Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 3

महराजगंज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान,

0

महराजगंज- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान, फरेंदा विधानसभा में कार्यकर्ताओं से बोले, पांचों सीट जिताने का काम कीजिए, बयान सोशल मीडिया पर वायरल

 

 

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग,

0

मैनपुरी- पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, माथे और पेट में लगे छर्रे, पीड़ित परिवार SP से मिला, शिकायत पत्र सौंपा, कुरावली क्षेत्र के कानूनगोयान गांव का मामला

 

 

 

 

ग्रेटर नोएडा मोबाइल चोर गैंग का खुलासा,

0

ग्रेटर नोएडा- मोबाइल चोर गैंग का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 100 मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 50 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद, मुख्य आरोपी फरार

संभल महिला का दफन शव 40 दिन बाद निकाला गया,

0

संभल- महिला का दफन शव 40 दिन बाद निकाला गया, पिता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे, शादी के 7 महीने बाद ससुराल में हुई थी मौत, हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र का मामला

 

 

दिल्ली- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सांसद लालजी वर्मा का बयान,

0

दिल्ली- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सांसद लालजी वर्मा का बयान, सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग, भाजपा पर तथ्यों को छिपाने का आरोप

 

 

आजमगढ़ ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर

0

आजमगढ़- ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर, ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल हुआ, वाराणसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, बाइक चालक मौके से फरार

 

 

मंदिर में प्रवेश से पहले क्यों छूते हैं पहली सीढ़ी? जानिए इसके पीछे का छिपा गहरा रहस्य

0

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी मंदिर में प्रवेश करने से पहले ऐसे कई नियम होते हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। इन नियमों में जूते-चप्पल को उतारने से लेकर हाथ पैर धोन और सिर को ढकना शामिल है। लेकिन इन सभी नियमों को मानने के बाद जब कोई व्यक्ति मंदिर में प्रवेश करता है, तो अक्सर मंदिर की पहली सीढ़ी को स्पर्श करता है।

मंदिर में जाने से पहले सीढ़ियों को छूना सिर्फ एक परंपरा ही नहीं, बल्कि आस्था के नजरिए से भी बेहद खास है। आइए जानते हैं इस प्रथा को निभाने के पीछे का असल कारण और आध्यात्मिक महत्व क्या है?

मंदिर परिसर में सीढ़ियों को छूने का आध्यात्मिक महत्व

हिंदू धर्म के अनुसार, मंदिर एक ऐसा स्थान है, जो पवित्र होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है। मंदिर में प्रवेश करने से पहले इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि, आपका शरीर, मन और भावना पूरी तरह से शुद्ध और भक्तिभाव से परिपूर्ण हो। जब कोई व्यक्ति मंदिर के अंदर जाने से पहले पहली सीढ़ी को छूता है, तो यह ईश्वरीय सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

मंदिर में पहली सीढ़ी को प्रणाम करने का मतलब है कि, आप पूरी तरह से नकारात्मक ऊर्जा को पीछे छोड़कर मंदिर परिसर में जाने के लिए तैयार हैं। सीढ़ियों को झूककर छूना इस बात का प्रतीक है कि, वह ईश्वर के सामने अपना सारा अहंकार और गुस्सा त्याग कर जा रहा है। मंदिर में सीढ़ियों को छूना आत्मसमर्पण का भाव भी दर्शाता है। इसके साथ ही मंदिर की पहली सीढ़ी भगवान से जुड़ी होती है, जहां देवता वास करते हैं।

‘मेरे लिए पेपर से ज्यादा बुर्का मायने रखता है’, अजमेर में NEET छात्रा को परीक्षा केंद्र में जाने से रोका

0

जयपुर। देशभर में आज रविवार, 21 जून को नीट-यूजी 2026 की परीक्षा (NEET-UG 2026) दोबारा कराई जा रही है। परीक्षा से पहले अजमेर में एक छात्रा को बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र में जाने से रोका गया।

छात्रा ने एएनआइ से बातचीत में कहा कि जब NTA ने बुर्का पहनकर जाने के लिए इजाजत दी है तो मुझे जाने क्यों नहीं दिया जा रहा। छात्रा ने आगे कहा, ‘परीक्षा मायने नहीं रखती, मेरा बुर्का और पहचान मायने रखती है।’

बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र में जाने से रोका

NEET छात्रा, जिसने अपनी पहचान कुलसुम बानो के तौर पर बताई, उस छात्रा ने कहा कि वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने के लिए ब्यावर से आई थी और दावा किया कि उसने वही कपड़े पहने थे जो उसने पिछली बार परीक्षा देते समय पहने थे।

कुलसुम बानो ने कहा, ‘मैं NEET परीक्षा देने के लिए ब्यावर से आई हूं। जब मैंने 3 मई को परीक्षा दी थी, तब भी मैंने वही कपड़े पहने थे जो अभी पहने हैं, बुर्का और दुपट्टा।’

बानो ने आरोप लगाया कि शुरू में उसे केंद्र में घुसने से पहले दुपट्टा हटाने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में अधिकारियों ने जोर दिया कि उसे बुर्का भी हटाना होगा।

बानो ने आगे कहा, ‘अगर NTA ने हमें इजाजत दी है तो ये लोग हमें रोक नहीं सकते। अगर मुझे परीक्षा देनी है और वे मुझे इन कपड़ों में अंदर नहीं आने देते, तो मैं परीक्षा ही नहीं दूंगी। यह शर्मनाक है कि वे 18 साल के युवाओं के साथ ऐसा कर रहे हैं।’

बानो ने कहा, ‘मेरे लिए परीक्षा मायने नहीं रखती; मेरे लिए मेरा ‘बुर्का’ और मेरी पहचान मायने रखती है।’

नीतीश कुमार बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा बने रहेंगे बिहार चीफ

0

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

इसके साथ ही, संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए उमेश कुशवाहा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखने की मंजूरी दी गई है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री मदन सहनी ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए इन फैसलों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद ने उमेश कुशवाहा के नाम को सहर्ष स्वीकृति दी है।

सहनी ने यह भी साझा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर जनता के बीच अपनी नई ‘बिहार यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की जमीनी हकीकत को परखना होगा।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प: निशांत

बैठक में शामिल हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इस बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (उनके पिता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरी टीम की जवाबदेही काफी बढ़ गई है।

तमिलनाडु के सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 लोगों की मौत; 67 अस्पताल में भर्ती

0

चेन्नई। तमिलनाडु के सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 67 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात लोग वेंटिलेटर पर हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुवल्लूर जिला कलेक्टर एस कविता ने कहा कि कुल 67 प्रभावित श्रमिकों को तुरंत स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया। उनके अनुसार, 46 का इलाज वेल्स अस्पताल में और 21 का वेंकटेश्वर अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना पोरियापालयम के पास कनिगईपायर में स्थित ‘सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स’ फैसिलिटी में हुई।

प्रभावित कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

प्रभावित कर्मचारियों, जिनमें से ज्यादातर उत्तरी राज्यों से हैं। सभी को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिन लोगों में चक्कर आने या उल्टी जैसे लक्षण दिखे, उन्हें भी इलाज के लिए भेजा गया है। तस्वीरों में कर्मचारियों को एम्बुलेंस में फैसिलिटी से बाहर ले जाते हुए देखा गया।

गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर ने घटना पर शोक जताया

गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर ने मौतों पर शोक व्यक्त किया है।  लोकभवन से जारी बयान में कहा गया है, “तिरुवल्लूर जिले के पेरियापालयम के पास कनिगईपायर गांव में एक झींगा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक की दुखद घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई कर्मचारी घायल हो गए हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत और साहस मिले। मैं उन सभी लोगों के जल्द ठीक होने की भी कामना करता हूं जिनका इलाज चल रहा है।”