Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 4

भीलवाड़ा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान, 360 किलो प्लास्टिक जब्त, 60 हजार से अधिक का जुर्माना

0

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है।

360 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त
अभियान के पहले ही दिन, 9 फरवरी 2026 को नगर निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 360 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 26,600 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और कचरा फैलाने वाले 97 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 34,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है।

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है।

360 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त
अभियान के पहले ही दिन, 9 फरवरी 2026 को नगर निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 360 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 26,600 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और कचरा फैलाने वाले 97 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 34,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नगरीय विकास कर में 9.25 लाख की वसूली
अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा नगरीय विकास कर के तहत भी बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 9,25,000 रुपये की कर वसूली की गई।

अभियान आगे भी रहेगा जारी
नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सीमित अवधि तक नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी नियमित रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

हिंदूस्तान में कायदे से रहना सीखो…गरीबों की जमीन पर कब्जा…कानून तोड़ेगा तो जहन्नुम मिलेगा: योगी का सख्त संदेश

0

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी की धरती से विरोधियों और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को कड़ा संदेश दिया। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के दुल्हदेपुर कुटी में आयोजित हनुमत विराट महायज्ञ के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग ‘कयामत’ के इंतजार में बैठे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि न तो कयामत आने वाली है और न ही बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी संभव होगा।

‘कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे’
मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत में रहना है तो कायदे से रहना सीखना होगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग कानून और व्यवस्था को चुनौती देंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

तय समय से पहले पहुंचे, किया दर्शन-पूजन
सीएम योगी तय कार्यक्रम से करीब 40 मिनट पहले दुल्हदेपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर कुटी पहुंचे। उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया और संतों के साथ संवाद किया। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने राम मंदिर आंदोलन को याद दिलाते हुए कहा, “हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।” जनता की ओर से ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच जब ‘हां’ की आवाज गूंजी तो मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा—“अब कोई शक?”

विपक्ष और कट्टरपंथी सोच पर हमला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग आज भी कयामत की रात का सपना देख रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वह रात कभी आने वाली नहीं है। उन्होंने दोहराया कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण अब असंभव है और जो लोग इस भ्रम में जी रहे हैं, वे इसी तरह सड़-गल जाएंगे।

बाराबंकी को मिली विकास की सौगातें
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान जिले के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं है। उन्होंने लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर का निर्माण को मंजूरी दी है।

  • औद्योगिक पार्क: रामसनेहीघाट में औद्योगिक पार्क की स्थापना
  • विकास प्राधिकरण: बाराबंकी में विकास प्राधिकरण का गठन
  • SCR में शामिल: जिले को स्टेट कैपिटल रीजन का हिस्सा बनाया गया

विरासत, किसान और खेल जगत का जिक्र सीएम योगी ने हॉकी के जादूगर बाबू केडी सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी हवेली को बिकने से बचाकर स्मारक बनाया जा रहा है। साथ ही पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा और जिले के प्रगतिशील किसानों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग जिले के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर बनेगा।

सामूहिक विवाह और कानून-व्यवस्था पर जोर
कार्यक्रम के दौरान 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले ‘बीमारू’ कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का इंजन बन चुका है और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।

नई गर्लफ्रेंड की चाहत में कातिल बना आशिक! पुरानी प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या, एक्सप्रेसवे पर शव फेंककर हुआ फरार

0

आगरा: उत्तर प्रदेश में अगरा पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले युवती के शव के मामले में महज 24 घंटे बाद खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी शव को ठिकाने लगाने की कोशिस की लेकिन वह उसमे सफल नहीं हो पाया और डेड बाड़ी को यमुना एक्सप्रेसवे पर फेकर कर फरार हो गया।

जानिए पूरी कहानी 
दरअसल, आरोपी अपनी प्रेमिका से छुटकारा पाना चाहता था फिर नई प्रेमिका के साथ जीवन शुरू करने की चाह में अपनी पुरानी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में आरोपी के माता-पिता की संलिप्तता भी सामने आई है।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ दिल्ली में रह रही थी युवती 
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान महोबा जिले की रहने वाली विवाहित महिला सोनाली के रूप में हुई है। सोनाली की शादी पनवाड़ी विकासखंड के गांव विजयपुर निवासी बाबू से हुई थी। शादी के बाद भी उसका पड़ोस में रहने वाले सनी से प्रेम संबंध बना रहा। करीब चार साल पहले सोनाली अपने पति को छोड़कर सनी के साथ चली गई थी और दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रहने लगी थी।

देह व्यापार से जुड़ा है आरोपी प्रेमी
डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी सनी दिल्ली में देह व्यापार के रैकेट से जुड़ा हुआ है। सोनाली सनी के साथ खुश नहीं थी और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी दौरान सनी का किसी दूसरी युवती से संबंध हो गया। वह वेलेंटाइन डे पर नई प्रेमिका से शादी करना चाहता था और सोनाली को रास्ते से हटाने की योजना बना चुका था।

गला दबाकर की थी हत्या
योजना के तहत सनी ने किराये पर थार गाड़ी ली और सोनाली की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कंबल में लपेटकर एक्सप्रेसवे पर ठिकाने लगाने ले गया। किसी नदी या नाले में फेंकने की योजना थी, लेकिन रास्ते में ऐसा न मिलने पर खंदौली टोल प्लाजा से आगे सौरई गांव के पास शव फेंककर फरार हो गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की हुई पुष्टि
पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती का शव मिला था। चेहरे पर चोट और गले पर निशान थे। पुलिस ने एआई तकनीक और सोशल मीडिया की मदद से शव की पहचान की और महज 24 घंटे में आरोपी तक पहुंच गई। पूछताछ में सनी ने पहले आत्महत्या की कहानी गढ़ी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पंजाब भागने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस फेमस एक्टर के सिर से उठा मां का साया, 87 साल की उम्र में निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका!

0

UP Desk : बिहारी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और निर्माता हैदर कजमी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां नर्जिस कजमी का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

हैदर कजमी के लिए यह क्षति सिर्फ पारिवारिक नहीं, बल्कि उनके जीवन के उस मजबूत स्तंभ के खो जाने जैसी है, जिसने हर कदम पर उन्हें संभाला और हौसला दिया। परिवार के अनुसार, नर्जिस कजमी का निधन स्वाभाविक कारणों से हुआ।

फिल्मों से था गहरा लगाव
हैदर कजमी ने बताया कि उनकी मां को फिल्मों से विशेष प्रेम था और वे उनके काम को पूरी गंभीरता से समझती थीं। जहानाबाद जिले के काको प्रखंड स्थित पाली गांव में बनी हैदर कजमी फिल्म सिटी की देखरेख में भी उनकी मां की अहम भूमिका रही। इसके बावजूद वे सादगी भरा जीवन जीना पसंद करती थीं और गांव की मिट्टी से हमेशा जुड़ी रहीं।

बेटे के करियर की मजबूत प्रेरणा
हैदर कजमी के फिल्मी सफर में उनकी मां सिर्फ एक अभिभावक नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी थीं। हर मुश्किल दौर में उन्होंने बेटे का हौसला बढ़ाया और सही फैसले लेने में सहयोग किया। अभिनेता कई बार सार्वजनिक मंचों पर यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मां का आशीर्वाद और विश्वास सबसे बड़ा कारण रहा है।मां को याद कर भावुक हुए हैदर कजमी
मां के निधन पर भावुक होते हुए हैदर कजमी ने कहा, “बहुत दुख के साथ यह साझा कर रहा हूं कि मेरी प्यारी मां नर्जिस कजमी आज हमें छोड़कर चली गईं। वह मेरी ताकत, मेरा सहारा और मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद थीं।” उन्होंने कहा कि मां से मिला प्रेम और अपनापन शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

अब Bollywood के ‘बाबा’ पर मंडराया खतरा….. व्हाट्सऐप पर आए मैसेज में की गई ये बड़ी मांग, बॉलीवुड में दहशत!

