दिबियापुर (औरैया)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बाबू राम पाण्डेय इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान मॉडल तैयार किए।प्रदर्शनी में कक्षा 11 की शिखा और नीतिका ने डाइजेस्टिव सिस्टम का मॉडल बनाकर प्रथम स्थान अर्जित किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए मॉडलों को शिक्षकों ने खूब सराहा। इसमें शिखा और नीतिका का मॉडल प्रथम रहा।कक्षा 6 की छात्राएं साक्षी, रक्षा, तेजस्विनी और मीनाक्षी ने वेस्ट मैनेजमेंट का मॉडल बनाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 8 की अनुष्का, आकांक्षा और साक्षी ने अपोजिट वर्ड एक्टिविटी पर आधारित मॉडल बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पुष्पलता श्रीवास्तव ने बच्चों की कमियों व खूबियों के बारे में बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग बताया। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. ललित पांडेय, प्रबंधक दिनेश पांडेय, प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा, उप प्रधानाचार्य आशीष राज, कोऑर्डिनेटर सुनीता राजपूत, एक्टिविटी इंचार्ज माही कुशवाहा एवं अवंतिका आदि मौजूद रहे।