लखनऊ डेस्क। राष्ट्रीय कैडेट कोड-एन.सी.सी. (#NCC) आज अपना 74वां स्थापना दिवस मना रहा है।दुनिया का सबसे बड़ा यह गणवेशधारी युवा संगठन 1948 में स्थापित हुआ था। एन.सी.सी. दिवस पर कैडेट आज समूचे देश में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक विकास के कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।