रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी, जबकि पहले अंत्येष्टि के लिए पांच हजार रुपये दिए जाते थे जो बाद में उनको दी जाने वाली राशि से काट लिया जाता था।परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अंतर्गत निगम में कार्यरत नियमित, संविदा व आउटसोर्स कर्मियों की किन्हीं भी कारणों से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह राशि निगम आय से दी जाएगी तथा इसका समायोजन यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना से किया जाएगा।
UP: अग्निकांड में बुझ गई रोशनी, जिंदा जलीं सगी बहनें; राख के ढेर से निकाले गए दोनों के शव, हर तरफ चीख पुकार
विकासनगर के के सेक्टर 14 में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में दो सगी मासूम बहनें जिंदा जल गईं। बृहस्पतिवार को दोनों के शव बरामद किए गए। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन की मदद से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शवों का गुलाला घाट पर दफना दिया गया।बस्ती में सतीश पत्नी पूनम, ससुर दुलारे दो वर्षीय स्वाति, चार वर्षीय कुहू और दो माह की बिटिया आयुषी के साथ लंबे समय से रहते थे। सतीष ने बताया कि वह और उनके ससुर बुधवार को मजदूरी करने गए थे। वहीं, पूनम भी काम से बाहर गई थीं। झोपड़ी में तीनों बच्चे मौजूद थे।
पूनम ने बच्चों से कहा था…
पूनम ने बच्चों से कहा था कि वह थोड़ी देर में लौटकर आ रही हैं, झोपड़ी से बाहर नहीं निकलना। शाम को दुलारे काम से लौटे तो देखा कि बस्ती में आग लगी है। दुलारे ने बताया कि उन्होंने बस्ती के भीतर घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने भीतर जाने नहीं दिया। उन्होंने बच्चों की खोजबीन की तो कुहू एक पड़ोसी के पास मिली।
पूछने पर कुहू ने बताया कि आग लगने पर वह शोर मचाते हुए बाहर निकल आई थी, जबकि स्वाति और आयुषी झोपड़ी के भीतर थीं। बुधवार रात में आग बूझने के बाद परिजनों ने बच्चों की तलाश की, लेकिन कछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने राख के ढ़ेर से दोनों मासूमों के शव निकाले तो चीख पुकार मच गई। उधर, लापता हुए चार अन्य बच्चे अपने परिवार के पास पहुंच गए, जिसके बाद उनके घरवालों ने राहत की सांस ली।
सब कुछ राख, बचे सिर्फ शरीर के कपड़े
सतीश ने बताया कि आग ने उनका सबकुछ छीन लिया। दो बच्चों के साथ-साथ कपड़े, राशन सब चले गए। उन्होंने 20 हजार रुपये बचाकर रखे थे, जो जल गए। अब उनके पास सिर्फ पहने हुए कपड़े बचे हैं। आग की खबर सुनकर गणेशपुर चिनहट में रहने वाले सतीश के भाई कुलदीप पहुंचे और भाई व उनके परिवार को अपने साथ घर लेकर गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों के दम घुटने के बाद जलने से मौत की पुष्टि हुई है।
UP News: राहुल गांधी की नागरिकता मामले में सुनवाई आज, पहले खारिज की जा चुकी है मांग
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने न्यायालय से पूरक शपथपत्र दाखिल करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने यह अनुरोध स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तारीख तय की है।न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दाखिल याचिका पर बृहस्पतिवार को चैंबर में सुनवाई की।
UP: यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्ते, शाह के साथ बैठक के बाद फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के बाद अब दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इन मुद्दों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ लंबी बैठक की।बंद कमरे में बैठक के बाद माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव के स्वरूप को इसी हफ्ते अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों स्तरों पर बदलाव के लिहाज से अगले सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिन अहम हैं।
विनोद तावड़े ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह को रिपोर्ट सौंप दी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आखिरी फैसला लेने के लिए अंतिम दौर की बैठक हो रही है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार या शनिवार को सभी पदाधिकारियों की मुलाकात अमित शाह से होगी। इसके बाद फैसला लिया जाएगा।
सीएम योगी बोले: किसी भी सूरत में बाहरी तत्वों को फैक्टरी के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के साथ टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से 10 लाखवीं गाड़ी को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल औद्योगिक सफलता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 34 वर्षों की यह यात्रा टाटा समूह पर लोगों के भरोसे और प्रदेश के बेहतर होते औद्योगिक माहौल का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए बाहरी हस्तक्षेप से बचाना जरूरी है। संगठन बनाने वाले कम होते हैं और बिगाड़ने वाले अधिक, इसलिए हर कर्मचारी को संस्थान को परिवार की तरह समझना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाहरी तत्वों को किसी भी स्थिति में समूह या प्लांट के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। टाटा समूह की कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों को परिवार की तरह मानती है।मुख्यमंत्री ने विकास को समझाने के लिए ‘मोमेंटम’ का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का ‘मास’ उसकी 25 करोड़ आबादी और 56% युवा वर्कफोर्स है, जबकि ‘वेलोसिटी’ डबल इंजन सरकार की तेज विकास गति है। इसी वजह से प्रदेश का विकास अब आंकड़ों से आगे बढ़कर जमीन पर दिख रहा है।
