Kanpur News: कानपुर हैलट में पटाखे छुड़ाने से घायल हुए 28 रोगी इलाज के लिए पहुंचे। 21 लोगों की आंख में चोट लगी, जबकि एक व्यक्ति की आंख फटने के कारण उसका ऑपरेशन किया गया। सात लोगों के हाथ-पैर जले थे।
कानपुर में पटाखे जलाने में लापरवाही से 28 लोगों को चोट आई है। रोगियों का हैलट में इलाज किया गया है। सात लोगों के हाथ, पैर और पीठ जल गई। वहीं, 21 की आंख में चोट लगी है। एक व्यक्ति की पूरी आंख फट गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ परवेज़ खान ने बताया कि आंख फटने वाले रोगी का ऑपरेशन किया गया।
उसकी रेटिना तथा आंख का सफेद हिस्सा डैमेज हो गया। एक और रोगी गंभीर हालत में भर्ती है। बाकी रोगियों का इलाज करके डिस्चार्ज कर दिया गया। प्लॉस्टिक सर्जन डॉ प्रेम शंकर ने बताया कि हाथ, पैर और पीठ जलने के सात रोगी आए। उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सभी पटाखों से जले थे। बर्न का कोई रोगी भर्ती नहीं है।