Friday, May 8, 2026
Home Blog Page 16

यूपी: भीषण गर्मी के बीच आज मौसम लेगा यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट; लू से मिलेगी राहत

0

बीते 15 दिनों से परेशान करने वाली गर्मी से मंगलवार से काफी हद तक निजात मिलेगी। विक्षोभ की वजह से 28 अप्रैल से यूपी के ज्यादातर जिलों में हवाओं का रुख बदला हुआ रहेगा।  इसके पहले उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी और भीषण लू का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से ही तेज धूप और झुलसा देने वाली हवाओं ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। बुंदेलखंड का बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ न केवल प्रदेश बल्कि देश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा में अप्रैल महीने के अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए।

आगरा, प्रयागराज और हमीरपुर में भी हालात कम गंभीर नहीं रहे। इन शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश में राहत के संकेत हैं। 27 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। सोमवार को ललितपुर व झांसी में हल्की बूंदाबांदी हुई।

मंगलवार को प्रदेश के 27 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान है।वहीं पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आने और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) चलने की आशंका

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदांयू, जालाैन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि।

राजधानी में हवा का रुख बदला, बूंदाबांदी के आसार

राजधानी में बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से अब फाैरी ताैर पर राहत मिलने के संकेत हैं। सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को हवा का रुख पछुआ से पुरवा गया है। रविवार रात हुए इस बदलाव के बाद तेज हवाएं चलीं जिनका असर सोमवार सुबह तक महसूस हुआ।

दोपहर में एक बार फिर तीखी धूप और गर्म हवाओं से सामना हुआ लेकिन लू जैसी बात नजर नहीं आई। बीते दिनों के उलट सोमवार को हवा में नमी बढ़ने से उमस महसूस की गई। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल भी नजर आने लगे। शाम तक इनकी आवाजाही बनी रही। मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री घटकर 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी आसमान में बादल बने रहेंगे। इससे तीखी धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन उमस ज्यादा महसूस होगी। बुधवार से बादलों की सक्रियता और बढ़ेगी। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 28 से 30 अप्रैल के बीच हल्की बारिश से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है। इससे अगले एक सप्ताह तक लू से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान नमी के कारण उमस और आभासी गर्मी बनी रह सकती है।

सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत: हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर वैन और ट्रक में भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर

0

हमीरपुर के मौदहा नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बारात महोबा के ग्राम खड्डी पहरा जा रही थी। बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से यात्रा कर रहे थे। छिरका के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से वैन टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उर्दना निवासी मोहन, तिंदुही निवासी आशीष, डामर निवासी कमलेश और एक अज्ञात व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, तिंदुही निवासी रोहित, उर्दना निवासी दिलीप और डामर निवासी बाबूजी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस की कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ईको वैन और डंपर के बीच टक्कर हुई थी। घायलों का उपचार जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार भी थे। तहसीलदार शिखर मिश्रा और नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने राहत कार्य में सहयोग किया। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

लखनऊ पश्चिम बंगाल में CM योगी करेंगे प्रचार,

0

लखनऊ- पश्चिम बंगाल में CM योगी करेंगे प्रचार, 2 रोड शो, 2 जनसभा करेंगे सीएम, उत्तर 24 परगना के कल्याणी में रोड शो, 11.50 बजे कल्याणी में रोड शो, हुगली के धानेखाली में करेंगे जनसभा, 2.05 बजे धानेखाली में करेंगे जनसभा, कोलकाता के दम दम में करेंगे रोड शो, 3.25 बजे दम दम में करेंगे रोड शो, कोलकाता के राजारहाट गोपालपुर में सभा, 4.10 बजे राजारहाट गोपालपुर करेंगे जनसभा।

कानपुर ट्रांसफार्मर में आग लगने से मचा हड़कंप

0

कानपुर- ट्रांसफार्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, कबाड़ की दुकान तक पहुंची आग, फजलगंज स्थित सरिया मंडी इलाके की घटना।

पीएम मोदी की रैली से पहले बंगाल के जगद्दल में भारी हिंसा, फेंके गए देसी बम; CISF का जवान घायल

0

पीएम मोदी की रैली से पहले बंगाल के जगद्दल में भारी हिंसा, फेंके गए देसी बम; CISF का जवान घायल

_पश्चिम बंगाल के जगद्दल में पीएम मोदी की रैली से पहले राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। इस दौरान देसी बम फेंके गए और गोलीबारी में एक सीआईएसएफ जवान घायल हो गया।_

बेटी की शादी करके लौट रहे मां-बाप और बेटे की सड़क हादसे में मौत

0

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बेटी की शादी करके लौट रहे मां-बाप और बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान गई थी। ससुराल से आई नवविवाहित बेटी ने परिवार के पालतू डॉग ‘रुद्र’ को अपने हाथों से जमीन में दफनाया।

 

रविवार सुबह मां-बाप और भाई की अर्थियों को एक गाड़ी में रखकर गोरखपुर के राजघाट श्मशान घाट लाया गया। यहां भतीजे ने तीनों लोगों की चिताओं को मुखाग्नि दी। एक साथ तीन चिताओं को जलता देख, हर किसी के आंखें नम हो गईं।

कानपुर देहात में नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन* कानपुर देहात।

0

कानपुर देहात में नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
कानपुर देहात।
ब्रांडेड नाम पर घटिया खाद्य तेल बेचने के मामले में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान लिए गए सैंपल फेल होने के बाद विभाग ने कई कंपनियों के उत्पादों पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है।

कार्रवाई के तहत मयूर कंपनी और बावर्ची कंपनी के प्रोडक्ट बैन किए गए हैं। इसके अलावा वैभव एडिबल और अग्रवाल एग्रो के तेल पर भी रोक लगाई गई है। खाद्य विभाग ने करीब 28 हजार लीटर संदिग्ध तेल सीज किया है, जिसमें मयूर कंपनी का 18,822 लीटर और अग्रवाल एग्रो का 9,955 लीटर तेल शामिल है।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन बैच नंबर के सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी प्रोडक्ट की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कराई जाए। साथ ही जहां-जहां यह तेल सप्लाई हुआ है, वहां भी बिक्री रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Luxury Housing Sales: लग्जरी हाउसिंग में गुरुग्राम अव्वल, ₹24,120 करोड़ की बिक्री के साथ मुंबई को पछाड़ा

0

नई दिल्लीः गुरुग्राम में 10 करोड़ रुपए या उससे अधिक कीमत वाले लक्जरी घरों की बिक्री 2025 में मूल्य के हिसाब से 80 प्रतिशत बढ़कर 24,120 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। मूल्य के लिहाज से गुरुग्राम ने मुंबई को पीछे छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। रियल एस्टेट सलाहकार ‘इंडिया सॉथबीज इंटरनेशनल रियल्टी’ (आईएसआईआर) और डेटा विश्लेषक कंपनी सीआरई मैट्रिक्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) स्थित गुरुग्राम ने 10 करोड़ रुपए और उससे अधिक कीमत वाले मकानों की बिक्री के कुल मूल्य के मामले में मुंबई को पीछे छोड़ दिया। इस श्रेणी में गुरुग्राम में 24,120 करोड़ रुपए के, जबकि मुंबई में 21,902 करोड़ रुपए के घरों की बिक्री हुई।

आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम में 10 करोड़ रुपए और उससे अधिक कीमत वाले लक्जरी घरों की बिक्री पिछले कैलेंडर वर्ष में लगभग तीन गुना होकर 1,494 इकाई पर पहुंच गई, जो 2024 में 519 इकाई रही थी। मूल्य के आधार पर बिक्री 2024 के 13,384 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025 में 24,120 करोड़ रुपए हो गई। रिपोर्ट कहती है, ”मुंबई पारंपरिक रूप से देश का सबसे महंगा रियल एस्टेट बाजार रहा है, लेकिन 2025 के दौरान 10 करोड़ रुपए और उससे अधिक कीमत वाले लक्जरी घरों की कुल बिक्री के मूल्य के मामले में गुरुग्राम उससे आगे निकल गया।”

इंडिया सॉथबीज इंटरनेशनल रियल्टी की निदेशक (एरिया) टीना तलवार ने कहा, ”खास बात यह है कि यह वृद्धि अब केवल पुराने प्रतिष्ठित इलाकों तक सीमित नहीं है। द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड जैसे उभरते बाजार सामूहिक रूप से संरचनात्मक विस्तार को गति दे रहे हैं जिसे बुनियादी ढांचे में सुधार, बेहतर परियोजनाओं की पेशकश और बेहतर संपर्क का समर्थन मिल रहा है।”

सीआरई मैट्रिक्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक किरण गुप्ता ने कहा कि पिछले दो साल में लक्जरी खंड में लगभग 10 गुना वृद्धि से खरीदारों का सतत भरोसा, मजबूत पूंजी प्रवाह और उच्च संपदा वाले व्यक्तियों (एचएनआई) की बढ़ती संख्या का संकेत मिलता है।

आशियाना हाउसिंग पुणे में बनाएगी बुजुर्गों के लिए आवास, 1,800 करोड़ रुपए के राजस्व की उम्मीद

0

नई दिल्लीः रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग ने पुणे में 28.55 एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी इस भूमि पर बुजुर्गों के लिए एक विशेष आवासीय परियोजना विकसित करेगी, जिससे उसे 1,800 करोड़ रुपए के राजस्व की उम्मीद है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में मावल तालुका के वडगांव में इस जमीन का अधिग्रहण किया गया है। बुजुर्गों के लिए आवासीय परियोजना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा भूमि सौदा है।

आशियाना हाउसिंग के संयुक्त प्रबंध निदेशक अंकुर गुप्ता ने कहा कि कंपनी इस क्षेत्र में बुजुर्गों के घरों की भारी मांग को पूरा करने के लिए जमीन की तलाश में थी। कंपनी के अनुसार, 20 लाख वर्ग फुट के कुल बिक्री योग्य क्षेत्र वाली इस परियोजना से 1,800 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

जापान का वित्त वर्ष 2025-26 में व्यापार घाटा 1700 अरब येन, लगातार पांचवें वित्त वर्ष में दर्ज किया घाटा

0

तोक्योः जापान का वित्त वर्ष 2025-26 में व्यापार घाटा 1700 अरब येन (10.7 अरब डॉलर) रहा। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लगातार पांचवें वित्त वर्ष में व्यापार घाटा दर्ज किया गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि आयात केवल 0.5 प्रतिशत बढ़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जापान और अन्य देशों से आयात पर लगाए गए ऊंचे शुल्क वैश्विक मोटर वाहन विनिर्माताओं और अन्य उद्योगों के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं। गत वित्त वर्ष में अमेरिका को जापान का कुल निर्यात 6.6 प्रतिशत घटा जबकि मोटर वाहन निर्यात में 16 प्रतिशत की गिरावट आई।

मार्च में जापान का व्यापार अधिशेष एक साल पहले की तुलना में हालांकि 26 प्रतिशत बढ़ा, जो निर्यात क्षेत्र के पिछले झटकों से उबरने का संकेत है। मार्च में निर्यात लगभग 11.7 प्रतिशत और आयात करीब 10.9 प्रतिशत बढ़ा। इस बीच, ईरान युद्ध से पश्चिम एशिया से तेल आपूर्ति में बाधा की आशंका भी जापान के लिए चिंता का विषय बनी हुई है क्योंकि वह लगभग अपनी पूरी तेल और गैस जरूरतों का आयात करता है। ऊर्जा के अलावा, तेल की कमी नेफ्था आधारित उत्पादों के उत्पादन को भी प्रभावित कर सकती है जो चिकित्सा आपूर्ति एवं अन्य प्लास्टिक के लिए महत्वपूर्ण हैं।

जापानी सरकार ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा है कि देश के पास ऐसी आपात स्थिति के लिए 254 दिन का तेल भंडार है। आपूर्ति को स्थिर रखने के लिए सरकार इस भंडार से कुछ आपूर्ति कर सकती है। जापान इसके अलावा एशिया के अधिकतर तेल एवं गैस की आपूर्ति के मुख्य मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य का विकल्प भी तलाश रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के कारण प्रभावी रूप से बंद है।