Monday, March 10, 2025

दिल्ली की किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए, क्या आप होंगी शामिल? जान लें योग्यता

यह भी पढ़े

नेशनल डेस्क: दिल्ली में आज महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान कर सकती हैं। दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए दी जा सकते हैं। दरअसल, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपए दिए जाएंगे और अब दिल्ली सरकार इस योजना को लागू करने की तैयारी में है।

इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को लागू करने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत उन महिलाओं को ₹2500 दिए जाएंगे जिनकी वार्षिक घरेलू आय ₹3 लाख से कम है और जो टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं। योजना के तहत केवल वे महिलाएं ही पात्र होंगी, जो सरकारी नौकरी नहीं करतीं और किसी अन्य सरकारी वित्तीय सहायता का लाभ नहीं ले रही हैं।

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए तैयार किया पोर्टल
दिल्ली सरकार ने इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी विकसित किया है, जहां महिलाएं योजना में रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार महिलाओं की पहचान करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि वे योजना के पात्र हैं। इसके लिए आयकर विभाग और अन्य सरकारी विभागों से डेटा भी प्राप्त किया जाएगा। पोर्टल पर आवेदन आधार कार्ड से जुड़े होंगे और महिलाओं का विवरण भी लिया जाएगा।

इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपए
यदि कोई महिला पहले से किसी सरकारी योजना जैसे विधवा पेंशन या वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रही है, तो उसका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
इसी कड़ी में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं इस योजना के तहत पात्र नहीं होंगी, क्योंकि उन्हें पहले से ही वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना 1,000 रुपये प्रति माह के अनुदान के लिए रखे गए बजट से अलग होगी, और अगले वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिए बजट बढ़ाया जाएगा।

इस जगह हो सकता है कार्यक्रम
योजना के लॉन्च के दौरान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य मंत्री छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को ₹2500 देने की शुरुआत कर सकते हैं। इस मौके पर दिल्ली में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें लिखा था, “बस 3 दिन और, हर महिला को हर महीना ₹2500।” वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने वादा किया था कि हर महीने महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे महिला दिवस (8 मार्च) तक लागू करने का संकल्प लिया था। सूत्रों के अनुसार, सरकार का अनुमान है कि लगभग 15 से 20 लाख महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हो सकती हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे