Saturday, March 15, 2025

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

यह भी पढ़े

लखनऊ डेस्क: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी (88) का रविवार सुबह निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी ने रविवार सुबह 5 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। बीते साल 8 दिसंबर को बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। उसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

30 दिसंबर को उनको सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ समय इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था ताकि संक्रमण न हो जाए। वह ठीक से भोजन भी नहीं कर पा रहे थे। पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश की विधानसभा के स्‍पीकर भी रह चुके हैं।

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे