Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 2

Auraiya News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत

0

औरैया। दुकान के ऊपर काम करते समय हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आए एक मजदूर माठू ने कानपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शहर के मोहल्ला मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी सुधीर कुमार पोरवाल (45) और माठू (52) सोमवार को एक दुकान के ऊपर निर्माण कार्य काम कर रहे थे। इस दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से सरिया छू जाने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया था।कानपुर पहुंचने पर सुधीर कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, माठू की गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी, बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बेहाल हो गए।

इसके बाद परिजन निर्माण कराने वाले दुकानदार के यहां पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन ने बताया कि माठू इसी दुकान में लंबे समय से काम कर रहे थे।

उधर, हंगामे की जानकारी होते ही कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन को कार्रवाई व मुआवजा दिलाए जाने को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हो गए।

Auraiya News: अबकी 71 केंद्रों में कराई जाएगी यूपी बोर्ड परीक्षा

0

औरैया। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए 2300 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। इन कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।71 केंद्रों पर हाईस्कूल के 20866 व इंटरमीडिएट के 19394 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जहां सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर और मजिस्ट्रेट की निगरानी रहेगी। संवेदनशील केंद्रों की निगरानी एसटीएफ करेगी।यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से प्रस्तावित है। शासन में भेजे गए स्कूलों के आवेदन व आपत्ति के बाद अब 71 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 2300 अध्यापकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा। इसके लिए केंद्रवार अध्यापकों की मांग जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्या ने की है। बेसिक व माध्यमिक के शिक्षकों को इसमें शामिल किया गया है।

नए प्रावधानों के अनुसार 40 परीक्षार्थियों वाले कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। जबकि 41 से 60 छात्रों वाले कक्षों में तीन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी शिक्षक दूसरे स्कूल के तैनात रहेंगे। अबकी5 हाईस्कूल के लिए 20866 व इंटर के लिए 19394 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा ड्यूटी के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं रख सकेंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 71 परीक्षा केंद्रों पर होने जा रही बोर्ड परीक्षा को लेकर 2300 से ज्यादा शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के तौर पर सूचीबद्ध किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी शिक्षक दूसरे विद्यालय के रखे जाएंगे।
-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस

HPRCA Vacancy 2026: हिमाचल में सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर भर्ती, केवल महिला कर सकेंगी आवेदन

0

HPRCA Assistant Staff Nurse Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने पूर्णकालिक नियुक्ति के आधार पर सहायक स्टाफ नर्स के कुल 390 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर शुरू होगी।

यूपी: प्रदेश में अब मिलेंगे फाइबर गैंस सिलेंडर, लोहे के मुकाबले वजन होगा आधा; रुकेगी चोरी- नहीं होगा विस्फोट

0

प्रदेश में अब उपभोक्ताओं को लोहे के बजाय फाइबर के कंपोजिट गैस सिलेंडर मिलेंगे। इनका वजन लोहे के सिलेंडर की अपेक्षा आधा है। सिलेंडर के पारदर्शी होने की वजह से खर्च होने वाली गैस का स्तर भी दिखता रहेगा। ये सिलेंडर में 10 किलो और पांच किलो गैस भराव क्षमता के हैं।प्रदेश में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर के घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या करीब 5.5 करोड़ है। अब कंपनियां लोहे के सिलेंडर के बजाय फाइबर सिलेंडर दे रही हैं। इसकी शुरुआत इंडियन आयल (इंडेन) ने की थी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, आगरा सहित विभिन्न शहरों में पुराने उपभोक्ताओं को प्लास्टिक के सिलेंडर दिए गए।

उपभोक्ताओं के उत्साह को देखते हुए अब नए कनेक्शन पर भी प्लास्टिक बॉडी सिलेंडर दिए जा रहे हैं। मंगलवार को भारत गैस ने भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में पुराने उपभोक्ताओं के लिए फाइबर सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया है। पहले से कनेक्शन लेने वालों को 300 रुपये और पुराना सिलेंडर अपनी एजेंसी पर जमा करना होगा। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों की एजेंसियों पर ये सिलेंडर पहुंचने लगे हैं। जल्द ही अन्य कंपनियां भी फाइबर बॉडी सिलेंडर का वितरण शुरू करने की तैयारी में हैं। 

क्या है खासियत

– घरेलू लोहे के सिलेंडर का वजन 15 किलो और गैस 14.50 किलो होने पर कुल वजन करीब 30 किलो होता था। फाइबर बॉडी सिलेंडर में 10 किलो गैस और पांच किलो का सिलेंडर होगा।
– वजन कम होने की वजह से महिलाएं भी इसे आसानी से उठा सकेंगी और एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकेंगी।
– अभी तक 14.50 किलो की कीमत 890 ली जाती थी। यानी एक किलो का मूल्य 61.37 रुपये हुए। ऐसे में 10 किलो का मूल्य करीब 613.70 रुपये लिया जाएगा। समय-समय पर मूल्य निर्धारण के हिसाब से कीमत बढ़ेगी अथवा घटेगी।

देख सकेंगे कितनी बैच बची है

– फाइबर बॉडी सिलेंडर पूरी तरह से पारदर्शी है। इसमें यह दिखता रहेगा कि अभी सिलेंडर में कितनी गैस बची है?
– इस सिलेंडर की बनावट मॉर्डन किचेन को ध्यान में रखकर किया गया है। इसमें पुराना रेगुलेटर भी लग सकेगा। रेगुलेटर प्वाइंट को आकर्षक बनाया गया है।
– लोहे के सिलेंडर में आग लगने पर वह ब्लास्ट होता था। ऐसे में पूरा घर प्रभावित होने की आशंका रहती थी। फाइबर सिलेंडर पिघलकर नष्ट हो जाएगा।
– यह देखने में सुंदर है। इसमें कई रंग भी है। फाइबर होने के नाते पूरी तरह से जंग प्रतिरोधी होगा।
– इन दोनों में पुराना वाला रेग्युलेटर लगेगा। इसमें आप आसानी से देख सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। फिलहाल 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर में पुराने सिलेंडर के मुकाबले लगभग 4 किलो गैस कम आएगी।

पीएनजी का भी बढ़ रहा है दायरा

प्रदेश में पीएनजी का भी दायरा तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ की गोमती नगर, इंद्रा नगर सहित कई कालोनियों में लोगों के किचन तक पाइप लाइन पहुंच गई हैं। अकेले लखनऊ में करीब 20 हजार से ज्यादा कनेक्शन् हैं। प्रदेश में वर्ष 2023 तक 1.05 करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।

आंकड़ों से इस तरह समझिए

प्रदेश में एलपीजी वितरक करीब 4500
प्रदेश में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट 27
प्रदेश में हर साल बढ़ते नए कनेक्शन करीब 12 लाख
प्रदेश में पीएम उज्जवला के कनेक्शन 1.75 करोड़।

UP News: ट्रेनें बढ़ीं पर जीआरपीकर्मी नहीं, जिलों से मांगे गए 2740 पुलिसकर्मी; अब निकाला गया यह विशेष रास्ता

0

उत्तर प्रदेश में ट्रेनों और यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन बीते 28 वर्ष से जीआरपी कर्मियों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अब कमिश्नरेट और जिलों में तैनात 2740 कर्मियों को जीआरपी में एक वर्ष के लिए विशेष ड्यूटी पर तैनात करने का फैसला लिया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इन कर्मियों को उनके गृह जिले के जीआरपी थानों में तैनात किया जाएगा। इनमें महिला कर्मी भी शामिल होंगी।वर्तमान में जीआरपी में वर्ष 1998 से डीजी से लेकर सिपाही तक कुल 6000 अफसर और कर्मचारियों की जनशक्ति (नियतन) है। इसमें अब तक करीब 28 वर्ष से कोई इजाफा नहीं हुआ है। कई बार रेल मंत्रालय को जनशक्ति बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। इस दौरान प्रदेश में ट्रेनों की संख्या बढ़कर 3050 और यात्रियों की संख्या रोजाना 30 लाख तक हो गई है।

ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब दूसरा रास्ता निकाला गया है। कमिश्नरेट और जिलों में तैनात इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही रैंक के 2740 कर्मियों को अब एक वर्ष के लिए जीआरपी में भेजा जाएगा। उनकी तनख्वाह उनके कमिश्नरेट और जिले से ही जारी होगी। बाद में उनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है। यह वर्तमान में जीआरपी में तीन साल के लिए नागरिक पुलिस के कर्मियों की तैनाती की प्रचलित व्यवस्था से अलग होगा।

रेल मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी

दरअसल, जीआरपी कर्मियों की आधी तनख्वाह रेल मंत्रालय वहन करता है। यूपी पुलिस द्वारा जीआरपी कर्मियों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय द्वारा बार-बार ठुकरा देता है। इसकी वजह है कि यदि यूपी में जनशक्ति को बढ़ाया जाएगा तो अन्य प्रदेश भी इसकी मांग करेंगे। इससे रेलवे पर आधी तनख्वाह देने का अतिरिक्त बोझ आएगा।

हर शाखा में बढ़ी जनशक्ति

पुलिस की हर शाखा में बीते कुछ दशकों के दौरान जनशक्ति में इजाफा होता रहा है। कुछ शाखाओं में तो दो से तीन गुना अधिक जनशक्ति है। हालांकि, जीआरपी को अपनी वर्तमान जनशक्ति के बूते ही ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा करनी पड़ रही है। बड़े पर्वों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान ट्रेनों और यात्रियों की संख्या बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था करने में मुश्किल आती है।

एडीजी, रेलवे प्रकाश डी. ने बताया कि  डीजीपी द्वारा प्रस्ताव मंजूर करने के बाद सभी कमिश्नेट और जिलों से 2740 पुलिसकर्मी एक वर्ष की विशेष ड्यूटी के लिए मांगे गए हैं। श्रावस्ती में कोई रेलवे लाइन नहीं होने से उसे इसमें शामिल नहीं किया गया है। इन कर्मियों के मिलने से ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा कार्य बेहतर तरीके से हो सकेगा।

Lucknow News: शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है वार्षिकोत्सव

0

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विवि परिसर में मंगलवार से शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक उत्सव की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, वार्षिक शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताएं हुईं। 13 फरवरी तक होने वाले संस्कृत सप्ताह, हिंदी पखवाड़ा एवं स्वामी विवेकानंद जयंती में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, संस्कारों और शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है।

Live Parliament Budget Session LIVE: आज संसद के बजट सत्र का 11वां दिन, दोनों सदनों में बजट पर चर्चा जारी रहेगी

0

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। लोकसभा में हंगामे के कारण कई दिनों के बाद मंगलवार को आम बजट पर चर्चा शुरू हुई। राज्यसभा में भी बजट 2026 पर चर्चा कराई जा रही है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

🔶’अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो’, पूर्व सेना अध्यक्ष की अनपब्लिश्ड बुक पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

🔶तीन साल बाद मुक्त हुए ‘राम’… 6 लाख के बांड पर रिहा हुए 60 करोड़ के भगवान, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

🔶मेयर चुनाव: BJP को उद्धव गुट ने दिया समर्थन तो भड़की कांग्रेस, ‘पार्षदों की खरीद-फरोख्त हुई’

🔶ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, राहुल ने नहीं किया साइन

🔶पार्टी प्रचार के लिए मुंबई की कंपनियों को पंजाब सरकार ने दिए 16 करोड़ के कांट्रैक्ट, खैहरा ने घेरी AAP

🔶अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, वाट्सएप पर करोड़ों रुपए की रखी मांग

🔶दिल्ली: जनकपुरी के बाद रोहिणी में खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, शव बरामद

🔶बाबरी निर्माण से ठीक पहले हुमायूं को झटका, ड्रग्स केस में फंसा समधी; प्रॉपर्टी जब्त

🔶उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी विरोधियों को चेतावनी, कहा “बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा”

🔶हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता! क्या देश में एक्टिव है कोई बड़ा किडनैपिंग नेटवर्क?

🔶अंडरवियर में छिपाकर लाया था 45 लाख का सोना: दुबई से अहमदाबाद पहुंचे पैसेंजर के पास से 96 लाख रुपए का गोल्ड जब्त

🔶सीबीएसई 12वीं की एक करोड़ कॉपियां डिजिटल जांचेगा: 32 करोड़ पन्ने स्कैन होंगे, इसके बाद रिजल्ट; 12वीं बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक

🔶जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: 45km की रफ्तार से हवा चलेगी; राजस्थान के 8 जिलों में पारा 30° पार

🔶संभल हिंसा मामला: ASP अनुज चौधरी सहित 22 पुलिसकर्मियों को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केस दर्ज करने पर लगाई रोक

🔶India Pakistan Match : भारत-पाक मैच तय होते ही कोलंबो उड़ानों में उछाल, किराया 60,000 रुपये के पार

🔶Kher Fake Account : अनुपम खेर के नाम पर चल रहे फर्जी अकाउंट, फॉलोअर्स से की सतर्क रहने की अपील

🔶जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद और तेज प्रताप यादव

🔶चुनाव से पहले सिस्टम होगी री-सेट, इलेक्शन कमीशन ने दिये अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश

🔶असम सीएम के नफ़रती भाषणों के ख़िलाफ़ याचिकाओं पर सुनवाई को सहमत हुआ सुप्रीम कोर्ट

🔶दिल्ली पुलिस ने जनरल नरवणे की किताब की पीडीएफ प्रति ‘लीक किए जाने’ की जांच शुरू की

🔶निर्देशक रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पुलिस को गिरफ्तार आरोपी का मिला बिश्नोई गैंग से कनेक्शन

🔶इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव

🔶लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला

🔷यूएसए नहीं कर पाया उलटफेर, पाकिस्तान ने 32 रनों से रौंदा; लगातार दूसरा मुकाबला जीता

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी। कार्यालय या घर में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यस्तता बनी रहेगी। सफलता मिलेगी । मित्र मण्डली का सहयोग होगा। परिवार को समय और सहयोग अवश्य दें। चिड़चिड़ापन रह सकता है , परन्तु सकारात्मक सोचें सकारात्मक बनें। त्याग भावना विकसित होगी।आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। मान सम्मान में बढोतरी होगी । सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आपके स्वास्थ्य सुख पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति रूचि बढेगी । कोई समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है । झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पुत्र-पुत्री या कार्यक्षेत्र की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिस्तेदारी में आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज शाम तक कोई खास डील फाइनल होने की सम्भावना है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। आज प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भाल कर रखें । संतान की शिक्षा या किसी सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा।समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा।भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनूकूल रहेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च होने का संयोगा है और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

 

कलेक्टर के एक्शन से मचा हड़कंप, अवैध उत्खनन मामले में लगाया 8 करोड़ रुपये जुर्माना,बड़ी कार्रवाई से हलचल

0

छतरपुर (राजेश चौरसिया): जिला छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अवैध उत्खनन के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए 8 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाकर हलचल मचा दी है। यह कार्रवाई मेसर्स स्वास्तिक इंटर प्राइजेज सीमा खरे द्वारा स्वीकृत लीज अंशभाग से बाहर खुदाई करने पर हुई है, जिस पर 8 करोड़ रु. से अधिक का जुर्माना लगाया है। जांच में स्वीकृत क्षेत्र से बाहर 40 प्रतिशत यानि 2880 घनमीटर ग्रेनाइट का अवैध खनन कर विक्रय होना पाया गया।

