Tuesday, February 17, 2026

Auraiya News: खाद के लिए अराजकता की तो होगी कार्रवाई

यह भी पढ़े

बिधूना। अछल्दा क्षेत्र के बैसोली समिति में खाद वितरण में सचिव के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद प्रशासन के तेवर सख्त हो गए हैं। अब खाद वितरण में अराजकता या उपद्रव करने वालों से प्रशासन सख्ती करेगा। शनिवार को कोतवाली में बैठक कर एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

 

बैठक में एसडीएम गरिमा सोनकिया ने खाद वितरण को सुव्यवस्थित करने को संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कहा कि अब से खाद पुलिस, लेखपाल व सचिव की संयुक्त टीम की मौजूदगी में वितरित होगी। किसानों को टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद दी जाएगी, ताकि भीड़भाड़ व अव्यवस्था की स्थिति न बने। एसडीएम ने कहा कि खाद की जितनी मात्रा स्टॉक में उपलब्ध है। उसी के अनुसार टोकन वितरण किया जाए। खाद की कमी होने की स्थिति में अधिक टोकन न बांटे जाएं। चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति खाद वितरण में अराजकता फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने किसानों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें। खाद लेने आते समय आवश्यक कागजात लेकर आएं और टोकन के अनुसार खाद प्राप्त करें। इस मौके पर कोतवाल मुकेश बाबू चौहान, क्षेत्रीय लेखपाल व सराय प्रथम, रुरुखुर्द, भटौली, ताजपुर, रुरुकलां, बराहार व पुरवा बंसता आदि सहकारी समितियों के सचिव मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे