Thursday, March 19, 2026

Auraiya: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम, फरार चालक की तलाश जारी

यह भी पढ़े

Auraiya News: औरैया के बेला में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिधूना क्षेत्र में पुरवा ताल के सामने गंगा ईंट भट्ठा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे एक घंटे यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार मुड़यायी गांव निवासी रघुनाथ (35) पुत्र फूल सिंह साइकिल से बिधूना से अपने घर लौट रहे थे।

तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रघुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मृतक रघुनाथ अविवाहित थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिवार में चार भाई संजू, हरगोविंद और जीतू सहित अन्य सदस्य हैं, जबकि बहनों में रूबी, प्रीति और रीता हैं।  हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान, एरवाकटरा विनेश जादौन, बेला थाना अध्यक्ष संदीप जादौन सहित पुलिस बल रहा मौजूद। 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे