Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 61

दिबियापुर ट्रेनें निरस्त रहने से यात्री रहे परेशान

0

दिबियापुर। फफूंद स्टेशन पर ट्रेनों के घंटों विलंब से आने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । रविवार को आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोविंदपुरी अलीगढ़ पैसेंजर व अप महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रहीं।इसके अलावा कानपुर की ओर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे, टूंडला से कानपुर सेंट्रल मेमू 30 मिनट लेट रही। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 45 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 45 मिनट, डाउन महानंदा 1:15 घंटे व गोमती एक्सप्रेस 30 मिनट लेट पहुंची।

वहीं, इटावा की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस 45 मिनट, फतेहपुर से इटावा जाने वाली पैसेंजर 30 मिनट व टूंडला मेमू एक घंटे लेट रही। (संवाद)

Auraiya News: नालों से गुजरी पेयजल पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त, आ रहा गंदा पानी

0

औरैया। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद भले ही प्रशासन अलर्ट मोड में होने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।शहर में नाले-नालियों में पड़ी क्षतिग्रस्त और लीकेज पाइप लाइनें साफ बता रही हैं कि गंदा पानी लोगों के घरों पहुंच रहा है। इसे लेकर लोग परेशान हैं।
नगर पालिका की कार्रवाई फिलहाल सिर्फ कागजों और सीमित सुधारों तक सिमटी नजर आ रही है। व्यापक स्तर पर न तो पाइप लाइनें बदली जा रही हैं और न ही लीकेज को स्थायी रूप से ठीक किया जा रहा है।
शहर के गोविंदनगर इलाके में जिस पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति होती है, वह एक गंदे नाले के अंदर से होकर गुजर रही है। नाले में इतना कचरा भरा है कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल है। इसी नाले में पाइप लाइन लीक है, इससे नाले का गंदा पानी सीधे पाइप के जरिये घरों तक पहुंचने की आशंका बनी हुई है।वहीं, सत्ती तालाब के सामने स्थित गुरहाई मोहल्ले में पेयजल कनेक्शनों की हालत और भी चिंताजनक है। यहां क्षतिग्रस्त पाइपों के कारण नाली का पानी सप्लाई लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी में दुर्गंध और गंदगी आती है।

उधर, नियम के मुताबिक पानी की टंकी की सफाई हर छह महीने होती है। सफाई होने की तिथि टंकी पर अंकित की जाती है, लेकिन शहर की किसी भी पानी की टंकी पर सफाई की तारीख दर्ज नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि टंकियों की सफाई कब हुई या हुई भी है या नहीं।


क्लोरीन मिल रहा या नहीं, कोई रिकॉर्ड नहीं
पानी को शुद्ध करने के लिए टंकियों में क्लोरीन डोजर लगाए गए हैं, लेकिन किस टंकी में कितना क्लोरीन डाला जा रहा है, इसका कोई लिखित रिकॉर्ड नगर पालिका के पास उपलब्ध नहीं है। इससे पानी की शुद्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बुधवार को आएगी सैंपल की रिपोर्ट
दो पानी की टंकियों में खराब क्लोरीन डोजर ठीक कराने के बाद नगर पालिका ने शहर की सभी 12 पानी की टंकियों से सैंपल लेकर जल निगम की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आने की संभावना है, इससे यह स्पष्ट होगा कि शहरवासी अब तक दूषित पानी पी रहे थे या नहीं।

क्षतिग्रस्त लाइनों की जानकारी की जा रही है। इन्हें ठीक कराया जाएगा। टंकियों से पानी के सैंपल लिए गए थे, बुधवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
– विपिन कुमार सिंह, अवर अभियंता, नगर पालिका

फोटो-32-गोविंदनगर की पाइपलाइन गंदे नाले में क्षतिग्रस्त हालत में। संवाद

Auraiya News: कांग्रेसियों ने किया उपवास और प्रदर्शन

0

औरैया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 40 दिवसीय मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रविवार को जनपद में इस आंदोलन की शुरूआत की गई। जिला कोऑर्डिनेटर रामानंद चौबे व जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे की मौजूदगी में शहीद पार्क में उपवास व विरोध प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार ने मनरेगा को जानबूझकर बीमार बना दिया है। इस दौरान यह संकल्प लिया गया कि मनरेगा बचाओ संग्राम को जनपद के ब्लॉक, पंचायत और गांव तक पहुंचाकर जन संघर्ष खड़ा किया जाएगा।

उपवास में वरिष्ठ नेता मखलू पांडे, कृष्ण चंद्र गोयल, बृजकिशोर पांडे, दिलीप तिवारी, त्रिलोकीनाथ गुप्त, प्रवीण गुप्त, गिरीश सिकरवार, प्रेम चंद्र गुप्ता, रामू पाठक, अशोक शर्मा, अरविंद वाजपेई, शिवनाथ सिंह सेंगर आदि शामिल रहे।

