Sunday, March 22, 2026

Etawah News: ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, सिपाही समेत बेटा-बेटी घायल

यह भी पढ़े

इटावा। नेशनल हाईवे स्थित कटौराघाट पर शनिवार दोपहर को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा पलटकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार से टकरा गया। इसमें सिपाही समेत बेटा-बेटी घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बालिका को बेटी सैफई रेफर कर दिया गया।

हरविंद कुमार निवासी गढिया, मैनपुरी यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह पत्नी बेबी, बेटी साक्षी (12) व कृष्णा (6) के साथ आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे होते हुए घर जा रहे थे। वह कटौरा घाट पुल पर खड़े थे। इस दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट कर उनकी बाइक से टकरा गया। इसमें हरविंद समेत बेटी साक्षी व बेटा कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. ओमकांत राजपूत ने साक्षी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। वहीं, जिला अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना संबंधित थाने को भेज दी।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे