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी स्वयं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की, चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की और डॉक्टरों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।

तेज रफ्तार और ओवरलोड बस बनी हादसे की वजह
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बस में क्षमता से ज्यादा यात्री बैठे थे और चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई यात्री उसी में फंस गए।

राहगीरों और टोल कर्मियों ने शुरू किया रेस्क्यू
हादसे के तुरंत बाद पास से गुजर रहे लोगों और एक्सप्रेसवे के टोल कर्मियों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

शिनाख्त जारी, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
पुलिस के मुताबिक, बस आगरा से लखनऊ जा रही थी और यात्रियों में कई लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग जिलों के हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने सभी ड्राइवरों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरलोडिंग न करने और खासकर रात व सुबह के समय सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की है।

मां-बेटी को उठवाने वाला इंस्पेक्टर बर्खास्त; हिरासत में लेकर किया था उत्पीड़न, अखिलेश दुबे का करीबी था आशीष द्विवेदी

0

कानपुर: कानपुर पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से हिरासत में लेने और उसके उत्पीड़न के मामले में पुलिस निरीक्षक आशीष कुमार द्विवेदी की भूमिका की पुष्टि होने के बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, द्विवेदी जेल में बंद वकील अखिलेश दुबे के करीबी माने जाते हैं। जिस महिला को हिरासत में लिया गया था, वह बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं।

शौचालय में फंदे से लटकी मिली थी महिला 
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) विनोद कुमार सिंह ने पुलिस निरीक्षक द्विवेदी को सेवा से बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की। वर्ष 2022 में एनआरआई सिटी स्थित एक व्यवसायी के घर से आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया था और उस समय थाना प्रभारी (नवाबगंज) आशीष कुमार द्विवेदी तथा चौकी प्रभारी रानू रमेश चंद्र ने घरेलू सहायिका एक नाबालिग लड़की और उसकी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अधिकारियों के अनुसार, मां-बेटी से आधी रात के बाद पूछताछ की गई और इसके बाद उन्हें ‘वन-स्टॉप सेंटर’ भेज दिया गया, जहां अगली सुबह महिला शौचालय में फंदे से लटकी मिली थी।

उप निरीक्षक रानू रमेश चंद्र के खिलाफ कार्रवाई अभी जारी 
पुलिस ने बताया कि जांच में अधिकारियों को अवैध हिरासत, उत्पीड़न और प्रक्रियागत उल्लंघनों के लिए दोषी पाया गया। द्विवेदी को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि उप निरीक्षक रानू रमेश चंद्र के खिलाफ कार्रवाई अभी जारी है। द्विवेदी की बर्खास्तगी के पीछे एक अन्य मामला भी है। वह उन छह पुलिसकर्मियों में शामिल थे जिन्हें 30 अगस्त को जेल में बंद वकील अखिलेश दुबे के साथ कथित मिलीभगत के आरोप में निलंबित किया गया था। अधिवक्ता दुबे पर हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाकर जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने का आरोप है। बर्खास्त होने से पहले द्विवेदी लगभग 80 दिनों से निलंबित थे।

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी की आज होगी बैठक

0

लखनऊ-नगर निगम कार्यकारिणी की आज होगी बैठक,नगर निगम मुख्यालय में 3 बजे से होगी बैठक ,बैठक में पुनरीक्षित बजट आज हो सकता पास,
नगर निगम में खींचतान से पुनरीक्षित बजट अटका था ,बजट से सड़क-नालियों की सफाई का होगा कार्य, खस्ताहाल सड़कों को लेकर कई मदों में बढ़ोतरी होगी..

लखनऊ न्यू गडौरा में मकान में लगी आग,

0

लखनऊ-न्यू गडौरा में मकान में लगी आग,फायर स्टेशन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची,अंडरपास बैरिकेडिंग से बड़े टैंकर फंसे,आलमबाग स्टेशन से भेजी गई 2 यूनिट,भूतल पर आग से ऊपर की मंजिलों पर धुआं फैला,मकान में फंसे व्यक्ति राकेश को सुरक्षित निकाला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू,सरोजिनी नगर के न्यू गडौरा का मामला.

सड़क किनारे पैर फिसलने से वृद्ध की मौत

0

इटावा- सड़क किनारे पैर फिसलने से वृद्ध की मौत, 75 वर्षीय अहिवरन सिंह मानसिक कमजोर थे, कोतवाली भरथना क्षेत्र का मामला

 

कानपुर डॉ. आरिफ की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन,

0

कानपुर- डॉ. आरिफ की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, दिल्ली बम ब्लास्ट के आतंकी उमर का है करीबी, डॉ. मोहम्मद आरिफ की सैलरी पर तत्काल रोक, कानपुर कार्डियोलॉजी संस्थान ने रोक लगाई है,, संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश वर्मा का एक्शन, DGME को पत्र भेजकर तत्काल रोक लगवाई, संस्थान ने 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह वेतनमान भी रोका

 

औरैया 7 साल से अनुपस्थित शिक्षिका बर्खास्त,

0

औरैया – 7 साल से अनुपस्थित शिक्षिका बर्खास्त, प्राथमिक विद्यालय जैतापुर में थी तैनाती, अफसरों के कई पत्रों के बाद भी कार्रवाई लंबित रही, शिक्षिका एक बार भी सुनवाई में नहीं पहुंची, कमेटी रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त किया, BSA संजीव कुमार ने 3 नवंबर को बर्खास्त किया

कानपुर में पुलिस टीम के ऊपर बेखौफ बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला

0

कानपुर – कानपुर में पुलिस टीम के ऊपर हमल, बेखौफ बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया, मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस , मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, फायरिंग करते हुए मौके से भागे बदमाश, पुलिस ने दौड़कर 3 अभियुक्तों को पकड़ा, अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की दबिश, कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र की घटना

 

लखनऊ पॉलीथिन,गंदगी-अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

0

लखनऊ- पॉलीथिन,गंदगी-अतिक्रमण के खिलाफ अभियान , नगर निगम में 50 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला, देवा रोड,कमता चौराहा से इंदिरा नहर तक अभियान , दुकानों से पॉलीथिन ज़ब्त कर लगाया गया जुर्माना , अतिक्रमण-गंदगी फैलाने पर भी जुर्माना वसूला गया

लखनऊ में अवैध डेयरी,झुग्गियों पर LDA का एक्शन,

0

लखनऊ- लखनऊ में अवैध डेयरी,झुग्गियों पर LDA का एक्शन, गोमती नगर विस्तार में सेक्टर-1 में ध्वस्तीकरण, सड़क किनारे बनीं अवैध डेयरी,झुग्गी-झोपड़ी हटाई , ग्वारी फ्लाईओवर के पास डेयरी,कार वर्कशॉप हटाई, सड़क पर गंदगी, जलभराव की मिल रही थी शिकायतें, एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण हटाए गए, कुछ झुग्गी निवासियों को 1 सप्ताह की मोहलत दी