अब मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस सुलह-समझौता कराने में जुटी हैं, फिलहाल वर पक्ष शादी करने को तैयार नहीं है। मामला बिधूना कोतवाली इलाके का है। इलाके के एक गांव में छह मार्च को बेला थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी।रात 11 बजे बरात गांव पहुंची तभी गाड़ियां खड़ी करने को लेकर बराती व जनाती के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने से नाराज दूल्हा घर लौट गया। पूरी रात फोन से एक दूसरे की रिश्तेदार मनाने का दौर चला। पर वर पक्ष शादी करने को तैयार नही हुआ।शुक्रवार की देर शाम मामला बिधूना कोतवाली पहुंचा तो लड़की के पिता व भाई गलती मान ली, लेकिन लड़का व उसके रिश्तेदार शादी करने को राजी नहीं हुए, हालांकि पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में जुटी है। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि लड़का पक्ष ने समय मांगा है। एक से दो दिन में शादी करने बात कही है।
Auraiya News: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में लौटी बरात, थाने पहुंचा मामला
