Monday, February 16, 2026

Auraiya News: आज अंतिम दिन, 49 हजार बच्चों की यू-डायस पर फीडिंग नहीं

यह भी पढ़े

औरैया। जिले में जुलाई माह से यू-डायस पर छात्रों के ब्योरा दर्ज करने की कवायद शुरू हुई थी। पांच माह बीत जाने के साथ ही 15 नवंबर को अंतिम तारीख भी खत्म होनी जा रही है। बावजूद जिले के 49 हजार बच्चों की सूचना दर्ज नहीं की जा सकी है। ऐसे में इन बच्चों को टीसी कटाने से लेकर दूसरे स्कूल में दाखिला लेने के लिए परेशानी का सामना करना होगा। हालांकि विभाग अब लापरवाही कर रहे स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी बना रहा है।जिले में बेसिक और माध्यमिक विभाग की ओर से 2355 स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। बेसिक के सरकारी स्कूलों में बच्चों की यू-डायस पर फीडिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। लेकिन प्राइवेट व अन्य स्कूलों की ओर से इस काम में लगातार सुस्ती बरती जा रही है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में पिछले साल 2,73,624 बच्चे पंजीकृत थे। जिनका ब्योरा यू-डायस पर फीड किया गया था। नए सत्र के साथ जुलाई में शुरू हुई यू-डायस पर फीडिंग का सिलसिला शनिवार को खत्म हो रहा है। शासन स्तर से ये अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। बावजूद अभी तक 49 हजार बच्चों की जानकारी पिछले साल के मुकाबले अभी तक पोर्टल पर फीड नहीं की जा सकी है। 49 हजार का ये बड़ा आंकड़ा विभाग के लिए सिरदर्द बना है। साथ ही साथ आगामी दिनों में इन बच्चों को दूसरे स्कूलों में दाखिला लेने के लिए भी परेशान होना पड़ेगा। ऐसे में शिक्षा विभाग इन बच्चों की जानकारी साझा न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।कुछ स्कूलों में न के बराबर छात्रों की सूचना दी गई है। ऐसे में इन स्कूलों की मान्यता पर भी संकट गहराया है। यू-डायस प्रभारी अंकुर गुप्ता ने बताया कि 49 हजार बच्चों का ब्योरा इस बार यू-डायस पर दर्ज नहीं हुआ है। शनिवार को अंतिम तारीख है। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि यू-डायस पर जानकारी न देने वाले स्कूलों पर अगले सप्ताह कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है।

शासन स्तर से स्कूल, शिक्षक व छात्रों की मानीटरिंग यू-डायस के जरिए की जा रही है। वहीं टीसी व दाखिले को लेकर यू-डायस पर प्रत्येक छात्र के रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता कर दी गई है। बिना रजिस्ट्रेशन के टीसी व दूसरे स्कूल में दाखिले रुक जाते हैं। खास तौर पर नवोदय विद्यालय में दाखिले पाने वाले बच्चों को इस परेशानी से जूझना पड़ता है

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे