Sunday, September 20, 2026
Home Blog Page 2

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को सही करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। ऑफिस या घर में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का समय अनुकूल है ।व्यवसायिक स्थितियां और भी बेहतर हो रही हैं। लेकिन अभी कहीं भी पैसा निवेश ना करें, क्योंकि धोखाधड़ी में फंसने की आशंका है। परंतु कार्यस्थल में उत्पादन क्षमता में कोई कमीं नहीं आएगी। ऑफिस के स्टाफ में किसी तरह की राजनीति चल सकती है, सावधान रहें।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है। साथ ही किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी समय उचित है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी व्यवसायिक परेशानी हल होगी। परंतु अपने ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें, उनकी मिलीभगत से कुछ नुकसान हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके लिए बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भविष्य संबंधी किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा भी बनेगी। आय के मार्ग अभी मंद ही रहेंगे। परंतु वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा होगी।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। आज कोई भूमि खरीद-फरोख्त संबंधी काफी काम संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा और मान-सम्मान भी बढ़ाएगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

इस समय पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। परंतु धैर्य पूर्वक कार्य संपन्न करने से आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज पिछली कुछ कमियों से सीखकर अपनी दिनचर्या में और बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना आप में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस समय रुके हुए काम पूरा करने का उचित समय है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। परंतु इस समय अचानक ही कुछ खर्चों की स्थितियां सामने आएंगी। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के सहयोग से आप किसी महत्वपूर्ण आर्डर को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। आपका प्रभावशाली तथा सकारात्मक व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। यही स्वभाव आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में भी मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से अपने जीवन के मूल्यों को समझेंगे।

 

 

पिता की चिता की आग ठंडी भी नहीं हो पाई और शमशान घाट पर ही लड़ बैठे परिजन (भाइयों), जमकर चली लाठियां!

0

पिता की चिता की आग ठंडी भी नहीं हो पाई और शमशान घाट पर ही लड़ बैठे परिजन (भाइयों), जमकर चली लाठियां!!
अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्ष(परिजनों) किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कसारी में 16 वर्षीय किशोर का फंदे से लटकता मिला शव

0

कसारी में 16 वर्षीय किशोर का फंदे से लटकता मिला शव

रुदौली। थाना बाबा बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसारी में मंगलवार को 16 वर्षीय शिवम पुत्र पुत्तन का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर की मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

बताया गया कि शिवम के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। घर में मां और बेटा ही रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही कामाख्या चौकी प्रभारी हर्षित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यूपी में सरकारी दवा और उपकरण सप्लाई में करीब 100 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच शुरू हो गई है।

0

यूपी में सरकारी दवा और उपकरण सप्लाई में करीब 100 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच शुरू हो गई है।

प्रवर्तन निदेशालय ने यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड से सात साल के रिकॉर्ड मांगे हैं। दस्तावेज पर ‘अति आवश्यक’ लिखा होने से मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सप्लाइज कॉर्पोरेशन ने अभी तक रिकॉर्ड नहीं दिया है, बल्कि प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) से इसके लिए अनुमति मांगी है। ईडी अफसरों का आरोप है कि विभाग जानबूझकर जानकारी देने में देरी कर रहा है ताकि सबूत मिटाए जा सकें।इस मामले में प्रदेश के तीन जिलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, जिसमें मुख्य आरोपी कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को बनाया गया है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों जैसे आरपी ग्रुप के नाम पर फर्जी-बेनामी फर्म और निर्माण कंपनियां बनाईं और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बिना वैध टेंडर के करोड़ों रुपये के ठेके हासिल किए।

UPI Free Limit: 2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

0

नई दिल्ली: सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड के जरिये किए गए भुगतान पर कोई शुल्क न लगाने का निर्देश दिया है। सरकार ने हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया कि 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर शुल्क लागू होगा या नहीं और इसका भुगतान व्यापारियों को करना होगा या नहीं। अभी तक किसी भी राशि पर यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगता है।सोमवार यानी 14 सितंबर की राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, कोई भी बैंक या प्रणाली प्रदाता रुपे डेबिट कार्ड या 2,000 रुपये तक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन के जरिये भुगतान करने या प्राप्त करने वाले व्यक्ति पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्क नहीं लगाएगा। यह अधिसूचना भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की धारा-10ए में संशोधन के बाद जारी की गई है। यह संशोधन यूपीआई और अन्य अधिसूचित इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यमों के जरिये किए गए भुगतान पर व्यापारियों से व्यापारी छूट दर (MDR) लेने के लिए सक्षम ढांचा उपलब्ध कराता है। संशोधन विधेयक को संसद के 13 अगस्त, 2026 को समाप्त मानसून सत्र के दौरान पारित किया गया था।

विधेयक पारित होने के बाद सरकार ने कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की अगुवाई वाली यूपीआई और सेवा संचालन समिति एमडीआर की दरों पर फैसला करेगी। सरकार ने शुल्क लगाने के कारण बताते हुए बयान में कहा था कि लेनदेन की संख्या में तेजी से वृद्धि के साथ प्रणाली को साइबर सुरक्षा, धोखाधड़ी रोकने और बुनियादी ढांचे में लगातार बड़े निवेश एवं उन्नयन की जरूरत है। बयान में कहा गया था कि बाजार का विस्तार करने और प्रणाली को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुल्क जरूरी हैं। अधिक कंपनियों को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर प्रतिस्पर्धा बढ़ाना जरूरी है और इसके लिए आत्मनिर्भर राजस्व मॉडल की जरूरत है। सरकार ने कहा था कि विकास के अगले चरण के लिए केवल सब्सिडी पर निर्भर रहना व्यवहार्य नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए भी संतुलित ढांचे की जरूरत है कि यूपीआई मजबूत, समावेशी और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार रहे।

यूपीआई का संचालन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) करता है जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय बैंक संघ की पहल है। यह लोगों के बीच तत्काल भुगतान की सुविधा देता है और ग्राहकों को खरीदारी करते समय सीधे व्यापारियों को भुगतान करने की सुविधा भी देता है। विदेशों में इसकी मौजूदगी की बात करें तो यूपीआई अब 11 देशों में स्वीकार किया जाता है। हाल ही में उज्बेकिस्तान भी इस सूची में शामिल हुआ है। अन्य देशों में सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका, कंबोडिया और यूनान शामिल हैं जहां यूपीआई स्वीकार किया जाता है। गौरतलब है कि 25 अगस्त, 2016 को शुरू किए गए यूपीआई ने भारत के डिजिटल भुगतान परिदृश्य को बदल दिया है। इसका लेनदेन मूल्य वित्त वर्ष 2016-17 में 0.07 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 314 लाख करोड़ रुपये हो गया, यानी एक दशक में इसमें 4,000 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।

Gold Silver Price: मंगलवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी, यहां करें चेक…

0

पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों को लेकर मंगलवार को नए दाम जारी हो गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,600 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,710 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। आज चांदी का भाव 2,35,500 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

उधर,  घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर 10 ग्राम सोना 1,51,165 रुपए और चांदी 750 रुपए फिसल कर 2,31,940 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका और बॉन्ड यील्ड में तेजी से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पांच सप्ताह के निचले स्तर के करीब आ गया है। ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,350 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 64 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।

भारतीय छात्रों के लिए बड़ी राहत, ट्रंप के नए वीजा नियमों पर अमेरिकी अदालत की ब्रेक

0

Washington: अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने विदेशी विद्यार्थियों और पत्रकारों के अमेरिका में पढ़ाई या काम करने की समयसीमा पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के नए नियम पर अंतरिम रोक लगा दी है। मैसाचुसेट्स जिला न्यायाधीश के सोमवार को आए इस फैसले से भारतीय छात्रों सहित अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह आदेश नियम के लागू होने से ठीक एक दिन पहले जारी किया गया। न्यायाधीश ने सरकार के इन दावों को खारिज कर दिया कि देश की सुरक्षा के लिए यह नियम आवश्यक है। उन्होंने फैसला सुनाया कि नई नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था व उच्च शिक्षा प्रणाली को ”विनाशकारी” क्षति पहुंचने का अंदेशा है। न्यायाधीश एफ. डेनिस सेलोर ने सरकार की उस दलील को भी खारिज कर दिया जिसमें राहत को केवल याचिकाकर्ताओं तक सीमित रखने और पूरे देश में लागू न करने की बात कही गई थी।

 

अदालत में मामले की सुनवाई जारी रहने तक प्रारंभिक स्थगन आदेश के जरिए नए नियम के कार्यान्वयन को रोक दिया गया है। न्यायाधीश ने कहा कि याचिकाकर्ता लगभग 600 सार्वजनिक और निजी संस्थानों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन अमेरिका में 5,000 से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान हैं। न्यायाधीश सेलोर ने फैसला दिया कि केवल संबंधित पक्षों तक राहत को सीमित रखने के लिए समानांतर नियामक व्यवस्था बनाए रखनी होगी और बार-बार यह निर्धारित करना पड़ेगा कि कोई विशेष छात्र या संस्थान इस आदेश के दायरे में आता है या नहीं, जिससे परस्पर विरोधी फैसले आ सकते हैं। जुलाई में ट्रंप प्रशासन के जिस नियम को अंतिम रूप दिया गया था, उसमें छात्र और ‘एक्सचेंज विजिटर वीजा’ के लिए चार साल की समय-सीमा तय की गई है।भारतीय छात्रों के लिए क्यों अहम है फैसला?
अमेरिका भारतीय विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का एक बड़ा केंद्र है। बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मास्टर डिग्री, शोध और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिला लेते हैं। ऐसे में चार साल की कठोर समयसीमा और वीजा विस्तार की अनिश्चित प्रक्रिया उनके लिए पढ़ाई पूरी करने, शोध जारी रखने और आगे के पेशेवर विकल्पों को प्रभावित कर सकती थी। ‘एक्सचेंज विजिटर वीजा’ अमेरिका का एक प्रकार का गैर-आप्रवासी वीजा है, जो ऐसे लोगों को दिया जाता है जो शैक्षणिक, सांस्कृतिक या पेशेवर कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आते हैं। इसके अलावा, चीन को छोड़कर अन्य देशों के पत्रकारों के वीजा के लिए 240 दिन की सीमा निर्धारित की गई थी। अब स्थगित हो चुके इस नियम के अनुसार चीन के मीडियाकर्मियों के लिए जारी वीजा की अवधि 90 दिन की तय की गई है। ये नए नियम मंगलवार से लागू होने थे। इस नियम के तहत छात्रों और पत्रकारों को वीजा अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन करने की अनुमति तो थी, लेकिन इसकी मंजूरी पूरी तरह से गृह सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के विवेक पर निर्भर थी और अवधि बढ़ाने के आवेदन के खारिज होने पर अपील करने का कोई प्रावधान नहीं था।

Ganesh Chaturthi 2026: 9 साल बाद बना दुर्लभ महासंयोग! इस बार 10 नहीं पूरे 12 दिन घर-घर विराजेंगे बप्पा, जानें शुभ मुहूर्त और वजह

0

Ganeshotsav 2026: गणपति बप्पा के भक्तों के लिए साल 2026 का गणेशोत्सव बेहद खास और खुशियों से भरा होने वाला है। अमूमन हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाला गणेश उत्सव 10 दिनों का होता है, लेकिन इस बार भक्तों को लंबोदर की आराधना के लिए पूरे 12 दिनों का पावन समय मिलेगा।

ज्योतिषविदों और पंचांग गणना के अनुसार, तिथि वृद्धि के कारण बना यह अद्भुत महासंयोग करीब 9 साल बाद दोहराया जा रहा है। इससे पहले साल 2017 में भक्तों को 12 दिनों तक बप्पा की सेवा का अवसर मिला था।

PunjabKesari Ganesh Chaturthi 2026

14 सितंबर से 25 सितंबर तक दिखेगी गणेशोत्सव की धूम
वर्ष 2026 में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को मनाया जाएगा। इसी दिन विधि-विधान के साथ शुभ मुहूर्त में बप्पा की प्रतिमाएं घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित की जाएंगी। वहीं, 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को अनंत चतुर्दशी पर बाप्पा का भव्य विसर्जन किया जाएगा।

PunjabKesari Ganesh Chaturthi 2026

गणेश स्थापना एवं पूजन का शुभ मुहूर्त (14 सितंबर 2026)
पंचांगीय गणना के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को प्रातः 05:22 बजे प्रारंभ होगी, जो 15 सितंबर को प्रातः 07:14 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 14 सितंबर को ही गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी।
मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त: दोपहर 11:20 बजे से दोपहर 01:48 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त (अति शुभ): दोपहर 12:09 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त (सांध्य पूजा): शाम 06:42 बजे से रात 07:05 बजे तक।

PunjabKesari Ganesh Chaturthi 2026

क्यों बना 12 दिनों का महासंयोग?
हिंदू धर्म शास्त्रों और चंद्र पंचांग के अनुसार तिथियों की घट-बढ़ चंद्रमा की गति पर निर्भर करती है। इस बार भाद्रपद पक्ष में तिथियों की विशेष गणना के कारण दो तिथियों का विस्तार हुआ है। चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी के मध्य पंचांगीय तिथियों के समायोजन के कारण उत्सव का समय 10 दिन से बढ़कर 12 दिन हो गया है।

धार्मिक मान्यता है कि जितने अधिक दिन गणपति घर में विराजते हैं, घर-परिवार में सुख, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि का स्थायी वास होता है। शास्त्रों के अनुसार यद्यपि सार्वजनिक उत्सव 12 दिनों का रहेगा, लेकिन श्रद्धालु अपनी पारिवारिक परंपरा और संकल्प के अनुसार डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन, 10 दिन या पूरे 12वें दिन भी बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं।

PunjabKesari Ganesh Chaturthi 2026

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा, यहां पढ़ें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

0

नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह में आने वाली पूर्णिमा को भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima 2026) कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा-अर्चना करने का विधान है।धार्मिक मान्यता के अनुसार, साधना करने से भक्त को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और पितरों की कृपा प्राप्त होती है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको भाद्रपद पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और उपायों के बारे में बताते हैं।

भाद्रपद पूर्णिमा 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Bhadrapada Purnima 2026 Date and Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 25 सितंबर को रात 11 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 26 सितंबर को रात 11 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन चन्द्रोदय शाम को 06 बजकर 09 मिनट पर होगा।

UP Vriddhavastha Pension Status: वृद्धावस्था पेंशन की नई किस्त जारी, खाते में पैसा न आने पर तुरंत करें ये काम

0

लखनऊ। UP Vridhavastha Pension Scheme | उत्तर प्रदेश के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है। योगी सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन का नियम बदलते हुए नई किस्त व्यवस्था लागू कर दी है, जिसके तहत अब तीन महीने की कुल 3,000 रुपये की पेंशन राशि एक साथ मिलने के बजाय दो बराबर किस्तों (1500 और 1500) में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह से राज्य के कई जिलों में इस नई व्यवस्था के तहत लाभार्थियों के खातों में पैसे आने शुरू हो गए हैं। सरकार की ओर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बुजुर्गों के खातों में पेंशन का पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है।

हालांकि, कई बार देखने में आता है कि सरकार की तरफ से पैसा जारी होने के बावजूद बहुत से बुजुर्गों के बैंक खातों में पेंशन की राशि नहीं पहुंच पाती। ऐसे में बुजुर्ग परेशान होकर दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हो जाते हैं।

UP Old Age Pension 2026 | अगर आपके खाते में भी इस बार पेंशन का पैसा नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे या अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर कुछ जरूरी काम करा लें, जिससे आपकी रुकी हुई पेंशन तुरंत खाते में आ जाएगी।

आइये सबसे पहले ये समझते हैं कि खाते में पैसा न पहुंचने के क्या कारण हैं-

खाते में पैसा न आने के मुख्य कारण-

  • समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पेंशन का पैसा न अटकने का सबसे बड़ा कारण डॉक्यूमेंट्स का अपडेट न होना है। जैसे कि सरकार ने पेंशन में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। जिन लाभार्थियों ने अभी तक बायोमीट्रिक या ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनकी किस्त रोक दी गई है।
  • पेंशन का पैसा अब केवल DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) मोड से भेजा जाता है। अगर आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से सीडेड (लिक्ंड) नहीं है, तो पैसा खाते में नहीं आएगा।
  • इसके अलावा बैंक खाते में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) मैपिंग एक्टिव न होना भी एक बड़ी वजह है।
  • नाम, स्पेलिंग, आईएफएससी कोड या बैंक खाता संख्या में कोई छोटी सी गलती होने पर भी भुगतान अटक जाता है।