दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय ड्रग-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, NCB ने दिल्ली-NCR में किया भंडाफोड़, 4 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया, भारत में अनधिकृत रूप से भी रुके थे विदेशी, ड्रग्स तस्करी में शामिल होने का आरोप है, लगभग ₹15 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त
आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। खास दोस्त से सम्पर्क बनेगा। नजदीकी / रिश्तेदारों के घर जाने का संयोग है या आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। व्यस्त रहोगे व स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। धार्मिक विचार बनेंगे। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
लखनऊ टुडे, 18 अगस्त – आपके काम की खबर:जूनियर असिस्टेंट भर्ती अभ्यर्थी UPSSSSC पहुंचेंगे, LU में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन
नमस्कार लखनऊ, मुस्कुराइए, आज 18 अगस्त, दिन मंगलवार है…
हम आपके लिए आज के इवेंट और आपसे जुड़ी काम की बातें लेकर आए हैं। इसमें बता रहे हैं कि शहर में कहां और क्या-क्या हो रहा है। बिजली किन इलाकों में कटेगी, पानी किन इलाकों में नहीं आएगा। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट्स कहां हो रहे हैं। शहर का मौसम, सिटी का ट्रैफिक, सिनेमा, स्कूल-कॉलेज से जुड़ी जानकारियां भी हैं।
पढ़िए क्या कुछ हैं, आपके काम की बातें…
| सुविधाएं, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं… |
| कहां बिजली, कहां पानी की सप्लाई बाधित | सूचना अपडेट की जा रही है। |
| डायवर्जन | विकासनगर में गुलाचीन मंदिर जाने वाली डबल लेन सड़क धंसी है। पूरी सड़क बंद कर दी गई है। वैकल्पिक मार्गों से जाना होगा। |
| आज के इवेंट… |
| आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/खेल |
|
| नगर निगम के जोनल अधिकारियों/जोनल सेनेटरी अधिकारियों के नंबर | जोन-1. ओम प्रकाश 9450234748
जोन-2 संजय यादव – 8810721613 जोन-3. आकाश कुमार- 9415497173 जोन-4. शिल्पा कुमारी-7905596057 जोन-5. विनीत कुमार सिंह-8810708583 जोन-6. अमरजीत यादव-7388514375 जोन-7. रामेश्वर सिंह -8810721622 जोन-8. विकास सिंह- 8810726009 टोल फ्री नंबर- 1533. वॉर रूम नंबर – 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914 पेट लाइसेंस बनवाने के लिए – जयंत सिंह : 9511156792, अफसर अली : 9721095021 |
| शहर में पानी की सप्लाई, बेकार बह रहे पानी की शिकायत | नगर निगम ने पाइप लाइन में लीकेज या कहीं गंदे पानी की सप्लाई होने पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। दावा किया जाता है कि इन नंबरों पर कॉल करने से तुरंत समस्या का समाधान होगा। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 8177054100, 8177054003, 8177054010 पर कॉल करना होगा। |
| पार्कों से जुड़े अपडेट | जनेश्वर मिश्र पार्क में टिकट के दाम 5 रुपए बढ़ा दिए गए। अब 15 रुपए देने होंगे।
जुरासिक पार्क में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक एंट्री रहेगी। 3 साल से कम के बच्चों की एंट्री फ्री में होगी। |
| फूड प्रोडक्ट से जुड़ी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर | FSDA टोल फ्री हेल्पलाइन मुख्यालय: 18001805533
जिला स्तरीय हेल्पलाइन : 915223514492 |
| PM सूर्य घर योजना की जानकारी | 15555 पर कॉल करके पूरी जानकारी ली जा सकती है। |
| परिवहन विभाग की जानकारी | परिवहन विभाग के लखनऊ ऑफिस में वाहनों का टैक्स जमा करने में अगर समस्या आ रही है तो 8005441031 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। |
| बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के लिए यहां संपर्क करें | शहर में बिजली की बेहतर सप्लाई के लिए 1 नवंबर 2025 से वर्टिकल व्यवस्था लागू है।
इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी कृष्णानगर – 9415901426 अवध चौराहा न्यू आलमबाग उपकेंद्र – 9415901426 वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-3 – 8004921191 नादरगंज – 8004921191 कबीरनगर पारा – 8005480268 मोहनलालगंज न्यू – 9415005109 मलिहाबाद न्यू – 9415005109 (लखनऊ में वर्टिकल व्यवस्था की पूरी जानकारी) बिजली संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए 1912 पर कॉल करें। मध्यांचल से 18001800440, पूर्वांचल से 18001805025, पश्चिमांचल से 18001803002, दक्षिणांचल से 18001803023 और केस्को से संबंधित सहायता के लिए 18001801912 डायल करें। इसके अलावा, लखनऊ के सभी पावर हाउस के अधिकारियों को सीधे भी संपर्क किया जा सकता है- अपट्रॉन – 9415901108 – एक्सईएन आनंद प्रकाश वर्मा अमीनाबाद – 9453007413 – एक्सईएन सुशील कुमार आलमबाग – 9415901394 – एक्सईएन योगेश इंदिरानगर – 9415901353 – एक्सईएन शोभित दीक्षित ऐशबाग – 9415901401 – एक्सईएन सत्येंद्र कुमार साहू कानपुर रोड – 9415901414 – एक्सईएन नीरज गोमतीनगर – 9415901361 – एक्सईएन धीरज यादव चिनहट – 9415901126 – एक्सईएन प्रभाकर चौक – 9415901316 – एक्सईएन रमन वासुमित्र जानकीपुरम – 9415901286 – सीई वीपी सिंह जानकीपुरम अतिरिक्त – 9415901369 – एक्सईएन पंकज गुप्ता ठाकुरगंज – 9415005797 – एक्सईएन दीपक कुमार डालीगंज – 9453004714 – एक्सईएन सुशील कुमार वर्मा नादरगंज – 9415901422 – एक्सईएन अश्विनी पुरनिया – 9453004527 – एसई गीता आंनद बीकेटी – 9453007418 – एक्सईएन पंकज कुमार गुप्ता मलिहाबाद – 8005493760 – एक्सईएन सुदेश कुमार महानगर – 9415901340 – एक्सईएन गौरव कुमार महानगर अतिरिक्त – 8004910763 – एसई गीता आनंद मुंशी पुलिया – 8005489479 – एक्सईएन एपी सिंह मोहनलालगंज – 9415223990 – एक्सईएन श्रवण कुमार राजभवन – 9415901857 – एक्सईएन धर्मेंद्र सक्सेना राजाजीपुरम – 9453007416 – एक्सईएन अभिषेक कुमार रेजीडेंसी – 9415901306 – एक्सईएन जयप्रकाश विश्वविद्यालय – 8005488834 – एक्सईएन अजय कुमार वृंदावन योजना – 9415901141 – एक्सईएन आनंद सीतापुर रोड – 8005494576 – एक्सईएन अमरीश शुक्ला हुसैनगंज – 9415901297 – एक्सईएन अरुण कुमार |
| परिवहन विभाग से जुड़े अपडेट के लिए यहां संपर्क करें | यातायात नियमों, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों की जानकारी और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए यह चैटबॉट आपकी मदद करेगा।
इससे जुड़ने के लिए ‘Hi’ 8005441222 नंबर पर भेजें। |
| नगर निगम से जुड़ी सूचनाएं | नगर निगम के सहयोग से मंगलमान संस्था शहरभर में लोगों से विसर्जित की जाने वाली मूर्तियों को लेकर खुद विसर्जन करेगी। इसके लिए 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा, नगर निगम के टॉल फ्री नंबर 1533, एलएसए टॉल फ्री नंबर -18001234999, एलएसजी टॉल फ्री नंबर -18002026172 पर भी फोन कर सकते हैं। |
| खाद न मिलने पर किसान यहां करें शिकायत | सहकारी समितियों से किसानों को खाद मिल रही है। अगर किसानों को खाद न मिले तो 9450110369, 6391557129 पर शिकायत करें। |
| ट्रेनों के शेड्यूल में फेरबदल की सूचनाएं | इसकी कोई सूचना नहीं है। |
| नई और स्पेशल ट्रेनें | लखनऊ से नई हाईस्पीड ट्रेन लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत चलाई जा रही है। |
| शहर के कॉलेज/यूनिवर्सिटी/स्कूलों से जुड़ी सूचनाएं | सूचना अपडेट की जा रही है। |
| फ्लाइट की टाइमिंग में फेरबदल | सूचना अपडेट की जा रही है। |
| IRCTC हेल्पलाइन | IRCTC पैकेज की लखनऊ से बुकिंग और जानकारी इस नंबर 8287930922 पर की जा सकती है। |
| पासपोर्ट संबंधी समस्या के लिए ई-मेल करें | शिकायत दर्ज कराने के लिए grv.rpolucknow@mea.gov.in पर मेल करें।
शिकायत दर्ज कराने के लिए legal.rpolucknow@mea.gov.in पर मेल करें। पॉलिसी संबंधी जानकारी के लिए policy.rpolucknow@mea.gov.in पर मेल करें। |
| सिनेमा अपडेट |
| आवारापन-2
बंटवारा 1947 स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट हनुमान अंश द ओडिसे ओ माई गॉड धमाल-4 विश्वनाथ एंड सन्स |
लुलु मॉल | दोपहर 12 बजे से रात 10:55 बजे। |
| आवारापन-2
बंटवारा 1947 स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट हनुमान अंश द ओडिसे ओ माई गॉड धमाल-4 विश्वनाथ एंड सन्स |
क्राउन मॉल | दोपहर 12 बजे से रात 10:45 बजे। |
| आवारापन-2
बंटवारा 1947 स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट हनुमान अंश द ओडिसे ओ माई गॉड धमाल-4 विश्वनाथ एंड सन्स |
सिने पॉलिस | दोपहर 2:20 बजे, शाम 6:10 बजे और रात 10 बजे। |
| आवारापन-2
बंटवारा 1947 स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट हनुमान अंश द ओडिसे ओ माई गॉड धमाल-4 विश्वनाथ एंड सन्स |
वेव मॉल | दोपहर 12:30 बजे, शाम 7 और रात 10 बजे। |
| आवारापन-2
बंटवारा 1947 स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट हनुमान अंश द ओडिसे ओ माई गॉड धमाल-4 विश्वनाथ एंड सन्स |
फन रिपब्लिक मॉल | दोपहर 12:15 बजे से रात 10:35 बजे। |
| आवारापन-2
बंटवारा 1947 स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट हनुमान अंश द ओडिसे ओ माई गॉड धमाल-4 विश्वनाथ एंड सन्स |
फीनिक्स पलासियो | दोपहर 12:30 बजे से रात 10:55 बजे। |
| आवारापन-2
बंटवारा 1947 स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट हनुमान अंश द ओडिसे ओ माई गॉड धमाल-4 विश्वनाथ एंड सन्स |
शालीमार गेटवे | सुबह 11:40 बजे से रात 11:50 बजे तक। |
| सर्राफा भाव |
| ज्वेलरी | भाव |
| सोना | ₹1,56,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) |
| चांदी | ₹2,38,240 रुपए प्रति किलोग्राम। |
| पेट्रोल-डीजल के दाम |
| क्रूड ऑयल | कीमत |
| पेट्रोल | 102.85 रुपए प्रति लीटर। |
| डीजल | 95.06 रुपए प्रति लीटर। |
| CNG | 99.50 रुपए प्रति किलोग्राम। |
| शहर का मौसम |
| तापमान | अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस। |
| हवा की रफ्तार | दिन में 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। |
| शहर का AQI | अधिकतम 80, न्यूनतम 20 |
| आज का मौसम | बादल छाए रहेंगे। दिनभर रिमझिम बारिश होती रहेगी। |
शहर में आपसे जुड़ी सुविधाएं और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर-
| इमरजेंसी नंबर | इमरजेंसी होने पर खोजते न फिरें अलग-अलग नंबर, सिर्फ ये 3 नंबर डायल करें |
| जनऔषधि केंद्र | लखनऊ में यहां मिलेंगी सस्ती दवाइयां: शहर में 122 जन औषधि स्टोर |
| फ्लाइट कनेक्टिविटी | डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए यहां से लें अपडेट |
यदि आपके पास लखनऊ में किसी इवेंट, कार्यक्रम, आयोजन या किसी समस्या से जुड़ी कोई जानकारी है, जो आप प्रकाशित करवाना चाहते हैं, तो आप हमारे फोन नंबर-9026025514 पर वॉट्सऐप मैसेज कर सकते हैं।
लखनऊ में जेन-अल्फा छात्राएं सड़कों पर, हाईवे जाम किया:बोलीं- टीचर नहीं, पढ़ें कैसे? 8KM पैदल चलीं, प्रमुख सचिव ने ढाई घंटे बात की
लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जेन-अल्फा ने एक बार फिर सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच करीब 250 जेन-अल्फा छात्राएं दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर इकट्ठा हुईं। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। छात्राएं मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय से ढाई किमी चलकर यहां तक पहुंचीं। 6वीं से 12वीं कक्षा तक के इस स्कूल को समाज कल्याण विभाग चलाता है।
प्रदर्शन के दौरान बाईपास के चारों तरफ 2 से 3 किमी लंबा जाम लग गया। 4 थानों और चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे तक छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे DM को बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। जब बात नहीं बनी, तो छात्राएं हजरतगंज स्थित DM आवास की तरफ दौड़ने लगीं।
लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रॉन्ग साइड में दौड़ती छात्राओं के पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़े। छात्राएं जब मोहान रोड से 8 किमी दूर बालागंज चौराहे पर पहुंचीं तो एसीपी काकोरी शकील अहमद और एडीसीपी धनंजय ने उन्हें रोका। इसके बाद उनके सामने ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की।
एसीपी काकोरी ने छात्राओं को बताया कि अधिकारी समस्या का समाधान आज ही करेंगे। इसके बाद छात्राएं मान गईं और उन्हें ई-बसों से वापस स्कूल भेज दिया गया।
छात्राओं से मिलने भारी बारिश के बीच विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव, सचिव व निदेशक संजीव सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार और सरोजनीनगर एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे। करीब ढाई घंटे की बातचीत के बाद सभी अफसर स्कूल से बाहर निकले और मामला शांत हुआ।
5 तस्वीरें देखिए-





‘स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के शिक्षक नहीं’
छात्राओं का कहना था कि उनके स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के शिक्षक नहीं हैं। साल भर से बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप है। इंटरनेट की उचित व्यवस्था न होने के कारण वे ऑनलाइन क्लास भी नहीं ले पातीं। इसी साल कई छात्राओं की बोर्ड परीक्षा भी होनी है।

प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने बताया-
सभी बच्चों से पर्सनल बात हुई है। फिजिक्स की टीचर मैटरनिटी लीव पर हैं। मैथ्स की टीचर अभी छुट्टी पर हैं। स्कूल प्रशासन से संवाद की कमी के चलते आज ऐसा हुआ होगा। बच्चों ने देखा होगा कि बगल के स्कूल के बच्चों ने ऐसा किया तो हम भी ऐसा करते हैं। बच्चे बहुत अच्छे हैं।

14 अगस्त को सर्वोदय विद्यालय के छात्र सड़क पर उतरे थे
इससे पहले 14 अगस्त को इसी विद्यालय के बगल में स्थित सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने भी आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाली लिंक रोड को जाम कर दिया था। उस जाम में विभाग के ही राज्यमंत्री असीम अरुण फंस गए थे। उन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर वापस स्कूल भेजा था और कहा था कि अपनी बात रखने का तरीका भले ही ठीक नहीं था, लेकिन उनकी बात मान लेना सराहना के योग्य है।

मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्र माने थे
समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने 14 अगस्त को कहा था-
समाज कल्याण विभाग की ओर से लखनऊ में 2 सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए पिछले साल अतिथि वक्ताओं की व्यवस्था की गई थी। किसी कारण से हाईकोर्ट से इसमें रोक लग गई। इस मामले में 17 अगस्त की तारीख लगी है। उसमें हम बच्चों की बात मजबूती के साथ रखेंगे। बच्चों की समस्या, हमारी समस्या है।

बारिश में पिकप भवन पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस से झड़प:लखनऊ में जूनियर असिस्टेंट की फाइनल रिजल्ट जारी करने की मांग
लखनऊ में UPSSSC की जूनियर असिस्टेंट भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर दिखा। 5512 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम 4 साल बाद भी जारी नहीं हुआ है। इसे लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गोमतीनगर स्थित पिकप भवन पहुंचे। तेज बारिश के बावजूद अभ्यर्थी प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद वे अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने जल्द नियुक्ति देने की भी मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को अब और लंबा न खींचा जाए। 5512 पदों का अंतिम परिणाम जल्द जारी कर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए।
प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए…


2022 से शुरू हुई भर्ती, चार साल में कई चरण पूरे
अभ्यर्थियों के हाथ में मौजूद टाइमलाइन के मुताबिक जूनियर असिस्टेंट के 5512 पदों की भर्ती प्रक्रिया लंबी खिंचती चली गई। पोस्टर में सबसे पहले अक्टूबर 2022 में UPSSSC PET, इसके बाद 4 अगस्त 2022 को भर्ती विज्ञापन, 24 मार्च 2024 को शॉर्टलिस्टिंग और 29 जून 2024 को लिखित परीक्षा का उल्लेख है।
इसके बाद आयोग की ओर से 7 अक्टूबर 2025 को टाइपिंग की कटऑफ और 8 अक्टूबर 2025 को टाइपिंग परीक्षा की तारीख जारी की गई। टाइपिंग परीक्षा 23 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक चली।
टाइपिंग के बाद रिजल्ट, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अभ्यर्थियों की ओर से लगाए गए पोस्टर में टाइपिंग परीक्षा के बाद 25-26 फरवरी 2026 को परिणाम जारी होने का उल्लेख किया गया है। इसके बाद 8 मई 2026 से 8 जुलाई 2026 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का चरण पूरा होने की जानकारी दी गई है।
अभ्यर्थियों का सवाल है कि जब भर्ती प्रक्रिया के लगभग सभी प्रमुख चरण पूरे हो चुके हैं तो अंतिम परिणाम जारी करने में अब और कितना समय लगेगा। उनका कहना है कि लंबे समय से तैयारी और परीक्षा प्रक्रिया में समय लगाने के बाद अब नियुक्ति का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
बारिश में भी नहीं पीछे हटे अभ्यर्थी
मंगलवार को लखनऊ में तेज बारिश के बीच अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बारिश और खराब मौसम के बावजूद वे अपनी मांग को लेकर आयोग के सामने पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग से भर्ती का अंतिम परिणाम जल्द जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की।
अभ्यर्थियों का कहना है कि 5512 पदों की भर्ती को चार साल से अधिक समय बीत चुका है। लिखित परीक्षा, टाइपिंग और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण पूरे होने के बाद भी अंतिम परिणाम का इंतजार उनकी परेशानी बढ़ा रहा है। अब वे आयोग से स्पष्ट समयसीमा के साथ परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं।
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, घरों की दीवारें गिरीं:3 दिन में 75.5 मिमी बरसात, सड़कें लबालब; मानसून का कोटा कंप्लीट होगा
लखनऊ में पिछले 3 दिन से सावन खूब बरस रहा है। 15, 16 और 17 अगस्त में कुल 75.5 मिमी बारिश हुई। वहीं, आज मंगलवार की शुरुआत घनों बादलों और रिमझिम बारिश से हुई। धूप नहीं निकली। 9 बजे के बाद मूसलाधार बारिश होने लगी और अंधेरा जैसा छा गया। आज पूरे दिन बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है। सोमवार को भी अलर्ट था और 24 घंटे में 25.8 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन (19 से 23 अगस्त) इसी तरह बारिश होती रहेगी, जिसके चलते बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। इस साल पूरे सीजन में 375.8 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जबकि, सामान्य बरसात का कोटा 446.9 मिलीमीटर है। यानी बारिश का कोटा पूरा होने में केवल 16 फीसदी की कमी बची है।
लगातार बारिश के चलते जानकीपुरम, संजयगांधीपुरम, अलीगंज, फैजुल्लागंज जैसे इलाकों में जबरदस्त जलभराव है। लोग घरों के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। घरों के अंदर भी पानी भरा हुआ है। सोमवार को निगोहां में और आज मंगलवार को मदेयगंज और गोसाईंगंज में घरों की दीवारें गिरीं। हालांकि, इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।
8 तस्वीरें देखिए-







20, 21 और 22 अगस्त को होगी जोरदार बारिश