टाटा समूह ने की तारीफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि किस समूह के कारण हम आगे बढ़ रहे हैं और जो देश के विकास में निरंतर योगदान दे रहा है। किसी भी स्थिति में बाहरी तत्वों को समूह या प्लांट के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने टाटा ग्रुप की कार्यसंस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समूह अपने कर्मचारियों के साथ परिवार जैसा संबंध रखता है।
मोमेंटम की अवधारणा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘मास’ और ‘वेलोसिटी’ का समन्वय है। जहां द्रव्यमान होता है, वहां गति स्वतः उत्पन्न होती है। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में यह ‘मास’ 25 करोड़ की आबादी और 56 प्रतिशत युवा वर्कफोर्स के रूप में सामने है। ‘वी’ यानी वेलोसिटी को डबल इंजन सरकार की डबल स्पीड का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास का मोमेंटम अब केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह धरातल पर दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट, खराब कनेक्टिविटी और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा था, जहां सड़क और गड्ढे में अंतर करना तक मुश्किल था। निवेशक आने से हिचकते थे। आज प्रदेश निवेश और उत्पादन के लिए एक आकर्षक केंद्र बन रहा है। प्रदेश में इस समय देश के कुल एक्सप्रेसवे का लगभग 55% हिस्सा है। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन इसी महीने प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेसवे में यूपी की हिस्सेदारी 60% तक पहुंच जाएगी।
टाटा मतलब ट्रस्ट, जो करोड़ों लोगों का अनुभव
मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन से लेकर आज तक महसूस किया है कि टाटा हमेशा भरोसे के साथ खड़ा रहा है। ‘टाटा मतलब ट्रस्ट’ केवल एक धारणा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों का अनुभव है। घड़ी की सुई से लेकर जहाज निर्माण तक, नमक से लेकर नेटवर्किंग, स्टील से लेकर सॉफ्टवेयर तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, रक्षा, वाहन और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में टाटा समूह ने भारत को सशक्त बनाने का काम किया है। प्रदेश के साथ टाटा की साझेदारी केवल निवेश तक सीमित नहीं, बल्कि यह विश्वास और विकास का मजबूत आधार है।ॅमुख्यमंत्री ने कहा कि 5600 से अधिक कर्मचारियों के साथ यह संयंत्र रोजगार और स्किल डेवलपमेंट का प्रमुख केंद्र बनकर ‘लक्ष्य’ प्रोग्राम के तहत युवाओं को अवसर दे रहा है। सीएम ने कहा कि बेरोजगार युवा है तो उसकी कोई पूछ नहीं है और उसकी शादी भी नहीं हो पाती जबकि टाटा में किसी की नौकरी लग जाए न केवल सम्मान बढ़ता है बल्कि उसकी शादी भी जल्दी तय हो जाती है। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, टाटा मोटर्स के एमडी व सीईओ गिरीश वाघ, वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह मौजूद थे।
सीएम योगी बोले: श्रमिकों के अधिकारों से समझौता नहीं, गैर-श्रमिक उपद्रवी तत्वों को किया जाएगा बेनकाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों हितों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रमिक को सम्मानजनक कार्य-परिस्थितियां, समय पर पूर्ण वेतन एवं सभी वैधानिक सुविधाएं प्राप्त होना उसका अधिकार है, और इसके हनन पर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बुधवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की औद्योगिक स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर के घटनाक्रम पर विशेष रूप से संज्ञान लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो व्यक्ति वास्तविक श्रमिक नहीं हैं, किंतु औद्योगिक अशांति फैलाने, उपद्रव करने अथवा अव्यवस्था उत्पन्न करने में संलिप्त पाए जाते हैं, उनकी तत्काल पहचान सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ऐसे तत्वों को बेनकाब करते हुए आवश्यकतानुसार सार्वजनिक स्थलों पर उनकी तस्वीर लगाई जाए, ताकि जनसामान्य को वास्तविक स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके। लोग यह जान सकें कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को बाधित करने की साजिश के पीछे कौन लोग हैं।
इटावा लूटपाट में गैंगस्टर को पांच साल की कैद
इटावा। एडीजे-10 गैंगस्टर कोर्ट ने 10 साल पुराने मामले में मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में गैंगस्टर को पांच साल की कैद व पांच हजार का जुर्माना लगाया।
थाना बसरेहर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र दीक्षित ने बबलू उर्फ जितेंद्र निवासी भूटा रम्पुरा थाना चौबिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। इसमें बताया कि आरोपी भौतिक लाभ के लिए एक सुसंगठित गैंग बनाकर मारपीट लूट व डकैती जैसे जघन्य अपराध करता था। उसका क्षेत्र में भय व्याप्त था। इसकी वजह उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं करता था।
Kanpur Crime Alert: 340 मोहल्ले और गांव बने हॉटस्पॉट; दक्षिण जोन सबसे संवेदनशील, शुरू होगा ऑपरेशन निरस्तीकरण
Kanpur News: कानपुर पुलिस ने 340 इलाकों को अपराध का हॉटस्पॉट चिन्हित कर ऑपरेशन निरस्तीकरण शुरू किया है, जिसमें दक्षिण जोन सबसे संवेदनशील पाया गया है।

कानपुर के 340 मोहल्ले और गांव अपराध के हॉटस्पॉट हैं। यहां चोरी, लूट, हत्या, दुष्कर्म के साथ जातीय संघर्ष, मारपीट, जमीनी विवाद, पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े ज्यादा हो रहे हैं। इसकी वजह से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। यहां विवाद और अपराध के कारणों को तलाशा जा रहा है। पुलिस इन मोहल्लों और गांवों पर विशेष नजर रखे हुए है।