0

UP Desk : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, जो हाल ही में अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं और इसके दूसरे पार्ट की तैयारियों में व्यस्त हैं, को धमकी भरा मैसेज मिलने की खबर सामने आई है। धमकी में अभिनेता से करोड़ों रुपये की मांग की गई है। मुंबई पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है।

धमकी का तरीका
जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें उनसे बड़ी रकम की मांग की गई। धमकी मिलने के तुरंत बाद इसे मुंबई पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस की कार्रवाई
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच धमकी भरे मैसेज भेजने वाले की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक रणवीर सिंह या उनकी टीम की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस घटनास्थल और डिजिटल सबूतों के आधार पर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

पृष्ठभूमि
यह धमकी ऐसे समय में आई है जब बॉलीवुड में हाल ही में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। अब रणवीर सिंह के मामले ने फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

Gold-Silver Rate: चांदी औंधे मुंह गिरी… ‘महागिरावट’ से सर्राफा बाजार में भूचाल! Noida से Lucknow तक 24k, 22k गोल्ड के दाम भी जानें ….

0

UP Gold-Silver Rate Today: इन दिनों सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। जिससे निवेशको के भी होश उड़े हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच, आज यानी 10 फरवरी 2026 को कीमतों में फिर तेजी देखी गई। ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी के बड़े शहरों में आज सोना-चांदी के ताजा रेट क्या हैं?

यूपी के बड़े शहरों में आज का ताजा रेट
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा और अन्य प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,930 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
*22 कैरेट सोना: ₹1,46,600 प्रति 10 ग्राम
*चांदी: ₹3,00,000 प्रति किलोग्राम

कीमतों में तेजी के कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में यह तेजी मुख्य रूप से सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में सकारात्मक पूंजी प्रवाह के कारण आई है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लेकर जारी चेतावनी और अमेरिका में शुल्क (टैरिफ) से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले निवेशक जोखिम से बचने की रणनीति अपना रहे हैं।

ध्यान देने योग्य बातें
ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में थोड़ी भिन्नता हो सकती है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे खरीदारी से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार या भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ताजातरीन रेट की पुष्टि कर लें।

बकेवर चूल्हे पर खाना बनाते वक्त लगी आग से महिला झुलसी

0

बकेवर। चूल्हे में खाना बनाते वक्त महिला मजदूर की साड़ी में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।बकेवर थाना क्षेत्र के लखना रेंज के पास स्थित एक भठ्ठे पर आशीष निवासी नालंदा बिहार का परिवार ईंट पथाई का काम करता है। सोमवार दोपहर आशीष की पत्नी मुनकी देवी झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी तरह चूल्हे से उसकी साड़ी में आग लग गई। आसपास के लोग दौड़े तब तक महिला काफी जल चुकी थी। परिजन व पड़ोसी झुलसी महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। ईएमओ डॉ रविन्द्र साहू ने बताया कि महिला करीब 18 फीसदी जली है।

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड: थाने पहुंचे कारोबारी केके मिश्रा; बेटे को बताया बेगुनाह, पुलिस पर मढ़े गंभीर आरोप

0

कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार को हुए लैंबोर्गिनी हादसे ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में नामजद किए गए तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के बचाव में उनके पिता खुद मैदान में उतर आए हैं। ग्वालटोली थाने पहुंचे केके मिश्रा ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपने बेटे को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।

केके मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे शिवम को जबरन इस मामले में घसीट रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हादसे के वक्त कार उनका बेटा नहीं चला रहा था। कारोबारी ने दावा किया कि शिवम की हालत काफी नाजुक है और वह इस समय दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।

ग्वालटोली इंस्पेक्टर को कर दिया लाइन हाजिर
उनके साथ आए वकील धर्मेंद्र सिंह ने भी पुलिस की जल्दबाजी में की गई कार्रवाई और इंस्पेक्टर पर हुई गाज को लेकर कानूनी सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को मामले में ढिलाई बरतने और कार चालक की पहचान छिपाने का मौका देने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