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 23 अगस्त के दौरान लखनऊ में बारिश और तेज होने वाली है। 20, 21 और 22 अगस्त को जोरदार बारिश होगी। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के कारण रुक-रुककर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हवा में दबाव का सिस्टम बनने, मानसून की रेखा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है।
लखनऊ में पीएसी तैनात कर 200 भैंसें उठवाईं:लोगों ने टीम पर हमला किया था, मेयर बोलीं- पूरा इलाका साफ कर देंगे
लखनऊ के पारा में नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मंगलवार को नगर निगम की टीम के साथ 3 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी बल पहुंचा। सभी जवान हेलमेट, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए हैं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने करीब 200 भैंसें उठवा लीं।
टीमों के साथ मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी पहुंचे हैं। यहां मेयर ने कहा कि जो पुलिस आपकी सुरक्षा करती है, उस पर हमला स्वीकार नहीं है। पूरा इलाका साफ कर देंगे। इन लोगों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला किया। आज पूरे इलाके से भैंसें उठवा ली गई हैं। दरोगा पर हमला कर सिर फोड़ दिया गया था।
दरअसल, रविवार को टीम एक दरोगा और कुछ पुलिसबल के साथ पहुंची थी तो अवैध डेयरी संचालकों ने उन पर हमला कर दिया था। पुलिस ने पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की शिकायत पर अबरार, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आशिफ, वारिश, नसीम, रानू, जीशान, नाफिश समेत 24 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई को हिरासत में लिया था। सोमवार को दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया था।
6 तस्वीरें देखिए-






इंस्पेक्टर को मारा, उसका सख्त जवाब दिया जाएगा
मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा- यह पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई है। इन्होंने जिस तरह से नगर निगम के कर्मचारियों और इंस्पेक्टर को मारा, वह बहुत ही गलत काम किया था। इस पर सख्त कार्रवाई होगी। इलाका पूरा साफ कर देंगे। आज ये इलाका पूरा साफ कर दिया है। इन हमलावरों को आज जवाब दिया जा रहा है। पुलिस आपकी सुरक्षा करने के लिए है, न कि आपसे मार खाने के लिए।

तिकोनिया, गायत्री विहार, ज्ञानेंद्र विहार में कार्रवाई
तिकोनिया, गायत्री विहार, ज्ञानेंद्र विहार में नगर निगम की टीम और पुलिस फोर्स ने सबसे पहले कार्रवाई की। यहां के करीब 10 घरों और डेयरियों से भैंसों को बाहर निकाला। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की वजह से लोगों ने पिछली बार की तरह विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाई।
इन मोहल्लों में कार्रवाई के बाद टीम हैदर कैनाल के पास कुल्हरकट्टा रोड की तरफ गई। वहां पर डिप्टी खेड़ा में भैंसों को पकड़ा जा रहा है। महिलाओं ने टीम के कर्मचारियों को गाली दी लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध चल नहीं सका।

…ताकि टीम पर हमला दोबारा न हो
इस अभियान में नगर निगम की कैटल कैचर टीम के साथ पारा, दुबग्गा और काकोरी थाने की फोर्स मौजूद है। मौके पर एसीपी काकोरी शकील अहमद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 200 भैंसों को पकड़ा गया है।
नगर निगम की टीम लगातार डेयरियों से भैंसों को पकड़कर ठाकुरगंज स्थित कांजी हाउस भेज रही है। अवैध रूप से संचालित डेयरियों को खाली कराने और पशुओं को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी, ताकि रविवार जैसी स्थिति दोबारा न बने।

भैंसों को घरों के अंदर बांध रखा था
अवैध रूप से डेयरी चलाने वालों ने भैंसों को घरों के अंदर छिपा लिया था। नगर निगम की टीम घरों के अंदर जा-जाकर भैंसों को खूंटे से खोल दिया और कैटल कैचर में चढ़ाया। इस दौरान किसी ने भी विरोध नहीं किया।
नगर निगम भैंसों को क्यों पकड़ रहा?
नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत शहरी सीमा में भैंस पालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है, क्योंकि इसे अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में रखा गया है। केवल अधिकतम दो गायों को ही वैध लाइसेंस के तहत पालने की अनुमति है।
शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित डेयरियों और आवासीय इलाकों में भैंस जैसे पशुओं को पालने से गंदगी फैलती और सीवर चोक होता है। इन्हीं समस्याओं के कारण स्थानीय प्रशासन और नगर निगम इन्हें प्रदूषण या गंदगी फैलाने वाला (अपदूषक) मानकर कार्रवाई करता है।

एक दिन पहले 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया
रविवार को टीम पर हमले के बाद पुलिस ने सोमवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये महिलाएं खुशबून (24) और आफरीन (26) हैं। ये दोनों मोहल्ला गादियाना, आदर्श विहार के अब्बास की बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार, नगर निगम कर्मचारियों और सरकारी वाहनों पर पथराव किया गया था। दरोगा को पकड़कर पीटा गया। उसके बाद पशु अधिकारी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
प्रयागराज में बाढ़, घरों में 3 फीट पानी:कारें-बाइकें डूबीं, गलियों में नावें; ओडिशा के स्कूल में 312 छात्र दो दिन से फंसे
यूपी के कई शहरों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रयागराज की कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरने से कारें-बाइकें डूब गई हैं। कई घरों के ग्राउंड फ्लोर डूब गए हैं। लोग पहली मंजिल पर रहने को मजबूर हैं। पुलिस और NDRF की टीमें नावों से लोगों का रेस्क्यू कर रही है।
वहीं, ओडिशा के केंद्रापाड़ा में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिन से स्कूल में फंसे हैं। कुलसाही गांव के सरकारी SC/ST आवासीय आश्रम स्कूल का ग्राउंड फ्लोर ब्राह्मणी नदी के पानी में डूब गया है। स्कूल चारों तरफ से करीब 10 फीट पानी से घिरा है और तेज बहाव के कारण अब तक रेस्क्यू टीम वहां नहीं पहुंच सकी है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में इस मानसून 187 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 जून से 16 अगस्त के बीच 79 मौतें बाढ़, लैंडस्लाइड, डूबने और करंट जैसी प्राकृतिक आपदाओं में हुईं, जबकि 107 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। राज्य में 294 लोग घायल और 31 अब भी लापता हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…





मौसम से जुड़े अपडेट्स…
- ओडिशा के केंद्रपाड़ा में NH-53 का लगभग 100 मीटर हिस्सा धंस गया। यह हाईवे पारादीप पोर्ट को जाजपुर से जोड़ता है।
- बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ये जिले बैतरणी, ब्राह्मणी, सालंदी, जलका और बुधबलंगा नदियों में आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
- हिमाचल प्रदेश में मानसून की घटनाओं के कारण 30 जून से 16 अगस्त के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर 187 हो गई है, जबकि कुल नुकसान लगभग 973 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
YouTube बदलेगा Views गिनने का तरीका, 24 अगस्त से बड़ा बदलाव
