Kanpur News: कचहरी की छठवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली महिला स्टेनो नेहा ने आत्महत्या से पहले अपनी मां से पांच बार फोन पर बात की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर दर्ज कर ली है और पेशकार व चपरासी पर लगे प्रताड़ना के आरोपों की जांच के लिए कार्यालय स्टॉफ के बयान लेगी।

कानपुर में सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात महिला स्टेनो नेहा (25) ने कचहरी की छठवीं मंजिल से कूदने से पहले अपनी मां से बातचीत की थी। पहला फोन मां की ओर से दोपहर 1:11 बजे आया। इसके बाद दोनों के बीच 1:52 बजे तक पांच बार फोन पर बात हुई। यह जानकारी पुलिस को नेहा की कॉल डिटेल से मिली है।
मां से पहले स्टेनो के पिता ने भी उन्हें फोन किया था। कोतवाली पुलिस माता-पिता से जानकारी जुटा रही है। सोमवार को उनके पिता की तहरीर ले ली गई है। घाटमपुर निवासी नेहा ने शनिवार दोपहर कचहरी की छठवीं मंजिल की छत कूदकर जान दे दी थी। महिला स्टेनो के परिजनों ने कोर्ट के पेशकार और चपरासी पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।पुलिस के पास आ गई है नेहा की कॉल डिटेल
कोतवाली पुलिस ने पेशकार की ओर से अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को पुलिस के पास नेहा की कॉल डिटेल आ गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि आखिरी बार उनकी परिजनों से क्या बात हुई थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की जानकारी के लिए कार्यालय स्टॉफ के बयान लिए जाएंगे।
साक्ष्य मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
ये था पूरा मामला