प्रस्तुत प्रकरण के अवलोकन में खनिज निरीक्षक के प्रतिवेदन दिनांक 03.01.2023 के अनुसार मेसर्स स्वास्तिक इंटर प्राइजेज, 117/पी/16 काकादेव कानपुर (उ०प्र०) को ग्राम मलका तहसील महाराजपुर के खसरा नंबर 470 रकवा 2.700हे. क्षेत्र पर खनिज ग्रेनाइट हेतु स्वीकृत उत्खनि पट्टा का सीमांकन दिनांक 24.02.2022 एवं दिनांक 16.12.2022 को राजस्व निरीक्षक महाराजपुर एवं हल्का पटवारी मलका, ऊजरा, नुना, गुरसारी द्वारा मेरी उपस्थिति में किया गया। सीमांकन के समय मेसर्स स्वास्तिक इंटर प्राइजेज को स्वीकृत उत्खनि पट्टा क्षेत्र के अंश भाग 1.020 हे. क्षेत्र पर 45 मीटर लम्बाई, 40 मीटर चौड़ाई एवं 10 मीटर की गहराई में सीमा खरे पत्नि सुभाष खरे के द्वारा अवैध खनन किया जाना पाया गया साथ ही सीमा खरे द्वारा मेसर्स स्वास्तिक इंटर प्राइजेज को स्वीकृत खदान क्षेत्र के शेष भाग पर पत्थर की शिल्ली एवं खनन सक्रिया से निकला मलवा डाला जाना पाया गया।

सीमा खरे पत्नि सुभाष खरे निवासी इन्द्रप्रस्थ गार्डन सागर रोड छतरपुर जिला छतरपुर म०प्र० को खसरा नंबर 470 के अंश भाग रकवा 3.000हे. क्षेत्र पर खनिज ग्रेनाइट हेतु उत्खनि पट्टा स्वीकृत होकर संचालित है। पट्टेदार द्वारा अपने स्वीकृत क्षेत्र के बाहर मेसर्स स्वास्तिक इंटर प्राइजेज को स्वीकृत उत्खनि पट्टा के अंशभाग 1.020हे. मे 45 मीटर लम्बाई, 40 मीटर चौड़ाई एवं 10 मीटर की गहराई में अवैध खनन किया जाना पाया गया है। पट्टेदार सीमा खरे द्वारा स्वीकृत लीज के संबंध में प्रस्तुत अनुमोदित खनन योजना अनुसार खदान की ऊपरी सतह से औसतन 6 मीटर की गहराई तक मिट्टी एवं बेदर्ड ग्रेनाइट ओवरवर्डन के रूप में मौजूद होना बताया गया है, साथ ही उत्खनित खनिज ग्रेनाइट के कुल योग का 40 प्रतिशत बिकी योग्य एवं शेष 60 प्रतिशत वेस्टेज (अनुउपयोगी) बताया गया है।

सीमा खरे द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर  7200 घनमीटर का 40 प्रतिशत यानि 2880 घनमीटर ग्रेनाइट का अवैध खनन कर विक्रय किये जाना पाया गया है। अनावेदिका सीमा खरे द्वारा स्वीकृत पट्टा से अधिक अवैध उत्खनन पाये जाने पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अन्तर्गत (मध्यप्रदेश राजपत्र दिनांक 08 अप्रैल 2022 मे हुये संशोधन अनुसार) नियम 18(2) के उपनियम (1) के अधीन अधिरोपित अर्थशास्ति की राशि के समतुल्य राशि, पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में शास्ति के अतिरिक्त अधिरोपित की जाएगी। अर्थशास्ति एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति की रकम कुल शास्ति होगी।

सीमा खरे द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर 45X40X4 = 7200 घनमीटर का 40 प्रतिशत यानि 2880 घनमीटर ग्रेनाइट का अवैध खनन कर विकय किये जाने पर 2880 घनमीटर ग्रेनाइट का अवैध उत्खनन किये जाने पर रॉयल्टी राशि रू. 1000 प्रति घनमीटर के मान से रॉयल्टी राशि रू.28,80,000 होती है। रॉयल्टी राशि का 15 गुना अर्थशास्ति की राशि रू.4,32,00,000 के समतुल्य रू.4,32,00,000 कुल शास्ति की राशि रू.8,64,00,000 (आठ करोड़ चौसठ लाख रूपये मात्र) अधिरोपित की जाती है एवं प्रशमन की राशि रु.1000 का भुगतान होने पर प्रकरण का प्रशमन किया जा सकेगा।कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को निर्देशित किया है कि अधिरोपित शास्ति पंजी में संधारित कराते हुये वसूली की कार्रवाई करवाई जाए। लिहाजा कलेक्टर के इस कठोर कदम से हलचल मच गई है।