नई दिल्ली: 24 अगस्त 2026 से YouTube अपने प्लेटफार्म पर वीडियो व्यूज़ गिनने का तरीका बदलने जा रहा है। नए नियम के तहत, वीडियो का पहला फ्रेम प्ले होते ही उसे एक व्यू माना जाएगा। यह बदलाव दुनिया भर में सभी वीडियो फॉर्मेट पर लागू होगा। यानी रेगुलर YouTube वीडियो भी Shorts, Instagram और TikTok की तरह प्ले या रीप्ले होते ही व्यू हासिल करेंगे। YouTube के मुताबिक, इससे क्रिएटर्स को अपने पब्लिक व्यू काउंट में तेजी से बढ़ोतरी दिख सकती है और उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि उनके कंटेंट को कितने बड़े पैमाने पर देखा जा रहा है।
24 अगस्त से नियम लागू
YouTube ने कहा, 24 अगस्त, 2026 से, जैसे ही कोई वीडियो चलना शुरू होगा – यानी पहले फ़्रेम से ही – उसे एक व्यू के तौर पर गिना जाएगा। कंपनी अलग-अलग फ़ॉर्मेट के लिए व्यूज़ गिनने के लिए अलग-अलग सिस्टम का इस्तेमाल करती थी। Shorts के लिए पिछले साल ही नया तरीका लागू कर दिया गया था। 24 अगस्त से, लॉन्ग-फ़ॉर्म वीडियो और दूसरे फ़ॉर्मेट भी इसी स्टैंडर्ड को अपनाएंगे। YouTube ने कहा कि क्रिएटर्स ने मेट्रिक्स को लेकर कम कन्फ्यूज़न और अपने ओवरऑल एक्सपोज़र को बेहतर ढंग से मापने के तरीके की मांग की थी। पुराना तरीका पूरी तरह से खत्म नहीं होगा। यह YouTube एनालिटिक्स में Engaged views नाम के मेट्रिक के तौर पर बना रहेगा। इससे पता चलेगा कि वीडियो शुरू होने के बाद कितने दर्शकों ने उसे देखना जारी रखा।
क्रिएटर्स की कमाई में कोई बदलाव नहीं होगा
YouTube का कहना है कि नए सिस्टम के तहत क्रिएटर्स की कमाई में कोई बदलाव नहीं होगा। रेवेन्यू Engaged Shorts views और Engaged Watch Hours पर निर्भर बना रहेगा। इस बदलाव का YouTube पार्टनर प्रोग्राम के लिए एलिजिबिलिटी पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। पूरे YPP एक्सेस के लिए, क्रिएटर्स को इनमें से किसी एक की ज़रूरत होगी:
-पिछले 12 महीनों में 1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 क्वालिफ़ाइड वॉच आवर्स
-पिछले 90 दिनों में 1,000 सब्सक्राइबर्स और 10 मिलियन क्वालिफ़ाइड Shorts व्यूज़
-Shorts फ़ीड में Shorts से मिले वॉच टाइम को 4,000 घंटे की ज़रूरत में नहीं गिना जाता है।
लुटेरी दुल्हन का कांड: 1 लाख देकर रचाई थी शादी, 24 घंटे में जेवर-कैश लेकर हुई रफूचक्कर
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से लुटेरी दुल्हन की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। सिंभावली थाना क्षेत्र के लिसड़ी गांव में एक नवविवाहिता शादी के महज 24 घंटे के भीतर ही घर का सारा कीमती सामान समेटकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हा रामपुर के एक मंदिर के पंडित के झांसे में आकर शादी के बंधन में बंधा था, लेकिन शादी की अगली ही रात दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित विनोद के अनुसार, करीब 2-3 महीने पहले उसकी मुलाकात रामपुर स्थित एक मंदिर के पंडितजी से हुई थी। पंडितजी ने ही शादी का रिश्ता तय कराया था। इसके बदले में लड़की की मां को 1 लाख रुपए नगद दिए गए थे। रिश्ते की बात पक्की होने के बाद रामपुर के मंदिर में ही शादी की रस्में संपन्न हुईं। शादी के बाद विनोद अपनी नई-नवेली दुल्हन को खुशी-खुशी अपने गांव लिसड़ी ले आया।
शादी के बाद नवविवाहिता ससुराल में केवल एक दिन और एक रात ही रुकी। दूसरी रात जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तब दुल्हन ने मौका ताड़ा और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और कैश समेटकर दबे पांव निकल गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर से दुल्हन और सारा कीमती सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें लुटेरी दुल्हन रात के अंधेरे में तेज कदमों से भागती हुई साफ नजर आई।

