गांव मानपुर में रविवार सुबह किसान का शव उसके खेत में बने मचान में क्लच वायर के फंदे पर मिला। परिजन के अनुसार कर्ज न चुका पाने से तंग आकर किसान ने आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। गांव निवासी सुनील दत्त (53) खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बेटी उजाला ने बताया कि पिता के नाम तीन बीघा जमीन है। भाई आदर्श की शादी व अन्य कार्यों के लिए पिता ने बैंक से तीन लाख रुपये का लोन लिया था लेकिन खेती करने पर पैदावार अच्छी न होने से वह कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। बैंक की ओर से नोटिस आने पर वह परेशान थे। शनिवार शाम को वह घर से खेत पर बाजरे की फसल की रखवाली करने गए थे।
औरैया में किसान ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम


