पंजाब: पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पलटवार किया है। हरसिमरत बादल ने कहा कि पंजाब के जो कांग्रेस नेता अपने आका राहुल गांधी का भाग-भागकर स्वागत कर रहे हैं, वे अपने जमीर को जगाएं। राहुल की दादी ने पंजाब पर अत्याचार करवाए थे। आज तक गांधी परिवार ने खुलकर दोनों हमलों पर माफी नहीं मांगी। उधर, सुखबीर सिंह बादल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने पंजाब के टुकड़े कर हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान जैसे प्रदेशों को बनाया। रिपेरियन के तहत पंजाब के हक से इंदिरा गांधी ने राजस्थान को पानी दिया था। हमारे काफी गांव ऐसे हैं, जहां पर पानी नहीं पहुंचता। सांसद ने सीएम मान पर निशाना साधा और कहा कि अब मुख्यमंत्री मान भी पानी को लेकर केंद्रीय मंत्री से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर माप के दौरान पंजाब के पास पानी ज्यादा निकला तो क्या भगवंत मान पानी देने पर सहमत हो जाएंगे। सांसद बादल ने कहा कि पहले पांच वर्ष कांग्रेस ने पंजाब में बुरा हाल कर दिया और अब राज्य में आप सरकार पंजाब के हर एक हक पर डाका मारने में लगी है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग आप सरकार की पंजाब विरोधी नीतियों को जान चुके हैं। गांधी परिवार जोड़ना नहीं बल्कि तोड़ना जानता: सुखबीर सिंह बादल शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी की और कहा कि गांधी परिवार जोड़ना नहीं बल्कि तोड़ना ही जानता है। भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ ड्रामा है। गांधी परिवार के राज में जितने दंगे हुए है?
लखनऊ डेस्क