Tuesday, August 11, 2026
Home Blog Page 2

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश मंदिर से चांदी का सांप चुराने वाला गिरफ्तार, करोल बाग के जौहरी को बेची थी मूर्ति

0

नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर कैलाश के एक मंदिर से सांप की चांदी की मूर्ति चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में कथित रूप से चोरी की चांदी खरीदने वाला जौहरी भी शामिल है जिसके पास से 800 ग्राम पिघली हुई चांदी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार यह चांदी चोरी हुई मंदिर की मूर्ति की थी। पुलिस ने बताया कि मोहित शर्मा (40) ने ग्रेटर कैलाश-1 में सनातन धर्म सत्संग सभा मंदिर से एक सांप की मूर्ति कथित तौर पर चुरा ली और इसकी चांदी को पिघला कर एक जौहरी को बेच दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जौहरी भरत गांधी (35) को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, कथित तौर पर बिक्री से प्राप्त 1.10 लाख रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद कर ली गयी है। पुलिस ने बताया कि चोरी के बाद छह अगस्त को ग्रेटर कैलाश-1 थाने में ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, मंदिर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया और शर्मा की पहचान की गई तथा उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान, शर्मा ने कथित तौर पर खुलासा किया कि उसने मूर्ति को पिघलाया था और करोल बाग में एक जौहरी को बेच दिया था। टीम ने बाद में भरत गांधी का पता लगाया और उसके पास से लगभग 800 ग्राम पिघली हुई चांदी बरामद की।

स्कूल हॉस्टल में सो रही थीं छात्राएं, सांप ने 6 बच्चियों को बनाया शिकार, 3 की मौ/त

0

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक आवासीय स्कूल में जहरीले सांप के डसने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार आधी रात के करीब धनौरा तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर जापतलाई गांव स्थित सहायता प्राप्त आदिवासी आवासीय स्कूल के छात्रावास में हुई। उन्होंने बताया कि स्कूल के छात्रावास में फर्श पर सो रही नाबालिग छात्राओं को जहरीले सांप ने डस लिया। इनमें से आठ, 12 और 14 साल की तीन छात्राओं की मौत हो गई। वहीं, 11 से 14 साल की तीन अन्य छात्राओं का सांप के डसने के बाद इलाज चल रहा है।

जिलाधिकारी अविष्यंत पांडा ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा किस तरह हुआ, क्या छात्राओं के रहने की जगह पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए थे और क्या स्कूल प्रबंधन ने जरूरी सुरक्षा नियमों एवं सावधानियों का पालन किया था। उन्होंने एक बयान में घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन छात्राओं का इलाज चल रहा है। उन्हें तुरंत सांप के जहर से बचाव वाली दवाएं दी गईं और चिकित्सा दल उनकी स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिला सर्जन को निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहे और छात्राओं को विशेष देखभाल उपलब्ध कराई जाए।

UP- अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा

0

UP- अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.

कांवड़ एक चार पहिया के प्लेटफार्म पर रखी है और साथ है एक दूसरा प्लेटफार्म जिस पर कीलें लगी है. पितामह भीष्म की शैया की तरह. कांवड़िया कीलों की इस शैय्या पर लेटकर कांवड़ आगे बढ़ाता है. कांवड़ जितना आगे बढ़ती है कीलों वाली शैय्या को उसका साथी उतना ही आगे बढ़ा देता है. इस तरह कई दिनों से यह “हठ-कांवड़” महादेव के मंदिर की ओर बढ़ रही है.

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक रील भी साझा की। इसमें पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ संदेश देते हुए कहा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत के लिए उत्साह बढ़ाएं।’

 

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। भारतीय दल के खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनसे मुलाकात को यादगार बताया

 

*3* हर घर तिरंगा’ अभियान: पीएम मोदी बोले- हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा

 

*4* लोकसभा में आज 4 बिल आएंगे, शाह केरल का नाम बदलने वाला बिल पेश करेंगे; राज्यसभा में बैंकर्स बुक्स बिल पर चर्चा होगी,4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा

 

*5* दिल्ली में ‘सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा’ के दूसरे वर्ष के अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया और रक्तदान को सैनिकों के प्रति देश की जिम्मेदारी से जोड़ा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने जहां भारत के पराक्रम को दिखाया, वहीं यह रक्तदान अभियान देश की करुणा और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

 

*6* राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर वीरता के एक आयाम का प्रतीक था, जबकि सिंदूर रक्तदान अभियान करुणा का दूसरा आयाम दिखाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सैनिक देश की रक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगाते हैं, उसी तरह नागरिक भी रक्तदान के जरिए घायल जवानों की मदद कर सकते हैं।

