मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में मिली 22 साल की लड़की की लाश।उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक अज्ञात लड़की का शव बरामद किया गया है। लड़की का शव लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिला है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृत लड़की की उम्र 22 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ डेस्क एडिटर: प्रीती शुक्ला