प्लेट तोड़ने और पहचान छिपाने की कोशिश
शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिवम मिश्रा का नाम विवेचना में शामिल किया गया। आरोप है कि हादसे के बाद शिवम के सुरक्षाकर्मियों ने कार का नंबर प्लेट तोड़ने और पहचान छिपाने की कोशिश की थी।

ये था पूरा मामला

रविवार दोपहर वीआईपी रोड पर दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई थी। हादसे में चमनगंज निवासी तौफीक अहमद के पैर में गंभीर चोट आई। वहीं, बुलेट सवार विशाल और सोनू त्रिपाठी भी जख्मी हुए। कार ने किनारे खड़ी ऑटो और बुलेट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Lucknow: ‘मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान हूं’ लिखकर गार्ड ने दी जान; जेब से मिला सुसाइड नोट

0

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कृतिका अपार्टमेंट के गेट के पास लगे पेड में मफलर के सहारे लटक कर सिक्योरिटी गार्ड आजमगढ़ के अतरौली गाजही निवासी प्रकाश चौबे (45) ने आत्महत्या कर ली।  इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि प्रकाश कृतिका अपार्टमेंट में बीती तीन माह से बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे। सोमवार की रात अपार्टमेंट के एग्जिट गेट के पास लगे एक पेड़ में उन्होंने मफलर के सहारे लटक कर जान दे दी। सुबह लोगों ने उनका शव फंदे से लटका देखा सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने छानबीन के फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को प्रकाश के जेब मे सुसाइट नोट मिला। सुसाइट नोट में उन्होंने लिखा था- ‘मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान से परेशान हूं जिसका सही निर्वाहन नही कर पा रहा हूं, मेरी मौत का मैं स्वयं जिम्मेदार हूं’।

उनके भाई जय प्रकाश चौबे के मुताबिक प्रकाश के परिवार में पत्नी ऊषा व दो बेटे मनु और अनुज है। वह लोग गांव में रहते है। भाई ने बताया कि सोमवार की रात प्रकाश ने घर के सारे सदस्यों को फोन किया और खुद को परेशान और दुखी बताते हुए रोने लगा। परिजनों ने उसको समझाया तो उसने फोन काट दिया था। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। 

Lucknow: पुलिस और पल्लवी पटेल के बीच झड़प, UGC के समर्थन में मार्च कर रही थीं; सड़क पर ही धरने पर बैठीं

0

लखनऊ में पुलिस और अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल के बीच झड़प हो गई। पल्लवी UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पैदल मार्च निकाल रही थीं। वह आईटीम चौराहे से निकलीं और यहां से विधानसभा तक जाना था।मार्च जब रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरने लगा तो पुलिस ने पल्लवी पटेल को रोक दिया। बैरिकेडिंग की गई थी। पल्लवी ने इस पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने फिर रोका। इस दौरान पुलिस और पल्लवी के बीच झड़प हो गई। इसके बाद वो सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।

आम जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरी हूं

पल्लवी पटेल ने कहा, प्रदर्शन नहीं आम जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे हैं। इसका जवाब हम सरकार से चाहते हैं। उद्देश्य इतना है कि समानता को बढ़ावा देने वाले यूजीसी रेग्युलेशन 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और संसदीय समिति की संस्तुति के बाद लाया गया, तो फिर समाज के एक वर्ग के लोगों के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बैन क्यों लगाया।समानता को लागू करने वाला कानून था। जब इस रेग्युलेशन में खामियां हैं, तो जीएसटी, नोटबंदी, धारा-370 जैसे कानून रातों रात कैसे आए। क्या उनमें कमियां नहीं थीं। सुधार की गुंजाईंश हमेशा रहती है, तो इस पर बैन क्यों लगा। यूनिवर्सिटी में यह रेग्युलेशन लागू होना चाहिए।

पुलिस काफी देर तक समझाती रही लेकिन पल्लवी वहां से हटने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सबको गाड़ियों में बैठा दिया गया, लेकिन पल्लवी सड़क पर बैठ गईं। 

पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी

इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने पल्लवी पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। आईटी चौराहे और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार पर मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक UGC इक्विटी रेगुलेशन लागू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।