 

*7* डिफेंस सेक्टर में भारत का बज रहा डंका, रक्षा कंपनियों के पास इतना काम कि नए ऑर्डर की जगह नहीं

 

*8* ‘समाज को नफरत और तनाव से बाहर निकालना है तो…’केवल राजनीति बहस से नहीं,आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कही बड़ी बात, बोले ‘धर्म अलग लेकिन जड़ें और वतन एक’

 

*9* ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, जुलाई 2027 में रिटायरमेंट डेट, लेकिन अगस्त तक पद पर रहेंगे

 

*10* ‘शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?’ एथेनॉल के पक्ष में BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल

 

*11* झारखंड में छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आज विधानसभा घेराव की योजना है। (जेपीएससी) और (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा। राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं

 

*12* इसी बीच रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच गेस्ट हाउस में कई दौर की वार्ता भी हुई। बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने के बावजूद कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग पर सहमति नहीं बन सकी। वार्ता बेनतीजा रही और छात्रों ने आज का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रखने का एलान किया

 

*13* लापरवाही और भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हुआ कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, कल फिर 10 जगह धंसी सड़क, 4200 करोड़ की लागत से बने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता लगातार सवालों के घेरे में है। रोजाना कहीं-न-कहीं सड़क धंस रही है। रविवार को भी बारिश के चलते असोहा क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की आठ और जगह पर सड़क धंस गई

 

*14* नेतन्याहू बोले- जब तक PM हूं फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा, गाजा से सेना हटाने से भी इनकार, ट्रम्प का प्लान खारिज किया

 

*15* रिपोर्ट-होर्मुज खोलने पर ईरान से समझौता कर सकता है अमेरिका, बदले में ट्रम्प परमाणु समझौते की मांग छोड़ सकते हैं; सीजफायर की तैयारी

 

*16* रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी होंगी, बिस्किट से लेकर साबुन-तेल सबकी कीमतें बढ़ेंगी, कच्चे माल के दाम बढ़ना कारण

 

*17* अगस्त के पहले-हफ्ते में विदेशी-निवेशकों ने ₹12,921 करोड़ निवेश किए, जुलाई में भारतीय बाजार में ₹20,200 करोड़ आए थे,

 

*18* देश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। असम में बाढ़ और बारिश से मौतों का आंकड़ा 100 पार पहुंच गया है।

*==============================*

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी। धार्मिक भावना विकसित होगी । किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर या कार्यक्रम में जाने की भी योजना भी बन सकती है। व्यस्त होने पर भी समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके साथ है। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है। जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। चोरी पकडे जाने का पूरा खतरा है। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। शुभचिंतक से बातें होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

 

 

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

देश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय

0

देश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। असम में बाढ़ और बारिश से मौतों का आंकड़ा 100 पार पहुंच गया है।

औरैया में 20 किलो फफूंदी लगे लड्डू नष्ट:दो दुकानों पर छापा, खुले में बिक रही रंगीन आलू फिंगर भी कराई नष्ट

0

औरैया में त्योहारों के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान चलाया। बिधूना तहसील में दो मोतीचूर लड्डू निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक इकाई में 20 किलो फफूंदी लगे मोतीचूर के लड्डू मिले, जिन्हें मौके पर गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। टीम ने खुले में बिक रही रंगीन आलू फिंगर भी नष्ट कराई।

जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने रामलीला मैदान स्थित मोतीचूर लड्डू निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम ने वहां भंडारित बूंदी और मोतीचूर के लड्डुओं के नमूने लिए। इसके बाद मोहल्ला किशोरगंज स्थित दूसरी निर्माण इकाई की भी जांच की गई और बूंदी व लड्डू के नमूने संग्रहित किए गए।

20 किलो फफूंदी लगे लड्डू मिले

किशोरगंज की इकाई में जांच के दौरान 20 किलोग्राम मोतीचूर के लड्डू फफूंद लगे मिले। खाद्य सुरक्षा टीम ने इन्हें खाने योग्य न मानते हुए मौके पर ही गड्ढा खोदकर नष्ट करा दिया। कार्रवाई के दौरान चंद्रपुर तिराहा पर ठेलों पर खुले में बिक रही रंगीन आलू फिंगर भी टीम ने नष्ट कराई। विक्रेताओं को भविष्य में खाद्य पदार्थों में ऐसे रंगों का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई।

नमूनों की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

विभाग की ओर से सभी संबंधित खाद्य कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। टीम द्वारा लिए गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने लोगों से मिलावटी या दूषित खाद्य पदार्थों की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग के औरैया कार्यालय को देने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

औरैया में रेशम उत्पादन की नई तकनीकों का प्रदर्शन:’मेरा रेशम मेरा अभिमान’ अभियान के तहत किसानों को जानकारी

0

औरैया के राजकीय रेशम फॉर्म उम्मेदपुर में शनिवार दो बजे एक तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंट्रल सिल्क बोर्ड के ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान’ अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में उम्मेदपुर और आसपास के गांवों के लगभग 55 किसानों ने भाग लिया।

इस दौरान क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, गोंडा के वैज्ञानिक श्री छत्रपाल ने किसानों को रेशम उत्पादन की विभिन्न तकनीकों का सजीव प्रदर्शन किया। इसमें विशुद्धीकरण तकनीक, सूट रियरिंग तकनीक, शहतूत का पौधा लगाने की विधि और शहतूत की नर्सरी तैयार करने की तकनीक शामिल थी।

वैज्ञानिक ने इन तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ उनका व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। किसानों को बताया गया कि कैसे इन आधुनिक विधियों का उपयोग करके रेशम उत्पादन को बेहतर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ तकनीकी सहायक श्री फैयाज अहमद भट, राजकीय रेशम फॉर्म उम्मेदपुर के प्रभारी श्री राघवेंद्र सिंह और रेशम विभाग के कई कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। किसानों ने वैज्ञानिकों और तकनीकी सहायकों द्वारा बताई गई तकनीकों को ध्यान से सुना और उन पर विस्तार से चर्चा की।

जैविक कृषि पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू:अपेक्षा समिति ने किसानों के लिए किया आयोजन, जैविक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगी किसानों की आय

0

औरैया में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति ने किसानों के लिए जैविक एवं प्राकृतिक कृषि विषय पर दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ समिति की सचिव रीना पाण्डेय ने प्रतिभागियों का स्वागत कर किया।

प्रशिक्षण में कानपुर से आए संदर्भ व्यक्ति जितेंद्र कुमार ने किसानों से परिचय प्राप्त किया और खेती से जुड़ी उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं तथा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेती को केवल उत्पादन के रूप में नहीं, बल्कि प्रकृति, संसाधन, लागत और आय के बीच संतुलन के रूप में देखा जाना चाहिए।

जितेंद्र कुमार ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि धरती, जल, जंगल, हवा, सूर्य का प्रकाश और बारिश जैसे संसाधन प्रकृति से हमें पहले से प्राप्त हैं, और किसान का मुख्य योगदान उसकी बुद्धि और श्रम है।

उन्होंने किसानों को खेती की लागत कम करने और आमदनी बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस दौरान रासायनिक खाद और बाहरी इनपुट पर निर्भरता से मिट्टी के स्वास्थ्य, खेती की लागत और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर भी चर्चा हुई। किसानों को स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के आधार पर खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण में फसल विविधीकरण, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के माध्यम से आय बढ़ाने के विभिन्न उपाय बताए गए। उदाहरण के तौर पर, गन्ने से रस व गुड़ तैयार कर उसमें सोंठ, मूंगफली और मोरिंगा जैसे फ्लेवर जोड़कर उत्पाद का मूल्य बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई।

किसानों को परवल, सेम, हल्दी, सूरन, सब्जियां और पपीते जैसी फसलें खेत की मेड़ या छोटे क्षेत्रों में लगाकर अतिरिक्त आय अर्जित करने के तरीके भी सिखाए गए। प्रशिक्षक ने कहा कि “मोटिवेशन नहीं, ट्रांसफॉर्मेशन जरूरी है” और खेती में वास्तविक बदलाव छोटे-छोटे प्रयोगों तथा उनके परिणामों से ही आएगा। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को लागत घटाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि आय बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों से जोड़ना है।

लखनऊ में साढ़े 3 साल की बच्ची से अश्लील हरकत:आरोपी युवक गिरफ्तार, नशे में घर के बाहर खेल रही मासूम को बनाया निशाना

0

लखनऊ में बंथरा पुलिस ने साढ़े तीन साल की नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना बंथरा थाना क्षेत्र में हुई थी।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को बंथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी साढ़े तीन वर्षीय बेटी घर के दरवाजे पर खेल रही थी, जबकि बच्ची की मां छत पर मौजूद थी।

तभी थाना क्षेत्र के लतीफ नगर निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार मिश्रा शराब के नशे में वहां से गुजर रहा था। वह रुका और मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

बच्ची की मां ने छत से यह सब देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को शोर मचाते देख आरोपी युवक मौके से भाग निकला।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गईं।

तलाश के दौरान, पुलिस टीम ने शनिवार, 8 अगस्त को आरोपी रोहित कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।