Auraiya News: युवक को गोली मारने के मामले में एजेंसी कर्मचारी को पुलिस ने पकड़ा

0

औरैया। शहर में युवक आशुतोष को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार एजेंसी समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।पुलिस वहां से अहम सुराग मिलने के बाद नामजद कर्मचारी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहां वारदात को लेकर कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। मामले में पीड़ित ने देर शाम दो नामजदों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
शहर से सटे गांव करमपुर निवासी आशुतोष तिवारी (23) की कार दिबियापुर रोड स्थित टाटा एजेंसी पर क्लेम के लिए खड़ी थी। शनिवार को एजेंसी से फोन आने के बाद गांव निवासी गोपाल के साथ पीड़ित एजेंसी पहुंचा। काम पूरा नहीं मिलने पर वह कार लेकर गांव के लिए चल दिया। नहर पुल के पास दो बाइक सवार चार आरोपियों ने कार पर फायरिंग शुरू कर दी। कमर में गोली लगने से कार चला रहा आशुतोष घायल हो गया था। उसके साथ में मौजूद गोपाल ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी थी।अस्पताल में भर्ती आशुतोष ने पुलिस को साजिश के तहत बुलाकर जानलेवा हमले की बात कही। एसपी के निर्देश पर वारदात के बाद तीन टीमों काे लगाया गया था। रविवार को कोतवाली पुलिस एजेंसी पर पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मौजूद कर्मचारियों से वारदात के बारे में पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को वहां से कुछ साक्ष्य मिले। इसके बाद नामजद कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कर्मचारी ने पुलिस को पर्याप्त जानकारी दी है, इससे पुलिस दूसरे आरोपी तक पहुंच गई है।

एजेंसी के कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटना से संबंधित काफी साक्ष्य मिले गए हैं। पीड़ित द्वारा तहरीर दे दी गई है। जल्द प्राथमिकी दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।

Auraiya News: पहले सेमीफाइनल में मैनपुरी की टीम विजेता

0

औरैया। तिलक स्टेडियम में रविवार देर रात तक वॉलीबॉल टूर्नामेंट चलता रहा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में रविवार शाम पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ को हराकर मैनपुरी की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं, देर रात तक दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चलता रहा।महाविद्यालय के तिलक क्लब की ओर से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम में शनिवार को भाजपा नेता संतोष शर्मा व मन्नू तोमर ने परिचय सत्र के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया था। रविवार सुबह से शुरू हुए टूर्नामेंट में बारी-बारी कई टीमों ने अपना हुनर दिखाया। शाम को खेले गए पहले सेमीफाइनल में लखनऊ को हराकर मैनपुरी ने जीत दर्ज की। वहीं, ग्वालियर व मथुरा के बीच देर शाम दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जो देर रात तक चलता रहा।

इस आयोजन को लेकर दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। तिलक महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में विजेता रही मैनपुरी की टीम अब दूसरी विजेता टीम से खेलेगी।

लखनऊ तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में मारी टक्कर,

0

लखनऊ – तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, कार अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल में जा घुसी, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, काकोरी थाने के आगरा एक्सप्रेसवे का मामला

लखनऊ गैंगस्टर में वांछित 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी,

0

लखनऊ- गैंगस्टर में वांछित 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, मनोज यादव और लवकुश कश्यप की गिरफ्तारी, मनोज यादव गैंगलीडर,लवकुश कश्यप गैंग सदस्य , दोनों चोरी, लूट, धोखाधड़ी का गिरोह चलाते थे, गैंगस्टर मनोज यादव पर 10 मामले दर्ज है, मलिहाबाद थाना क्षेत्र के काकराबाद का मामला

लखनऊ चारबाग बस अड्डे की बसों की शिफ्टिंग 15 जनवरी से,

0

लखनऊ- चारबाग बस अड्डे की बसों की शिफ्टिंग 15 जनवरी से, शिफ्टिंग प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी, बसों की शिफ्टिंग आलमबाग,अवध बस अड्डे पर होगी, चारबाग बस अड्डा अत्याधुनिक रूप में विकसित होगा, 6500 वर्गमीटर क्षेत्र में बनेगा नया बस अड्डा, परियोजना पर 55 करोड़ रुपये की लागत आएगी

लखनऊ MBBS तृतीय प्रोफेशनल परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख तय

0

लखनऊ- MBBS तृतीय प्रोफेशनल परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख तय, 14 से 20 जनवरी के बीच विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन, 5 फरवरी को जारी होंगे प्रवेश पत्र, 7 से 16 फरवरी के बीच आयोजित होंगी परीक्षा

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता,

0

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता, योगी सरकार का युवाओं को दे रही वैश्विक मंच, 12 जनवरी से राज्यस्तरीय कौशल प्रतियोगिताएं, 75 जनपदों से 1651 से अधिक प्रतिभागी शामिल , 20 विभिन्न स्किल्स में दिखेगी युवाओं की दक्षता, 12 जनवरी से 23 जनवरी तक 3 चरणों में आयोजन , 24 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह होगा