Thursday, February 19, 2026

एअर इंडिया की फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार थे 172 यात्री

यह भी पढ़े

नेशनल डेस्कः दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण सोमवार रात आपात स्थिति में भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर उतारा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि विमान के ‘कार्गो होल्ड’ में खतरे की चेतावनी मिलने के बाद उड़ान (एआईसी 2487, ए320 नियो, वीटी-ईएक्सओ) को भोपाल हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया।

 

उन्होंने कहा, ‘‘मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए भारतीय समयानुसार रात सात बजकर 33 मिनट पर बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। कुछ ही मिनटों बाद, चालक दल ने पुष्टि की कि खतरा टल गया है और सभी विमान प्रणालियां सामान्य हैं। विमान में 172 यात्री सवार थे और यह विमान रात आठ बजे सुरक्षित उतर गया। सभी परिचालन अब सामान्य हैं।”

भोपाल हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण, अग्निशमन सेवा और विमानन कंपनियों के कर्मियों ने विमान को सुरक्षित उतारने के लिए स्थिति को कुशलतापूर्वक नियंत्रित किया। हवाई अड्डे के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि इस घटना से हवाई अड्डे का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे