सीएम ने प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, वर्तमान भारत के शिल्पी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, क्रांतिकारियों के सिरमौर नेता सुभाषचंद्र बोष समेत भारत के उन महान सपूतों को भी याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। देश को स्वतंत्र कराया।
Lucknow: सीएम योगी आज 35 पुलिसकर्मियों को करेंगे सम्मानित, गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई पाएंगे प्रशस्ति पत्र
सीएम योगी सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद अदम्य साहस का परिचय देने वाले 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक देकर सम्मानित करेंगे। इसके अलावा 25 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देंगे।
मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र तथा एक हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जागी। वहीं मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपये की एकमुश्त नकद धनराशि दी जाएगी।इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री वीरता पदक बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, एसटीएफ के निरीक्षक अमित, उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य, राहुल कुमार, घनश्याम यादव, मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह, आरक्षी अमित त्रिपाठी, मथुरा के उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, गाजियाबाद के निरीक्षक मनीष बिष्ट व मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी।
इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र
उपनिरीक्षक अमित कुमार, आरक्षी शेखर वर्मा, सरफराज अहमद बरेली), उप निरीक्षक पीयूष कुमार लखनऊ कमिश्नरेट, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार, आरक्षी पवन भाटी, सोनू भाटी मथुरा, एसटीएफ के मुख्य आरक्षी बैजनाथ राम, आलोक रंजन, शिवानंद शुक्ला, आरक्षी विनोद कुमार यादव, आगरा कमिश्नरेट के निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा, जयवीर सिंह, मैनपुरी के आरक्षी नवनीत कुमार, मथुरा जीआरपी के निरीक्षक विकास सक्सेना, मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार, जौनपुर के निरीक्षक आदेश त्यागी, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार सिंह, आज़मगढ़ के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र यादव, अभिमीत कुमार तिवारी, आरक्षी सन्नी कुमार, संभल के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, एटीएस के निरीक्षक भारत भूषण तिवारी, मुख्य आरक्षी संजय कुमार, मदन कुमार पासवान।
Republic Day: राजधानी में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया जा रहा 77वां गणतंत्र दिवस
राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मना जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर सीएम योगी ने कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में तिरंगा फहराया। इसके बाद झंडे को सलामी दी। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि 76 वर्षों इस यात्रा में अनेक उतार चढ़ाव हमारे इस संविधान ने देखे हैं। इस सबके के बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्पों के अनुरूप उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक प्रत्येक भारतवासी के गौरव और अखंडता के लक्ष्य को बढ़ाते हुए एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करता हूं। जिनके नेतृत्व में भारत ंमें स्वाधीनता आंदोलन ने स्मृतियां प्राप्त कीं।
यूपी: प्रदेश में बजट की तैयारी हुई शुरू, सीएम बोले- आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाने वाला हो बजट
ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को सरकार से बड़ी अपेक्षाएं हैं और उन पर खरा उतरना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी बजट का केंद्र लोककल्याण होना चाहिए। गरीब, किसान, श्रमिक, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही बजट की मूल भावना होनी चाहिए।
बैठक में मुख्यमंत्री के अधीन विभागों तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के विभागों के बजट प्रस्तावों, नई मांगों और केंद्रीय बजट 2026-27 के संदर्भ में राज्य सरकार के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक फरवरी को केंद्र सरकार का आम बजट आएगा, उसमें उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रावधानों का अध्ययन कर विभागीय बजट प्रस्तावों में आवश्यक संशोधन किए जाएं। उन्होंने बताया गया कि 2026-27 के प्रस्तावों में लोककल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता, सामाजिक सुरक्षा के विस्तार और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। खाद्य सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रावधानों को इस दृष्टि से तैयार किया जा रहा है कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को मिले समान लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था ही विकास और निवेश की आधारशिला है। उन्होंने पुलिस, न्याय और प्रशासन से जुड़े प्रस्तावों को जन-सुरक्षा, त्वरित न्याय और नागरिक विश्वास बढ़ाने वाला बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवसंरचना विकास पर जोर देते हुए कहा कि सड़क, भवन और अन्य परियोजनाओं से कनेक्टिविटी, औद्योगिक गतिविधियां और रोजगार बढ़ें, ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को समान लाभ मिले। वित्तीय अनुशासन पर बल देते हुए उन्होंने संसाधनों के प्रभावी और समयबद्ध उपयोग के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था ही विकास और निवेश की आधारशिला है। उन्होंने पुलिस, न्याय और प्रशासन से जुड़े प्रस्तावों को जन-सुरक्षा, त्वरित न्याय और नागरिक विश्वास बढ़ाने वाला बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवसंरचना विकास पर जोर देते हुए कहा कि सड़क, भवन और अन्य परियोजनाओं से कनेक्टिविटी, औद्योगिक गतिविधियां और रोजगार बढ़ें, ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को समान लाभ मिले। वित्तीय अनुशासन पर बल देते हुए उन्होंने संसाधनों के प्रभावी और समयबद्ध उपयोग के निर्देश दिए।
बेला रजबहा उफनाने से 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न
बेला। गांव झबरा में शुक्रवार की रात क्षेत्र के रजबहे का पानी ओवरफ्लो होने से किसानों की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों के सामने फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है।किसानों ने बताया कि कन्नौज की हजारिया नहर से गुनहा पुल के पास से निकला रजबहा झबरा गांव से होते हुए पांडु नदी में आता है। कई वर्षों से उसकी सफाई न होने के कारण रजबहा पूरी तरह बंद हो गया है। कहीं झाड़ियां हैं तो कहीं कुछ किसानों ने ही इसे अवरुद्ध कर दिया है। इससे पानी छोड़े जाने पर रजबहा उफना जाता है।
यही कारण है कि बीतीरात पानी ओवरफ्लो होने से झबरा निवासी रोहित कुमार की 10 बीघा, हिमांशु आजाद की छह बीघा, गौरव की 11 बीघा, यदुनाथ की सात बीघा व शिवम की सात बीघा में खडी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
किसानों ने स्वयं रजबहा को बंद कर खेतों में आ रहे पानी को रोका। सिंचाई विभाग के अभियंता रमाकांत ने बताया कि रजबहा कन्नौज क्षेत्र में आता है।
Auraiya News: जंगली जानवर के काटने से हुई थी महिला की मौत
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में हुई महिला के साथ हुई घटना के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के काटने से मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में जुट गई है।गांव जगन्नाथपुर निवासी राम दुलारी (75) पर बृहस्पतिवार की रात जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। उनके चेहरे को जानवर ने बुरी तरह नोच लिया था। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह घर में अकेली रहती थीं। शुक्रवार सुबह उनके न उठने पर पड़ोसी कल्लू ने दीवार से झांक कर देखा तो जमीन पर उनका शव खून से सना पड़ा दिखा। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर ग्रामीण अंदर पहुंचे थे।
ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अजीतमल मनोज गंगवार, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवर के काटने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस कबर बिज्जू नाम का आदमखोर जानवर के काटने की आशंका जता रही है।
उधर, पोस्टमार्टम के बाद महिला का पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी आरके राठौर ने बताया कि जानवर की तलाश की जा रही है।
Auraiya News: ठंड में लापरवाही लोगों को कर रही बीमार
औरैया। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा दमा रोगी भी आ रहे हैं।डॉक्टर बता रहे हैं कि दिन में ठंड कम होने से लोग लापरवाही बरते रहे हैं, जबकि शाम होते ही ठंड बढ़ रही। ऐसे में मरीजों को दवा के साथ-साथ ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही।
रोजाना दोपहर में धूप खिल रही है। वहीं सुबह-शाम और रात में ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक चला जा रहा है। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों को उतार दे रहे हैं। वहीं शाम होते ही ठंडी हवा चलने से पारा गिर जा रहा है। गर्म कपड़ों को समय से न पहनने के चलते लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं।ठंड की वजह से लोग बुखार, खांसी व जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। खास तौर पर दमा रोगियों की मुश्किलें बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उन्हें ऑक्सीजन व इनहेलर लेना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की डॉ. अपर्णा शंखवार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। साथ ही दमा रोगी भी बढ़े हैं।
ओपीडी में इनकी संख्या 300 के पार पहुंच रही है। ठंड को लेकर जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। ऐसे में मरीजों को उपचार के साथ ही दिन में भी गर्म ऊनी कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।
एरवाकटरा रुपयों के लेनदेन के विवाद में रची थी लूट की झूठी कहानी
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के कुदरकोट रोड पर 20 जनवरी की रात बहन और भांजे से लूट की सूचना फर्जी निकली।दामाद और ससुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर यह साजिश रची गई थी। वहीं, पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले भाई पर शांतिभंग में कार्रवाई की है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
कन्नौज स्थित छिबरामऊ के गांव बहनपुरा निवासी सोनू शाक्य ने 20 जनवरी की रात थाने पहुंचकर लूट की सूचना दी थी। युवक का आरोप था कि गांव नगला बोझ के पास बहन शिखा व भांजे को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस की प्राथमिकी जांच में वारदात संदिग्ध लगी। दूसरे दिन पुलिस ने घटनास्थल से लेकर गांव कुदरकोट तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोई ठोस साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को थाने बुलाया और कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया।पुलिस के अनुसार शिखा के पति गौतम से शिखा के पिता कमलेश ने 250000 रुपये लिए थे। नवंबर 2025 को कमलेश ने दामाद गौतम को 80 हजार रुपये वापस कर दिए थे। इसके बाद दामाद ने शेष रुपये मांगे तो शिखा ने भाई के साथ घर जाते समय जेवरों के लूट की झूठी साजिश रच दी। साजिश के तहत भाई सोनू ने लूट की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार शिखा ने अपने कान को काट कर खुद को चोट पहुंचाई थी।
सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि लूट की सूचना झूठी थी। इससे मामले में सूचना देने वाले युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
दिबियापुर शराब के नशे में कुएं में गिरे युवक की मौत
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव रेहड़ा स्थित कुएं में एक युवक गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक अपनी बुआ के घर रहता था। पुलिस की जांच में युवक के शराब के नशे में कुएं में गिरा था।कानपुर देहात स्थित थाना बरौर के गांव मदनपुर निवासी संतोष (40) कई सालों से सहायल के गांव रेहड़ा निवासी बुआ के घर रहता था। शुक्रवार शाम गांव स्थित कुएं के पास से निकले ग्रामीणों ने आवाज सुनी। ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो संतोष कीचड़ में फंसा मिला।जानकारी पर संतोष के परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस उसे सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि शुक्रवार की शाम संतोष ने कुएं के पास शराब पी थी। नशे की हालत में उठते ही युवक लड़खड़ाकर कुएं में जा गिरा। सहायल के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जांच व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

