Thursday, March 5, 2026
Home Blog Page 3

होली से पहले UP की मस्जिद के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग! नमाजियों में अफरा तफरी, फिर जो हुआ… चौंका देगी घटना की वजह

0

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के हुरमत गंज स्थित राइनो वाली मस्जिद के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नमाज से ठीक पहले एक युवक ने अवैध हथियार से सरेराह दो राउंड फायरिंग कर दी। करीब दो बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में…

हाथरस (सूरज मौर्य) : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के हुरमत गंज स्थित राइनो वाली मस्जिद के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नमाज से ठीक पहले एक युवक ने अवैध हथियार से सरेराह दो राउंड फायरिंग कर दी। करीब दो बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। यह पूरी वारदात पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला हूंमरतगंज राइनो वाली मस्जिद के पास अवैध हथियार से फायरिंग करने वाला शख्स स्थानीय निवासी है। जोकि पूर्व में नगर पालिका में चपरासी के पद पर तैनात था, लेकिन वर्तमान में उसे सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने तमंचे में कारतूस लोड कर जानबूझकर दो बार फायर किए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि युवक ने कथित तौर पर केवल हथियार की जांच करने के उद्देश्य से ‘शौकिया’ अंदाज में यह फायरिंग की थी, लेकिन धार्मिक स्थल के समीप इस तरह की हरकत से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करना एक गंभीर अपराध है, चाहे हथियार अवैध हो या लाइसेंसी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मऊ : उत्तर प्रदेस के मऊ जिले में मंगलवार को एक कार चालक ने एक पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश में उसे लगभग पांच किलोमीटर तक घसीटता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मऊ रोडवेज बस अड्डे के पास हुई इस घटना के बाद मिर्जाहदीपुरा चौक तक लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में पुलिस ने कई बार वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम नहीं की

बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में लाठी-डंडों से किया था हमला

0

औरैया: जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में बड़े भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, फफूंद क्षेत्र के कुड़िया अमेला गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू (36) ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई लालू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल लालू को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की मां ने फफूंद थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में दबिश दी।

फफूंद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप यादव को सैनपुर प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच आगे भी जारी है।

 

होली के जश्न में डूबा पूरा प्रदेश, कृष्ण की नगरी मथुरा में अलग अंदाज में मनाई जा रही है होली

0

मथुरा: उत्तर प्रदेश में बुधवार को होली के रंगों में सराबोर हो गया। इस दौरान भक्तों और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ होली मनाई।  बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने कहा कि मंदिर के बाहर होली खेली जा रही है, लेकिन गर्भगृह के अंदर नहीं मनाई जा रही है क्योंकि मंदिर का होली उत्सव होलिका दहन के दिन समाप्त हो जाता है।

PunjabKesari

गोवर्धन तहसील के बछगांव गांव में ‘चप्पल’ होली मनाई जाती है, जहां गांव के बुजुर्ग बच्चों को चप्पलों से खेल-खेल में मारते हैं। स्थानीय निवासी योगेश कुंतल ने बताया कि यह एक-दूसरे के प्रति बिना किसी द्वेष के खेलने की परंपरा है। एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि 150 साल पुरानी यह परंपरा कभी अंग्रेजों के अत्याचारों का विरोध करने के लिए शुरू की गई थी, इस दौरान हुरियारे गुलाल उड़ाए जाते हैं और होली के गीतों पर नृत्य भी किया जाता है।

PunjabKesari

पुराने केशवदेव मंदिर के सेवायत बिहारीलाल गोस्वामी ने बताया कि शाम को ‘भजन संध्या’ और फूलों की होली का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि उस दिन मंदिर परिसर के अंदर होली नहीं मनाई जाती है। गरुण गोविंद मंदिर में सेवायत डॉक्टर राजेश गौतम ने कहा कि रंगभरी एकादशी से एक दिन पहले होली का त्योहार पारंपरिक ‘हुरंगा’ के साथ समाप्त होता है। स्थानीय व्यापारी हर्ष चतुर्वेदी ने कहा, ”मथुरा में होली दूसरी जगहों से अलग है क्योंकि यहां हम भगवान कृष्ण की लीलाओं में से एक को फिर से जीते हैं।

PunjabKesari

पिछले 30 दिनों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़े समारोह हो रहे हैं।” मथुरा में सुबह से ही लोग होली के गानों पर नाचते और एक-दूसरे को रंग लगाते दिखाई दिए। पेशे से प्रोफेसर दीक्षा चौधरी ने कहा, “मथुरा में होली मुझे खुशी देती है। मैं कृष्ण के करीब महसूस करती हूं।

PunjabKesari

होली के मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पूरे जिले को नौ जोन और 40 सेक्टर में बांटा गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।

हाथरस में रबर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद पाया काबू

0

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के शहर में होली के दिन एक रबर फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की चावंड गेट चौकी इलाके में स्थित एक रबर फैक्ट्री में हुई। होली के दिन जब लोग रंगों के त्योहार का आनंद मना रहे थे, तभी अचानक फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक को आग लगने की सूचना दी।

फैक्ट्री मालिक ने तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। रबर और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आग बुझाने में काफी समय लगा। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को आसपास के मकानों और अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। हालांकि फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का माल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने में जुटी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग से हुए नुकसान का अभी सही आकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

होली पर बोले सीएम योगी – मर्यादा, भक्ति और समरसता ही सनातन धर्म की ताकत

0

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मानवमात्र के जीवन में मर्यादा, जीवंतता, भक्ति और समरसता ही सनातन धर्म की ताकत है। इस परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्व की अनुभूति करनी चाहिए कि मर्यादा, शाश्वत चेतना की जीवंतता, भक्ति का उल्लास और समरसता का भान कराने वाले सभी प्रमुख विरासत स्थल इस प्रदेश में हैं।  योगी ने बुधवार को होली के पावन महापर्व पर घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं होलिकोत्सव समिति की ओर से निकाली गई ‘भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा’ के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

 

अयोध्या हमें जीवन में मर्यादा का अहसास कराती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है। यहां भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या हमें जीवन में मर्यादा का अहसास कराती है। महादेव की नगरी काशी जीवन की शाश्वत चेतना अर्थात जीवंतता का प्रतीक है। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन भक्ति के आनंद की धरा हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में मां गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी समरसता का अहसास कराती है, जहां बिना भेदभाव समाज के हर एक तबके के लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं। यह उन लोगों के लिए एक सबक भी है, जो प्रदेश में जातिवाद, भेदभाव और छुआछूत का शोर मचाते हैं।

क्षुद्र बुद्धि के लोगों ने समाज को कमजोर करने का स्वांग रचे थे
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ क्षुद्र बुद्धि के लोगों ने समाज को कमजोर करने के लिए इस प्रकार के स्वांग रचे थे। हमें भारत को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने हैं, विकसित भारत की संकल्पना के साथ खुद को जोड़ना है।‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’के भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है। योगी ने कहा कि इस वर्ष होली का पर्व हमारे लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यह दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष है। यह ऐसा संगठन है, जिसके सानिध्य में लाखों कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म की परंपरा और भारत की एकता-अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम कर दिया है। जीवन में अनुशासन का महत्व क्या होता है, यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सीखा जा सकता है।

जब पूरी दुनिया में अव्यवस्था, अशांति है तो उमंग के साथ पर्व का आनंद ले रहे हैं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे यशस्वी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर सभी भारतवासियों को गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व हम भारत में ऐसे समय में आयोजित कर रहे हैं, जब पूरी दुनिया में अव्यवस्था, अशांति और अराजकता का वातावरण है पर, भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में उत्साह एवं उमंग के साथ इस पर्व का आनंद ले रहा है। योगी ने कहा कि कहीं कोई भय नहीं, कहीं अराजकता नहीं, कहीं अविश्वास नहीं। सब जगह‘सत्यमेव जयते’का भाव और‘जहां धर्म वहीं जय’की गूंज। यह भाव हमारा सनातन वाक्य है और इसकी गूंज सर्वत्र सुनाई दे रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि 81 वर्ष पूर्व नानाजी देशमुख द्वारा गोरखपुर में शुरू की गई इस रंगभरी शोभायात्रा ने पूरे देश को व्यापक संदेश दिया है। इसमें गोरक्षपीठ की भी महत्वपूर्ण भागीदारी और भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ समरसता, आत्मीयता, राष्ट्रीयता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का तीव्र विकास हो रहा है और इसमें गोरखपुर का विकास विशेष रूप से उल्लेखनीय है। मंच से लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान नृसिंह का पूजन कर विधि विधान से उनकी आरती उतारी। उन्हें नारियल, गुझिया के साथ फूल, रंग, अबीर-गुलाल अर्पित किया।

सैफई से ही शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, होली पर अखिलेश ने दिया 2027 का संदेश

0

टावा:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में आयोजित होली महोत्सव के मंच से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता एक बार फिर सैफई से ही शुरू होगा और वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उनके इस बयान को आगामी चुनावों की राजनीतिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

PunjabKesari
सैफई की धरती आंदोलन की दिशा तय करती रही है 
अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई की धरती हमेशा से समाजवादी आंदोलन की दिशा तय करती रही है और यहीं से परिवर्तन की नई लहर उठेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करें।

PunjabKesari

शिवपाल की नसीहत- लक्ष्य के लिए अनुशासन बेहद जरूरी 
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। अनुशासन के बिना कोई भी संगठन अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता। उनके इस बयान को संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं के लिए एक स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

युद्ध के खिलाफ है समाजवादी पार्टी 
अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थितियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा युद्ध के खिलाफ रही है और देश को महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए।

बड़े-बड़े एमओयू किए जा रहे हैं पर वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा।
सपा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और व्यापारिक समझौतों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौतों के कारण किसानों, विशेष रूप से आलू किसानों को नुकसान हो सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े एमओयू किए जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता को उसका वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा।

होली महोत्सव मंच से दिया बड़ा संदेश 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए संगठन को पूरी ताकत से काम करना होगा। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की ताकत के सहारे सपा पहले से भी बड़ी जीत हासिल करने की तैयारी कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई की अगली होली और भी भव्य होगी। होली महोत्सव के मंच से दिया गया उनका यह राजनीतिक संदेश अब प्रदेश की सियासत में नई चर्चा का विषय बन गया है।

होली पर बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 3 को बचाया गया, एक की तलाश जारी

0

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश श्रावस्ती जिले में होली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गए चार बच्चे अचानक गहरे पानी में डूबने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया।

संतुलन बिगड़ने से नदी में डूबे 
जानकारी के अनुसार, होली का त्योहार मनाने के बाद चार बच्चे पास की नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत बचाव के प्रयास शुरू किए।

तीन को बच्चों को स्थानीय लोगों ने बचाया 
मौके पर मौजूद एक स्थानीय गोताखोर ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों बच्चों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन चला रहा सर्च ऑपरेशन 
हालांकि चौथे बच्चे का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश कराई जा रही है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि लापता बच्चे का जल्द पता लगाया जा सके।

गांव में पसरा सन्नाटा 
घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे मौजूद हैं और बच्चे के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है और जल्द ही बच्चे को खोजने की पूरी कोशिश की जा रही है। होली के दिन हुई इस घटना से इलाके में मातम का माहौल बन गया है और लोगों ने बच्चों को नदी-तालाब में बिना निगरानी के जाने से रोकने की अपील की है।

गोसाईगंज में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी:पुलिस मामले की जांच में जुटी, कारणों का पता लगाने की कोशिश

0

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बलिया खेड़ा कस्बे में मंगलवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलिया खेड़ा निवासी नेकराम ने शाम करीब 7:15 बजे पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी पड़ोसी सुनीता (28) पत्नी अशोक कुमार ने अपने घर में फांसी लगा ली है।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका ने शाम करीब 5 बजे यह कदम उठाया था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की है, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने मारी गोली:लखनऊ में युवक को छूते हुए निकली बुलेट, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

0

लखनऊ के तेलीबाग इलाके में होली के दिन पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घटना घोसियाना मोहल्ले में हुई, जहां पड़ोसी ने अंकित वर्मा नामक युवक पर फायरिंग की।

जानकारी के अनुसार, गोली युवक को छूते हुए निकली। घायल अंकित वर्मा को तत्काल पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। अंकित के परिजन घटना के बाद से ट्रॉमा सेंटर में मौजूद हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल अंकित वर्मा को तत्काल पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अंकित की हालत खतरे से बाहर है।
घायल अंकित वर्मा को तत्काल पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अंकित की हालत खतरे से बाहर है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चुनरी से छिपाया मुंह:पूर्व डिप्टी सीएम ने रंगों से किया सराबोर, लखनऊ में हर्षोल्लास से मन रही होली

0

नवाबों के शहर लखनऊ में आज, बुधवार को हर्षोल्लास के होली मनाई जा रही है। पुराने लखनऊ से लेकर नए इलाकों तक संगीत के बीच रंग-गुलाल खेला जा रहा है। सोमवार को होलिका दहन हुआ था, लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से मंगलवार को रंग नहीं खेला गया।

चौक की मशहूर होली में लोग ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ जश्न मना रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने चौक पहुंचकर जमकर होली खेली। ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार हुए। खुली जिप्सी में सवार डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के ऊपर रंग डाला।

डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने भी उन्हें रंग से सराबोर कर दिया। उन्होंने बचने के लिए चुनरी से अपना मुंह छिपाया। ब्रजेश पाठक ने सिलेंडर से लोगों पर गुलाल उड़ाया। डॉ. दिनेश ने लोगों पर पिचकारी मारी।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। जगह-जगह पुलिस तैनात है। नशे में हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। नगर निगम दोपहर में भी पानी की सप्लाई करेगा। बिजली की कटौती भी नहीं होगी।

देखिए होली की 5 तस्वीरें…

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गदा और चाबुक लहराया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गदा और चाबुक लहराया।
लखनऊ में रंगों की होली शुरू हो गई।
लखनऊ में रंगों की होली शुरू हो गई।
लोग रंग-गुलाल के साथ होली खेल रहे हैं।
लोग रंग-गुलाल के साथ होली खेल रहे हैं।
पुलिस जगह-जगह तैनात है। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की जा रही है।
पुलिस जगह-जगह तैनात है। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की जा रही है।