Saturday, March 15, 2025

दुःखद: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह की मौत

यह भी पढ़े

पंजाब :राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि संतोख सिंह जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चल रहे थे तभी उनकी तबीयत ख़राब होने लगी। उन्हें फिल्लौर में दिल का दौरा पड़ा था।कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लुधियाना के एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। विवरण की प्रतीक्षा है। (पहले के दृश्य)

उन्हें तुरंत ही एंबुलेस के ज़रिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। पंजाब के जालंधर से सांसद संतोख सिंह लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े थे। हालांकि सांसद की मौत के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके संतोख सिंह की मौत की जानकारी दी है।

संवाद्दाता:शिवम मिश्रा

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे